Media24Media.com: परिवहन

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label परिवहन. Show all posts
Showing posts with label परिवहन. Show all posts

CG NEWS : रेत के अवैध भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : बालोद जिले में खनिजों के अवैध भंडारण के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए रेत के अवैध भंडारण के छह मामलों में जब्ती का कार्रवाई है। जब्त रेत को ग्राम पंचायत और संबंधित कोटवार के सुपुर्द कर दिया गया है।


 कलेक्टर के निर्देश पर जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को खनिज विभाग और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने गुंडरदेही विकासखंड के ग्राम सिकोसा, रेंगाकठेरा, चंदनबिहरी और देवरी-ख में औचक निरीक्षण किया। 

निरीक्षण के दौरान विभिन्न स्थानों पर रेत के अवैध भंडारण के छह मामले पाए गए, जिसमें जब्ती की कार्रवाई की गई है। भविष्य में भी खनिज जांच दल द्वारा अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई का यह सिलसिला लगातार जारी रहेगा। 

अवैध भंडारण एवं परिवहन के मामले में 834 बोरा मक्का एवं 60 बोरा उड़द जब्त

No comments Document Thumbnail

रायपुर। कृषि उपज मंडी समिति, कोण्डागांव द्वारा मंडी क्षेत्र अंतर्गत अवैध भण्डारण और परिवहन के मामले में 834 बोरा मक्का एवं 60 बोरा उड़द जब्त किया गया है। यह कार्रवाई मंडी सचिव सुरेश कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित निरीक्षण दल द्वारा मंडी अधिनियम 1972 के तहत की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम मेघना (नवरंगपुर) निवासी पदम बिंदाड़ी द्वारा ग्राम बफना में वाहन क्रमांक ओडी 29 डी 6133 में 60 बोरा उड़द का परिवहन बिना किसी वैध मंडी दस्तावेज के करते पाए जाने पर मंडी अधिनियम की धारा 23 के तहत जब्ती और अभिग्रहण की कार्रवाई की गई।

इसी प्रकार ग्राम मुड़ाटिकरा (मुलमूला) में बुधराम देवांगन के गोदाम का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बिना वैध मंडी पंजीयन के अवैध रूप से भण्डारित 834 बोरा मक्का (अनुमानित वजन 500 क्विंटल) जब्त किया गया। दोनों प्रकरणों में मंडी अधिनियम 1972 की धारा 19(4) के तहत नियमानुसार मंडी शुल्क, कृषक कल्याण शुल्क, निराश्रित शुल्क तथा धारा 53 के अंतर्गत प्रशमन शुल्क के रूप में कुल 92,738 रूपए की वसूली की गई।

मंडी समिति के सचिव ने जानकारी दी कि सत्र 2025-26 में अब तक कुल 9 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए हैं, जिनमें कुल 3,631 बोरा (अनुमानित वजन 2,172.20 क्विंटल) कृषि उपज की जब्ती की गई है। इनका कुल अनुमानित मूल्य 49 लाख 71 हजार 780 रूपए है। इन प्रकरणों में मंडी अधिनियम 1972 की धारा 19(4) के तहत कार्रवाई करते हुए 3 लाख 47 जार 852 की राशि वसूल कर प्रकरणों का निराकरण किया गया है।


महासमुंद : अवैध रेत परिवहन पर कड़ी कार्रवाई, 02 हाइवा वाहन जप्त

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर रोक लगाने हेतु खनिज विभाग द्वारा सतत कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में 26 जून को संयुक्त टीम द्वारा महासमुंद विकासखंड अंतर्गत ग्राम सिरपुर में रेत का अवैध परिवहन करते हुए 02 हाइवा वाहन को जप्त किया गया। दोनों वाहनों को जब्त कर सुरक्षार्थ तुमगांव थाना में खड़ा किया गया है।

खनिज अधिकारी योगेन्द्र सिंह ने बताया कि उक्त वाहनों पर खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 के अंतर्गत कठोर दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी। इस प्रकरण में 2 से 5 वर्षों की सजा का प्रावधान है और संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध एफ आई आर दर्ज कर न्यायालय में परिवाद प्रस्तुत किया जाएगा। पूर्व में भी खनिज पट्टेदारों एवं खनिज परिवहनकर्ताओं को स्पष्ट निर्देश दिए जा चुके हैं कि बिना वैध अभिवहन पास के खनिज का उत्खनन, परिवहन या भंडारण करना कानूनन अपराध है। कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनिज गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु खनिज विभाग का विशेष अभियान सतत जारी रहेगा और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

फिर पकड़ाए 13 हाईवा, अवैध रेत परिवहन के मामले में संयुक्त टीम की कार्रवाई

No comments Document Thumbnail

रायपुर। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार धमतरी जिले में अवैध रेत परिवहन, भण्डारण और उत्खनन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में खनिज, राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए बिना पिटपास रेत का परिवहन कर रहे 13 हाईवा वाहनों को जब्त किया गया है।

