Media24Media.com: पार्षदों

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label पार्षदों. Show all posts
Showing posts with label पार्षदों. Show all posts

तुमगांव : भरा तालाब को भरे बरसात के समय अध्यक्ष व ठेकेदार द्वारा किया जा रहा है गहरीकारण

No comments Document Thumbnail

तुमगांव। नगर के प्रमुख  रामसागर तालाब के गहरीकारण कार्य को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। पार्षदों की टीम ने चल रहें गहरीकारण कार्य  स्थल का निरीक्षण किया जिसमें चल रहे गहरीकारण कार्य की  पार्षदों द्वारा नगर के अध्यक्ष और ठेकेदार पर कड़ी नाराजगी जताई जा रही है।  यहा पार्षदो का कहना है कि पानी से भरा हुआ तालाब को बारिश के मौसम के समय गहरीकारण किया जाना उचित नहीं है।  

तथा यहा बतादें कि रामसागर तालाब वार्ड क्रमांक 11 व 12 से लगा हुआ है जो शासन द्वारा एक वर्ष पूर्व इसकी राशि 76 लाख रूपये स्वीकृति किया गया था। जिस वर्ष कार्य को पूर्ण होना था उस समय ठेकेदार के मनमानी के चलते कार्य को रोककर रख दिया गया।
                

तत्पश्चात पिछला वर्ष रुके हुए कार्य को अभी भरे तालाब को गहरीकारण विलम्ब समय मे बिना प्यासी परिषद को सूचना दिए ही अध्यक्ष एवं ठेकेदार द्वारा काम चालू किये गए है इसकी सूचना नगर पंचायत तुमगांव सीएमओ को अवगत कराया गया था जिस पर पार्षदगण द्वारा यहाँ कार्य बारिश के मौसम के चलते गहरीकरण एवं सौंदरीकरण नहीं करने का कार्य असंभव है। जिसके चलते अध्यक्ष एवं ठेकादार के मिलीभगत के चलते गहरीकरण किया जा रहा है। जिसमे अध्यक्ष अपनी खुद की दो जेसीबी दो चैन मशीन और पाँच हाईवा को लगा रखा है जो बारिश के मौसम मे उचित नहीं है।

यहाँ कार्य को बंद करने सभी पार्षद द्वारा इंजीनियर और सीएमओ साहब को गहरीकरण कार्य को बंद करने आवेदन दिया गया था   जिससे यहाँ सूचना देने के बाद भी सीएमओ और इंजीनियर द्वारा अनुमति दिया गया है जिसके चलते अपने मनमानी पूर्वक अभी बारिश के मौसम मे भरे हुए रामसागर तालाब को गहरीकरण किया जा रहा है। तथा यह भी बतादें की गहरीकरण की राशि एवं सरकारी संपत्ति का दुरपयोग किया जा रहा है जो अभी बारिश के मौसम मे उचित नहीं है।

यह देखे विडियों....

.इसी तालाब के चलते बोलडर चोरी होने की सूचना नगर पंचायत तुमगांव को सुचना दिया गया था जिसकी जानकारी पूछने पर पार्षद को दुर्व्यव्हार के साथ जवाब दिया जाता है। इसी तरह ऐसे कई जानकारी पूछी जाने पर कलेक्टर के पास जाकर जानकरी लो ऐसा  सीएमओ  द्वारा बोला जाता है।


छत्तीसगढ़िया वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ ने महापौर सहित 42 पार्षदों का किया सम्मान

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़िया वाणिज्य के महासभा के तत्वाधान में रायपुर महापौर श्रीमती मीनल चौबे तथा रायपुर नगर निगम के 42 पार्षदों का सम्मान हुआ। इस अवसर पर रायपुर नगर निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने कहा कि मैं भी एक छत्तीसगढ़िया हूं और इस प्रकार के आयोजनों का भूरी भूरी प्रशंसा करती हूं। पहली बार ऐसे छत्तीसगढ़िया जनप्रतिनिधियों का सम्मान का कार्यक्रम रखा गया और यह कम चलाते रहना चाहिए महापौर ने छत्तीसगढ़ी भाषा में अपना उद्बोधन दिया।

उन्होंने कहा कि आज धीरे-धीरे छत्तीसगढ़िया लोग आगे आ रहे हैं विधानसभा में भी छत्तीसगढ़िया लोगों की संख्या बढ़ी है नगर निगम नगर पालिका नगर पंचायत में भी छत्तीसगढ़िया लोगों को स्थान मिला है कहीं ना कहीं व्यापार में हम आज भी पीछे नजर आते हैं जरूरत है कि जो छत्तीसगढ़िया व्यापारी है उन्हें जोड़कर एक मंच देकर उनके व्यापार को बढ़ाने में हम सब सहयोग करें ताकि व्यापार के क्षेत्र में भी हमारी स्थान मजबूती से बन पाया।

