Media24Media.com: पदस्थापना

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label पदस्थापना. Show all posts
Showing posts with label पदस्थापना. Show all posts

शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण से कोरिया जिले की शिक्षा व्यवस्था होगी सुदृढ़, 121 शिक्षकों को नई पदस्थापना

No comments Document Thumbnail

रायपुर। शासन के निर्देशानुसार शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया आज कोरिया जिले में कलेक्टर श्रीमती चन्दन त्रिपाठी की अध्यक्षता में जिला पंचायत के मंथन कक्ष में सम्पन्न हुई। इस अवसर पर अपर कलेक्टर अरुण कुमार मरकाम, जिला शिक्षा अधिकारी जितेंद्र गुप्ता तथा विकासखंड शिक्षा अधिकारीगण उपस्थित रहे।

जिला शिक्षा अधिकारी जितेंद्र गुप्ता ने जानकारी दी कि कोरिया जिले में कुल 121 शिक्षकों, जिनमें 81 सहायक शिक्षक, 33 शिक्षक, तथा 7 व्याख्याता शामिल हैं, को काउंसलिंग के पश्चात नवीन पदस्थापना आदेश जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि युक्तियुक्तकरण की आवश्यकता इसलिए पड़ी क्योंकि कुछ शहरी स्कूलों में छात्र संख्या की तुलना में अधिक शिक्षक पदस्थ थे, जबकि कई दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षकों की भारी कमी थी। इस समायोजन प्रक्रिया से अब उन विद्यालयों में भी शिक्षा की पहुंच और गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सकेगी, जहां पहले शिक्षक उपलब्ध नहीं थे।

कलेक्टर श्रीमती त्रिपाठी ने कहा कि यह प्रक्रिया न केवल छात्रों के हित में है, बल्कि इससे शिक्षा व्यवस्था में संतुलन भी स्थापित होगा। इससे परीक्षा परिणामों में भी सुधार की संभावना है और शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर होगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ की गई है। शिक्षक युक्तियुक्तकरण को शिक्षा व्यवस्था के लिए एक सुदृढ़ और सकारात्मक पहल माना जा रहा है, जिससे न केवल शिक्षकों का उचित उपयोग संभव हो रहा है, बल्कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा भी प्राप्त हो रही है।

 

 

दुर्ग जिले में शिक्षकों की पोस्टिंग में असंतुलन से प्रभावित हो रहा ग्रामीण अंचल के स्कूलों का परीक्षा परिणाम

No comments Document Thumbnail

रायपुर। जिला शिक्षा अधिकारी दुर्ग ने शिक्षा विभाग को प्रेषित अपनी रिपोर्ट में इस बात का स्पष्ट रूप से उल्लेख किया है कि जिले के ग्रामीण अंचलों के शासकीय हाई स्कूलों में शिक्षकों की भारी कमी तथा शहरी क्षेत्रों में शिक्षकों की अधिकता के कारण शैक्षिक व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। यही कारण है कि ग्रामीण अंचल के स्कूलों का परीक्षा परिणाम औसत से भी कम है। शैक्षणिक व्यवस्था में सुधार के लिए युक्तियुक्तकरण जरूरी है। ग्रामीण अंचल के विद्यालयों में शिक्षकों की आवश्यकता के अनुरूप पदस्थापना करने से बच्चों को बेहतर शिक्षा मिलेगी और रिजल्ट में सुधार होगा। 

जिला शिक्षा अधिकारी ने अपने रिपोर्ट में उल्लेखित किया है कि विकासखंड धमधा अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल मुरमुदा में स्वीकृत 6 पदों के विरुद्ध मात्र 3 व्याख्याता कार्यरत हैं, जबकि कक्षा दसवीं की छात्र संख्या 63 है। शिक्षक अभाव के कारण यहाँ का वार्षिक परीक्षा परिणाम मात्र 47.62 प्रतिशत रहा। इसी प्रकार शासकीय हाई स्कूल सिलितरा और शासकीय हाई स्कूल बिरेझर में भी स्थिति अत्यंत दयनीय है। दोनों विद्यालयों में स्वीकृत 6-6 पदों के विरुद्ध एक भी व्याख्याता पदस्थ नहीं है। क्रमशः 81 एवं 63 छात्रों की दर्ज संख्या वाले इन विद्यालयों में परीक्षा परिणाम क्रमशः 36.59 प्रतिशत एवं 35.00 प्रतिशत ही रहा है।