जिला खनिज अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ये हाईवा जिले के बोरसी, राजपुर, दोनर, मंदरौद, ढीमरटिकुर सहित विभिन्न भंडारण क्षेत्रों से रेत भरकर बिना वैध दस्तावेजों के परिवहन कर रहे थे। अवैध परिवहन की पुष्टि होने पर संबंधित वाहनों को छत्तीसगढ़ गौण खनिज अधिनियम के तहत जब्त कर विधिसम्मत कार्रवाई की गई।

जब्त वाहनों में से 7 हाईवा कम्पोजिट भवन के पास, एक हाईवा भखारा थाना परिसर में, 2 हाईवा बिरेझर चौकी में तथा 3 हाईवा कुरुद मंडी में अभिरक्षा में रखे गए हैं। खनिज विभाग का कहना है कि जिले में खनिजों के अवैध परिवहन के मामले में जीरो टालरेंस की नीति के तहत कार्रवाई जारी रहेगी। विभाग ने यह भी चेतावनी दी है कि बिना वैध पिटपास या अनुमति के खनिज परिवहन करने वालों पर कठोर दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।

रायगढ़ में खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

No comments Document Thumbnail

रायपुर। खनिज संसाधनों के अवैध दोहन पर लगाम कसते हुए रायगढ़ जिले में प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देश पर खनिज विभाग ने अवैध रूप से खनिजों का परिवहन कर रहे 9 वाहनों को जब्त किया है, वहीं रेत के अवैध भंडारण के दो मामलों में भी प्रकरण दर्ज कर विधिसंगत कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है।

खनिज विभाग के उपसंचालक राजेश मालवे ने बताया कि अवैध परिवहन में संलिप्त जिन 9 वाहनों को जब्त किया गया है। इसमें 8 वाहन रेत का अवैध परिवहन करते पकड़े गए हैं, जबकि एक वाहन का उपयोग चूना पत्थर के अवैध परिवहन किया जा रहा था।  इसके अलावा, एचओजी, एनसीसी एवं सिम्पलेक्स प्राइवेट लिमिटेड तथा बालाजी कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा रेत का अवैध भंडारण किया गया था, जिन पर भी नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

उप संचालक मालवे ने जानकारी दी कि सभी प्रकरणों में खान एवं खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 के तहत दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि पूर्व में सभी खनिज ठेकेदारों, परिवाहकों और भंडारणकर्ताओं को स्पष्ट निर्देश दिए जा चुके हैं कि बिना वैध दस्तावेजों के खनिजों का उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण करना दंडनीय अपराध है। खनिज विभाग की टीम लगातार क्षेत्र में निगरानी कर रही है और भविष्य में भी ऐसे मामलों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

अवैध खनिज परिवहन पर सूरजपुर जिले में बड़ा एक्शन

No comments Document Thumbnail

रायपुर। सूरजपुर जिले में अवैध खनिज परिवहन के विरुद्ध प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए सोमवार को भैयाथान क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर एस. जयवर्धन के निर्देशानुसार खनिज, राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने समौली, कुसुसी, करौटी एवं बसदेई ग्रामों में दबिश देकर 13 मामलों में प्रकरण दर्ज किए। इनमें 07 रेत, 05 ईंट निर्माण और 01 गिट्टी परिवहन के अवैध मामले शामिल हैं।

कार्रवाई के दौरान जब्त वाहनों को पुलिस थाना झिलमिली एवं चौकी बसदेई में सुरक्षा की दृष्टि से रखा गया है। संबंधित वाहन मालिकों के विरुद्ध खनिज नियमों के तहत कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, अप्रैल और मई 2025 के दौरान जिले में अब तक कुल 45 प्रकरण दर्ज किए जा चुके हैं, जो खनिज गतिविधियों पर जिला प्रशासन की सतत निगरानी का प्रमाण है। जिला प्रशासन का कहना है कि इस प्रकार की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

कलेक्टर जयवर्धन ने निर्देश दिए हैं कि अवैध खनन और परिवहन को रोकने हेतु जिला स्तरीय टास्क फोर्स पूरी सक्रियता के साथ कार्य करे। उन्होंने कहा कि खनिज राजस्व की क्षति रोकना शासन की प्राथमिकताओं में शामिल है और इस दिशा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि स्वीकृत खदानों का संचालन पर्यावरणीय स्वीकृति में निर्धारित शर्तों के अनुरूप विधिसम्मत ढंग से हो तथा खनिज राजस्व की समय पर वसूली सुनिश्चित की जाए। खनन और परिवहन केवल स्वीकृत खदानों से ही हो तथा अवैध स्त्रोतों से होने वाली आपूर्ति पर कठोर कार्रवाई की जाए।

खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के कई मामले में अर्थदंड अधिरोपित

No comments Document Thumbnail

रायपुर। सूरजपुर जिले में खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर एस. जयवर्धन के निर्देशानुसार खनिज विभाग द्वारा उत्खनन वाले ईलाकों में सतत् निगरानी की जा रही है। विशेष रूप से पुल-पुलिया व एनीकट के आसपास अवैध खनिज उत्खनन पर कड़ी निगाह रखी जा रही है।

खनिज विभाग की टीम ने रामानुजनगर जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत मदनेश्वरपुर एवं पवनपुर में अवैध रूप से खनिज मिट्टी के उत्खनन के दो मामलों में कार्यवाही करते हुए 1,23,450 रुपये का अर्थदंड वसूला। इसी क्रम में, 06 मार्च को वाहनों की जांच के दौरान प्रेमनगर जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम ब्रम्हपुर में खनिज मिट्टी के एक मामले में 14,596 रुपये तथा 07 मार्च को ग्राम नमदगिरी एवं छठ घाट सूरजपुर में खनिज ईंट के अवैध परिवहन के दो मामलों में 27,350 रुपये का अर्थदंड लगाया गया। इन तीनों मामलों में कुल 41,946 रुपये का जुर्माना वसूल कर खनिज मद में जमा कराया गया।

इसके अलावा, रामानुजनगर क्षेत्र के ग्राम पंचायत नकना में अवैध रूप से खनिज मिट्टी का उत्खनन कर ईंट निर्माण का मामला पकड़ा गया। इस मामले में टीपनारायण साहू, ठाकुरदयाल साहू, प्रवीण साहू एवं प्रमोद कुमार राजवाड़े के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर भट्ठे को जब्त कर लिया गया है। साथ ही, मौके पर ईंट पकाने के लिए डंप किए गए खनिज कोयले के वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए संबंधित व्यक्तियों को नोटिस जारी किया गया है। कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण के विरुद्ध आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

बलरामपुर जिले में 22 लीटर अवैध महुआ शराब और 150 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त

No comments Document Thumbnail

रायपुर। नगरीय एवं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 के मद्देनजर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र कटारा के निर्देश पर बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में शराब के अवैध निर्माण, बिक्री एवं परिवहन पर कड़ाई से रोक लगाने के लिए जांच-पड़ताल का अभियान जारी है। जिला आबकारी विभाग की टीम सीमावर्ती इलाकों में लगातार निगरानी रख रही है।

आबकारी विभाग ने विकासखंड राजपुर के ग्राम कुंदीकला में दो मामलों में कुल 22 लीटर अवैध महुआ शराब और 150 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया है। जिला आबकारी अधिकारी एस.के. सूर्यवंशी ने बताया कि थाना राजपुर अंतर्गत ग्राम कुंदीकला निवासी प्रभुराम के पास से 7 लीटर महुआ शराब एवं 90 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया गया, जबकि विमला प्रजापति के पास से 15 लीटर अवैध हाथ भट्टी महुआ शराब एवं 60 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया गया। दोनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि जिले में सार्वजनिक स्थानों पर मदिरापान और राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों के किनारे स्थित होटल-ढाबों में शराब रखने, पीने और पिलाने वालों के विरुद्ध भी कड़ी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने नागरिकों से अवैध मदिरा का निर्माण या बिक्री हो रही हो, तो इसकी सूचना आबकारी नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर +91-07831-299241 या टोल-फ्री नंबर 14405 पर देने की अपील की है।

मिट्टी, मुरूम एवं रेत के अवैध परिवहन पर कड़ी कार्रवाई

No comments Document Thumbnail

रायपुर। जिला प्रशासन मंगुेली द्वारा जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, भंडारण एवं परिवहन के खिलाफ धड़-पकड़ एवं सख्त कार्रवाई का अभियान जारी है। बीते दिन शुक्रवार को मिट्टी, मुरूम और रेत का अवैध परिवहन के मामले में पांच वाहनों को जब्त किया गया है।

जिला खनिज अधिकारी श्रीमती ज्योति मिश्रा ने बताया कि प्रातः कालीन कार्रवाई के दौरान दो वाहनों को थाना जरहागांव मुंगेली को सुपुर्द कर दिया है। इनमें वाहन क्रमांक सीजी 10 आर 0491 (चालक विकास कुमार साहू) और वाहन क्रमांक सीजी 11 एजी 0749 (चालक सुनील कुमार) द्वारा मुरूम और रेत का अवैध परिवहन किया जा रहा था।