संस्था के प्रदेश अध्यक्ष शेखर वर्मा ने बताया कि हमारा उद्देश्य छत्तीसगढ़िया व्यापारियों को एक ऊंचाई देना साथ ही साथ हर क्षेत्र में छत्तीसगढ़िया लोगों को आगे बढ़ने के उद्देश्य से या आयोजन किया जा रहा है। महापौर एवं पार्षदों के द्वारा ही रायपुर शहर का विकास आगामी 5 वर्षों में होना है संपूर्ण संसाधनों को विकसित करने की जिम्मेदारी लोगों ने इन जनप्रतिनिधियों दी है। इन जिम्मेदारियां के लिए छत्तीसगढ़िया वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ सभी पार्षदों महापौर जिला जनपद जनप्रतिनिधियों को बधाई दी ।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष दिलीप टिकरिया, राजेश देवांगन , प्रदेश मीडिया प्रभारी ईश्वर पटेल , कोषाध्यक्ष ललित साहू, प्रदेश सह सचिव पुनारद निषाद,कुबेर चंद्राकर, मासिश साहू ,गोविंद साहू ,दीपक साहू,करण भारद्वाज, त्रिलोचन साहू जिला अध्यक्ष रायपुर , रजनी चंद्रवंशी सचिव , लक्ष्मण साहू , घनश्याम सिन्हा, कविता कुंभज ,  अनिल चंद्राकर , प्रवीण चंद्रवंशी , विजय चंद्रवंशी , विनोद रात्रि , परमानंद साहू  , कुलेश्वर साहू  ।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री 9 मार्च को चांपा में आयोजित

No comments Document Thumbnail

रायपुर। प्रदेश के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन रविवार 09 मार्च को नगर पालिका परिषद-चांपा के अध्यक्ष एवं पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।


केबिनेट मंत्री 09 मार्च को सुबह 11:30 बजे ग्राम चारपारा-कोहड़िया से रवाना होकर दोपहर 12:30 बजे जांजगीर-चांपा जिले के नगर पालिका परिषद-चांपा द्वारा आयोजित अध्यक्ष एवं पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। तत्पश्चात् देवांगन दोपहर 1:00 बजे चांपा से रवाना होकर अपरान्ह 2:00 बजे चारपारा कोहड़िया पहुंचेगें। वे शाम 5:00 बजे चारपारा-कोहड़िया जिला कोरबा से रवाना होकर रात 8:00 बजे राजधानी रायपुर लौटेंगे।

महासमुंद नगरपालिका अध्यक्ष के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव पारित

No comments Document Thumbnail

महासमुंद. संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर की कुशल रणनीति के बदौलत महासमुंद नगरपालिका अध्यक्ष के खिलाफ कांग्रेस पार्षदों द्वारा लाया गया अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया। बहुमत होने के बाद भी भाजपा नगरपालिका अध्यक्ष पद की कुर्सी नहीं बचा पाई। रिटर्निंग अफसर की घोषणा होने के साथ ही नगरपालिका के बाहर विनोद चंद्राकर जिंदाबाद के नारे से गूंजता रहा. वहीं संसदीय सचिव चंद्राकर ने सहयोग के लिए सभी पार्षदों का आभार जताया है.

संसदीय सचिव विनोद चंद्राकर की कुशल रणनीति आई काम

मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेसी पार्षदों ने महासमुंद नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया था. जिसके लिए आज सोमवार को सम्मिलन आयोजित किया गया था. जिसमे अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में बीस पार्षदों ने वोट किया. जबकि भाजपा की ओर से मात्र तीन पार्षदों ने वोट किया. इस तरह महासमुंद नगरपालिका अध्यक्ष के खिलाफ कांग्रेस पार्षदों द्वारा लाया गया अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया. इससे कांग्रेसजनों ने आतिशबाजी कर खुशी जताई. वहीं संसदीय सचिव व विधायक चंद्राकर व उनके समर्थकों के नगरपालिका के बाहर पहुंचने पर आतिशबाजी के साथ स्वागत किया गया.

विनोद चंद्राकर जिंदाबाद के नारे से नगरपालिका के पास का माहौल गुंजायमान होता रहा. बताया जाता है कि महासमुंद नगरपालिका में भाजपा के बहुमत के बाद भी अविश्वास प्रस्ताव पारित होना किसी चमत्कार से कम नहीं था. लेकिन संसदीय सचिव चंद्राकर की रणनीति पर सभी की निगाहें टिकी हुई थी. हालांकि अविश्वास प्रस्ताव लाने के बाद संसदीय सचिव चंद्राकर ने कमान संभालते हुए रणनीति तैयार की थी. 

कांग्रेस की नीतियों व क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा के दो पार्षद सरला गोलू मदनकार व कमला बरिहा ने संसदीय सचिव निवास पहुंचकर कांग्रेस की सदस्यता ली थी. बावजूद इसके भाजपा के पास बहुमत रहा. लेकिन संसदीय सचिव की कुशल रणनीति की बदौलत आज सोमवार को महासमुंद नगरपालिका अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया. गौरतलब है कि इसके पूर्व भी संसदीय सचिव चंद्राकर स्थानीय कई चुनावों में अपनी कुशल रणनीति का परिचय दे चुके हैं.

जुलूस के रूप में कांग्रेस भवन पहुंचे कांग्रेसजन

महासमुंद नगरपालिका अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के बाद संसदीय सचिव चंद्राकर की अगुवाई में कांग्रेसजन कांग्रेस भवन पहुंचे. इस दौरान जमकर आतिशबाजी की गई. कांग्रेस भवन में संसदीय सचिव चंद्राकर ने सभी पार्षदों का आभार जताते हुए आने वाले दिनों में भी एकजुटता का परिचय देने का आव्हान किया.

अध्यक्ष का नाम पार्टी करेगी तय-चंद्राकर

संसदीय सचिव चंद्राकर ने महासमुंद नगरपालिका अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि क्षेत्र में कराए जा रहे चहुंमुखी विकास कार्यों पर पार्षदों ने मुहर लगाते हुए अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में वोट किया है. अब नए अध्यक्ष का नाम कांग्रेस पार्टी तय करेगी.

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.