वहीं दूसरी ओर, शहरी क्षेत्र के विद्यालयों में छात्रों की अपेक्षा शिक्षकों की संख्या आवश्यकता से कहीं अधिक है। उदाहरणस्वरूप, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला केम्प-1 मिलाई में 225 छात्रों के लिए स्वीकृत 7 पदों के विरुद्ध 17 शिक्षक कार्यरत हैं, जो कि दर्ज संख्या के मान से 10 शिक्षक अधिक हैं। इसी प्रकार नेहरू शासकीय प्राथमिक शाला दुर्ग में 113 छात्रों के लिए स्वीकृत 4 पदों की तुलना में 11 शिक्षक पदस्थ हैं, जो कि 7 शिक्षक अतिरिक्त हैं। जिला शिक्षा अधिकारी दुर्ग ने ग्रामीण विद्यालयों में शिक्षकों की शीघ्र पदस्थापना  की आवश्यकता जताई है, ताकि परीक्षा परिणाम में सुधार लाया जा सके और छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध हो सके।

लोक निर्माण विभाग में अभियंताओं की दीपावली की खुशियां हुई दुगुनी, मिली पदोन्नति

No comments Document Thumbnail

रायपुर। राज्य शासन के लोक निर्माण विभाग में अभियंताओं की दीपावली की खुशियां दुगुनी हो गई है। उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने आज मंत्रालय से 47 अधिकारियों की पदोन्नति के आदेश जारी किए हैं। लोक निर्माण विभाग द्वारा 41 उप अभियंताओं को सहायक अभियंता और चार मानचित्रकारों को सहायक अभियंता के पद पर पदोन्नत किया गया है। विभाग ने आज दो अभियंताओं को 29 मई 2020 से भूतलक्षी प्रभाव से मुख्य अभियंता के पद पर पदोन्नति के भी आदेश जारी किए हैं। इन पदोन्नत अधिकारियों की पदस्थापना बाद में की जाएगी।

लोक निर्माण विभाग द्वारा पिछले कई वर्षों से अभियंताओं की लंबित पदोन्नति के आदेश चालू अक्टूबर माह में जारी किए गए हैं। हाल ही में 14 अक्टूबर को 51 अधिकारियों को भी पदोन्नत किया गया था। इनमें तीन कार्यपालन अभियंताओं को अधीक्षण अभियंता तथा 48 सहायक अभियंताओं को कार्यपालन अभियंता के रूप में पदोन्नति दी गई थी। इस प्रकार चालू अक्टूबर माह में कुल 98 अधिकारियों को पदोन्नति का लाभ दिया गया है। सभी पदोन्नत अधिकारियों ने इस दीपावली नई खुशियां देने के लिए उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री श्री अरुण साव को धन्यवाद देते हुए उनके प्रति आभार प्रकट किया है।

सीएम कैंप कार्यालय की पहल पर प्रायमरी स्कूल में तत्काल हुई शिक्षकों की व्यवस्था

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल पर जशपुर जिले के कांसाबेल ब्लॉक के ग्राम जाममुंडा के प्राथमिक स्कूल में तत्काल दो शिक्षकों की पदस्थापना की गई है। ग्राम जाममुंडा के ग्रामीणों ने गुरुवार को सीएम कैंप कार्यालय बगिया में आकर आवेदन दिया था कि गांव के प्राथमिक स्कूल के शिक्षकों के निलंबन के बाद वहां नए शिक्षकों की पदस्थापना नहीं होने से बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है। जिस कारण से ग्रामीणों ने स्कूल में शिक्षकों की पदस्थापना की मांग रखी थी। 

बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी इस गंभीर समस्या पर कैंप कार्यालय द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए प्राथमिक स्कूल में दो शिक्षकों की पदस्थापना कर दी गई है। समस्या का तुरंत समाधान होने से प्रसन्न ग्रामीणों ने सीएम के प्रति आभार व्यक्त किया है।सीएम कैंप कार्यालय में लोगों की समस्याओं का त्वरित निपटारा किया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का स्पष्ट निर्देश है कि हर मामले में तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए और लोगों की समस्याएं हल होनी चाहिए। ऐसे ही एक मामले में ग्रामीणों की मांग पर तत्काल ही शिक्षकों की व्यवस्था हो जाने से ग्रामीण काफी प्रसन्न हैं।

भारतीय प्रशासनिक सेवाओं के अधिकारियों की नई पदस्थापना आदेश जारी

No comments Document Thumbnail

रायपुर। राज्य शासन द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवाओं के अधिकारियों की नई पदस्थापना आदेश जारी किया गया है। इसके अंतर्गत नीलेशकुमार महादेव क्षीरसागर, संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के पद पर नियुक्त किया गया है।

इसके साथ ही पीएस ध्रुव, संयुक्त सचिव सामान्य प्रशासन विभाग तथा अतिरिक्त प्रभार संयुक्त सचिव, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, सदस्य सचिव, पेंशन निराकरण समिति को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यंत संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के पद पर नियुक्त किया गया है।

चयनित 13 खाद्य निरीक्षकों के नियुक्ति आदेश जारी

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा 20 फरवरी 2022 को आयोजित खाद्य निरीक्षक परीक्षा के आधार पर 28 अप्रैल 2022 को जारी मेरिट सूची में चयनित 13 अभ्यर्थियों के नियुक्ति तथा पदस्थापना आदेश आज संचालक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण द्वारा जारी कर दिए गए हैं।


चयनित अभ्यर्थियों को तृतीय श्रेणी (कार्यपालिक) खाद्य तथा नागरिक आपूर्ति निरीक्षक के पद पर, वेतन मेट्रिक्स लेवल 7 (28700-91300) तथा नियमानुसार राज्य शासन द्वारा देय भत्तों पर उनके द्वारा कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से 03 वर्ष की परिवीक्षा पर अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक उल्लेखित शर्तो पर नियुक्ति किया जाकर पदस्थापना की गई है। आदेश में यह भी उल्लेख किया गया है कि चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति आदेश जारी होने की तारीख से 10 दिवस के भीतर कार्यभार ग्रहण करना अनिवार्य होगा। निर्धारित अवधि में कार्यभार ग्रहण न करने की स्थिति में नियुक्ति आदेश स्वतः निरस्त मान जाएगा।





छत्तीसगढ़ : जनसंपर्क विभाग के 5 अधिकारी संयुक्त संचालक और 14 अधिकारी उप संचालक के पद पर पदोन्नति आदेश जारी

No comments Document Thumbnail

रायपुर। जनसंपर्क विभाग द्वारा आज 5 अधिकारियों के उप संचालक से संयुक्त संचालक के पद पर और 14 अधिकारियों के सहायक संचालक से उप संचालक के पद पर पदोन्नति के आदेश जारी किए गए हैं। 5 उप संचालक जिन्हें संयुक्त संचालक के पद पर पदोन्नत किया गया है, उनमें जितेन्द्र नागेश जिला जनसंपर्क कार्यालय रायपुर, सुश्री इस्मत जहां दानी प्रतिनियुक्ति पर राज्य निर्वाचन आयोग रायपुर, श्रीमती अंजू नायक मंत्रालय प्रेस प्रकोष्ठ नवा रायपुर अटलनगर रायपुर, जयंत देवांगन विशेष कर्त्तव्यस्थ अधिकारी उद्योग मंत्री और सुरेन्द्र कुमार ठाकुर जिला जनसंपर्क कार्यालय कांकेर शामिल हैं। ठाकुर की नवीन पदस्थापना जनसंपर्क संचालनालय रायपुर की गई है।

