Media24Media.com: पितृ पक्ष

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label पितृ पक्ष. Show all posts
Showing posts with label पितृ पक्ष. Show all posts

Pitru Paksha 2023 : कल से शुरू होने जा रहे हैं पितृ पक्ष, जानिए इस दिन क्या करें और क्या ना करें

No comments Document Thumbnail

 Pitru Paksha 2023: मानव अपने जीवन में कई उतार-चढ़ाव का अनुभव करता है। लेकिन कुछ कष्ट एवं अभाव ऐसे होते हैं जिन्हें सहन करना असंभव हो जाता है। ज्योतिषी, वास्तुशास्त्री, तांत्रिक, मांत्रिक जो-जो कारण बतलाते हैं, उन्हें निर्मूल करने के लिए जो प्रयास किए जाते हैं, उनका लाभ कभी नहीं, कभी कुछ तथा कभी पूर्ण रूप से प्राप्त होता है।


धार्मिक मान्यता है कि पितृ पक्ष के दिनों में पितरों को याद करना चाहिए और उनकी पूजा पूरे विधि विधान से करनी चाहिए जिससे वे प्रसन्न होते हैं और अपनों को सुखी जीवन का आशीर्वाद देते हैं. साथ ही पितृ पक्ष के दौरान पवित्र शास्त्रों को पढ़ना और मंत्रों का जाप करना शुभ माना गया है. पितरों की आत्मा की शांति के लिए पितृ पक्ष में उनका तर्पण करने की मान्यता है. कहा जाता है कि पितृ पक्ष के दिनों में पितरों का श्राद्ध करने से मृत्यु के देवता यमराज सभी जीवों की आत्मा को मुक्त कर देते हैं जिससे वह उनके परिवार द्वारा किए गए तर्पण को ग्रहण कर सकें. पितरों का तर्पण करने से उन्हें मोक्ष की प्राप्ति होती है. साथ ही पितर प्रसन्न होकर घर को सुख चैन का आर्शीवाद प्रदान करते हैं.

पितृ पक्ष के दिन क्या करें

पितृ पक्ष में पितरों की मृत्यु तिथि पर ही उनका श्राद्ध करना चाहिए.
पितृपक्ष में रोज स्नान के समय जल से पितरों को तर्पण करना चाहिए. ऐसा करने से उनकी आत्मा तृप्त हो जाती हैं.
पितृ पक्ष के दौरान घर में साफ सफाई रखनी चाहिए और कचरा घर में नहीं रखना चाहिए.
पितृ पक्ष में पितरों को भोजन प्राप्त हो इसके लिए किसी गाय, कुत्ते या कौए को भोजन कराना चाहिए.
पितृ पक्ष में जिस भी व्यक्ति का श्राद्ध करें, उसकी पसंद का खाना जरूर बनाएं.
पितृ पक्ष में ब्राह्मणों को भोजन अवश्य कराएं और अपनी क्षमता के अनुसार दान दक्षिणा दें.
पितृ पक्ष में कुश का उपयोग करें और कुश की अंगुठी भी पहननी चाहिए. इससे पितर जल्दी प्रसन्न होते हैं.
पितृपक्ष में क्या न करें
पितृपक्ष के दौरान मांस, मदिरा, लहसुन, प्याज आदि का सेवन करना वर्जित माना जाता है इसलिए इनका सेवन करने से बचें.
पितृपक्ष में अपने पितरों और साथ ही घर के बुजुर्गों का अपमान नहीं करें वरना पितृ दोष से ग्रस्त हो सकते हैं.
पितृ पक्ष में स्नान के समय उबटन, साबुन और तेल आदि चीजों का प्रयोग न करें.
पितृपक्ष में कोई भी मांगलिक कार्य जैसे सगाई, मुंडन, गृह प्रवेश, नामकरण आदि करना अशुभ है इसलिए ऐसा करने से बचें.
पितृपक्ष में नए कपड़े न खरीदें और पहनें. यह करना अशुभ हो सकता है.
मूली और गाजर को अशुद्ध माना गया है इसलिए पितृपक्ष के दौरान मूली और गाजर का सेवन न करें.
पितृपक्ष के दौरान किसी से भी लड़ाई झगड़ा न करें और सभी का साथ प्रेस के साथ रहें.

श्राद्ध के नियम

 पितृपक्ष में हर दिन तर्पण करना चाहिए. पानी में दूध, जौ, चावल और गंगाजल डालकर तर्पण किया जाता है.

इस दौरान पिंड दान करना चाहिए. श्राद्ध कर्म में पके हुए चावल, दूध और तिल को मिलकर पिंड बनाए जाते हैं. पिंड को शरीर का प्रतीक माना जाता है.

 इस दौरान कोई भी शुभ कार्य, विशेष पूजा-पाठ और अनुष्‍ठान नहीं करना चाहिए. हालांकि देवताओं की नित्‍य पूजा को बंद नहीं करना चाहिए.

 श्राद्ध के दौरान पान खाने, तेल लगाने और संभोग की मनाही है.