इसके अलावा तीन अन्य वाहनों को खनिज एवं राजस्व विभाग की संयुक्त कार्रवाई में जब्त किया गया। इन वाहनों को रक्षित केंद्र, पुलिस लाइन मुंगेली की सुरक्षा में रखा गया है। इन वाहन क्रमांक सीजी 28 एच 3430 (चालक करण यादव), सीजी 22 एबी 3446 (चालक विजय साहू), और सीजी 07 एवी 2935 (चालक राजकुमार यादव) द्वारा मिट्टी और मुरूम का अवैध परिवहन किया जा रहा था।

सभी जब्त वाहनों के विरुद्ध खनिज अधिनियम के प्रावधानों के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। जिला प्रशासन की यह सख्त कार्रवाई खनिजों के अवैध दोहन और परिवहन पर कड़ाई से रोक लगाने के उद्देश्य से की जा रही है। कलेक्टर राहुल देव ने खनिजों के अवैध उत्खनन और परिवहन में संलिप्त लोगों को सख्त चेतावनी दी है कि ऐसी गतिविधियों में लिप्त पाए जाने पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आम लोगों से खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन की सूचना जिला प्रशासन को देने की अपील की है।

मुंगेली जिले में बड़ी कार्रवाई - 13 हाईवा जब्त : गिट्टी एवं रेत के अवैध परिवहन का मामला

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुंगेली जिले में गौण खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर कड़ाई से रोक लगाने और संलिप्त लोगों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई हेतु राजस्व खनिज एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा संयुक्त रूप से जांच-पड़ताल का सघन अभियान संचालित किया जा रहा है। जांच-पड़ताल टीम ने आज रायपुर रोड बायपास मुंगेली में गिट्टी एवं रेत का अवैध परिवहन करते 13 हाइवा को जब्त किया गया है। कलेक्टर राहुल देव के मार्गदर्शन में संचालित इस अभियान के तहत आज जब्त हाईवा में 08 हाइवा में रेत एवं 05 हाइवा में गिट्टी का अवैध परिवहन किया जा रहा था।

मुंगेली एसडीएम श्रीमती पार्वती पटेल ने बताया कि वाहन चालकों द्वारा परिवहन संबंधी अनुमति पत्र, रायल्टी या कोई वैध दस्तावेज नहीं होने के कारण जब्त कर पुलिस लाइन लालाकापा रक्षित निरीक्षक के सुपुर्द किया गया है। जांच टीम में तहसीलदार मुंगेली कुणाल पांडे, अतिरिक्त तहसीलदार सहित राजस्व अमला एवं सहायक उप निरीक्षक उपस्थित रहे।

खनिजों के अवैध खनन एवं परिवहन करते 11 हाइवा व 8 ट्रैक्टर जब्त

No comments Document Thumbnail

बिलासपुर। कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर खनिज एवं राजस्व विभाग द्वारा खनिजो के अवैध उत्खनन, परिवहन पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। दोनों विभाग की संयुक्त टीम ने 6 दिसंबर को ग्राम करहीकछार में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन की शिकायत प्राप्त होने पर कार्रवाई की। जिसमें खनिज विभाग के द्वारा रेत परिवहन में संलिप्त पाये जाने पर 7 हाईवा वाहनों को जप्त कर बेलगहना थाने में पुलिस सुरक्षा में रखा गया है। राजस्व विभाग के द्वारा भी 4 हाईवा एवं 4 ट्रैक्टर को जप्त कर तहसील कार्यालय में सुरक्षार्थ रखा गया है।

सभी मामलों में नियमानुसार प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। करहीकछार रेत खदान संचालक को भी नोटिस जारी की जा रही है। इसके अतिरिक्त खनिज अमला के द्वारा आज ही अवैध रेत परिवहन करते हुए घुटकु, कछार एवं पेण्डरवा क्षेत्र से 4 ट्रैक्टर को जप्त कर कोनी थाने में सुरक्षार्थ रखा गया है। खनिजों के अवैध उत्खनन,परिवहन,भण्डारण पर खनिज विभाग, राजस्व एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त कार्यवाही जारी है। वन विभाग के द्वारा भी वन क्षेत्र अंतर्गत अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन के मामलों में नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जा रही है।

महासमुंद : अवैध धान परिवहन पर प्रशासन की कार्रवाई, खेमड़ा जांच चौकी में 140 कट्टा धान जब्त

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशन में जिले में अवैध धान भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय पर सतत कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बागबाहरा उमेश कुमार साहू के मार्गदर्शन में मंडी इंस्पेक्टर ने खेमड़ा जांच चौकी पर बड़ी कार्रवाई की है। 