सहायक संचालक से उप संचालक के पद पर पदोन्नत अधिकारियों में सुरेन्द्र शुक्ला जिला जनसंपर्क कार्यालय राजनांदगांव नवीन पदस्थापना यथावत, सौरभ शर्मा, नसीम अहमद खान, मनराखन मरकाम, संतकुमार चन्द्राकर, प्रेमलाल पटेल, लक्ष्मीकांत कोसरिया और मुन्नालाल चौधरी जनसंपर्क संचालनालय रायपुर शामिल हैं, पदोन्नति के बाद इन सभी अधिकारियों की नवीन पदस्थापना जनसंपर्क संचालनालय रायपुर में यथावत है। इसी प्रकार चन्द्रशेखर कश्यप जिला जनसंपर्क कार्यालय बस्तर (जगदलपुर), रंजीत पुजारी जिला जनसंपर्क कार्यालय दंतेवाड़ा, दर्शन सिंह सिदार जिला जनसंपर्क कार्यालय बलौदाबाजार-भाटापारा इन अधिकारियों की नवीन पदस्थापना यथावत है। राजेश श्रीवास उप महाप्रबंधक छत्तीसगढ़ संवाद नवा रायपुर नवीन पदस्थापना यथावत, नितिन शर्मा, प्रतिनियुक्ति पर प्रबंधक छत्तीसगढ़ संवाद अतिरिक्त प्रभार जनसंपर्क संचालनालय, नवीन पदस्थापना उप महाप्रबंधक छत्तीसगढ़ संवाद नवा रायपुर, अतिरिक्त प्रभार जनसंपर्क संचालनालय, सुश्री श्रुति ठाकुर जनसंपर्क संचालनालय रायपुर शामिल हैं। सुश्री ठाकुर की नवीन पदस्थापना जिला जनसंपर्क कार्यालय रायपुर की गई है। 

परिवीक्षाधीन उप पुलिस अधीक्षकों का व्यवहारिक प्रशिक्षण हेतु पदस्थापना आदेश जारी

No comments Document Thumbnail

रायपुर। राज्य शासन द्वारा परिवीक्षाधीन उप पुलिस अधीक्षकों के बुनियादी प्रशिक्षण के बाद व्यवहारिक प्रशिक्षण के लिए अलग-अलग जिलों में पदस्थ करने का आदेश जारी किया गया है। परिवीक्षाधीन उप पुलिस अधीक्षकों में शुभम तिवारी को जिला सरगुजा, सुमित गुप्ता-रायपुर, ठाकुर गौरव सिंह- बिलासपुर, कुलदीप बंजारे- कांकेर, विशाल गर्ग-बस्तर (जगदलपुर), दीपक कुमार भगत- बालोद, बृजकिशोर यादव-बेमेतरा, अमन लखीसरानी-रायगढ़, आकांक्षा पांडेय- दुर्ग, प्रतिभा लहरे- खैरागढ़ छुईखदान गंडई, रविकांत सहारे-

कोरिया, सुसन्ता लकड़ा-बलौदाबाजार भाटापारा, मोनिका श्याम- महासमुंद, अमृता पैकरा- कबीरधाम,  नवीन कुमार एक्का- राजनांदगांव, जितेन्द्र कुम्भकार- मुंगेली, प्रवीण भारती- गरियाबंद, अविनाश कंवर- कोरबा, संगम राम- जांजगीर-चांपा, शरद कुमार जायसवाल- मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी, भानू प्रताप चंद्राकर- जशपुर, स्निग्धा सलामें- सूरजपुर, विंकेश्वरी पिन्दे- धमतरी तथा चन्द्रहास कटेन्द्र को जिला सक्ती में व्यवहारिक प्रशिक्षण के लिए पदस्थापना दी गयी है।

