Media24Media.com: परीक्षार्थी

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label परीक्षार्थी. Show all posts
Showing posts with label परीक्षार्थी. Show all posts

छत्तीसगढ़ : हाईस्कूल और हायर सेकेण्डरी स्कूल के पुनर्गणना/ पुनर्मूल्यांकन परीक्षा परिणाम जारी

No comments Document Thumbnail

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी मुख्य परीक्षा 2023 के पुनर्गणना/ पुनर्मूल्यांकन परीक्षा परिणाम जारी कर दिए गए है। माध्यमिक शिक्षा मंडल की वेबसाइट www.cgbse.nic.in में परीक्षार्थी अपना अनुक्रमाक प्रविष्ट कर परीक्षा परिणाम देख सकते हैं।
                 

जिन विद्यार्थियों ने पुनर्गणना/पुनर्मूल्यांकन के लिये आवेदन किया था, वे विद्यार्थी पूरक/अवसर परीक्षा 2023 के लिये आवेदन करना चाहते है, तो जिला मुख्यालय में समन्वय संस्था या विकाखण्ड के शासकीय स्कूल के माध्यम से दिनांक 04 जुलाई 2023 तक ऑनलाईन आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।

महासमुंद : प्री.बी.एड. तथा प्री.डी.एल.एड. प्रवेश परीक्षा दो पालियों में 17 जून को

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा प्री.बी.एड. तथा प्री.डी.एल.एड. प्रवेश परीक्षा शनिवार 17 जून 2023 को दो पालियों में आयोजित की गई है। प्रथम पाली में प्री.बी.एड. प्रवेश परीक्षा पूर्वाह्न 10:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक एवं द्वितीय पाली में प्री.डी.एल.एड. की प्रवेश परीक्षा अपराह्न 02:00 बजे से शाम 04:15 बजे तक होगी। प्री बीएड परीक्षा में 9325 परीक्षार्थी एवं प्री.डी.एल.एड. में 8597 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

कलेक्टर प्रभात मलिक ने परीक्षा के सुचारू एवं निर्विघ्न संचालन के लिए विभिन्न परीक्षा केंद्रों के लिए सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए है। इनमें नायब तहसीलदार पटेवा सुश्री कुसुम प्रधान को प्रथम एंव द्वितीय पाली में 24-24 केन्द्रों के लिए, तहसीलदार बागबाहरा प्रेमलाल साहू को प्रथम व द्वितीय पाली में 05-05 केन्द्रों, तहसीलदार पिथौरा नितिन ठाकुर को प्रथम पाली में 4 केन्द्र एवं द्वितीय पाली में 03 केन्द्र के लिए और तहसीलदार बसना रमेश कुमार मेहता को प्रथम पाली में 03 केन्द्र के लिए सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

इसी प्रकार प्रवेश पत्र तथा उत्तरशीट में दिए गए फोटो एवं हस्ताक्षर के सूक्ष्म मिलान हेतु तीन सदस्यीय उड़नदस्ता दल का गठन किया गया है। इनमें नायब तहसीलदार महासमुंद खीरसागर बघेल, सहायक संचालक शिक्षा एन.के. सिन्हा तथा सहायक कार्यक्रम समन्वयक डी.एन. जांगडे़ को प्रथम एवं द्वितीय पाली में 24-24 केन्द्रों के लिए उड़नदस्ता नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा नायब तहसीलदार बागबाहरा श्रीमती शशि नर्मदा नायक, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी के.के. वर्मा एवं सहायक विकास अधिकारी नितिन लहरे को प्रथम व द्वितीय पाली में 05-05 केन्द्रों के लिए एवं नायब तहसीलदार पिथौरा रविन्द्र कुमार काले, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी के.के. ठाकुर एवं मंडल संयोजक यू.के. दास को प्रथम पाली में 04 व द्वितीय पाली में 03 परीक्षा केन्द्रों के लिए तथा बसना विकासखण्ड के नायब तहसीलदार श्रीमती श्रद्धा सिंह, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी आर. डहरिया एवं मंडल संयोजक रोहित पटेल के प्रथम पाली में 02 केन्द्रों के लिए उड़नदस्ता नियुक्त किया गया है।

CG-शिक्षक भर्ती परीक्षा: शिक्षक संवर्ग में 79.79 तथा सहायक शिक्षक संवर्ग में 79.76 प्रतिशत परीक्षार्थी हुए शामिल

No comments Document Thumbnail

रायपुर : छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा लोक शिक्षण संचालनालय के प्रस्ताव अनुरूप शिक्षक ई एवं टी संवर्ग एवं सहायक शिक्षक ई एवं टी संवर्ग के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा आज दो पालियों मेें सफलता पूर्वक सम्पन्न हुई।


व्यापम के परीक्षा नियंत्रक से मिली जानकारी के अनुसार शिक्षक ई एवं टी संवर्ग की परीक्षा में कुल 01 लाख 22 हजार 542 अभ्यर्थी शामिल हुए, जो कुल प्राप्त आवेदनों का    79.79 प्रतिशत रहा। इसी प्रकार सहायक शिक्षक ई एवं टी संवर्ग के लिए कुल 01 लाख 46 हजार 176 अभ्यर्थी शामिल हुए, जो कुल प्राप्त आवेदनों का 79.76 प्रतिशत रहा। 