बीती रात मंडी इंस्पेक्टर सिदार और साजिदखान की उपस्थिति में रजन यादव, निवासी टरबोड़ा, नुआपड़ा (ओडिशा) से 140 कट्टा धान जब्त किया गया। रजन यादव द्वारा दो अलग-अलग वाहनों के माध्यम से 70-70 कट्टा धान अपने घर से खेमड़ा ले जाया जा रहा था। जांच के दौरान रजन यादव परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने में असफल रहे, जिसके कारण यह कार्रवाई की गई। जिले में अवैध धान व्यापार पर प्रशासन की सख्त नजर है, और इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

 

सरायपाली में अवैध धान परिवहन पर कार्रवाई, ट्रक जब्त कर मंडी के सुपुर्द

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। सरायपाली अनुविभागीय अधिकारी (आईएएस) सुश्री नम्रता चौबे के निर्देशन में आज सरायपाली क्षेत्र में अवैध धान परिवहन पर सख्ती बरतते हुए प्रशासन ने बिना दस्तावेजों के धान ले जा रहे एक ट्रक को जब्त कर मंडी के सुपुर्द कर दिया।

अधिकारियों को सूचना मिली थी कि एक ट्रक बिना वैध दस्तावेजों के धान का परिवहन कर रहा है। तत्पश्चात, जांच टीम ने कार्रवाई करते हुए ट्रक को रोका और दस्तावेज मांगे, परंतु चालक दस्तावेज प्रस्तुत करने में असमर्थ रहा। इस मामले में प्रशासन द्वारा ट्रक को जब्त कर मंडी में सुरक्षित रखा गया। प्रशासन का कहना है कि अवैध परिवहन पर सख्ती जारी रहेगी, और जांच में दोषी पाए जाने वालों पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की राज्योत्सव 2024 की तैयारियों की समीक्षा

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में राज्योत्सव 2024 की तैयारियों की समीक्षा की। नया रायपुर स्थित राज्योत्सव स्थल पर 4 से 6 नवंबर तक राज्योत्सव का आयोजन किया जा रहा है।


मुख्यमंत्री की अपील : प्रदेशवासी राज्योत्सव के अवसर पर अपने घरों में दीप प्रज्ज्वलित कर दीपोत्सव के साथ राज्योत्सव मनाएं

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों से राज्योत्सव के अवसर पर 1 नवंबर को अपने -अपने घरों में दीप प्रज्ज्वलित कर दीपोत्सव के साथ राज्योत्सव उत्सव मनाने की अपील की है। राज्योत्सव के अवसर पर नवा रायपुर, अटलनगर में 10 हजार दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने सभी शहरों और गांव में नागरिकों से 1 नवंबर की शाम को अपने-अपने घरों में दीप प्रज्ज्वलित करने की अपील की है।

आम जनता के लिए राज्योत्सव स्थल तक आने जाने के लिए बस की सुविधा उपलब्ध रहेगी

नया रायपुर के राज्योत्सव  स्थल तक आने जाने के लिए आम जनता को परिवहन की सुविधा रियायती दर पर उपलब्ध कराई जाएगी। राज्योत्सव के दौरान आयोजन स्थल पर प्रत्येक दिन शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

संस्कृति संध्या में वॉलीवुड सिंगर शान, नीति मोहन, इंडियन आइडल विजेता पवनदीप और अरुनिदिता होंगे आकर्षण का केंद्र

सांस्कृतिक संध्या में 4 नवंबर को बॉलीवुड सिंगर शांतनु मुखर्जी (शान) का कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

5 नवंबर को बॉलीवुड सिंगर नीति मोहन का कार्यक्रम होगा।

6 नवंबर की शाम को इंडियन आइडल विजेता पवनदीप और अरुनिदिता का कार्यक्रम मुख्य आकर्षण का केंद्र होगा।

6 नवंबर को राज्य अलंकरण समारोह

राज्योत्सव के आखिरी दिन 6 नवंबर को राज्य अलंकरण समारोह का आयोजन किया जाएगा जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं को राज्य अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा।

विकास प्रदर्शनी प्रमुख योजनाओं को प्रदर्शित किया जाएगा

राज्योत्सव स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा प्रमुख विभागीय योजनाओं पर केंद्रित प्रदर्शनी लगाई जाएगी। निजी संस्थानों और पीएसयू संस्थानों के लिए भी हैंगर बनाया जाएगा। कृषि और जल संसाधन विभाग द्वारा भी प्रदर्शनी लगाई जाएगी। प्रदर्शनी में विभागों की नई योजनाएं प्रमुखता से प्रदर्शित की जाएगी।