इस दौरान रंगीन फूलों का इस्‍तेमाल भी वर्जित है.

पितृ पक्ष में चना, मसूर, बैंगन, हींग, शलजम, मांस, लहसुन, प्‍याज और काला नमक भी नहीं खाया जाता है.

 इस दौरान कई लोग नए वस्‍त्र, नया भवन, गहने या अन्‍य कीमती सामान नहीं खरीदते हैं.

 

गायत्री शक्तिपीठ महासमुंद में श्राद्ध तर्पण का समापन

No comments Document Thumbnail

महासमुन्द। पितृ पक्ष में मृत आत्माओं की शांति और सद्गति के लिए गायत्री परिवार महासमुंद द्वारा श्राद्ध तर्पण का कार्यक्रम पूरे पक्ष भर प्रतिदिन  संचालित किया गया। जिसमें नगर और आसपास के हजारों परिजनों ने उपस्थित होकर अपने-अपने परिवार के दिवंगत आत्माओं को श्राद्ध तर्पण किया। पितृ अमावस्या के दिन अंतिम श्राद्ध तर्पण के लिए लगभग 50 लोगों की उपस्थिति रही। तर्पण पश्चात सभी दिवंगत आत्माओं के नाम से भोजन प्रसाद की व्यवस्था किया गया। भोजन प्रसाद के भंडारा में सभी लोगों ने भाग लिया। आज के कार्यक्रम में हीरा लाल साहू, अमर साहू, जगमोहन साहू,



धनवंतरी सिन्हा, मनहरण साहू, परसराम चौहान, शांतूलाल साहू, राजकुमार गुप्ता, रिखी राम साहू, धनीराम साहू, वेदराम एवं अन्य परिजन उपस्थित थे। गायत्री मंदिर के समन्वयक एवं श्राद्ध तर्पण के पुरोहित बोध राम साहू ने बताया कि पितृपक्ष, दिव्य आत्माओं का पर्व है। उनकी शांति और सद्गति के लिए मंत्रोच्चार के साथ तर्पण किया जाता है, जिससे उनको अपनी योनि से मुक्ति मिलती है और उन आत्माओं की कृपा एवं अनुदान परिवार वालों पर बरसता है। दिव्य आत्मा सूक्ष्म रूप में अपने परिवार के लोगो को कष्ट से बचाते हैं, उनका सहयोग करते रहते हैं इसलिए हर व्यक्ति को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा भाव रखते हुए उनका सम्मान करना चाहिए।

अश्विन नवरात्रि प्रारंभ

गायत्री शक्तिपीठ महासमुंद में क्वार नवरात्रि का शुभारंभ कल 26 सितंबर 2022 को होगा। प्रातः काल 5:00 बजे से अखंड दीप के समक्ष गायत्री मंत्र जप के साथ नवरात्रि प्रारंभ होगा। गायत्री मंदिर में प्रतिदिन प्रातः से शाम तक अखंड जप का कार्यक्रम आयोजित है। जिसमें कोई भी परिजन आकर अपने सुविधानुसार समय में जप में भाग ले सकते हैं। जप प्रातः 5:00 बजे से शाम को 7:00 बजे तक चलेगा। नवरात्रि में प्रतिदिन प्रातः यज्ञ, एवं संस्कार तथा शाम को आरती चालीसा होगी। नवरात्रि पर्व की पूर्णाहुति नवमी के दिन किया जाएगा। यह जानकारी जिला समन्वयक बोधराम साहू ने दी।

पितृ पक्ष के दौरान भूलकर भी न करें ये काम, पितृ हो सकते हैं नाराज

No comments Document Thumbnail

पितृ पक्ष की शुरुआत 20 सितंबर यानी सोमवार से हो गई है। जो 6 अक्टूबर तक चलेगा। 15 दिनों तक चलने वाले पितृ पक्ष में पूर्वजों की आत्‍मा की शांति के लिए धर्म-कर्म किए जाते हैं। उनके निमित्त तर्पण किया जाता है और श्राद्ध की जाती है। इसलिए इसे श्राद्ध पक्ष भी कहा जाता है। मान्यता है कि श्राद्ध पक्ष के दौरान पितर पृथ्वी लोक पर आते हैं क्योंकि इस बीच पितृलोक में जल का अभाव हो जाता है। ऐसे में अपने वंशजों द्वारा किए गए तर्पण और श्राद्ध से वे जल और भोजन ग्रहण करते हैं और प्रसन्न होते हैं। 


श्राद्ध पक्ष को पितरों द्वारा किए गए उपकारों का कर्ज चुकाने वाले दिन कहा जाता है। पितृ पक्ष में अपने पूर्वजों के लिए कोई भी काम पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ करना चाहिए। कहा जाता है कि अगर पितृ प्रसन्न हो जाएं तो अपने बच्चों को आशीर्वाद देकर पितृ लोक लौटते हैं। पितरों के आशीर्वाद से परिवार खूब फलता-फूलता है, लेकिन अगर पितर नाराज हो जाएं, तो परिवार पर कई तरह के संकट आ सकते हैं। अगर आपको पितरों की नाराजगी से बचना है तो पितृ पक्ष में ये गलतियां भूलकर भी न करें।