गौरतलब है कि व्यापम द्वारा भर्ती परीक्षाओं के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की गई थी। शिक्षक व सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षाओं के लिए प्रदेश के 30 जिलों में परीक्षा केन्द्र बनाए गए थे। शिक्षक ई एवं टी संवर्ग के लिए 444 तथा सहायक ई एवं टी संवर्ग के लिए 527 परीक्षा केन्द्र बनाए गए थे।

छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामण्डलम् द्वारा आयोजित वर्ष 2022-23 की वार्षिक परीक्षा सम्पन्न

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामण्डलम् रायपुर द्वारा आयोजित वर्ष 2022-23 की वार्षिक परीक्षा 1 मार्च से 25 मार्च तक सकुशल सम्पन्न हुई। विद्यामण्डलम् द्वारा कुल 38 परीक्षा केन्द्र बनाए गए थे। इन परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामण्डलम् के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार शर्मा और सहायक संचालक लक्ष्मण प्रसाद साहू परीक्षा प्रभारी द्वारा किया गया।

इसके साथ ही विद्यामण्डलम् के अधिकारीगण, प्रभारी सचिव श्रीमती पूर्णिमा पाण्डेय, व्याख्याता श्रीमती आशारानी चतुर्वेदी, व्याख्याता श्रीमती शिवा सोमवशी द्वारा परीक्षा केन्द्रों का भी निरीक्षण किया गया। मण्डलम् द्वारा आयोजित वार्षिक परीक्षा में कक्षा 9वीं से 12वीं पूर्व मध्यमा प्रथम से उत्तर मध्यमा द्वितीय वर्ष तक के 3106 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए तथा परीक्षार्थियों ने बिना किसी कठिनाई के परीक्षा सम्पन्न हुई। सभी परीक्षा केन्द्रों द्वारा मण्डलम् में 27 मार्च तक उत्तरपुस्तिकाएँ जमा कर दी गई है। वार्षिक परीक्षा 2022-23 के उत्तर पुस्तिका का केन्द्रीय मूल्याकन 3 अप्रैल से प्रारम्भ होगा।

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी परीक्षा का परिणाम घोषित

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल द्वारा आयोजित हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी परीक्षा सितम्बर 2022 का परिणाम घोषित आज शाम छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की वेबसाईट  www.sos.cg.nic.in एवं www.result.cg.nic.in पर जारी कर दिया है। परीक्षार्थी अपना परीक्षा परिणाम इस वेबसाईट में देख सकते हैं। छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल के सचिव प्रो. व्ही.के. गोयल ने बताया कि हाई स्कूल परीक्षा में कुल 12569 छात्रों का पंजीयन हुआ जिसमें 11426 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। 9 परीक्षार्थियों का परीक्षाफल विभिन्न कारणों से रोका गया। 11417 परीक्षार्थियों का परीक्षा परीणाम जारी किया गया, जिसमें उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 3788 है और परीक्षाफल 33.17 प्रतिशत रहा।



इसी प्रकार हाई स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा में 16229 छात्रों का पंजीयन हुआ, जिमसें 15566 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। 4886 छात्र आरटीडी योजना अंतर्गत सम्मिलित हुए। 17 परीक्षार्थियों का परीक्षाफल विभिन्न कारणों से रोका गया है। 10675 परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम जारी किया गया, जिसमें उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 5061 है एवं परीक्षाफल 47.40 प्रतिशत रहा। राज्य ओपन स्कूल के सचिव ने बताया कि परीक्षार्थी वेबसाईट से अपलोड कर परीक्षा परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। अनुत्तीर्ण छात्र आगामी परीक्षा के आवेदन फार्म अपने अध्ययन केन्द्र में जमा कर परीक्षा में सम्मिलित हो सकते हैं।

संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा 16 से, दो पालियों में होगी परीक्षा

No comments Document Thumbnail

रायपुर। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित इस वर्ष की सिविल सर्विस मुख्य परीक्षा कल सोलह सितंबर से शुरू हो रही है। यह परीक्षा सत्रह और अट्ठारह सितंबर तथा चौबीस और पच्चीस सितंबर को भी ली जाएगी। इसके तहत पहली पाली की परीक्षा सुबह नौ बजे से दोपहर बारह बजे तक होगी। वहीं, दूसरी पाली में परीक्षा का समय दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक रहेगा। इस परीक्षा में प्रदेशभर से पांच सौ छिहत्तर परीक्षार्थी शामिल होंगे।




वहीं, कर्मचारी चयन आयोग द्वारा ली जाने वाली संयुक्त हायर सेकेंडरी बारहवीं स्तरीय परीक्षा अट्ठारह सितंबर को होगी। सामान्य अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा का समय सुबह ग्यारह से बारह बजे तक रहेगा। वहीं, दृष्टिबाधित अभ्यार्थियों की परीक्षा का समय सुबह ग्यारह बजे से दोपहर बारह बजकर बीस मिनट तक निर्धारित किया गया है।

इस बीच, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा प्रारंभिक शिक्षा में डिप्लोमा पाठ्यक्रम के पहले और दूसरे वर्ष की मुख्य परीक्षा की पुनर्गणना औरं पुनर्मूल्यांकन के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। ये परिणाम मंडल की वेबसाइट पर देखे जा सकते हैं। परीक्षार्थी वेबसाइट पर अपना रोल नंबर दर्ज कर परिणाम प्राप्त कर सकते हैं।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.