शिल्पग्राम, फूड कोर्ट, फैन पार्क होंगे आकर्षण का केंद्र

राज्योत्सव आयोजन स्थल पर शिल्पग्राम, फूड कोर्ट भी बनाया जाएगा। यहां ट्राइबल फूड भी उपलब्ध होगा। बच्चों के लिए फन पार्क भी बनाया जाएगा जहां विभिन्न झूले होंगे। बैठक में मुख्यमंत्री के कृषि एवं नीति सलाहकार धीरेन्द्र तिवारी, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के सचिव पी.दयानंद और राहुल भगत, संस्कृति विभाग के सचिव अन्बलगन पी. संचालक विवेक आचार्य सहित वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की कार्रवाई जारी, 4 हाइवा सहित 8 वाहन जब्त

No comments Document Thumbnail

बलौदाबाजार। कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश पर अवैध रेत उत्खनन  एवं परिवहन के मामलों में जिला प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में बुधवार को राजस्व एवं खनिज विभाग की टीम द्वारा अवैध रेत परिवहन करते 4 हाइवा  सहित 8 वाहन ज़ब्त किया गया है।

जिला खनिज अधिकारी के. के. बंजारे ने बताया कि अनुभाग कसडोल अंतर्गत अनुविभागीय अधिकारी राजस्व आर. आर. दुबे के नेतृत्व में राजस्व की टीम ने बुधवार शाम को कसडोल क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन, परिवहन की जांच की गई।जांच के दौरान महानदी क्षेत्र में हो रहे अवैध उत्खनन में संलिप्त 4 हाइवा और 2 ट्रेक्टर जब्त किया गया। तहसील पलारी अंतर्गत ग्राम गिधपुरी क्षेत्र में खनिज विभाग की टीम की जाँच में अवैध रेत उत्खनन में संलिप्त 2 ट्रेक्टर  जब्त कर वाहन नजदीकी थाना के सुपुर्दगी में रखा गया है।

यह सभी कार्रवाई छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 एवं एमएमडीआर एक्ट 1957 की धारा 21 से 23 के अंतर्गत किया गया है। इन वाहन मालिकों पर नियमानुसार जुर्माने की कार्रवाई की जा रही है। ज्ञातव्य है कि राज्य शासन की मंशानुरूप अवैध रेत उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर जिला प्रशासन द्वारा कड़ी निगरानी की जा रही है। राजस्व एवं खनिज विभाग की टीम द्वारा अवैध रेत उत्खनन की जाँच की जा रही है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का हो रहा चंहुमुखी विकास - उप मुख्यमंत्री साव

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने भारत सरकार द्वारा आठ सड़क खंडों के लिए 892 करोड़ 36 लाख रुपए स्वीकृत करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के प्रति आभार व्यक्त किया है। साव ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का चहुंमुखी विकास हो रहा है। राज्य में सड़कों के निर्माण में केंद्र सरकार का लगातार सहयोग मिल रहा है। उल्लेखनीय है कि केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने विगत 30 सितम्बर को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री अरुण साव के साथ नई दिल्ली में हुई बैठक में इस प्रस्ताव पर सैद्धांतिक सहमति दी थी।

राज्य शासन के लोक निर्माण विभाग द्वारा प्रदेश के छह जिलों में कुल 323.9 किलोमीटर सड़क खंडों के विकास के लिए इस साल 9 सितम्बर को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय को प्रस्ताव भेजा गया था। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को अपने एक्सहैंडल पर भारत सरकार द्वारा इन प्रस्तावों को मंजूर किए जाने की जानकारी साझा की है। उन्होंने लिखा है कि छत्तीसगढ़ के बेमेतरा, मुंगेली, राजनांदगांव, जशपुर, बिलासपुर और खैरागढ़ जिलों में आठ राज्य सड़क खंडों के विकास के लिए सीआरआईएफ (Central Road Infrastructure Fund) से वित्तीय वर्ष 2024-25 में 892 करोड़ 36 लाख रुपए की स्वीकृति दी गई है।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बताया कि भारत सरकार द्वारा सीआरआईएफ से मंजूर की गई इस राशि से बेमेतरा और मुंगेली जिले में नांदघाट-मुंगेली सड़क खंड और बेमेतरा-नवागढ़-मुंगेली सड़क खंड का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण किया जाएगा। राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव-चौकी-मोहला मानपुर सड़क खंड, जशपुर जिले के बागबहार-कोतबा सड़क खंड, लुड़ेंग-तपकरा-लावाकेरा सड़क खंड और जशपुर-आस्टा-कुसमी सड़क खंड के मजबूतीकरण का कार्य भी इनमें शामिल हैं। उन्होंने बताया कि बिलासपुर जिले के सिरगिट्टी-सरवानी-पसीद-अमलडिहा-बरतोरी-दगोरी सड़क खंड तथा राजनांदगांव और खैरागढ़ जिले के राजनांदगांव-कवर्धा-पोंडी सड़क खंड के चौड़ीकरण और मजबूतीकरण का कार्य भी इस राशि से किया जाएगा।