पितृ पक्ष में  भूलकर भी न करें ये गलतियां

न बनाएं मांसाहारी भोजन 

पितृ पक्ष के दौरान घर में मांसाहारी भोजन और अंडा वगैरह न बनाएं। न ही इनका बाहर कहीं सेवन करें। इसके अलावा शराब से भी पूरी तरह से परहेज करें।

न काटें बाल और नाखून  

घर का जो सदस्‍य पितृ पक्ष में श्राद्ध कर्म करता है। उन्हें 15 दिनों के बीच अपने बाल और नाखून नहीं काटने चाहिए। इसके अलावा पूरी तरह से ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए।

न करें सूर्यास्त के बाद श्राद्ध 

जब भी श्राद्ध करें तो इसे सुबह से लेकर 12:30 बजे तक कर दें। ये समय काफी शुभ माना जाता है। सूर्यास्त के बाद भूलकर भी ऐसा न करें।

जरूरतमंदों को न दें तकलीफ

पितृ पक्ष में किसी भी जरूरतमंद, बुजुर्ग, जानवरों या पक्षियों को न सताएं। उनकी सेवा करें। अगर आपके दरवाजे पर कोई जानवर या पक्षी आए तो उसे भोजन जरूर कराएं। मान्यता है कि पितृ पक्ष में कई बार इनके रूप में हमारे पूर्वज आते हैं।

ब्राह्मण को पत्तल में कराएं भोजन 

श्राद्ध के दौरान ब्राह्मण को पत्तल में भोजन कराएं या धातु के बर्तन का इस्तेमाल करें। कांच या प्लास्टिक के बर्तनों का इस्तेमाल न करें। इससे पितर नाराज हो जाते हैं।

न करें कोई भी  शुभ काम 

श्राद्ध पक्ष के दौरान कोई भी शुभ काम जैसे शादी, मुंडन, सगाई और घर की खरीददारी वगैरह नहीं करनी चाहिए। यहां तक कि कोई विशेष नई वस्तु भी नहीं खरीदनी चाहिए।

पितरों को इस तरह करें प्रसन्न

पितरों को प्रसन्न करने के लिए श्राद्ध के पहले दिन भाद्रपद पूर्णिमा का व्रत करें। घर या व्यापार स्थल पर स्वर्गीय पितरों की अच्छी तस्वीरें लगाएं। ये तस्वीर दक्षिण-पश्चिम दीवार या कोने पर लगाएं। दिन शुरू करने के बाद सबसे पहले उनको प्रणाम करें। हर दिन उन्हें माला चढ़ाएं और धूपबत्ती दिखाकर उनका आशीर्वाद लें। उनके नाम पर जरूरतमंदों को खाना बांटें। पितरों के नाम से धार्मिक स्थल पर धन या सामग्री दान करें। घर या बाहर के बड़े बुजुर्गों की सेवा कर उनका आशीर्वाद लें। अमावस्या पर तर्पण, पिंड दान कर ब्राह्मणों को भोजन कराएं। गाय, कुत्ते, चीटियों, कौवों या अन्य पशु पक्षियों को खाना खिलाएं

खुशहाली के लिए आशीर्वाद की कामना

मान्यताओं के मुताबिक अश्विन माह के कृष्ण पक्ष से शुरू होकर अमावस्या तक पितरों के श्राद्ध की परंपरा है। यानी 12 महीनों के मध्य में छठे माह भाद्र पक्ष की पूर्णिमा से 7वें माह अश्विन के दिनों में यह पितृ पक्ष का महापर्व मनाया जाता है। जब सूर्य अपनी प्रथम राशि मेष से भ्रमण करता हुआ छठी राशि कन्या में एक माह के लिए भ्रमण करता है, उस दौरान ही यह सोलह दिनों का पितृपक्ष मनाया जाता है। पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक इस अवधि में हमारे पूर्वज मोक्ष प्राप्ति की कामना के लिए अपने परिजनों के निकट अनेक रूपों में आते हैं। इस पर्व में अपने पितरों के प्रति श्रद्धा, कृतज्ञता और उनकी आत्मा की शांति के लिए श्राद्ध किया जाता है और उनसे जीवन में खुशहाली के लिए आशीर्वाद की कामना की जाती है।

निधन की तिथि पर श्राद्ध करना उत्तम

ज्योतिषी के मुताबिक जिस तिथि में माता-पिता, दादा-दादी आदि परिजनों का निधन होता है। इन 16 दिनों में उसी तिथि पर उनका श्राद्ध करना उत्तम रहता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार उसी तिथि में जब उनके पुत्र या पौत्र द्वारा श्राद्ध किया जाता है तो पितृ लोक में भ्रमण करने से मुक्ति मिलकर पूर्वजों को मोक्ष प्राप्त हो जाता है। हमारे पितरों की आत्मा की शांति के लिए ‘श्रीमद्भागवत् गीता’ या ‘भागवत पुराण’ का पाठ अति उत्तम माना जाता है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.