आबकारी टीम ने सरायपाली इलाके में 235 लीटर कच्ची शराब और दो स्कूटी जब्त की

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। जिले में मदिरा के अवैध परिवहन एवं विक्रय पर रोक लगाने के उद्देश्य से संचालित सघन जांच-पड़ताल के अभियान के दौरान आबकारी विभाग की टीम ने सरायपाली इलाके में दो अलग-अलग मामलों में 235 लीटर कच्ची महुआ शराब और परिवहन में प्रयुक्त दो स्कूटी को जब्त किया है। जब्त दोनों स्कूटी की कीमत लगभग एक लाख 67 हजार रूपए है।

सरायपाली वृत्त की आबकारी टीम ने ग्राम बेलमुंडी में गश्त दौरान बेलमुंडी गौठान के पास रोड में स्कूटी सवार गूंज राम खूंटे एवं शिबो बरिहा को रोककर तलाशी ली। स्कूटी में रखी बोरी में एवं डिक्की से 150 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब बरामद हुई। जिसे जब्त कर आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2),46(2)(1) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी शिबो राम बरिहा को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया, जब कि तलाशी के दौरान गूंज राम खूंटे मौका देखकर फरार हो गया। इसकी तलाश की जा रही है।

आबकारी विभाग की टीम ने स्कूटी एक्टिवा क्रमांक सीजी 06 एक्स 2384 में सवार करण जोल्हे एवं धर्मेंद्र खूंटे को रोककर तलाशी शुरू की। इसी दौरान दोनों गाड़ी को छोड़कर फरार हो गए। स्कूटी में रखे जूट बोरी एवं डिक्की की जाँच करने कुल 85 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब मिली, जिसे स्कूटी सहित जब्त किया गया। फरार आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2),46(2)(1) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। फरार आरोपियों की पतासाजी की जा रही है। इस कार्रवाई में आबकारी उप निरीक्षक सरायपाली दरसराम सोनी, आरक्षक राज किशोर पाण्डेय, खिनीराम खुटे एवं कमल पटेल आदि शामिल थे।

अवैध खनन के विरुद्ध कार्रवाई जारी, पिछले तीन दिनों में 18 क्रशर हुए सील

No comments Document Thumbnail

रायपुर। शासन के निर्देश पर अवैध खनन के विरूद्ध लगातार कार्यवाही कर सिलसिला जारी है। बिलासपुर जिले में लगातार तीसरे दिन अवैध खनन एवं परिवहन में संलिप्त फर्मो एवं लोगों के विरूद्ध कार्यवाही की गई। जिले में चूना पत्थर के 6 क्रशर सील किए गए तथा अवैध परिवहन के छह मामले पकड़े गए हैं। बीते तीन दिनों में अवैध रूप से संचालित 18 क्रशर सील किए जा चुके हैं।

खनिकर्म विभाग के उप संचालक ने बताया कि जिला कलेक्टर के निर्देश पर अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ जांच अभियान अवकाश के दिन भी जारी रहा। खनिज अमला बिलासपुर एवं राजस्व अमला तखतपुर एवं बिल्हा द्वारा  4 फरवरी  को तखतपुर के चूना पत्थर खदानों की जांच की गई। जांच में पाये गये अनियमितताओं के आधार पर कार्रवाई करते हुए 6 क्रशर सील किया गया। इस प्रकार पिछले तीन दिनों में अवैध रूप से संचालित 18 क्रशर उद्योग सील किए जा चुके हैं।

जिला बिलासपुर अंतर्गत तखतपुर तहसील में ग्राम दर्री, घोरामार एवं बेलसरा में 06 निम्नश्रेणी चूनापत्थर खदान में स्थापित क्रशरों के संचालकों क्रमशः शत्रुघन चंद्राकर, सुनील कुमार अग्रवाल, विष्णु प्रसाद अग्रवाल, मेसर्स लैण्डमार्क इंजीनियरिंग, श्रीमति पुष्पा दुबे एवं रामकुमार खुसरो द्वारा आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने के कारण सील किया गया।

पर्यावरण शर्तों का पालन नहीं करने पर 07 को थमाया नोटिस

बिल्हा तहसील अंतर्गत ग्राम धौराभांटा एवं हरदी में स्वीकृत 4 कोयला के अस्थायी भण्डारण अनुज्ञप्तिधारी क्रमशःगंगा ट्रेडर्स, सत्यभामा ट्रेडर्स, लक्ष्मी एजेंसी एवं हनुमान कोल ट्रेडर्स एवं 03 डोलोमाईट अस्थायी भण्डारण अनुज्ञप्तिधारी क्रमशः शाह स्टोन सप्लायर पार्टनर गिरिश कुमार शाह, शाह स्टोन स्प्लायर प्रो. हरीश कुमार शाह एवं सिंह स्टोन माईन्स प्रो. रघुराज सिंह के द्वारा पर्यावरण शर्तों का पालन नहीं करने तथा भू-राजस्व जमा नहीं करने के कारण पर्यावरण एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों द्वारा कार्रवाई कर नोटिस थमाया गया।

बिना रायल्टी परिवहन पर 06 मामले दर्ज किए गए

खनिज अमला दल द्वारा आज बिलासपुर जिले अंतर्गत दर्री, काठाकोनी एवं सकरी क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया। जिसमें निम्नश्रेणी चूनापत्थर के 2 ट्रेक्टरों, खनिज रेत के 1 ट्रेक्टर, 2 हाईवा तथा मुरूम परिवहन करते 1 हाईवा जप्त कर थाना सकरी एवं जुनापारा चौकी में पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है। जांच में सभी वाहनों में बिना विधि सम्मत अभिवहन पास के खनिज परिवहन करने के कारण अवैध खनिज परिवहन का प्रकरण दर्ज किया गया है।

Silkyara Tunnel : उम्मीद में बीता 12वां दिन...सूरज चढ़ता गया, इंतजार बढ़ता गया, सुरंग पर लगी रहीं निगाहें

No comments Document Thumbnail

उत्तरकाशी। सिलक्यारा सुरंग (Silkyara Tunnel) के भीतर फंसे 41 मजदूरों को बाहर निकालने का उत्साह गुरूवार को दिनभर उतार चढ़ाव लेता रहा। सूरज चढ़ता गया और अड़चनों की वजह से मजदूरों के बाहर आने का इंतजार बढ़ता रहा। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी भी देर शाम तक ऑपरेशन सिलक्यारा (Operation Silkyara)के सफल होने का इंतजार कर रहे थे।

बुधवार की रात को चले अभियान की रफ्तार से ये उम्मीद जताई जा रही थी कि गुरूवार की सुबह तक सभी 41 मजदूर सकुशल बाहर आ जाएंगे, लेकिन रात को अमेरिकन ऑगर डि्ल (American Auger Drill) मशीन की राह में लोहे के सरिये व गाटर आ गए जो टनल के भीतर के स्ट्रक्चर के लिए लगाए गए थे। इससे मशीन का पुर्जा भी टूट गया। मशीन रोकनी पड़ी।

इसके बाद एनडीआरएफ (NDRF) के जवान ने करीब 40 मीटर तक पहुंचे 800 मिमी पाइप के भीतर घुसकर रुकावट को देखा। उन्होंने इसे काटने की सलाह दी, जिसके लिए गैस कटर मंगाया गया। भीतर ऑक्सीजन (oxygen) कम होती है। गैस कटर चलाने पर ये और कम हो जाती है। लिहाजा, पहली टीम जब इसे काटने के लिए पहुंची तो वह सफल नहीं हो पाई।

विधानसभा निर्वाचन 2023 के मद्देनजर परिवहन चेकपोस्टों पर वाहनों का सघन चेकिंग अभियान जारी

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर परिवहन आयुक्त दीपांशु काबरा के निर्देशानुसार परिवहन चेकपोस्टों पर वाहनों में ले जाने वाले सामानों के दुरूपयोग के रोकथाम हेतु नियमित रूप से सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत् 28 अक्टूबर 2023 की शाम जांच के दौरान जशपुर जिले के लोदाम चेकपोस्ट में परिवहन विभाग की टीम द्वारा निजी वाहन जेएच-01-एडब्ल्यू-8676 में 58 नग जीन्स पैंट बिना बिल्टी के ले जाते हुए पकड़ा गया।

जांच के दौरान वाहन चालक सोमेन्द्र घोष, पिता स्व. लखन चन्द्र घोष, निवासी आर्यपुरी रातु रोड, रांची द्वारा पैंट के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। आगामी विधानसभा निर्वाचन में उक्त पैंट के दुरूपयोग की आशंका के मद्देनजर आगे की कार्यवाही हेतु सतत निगरानी टीम के सुपुर्दगी में दिया गया ।

गौरतलब है कि परिवहन आयुक्त दीपांशु काबरा द्वारा सभी जिला परिवहन अधिकारियों एवं उड़न दस्ता चेक पोस्ट अधिकारियों की वर्चुअल मीटिंग में चुनाव आयोग के निर्देशानुसार लगातार वाहनों की सघन जांच कार्यवाही के लिए सख्त निर्देश दिया गया है। इसके तहत प्रदेश के सभी चेक पोस्ट में उड़न दस्ता एवं जिला परिवहन अधिकारियों को तत्परतापूर्वक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है। इस तारतम्य में प्रदेश के सभी जिला परिवहन अधिकारियों द्वारा एवं उड़न दस्ता एवं चेकपोस्ट प्रभारी के द्वारा वाहनों की लगातार सघन जांच की जा रही है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.