पदस्थापना स्थल पर ज्वाइनिंग के बाद अनुपस्थित M.B.B.S. अनुबंधित चिकित्सा अधिकारियों के विरूद्ध की जाएगी अनुशासनात्मक कार्रवाई

No comments Document Thumbnail

रायपुर। प्रदेश के विभिन्न शासकीय अस्पतालों में पदस्थ किए गए एम.बी.बी.एस. अनुबंधित चिकित्सा अधिकारी जो कार्यभार ग्रहण करने के बाद अपने पदस्थापना स्थल से अनुपस्थित हैं, उन्हें स्वास्थ्य विभाग ने दो दिनों के भीतर उपस्थिति देने कहा है। राज्य के कई जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग को अवगत कराया है कि ऐसे 109 डॉक्टर अपने कार्यस्थल से गैरहाजिर हैं। विभाग ने विगत 3 फरवरी को ऐसे सभी डॉक्टरों को नोटिस जारी कर दो दिनों के भीतर उपस्थिति देने को कहा है। कार्य पर उपस्थित नहीं होने वाले अनुबंधित चिकित्सा अधिकारियों के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

राज्य शासन के चिकित्सा शिक्षा विभाग के छत्तीसगढ़ चिकित्सा, दंत चिकित्सा एवं भौतिक चिकित्सा (फिजियोथैरेपी) स्नातक प्रवेश नियम के अनुसार बॉण्ड की शर्तों का अनुपालन नहीं करने वाले अनुपस्थित चिकित्सकों के विरूद्ध बॉण्ड की संपूर्ण राशि की वसूली की कार्यवाही भू-राजस्व की बकाया राशि के रूप में की जाएगी। एम.बी.बी.एस. अनुबंधित चिकित्सा अधिकारी को चिकित्सा शिक्षा विभाग के स्नातक प्रवेश नियम के अनुसार यथा उल्लेखित अनापत्ति प्रमाण पत्र तब तक प्रदान नहीं किया जाएगा, जब तक कि सम्पूर्ण देय राशि की वसूली नहीं हो जाती। अनुबंधित चिकित्सा अधिकारी के विरूद्ध नियमानुसार की जाने वाली समस्त कार्यवाही के लिए संबंधित अनुबंधित चिकित्सा अधिकारी स्वयं जिम्मेदार होंगे।

चिकित्सा छात्रों द्वारा निष्पादित अनुबंध के अनुसार दो वर्ष के ग्रामीण सेवा के लिए अनुबंधित चिकित्सा अधिकारियों के पदस्थापना स्थल से अनुपस्थित होने के कारण स्वास्थ्य विभाग द्वारा विगत 9 नवम्बर 2022 को 212 एम.बी.बी.एस. अनुबंधित चिकित्सा अधिकारियों को अपने पदस्थापना स्थल में पांच दिनों के भीतर कार्यभार ग्रहण करने अंतिम अवसर प्रदान करने के लिए सूचना (Notice) जारी की गई थी। विभिन्न जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार 212 अनुपस्थित अनुबंधित चिकित्सा अधिकारियों में से 197 चिकित्सा अधिकारियों ने शासन द्वारा पदांकित पदस्थापना स्थल में अपनी उपस्थिति दे दी है, एवं पांच अनुबंधित चिकित्सा अधिकारियों द्वारा अनुबंध की राशि विभाग में जमा की गई है। शेष दस चिकित्सा अधिकारी अभी भी अनुपस्थित हैं। 

इन अनुपस्थित चिकित्सा अधिकारियों के विरूद्ध बॉण्ड की राशि की वसूली की कार्यवाही के लिए संबंधित कलेक्टर से पत्राचार किया जा रहा है। कार्यभार ग्रहण करने के बाद पदस्थापना स्थल से अनुपस्थित 109 एम.बी.बी.एस. अनुबंधित चिकित्सा अधिकारियों की सूची इस प्रकार है - डॉ. रेशमा कंवर, डॉ. मैत्री हिंदूजा, डॉ. अर्पण कुमार शांडिल्य, डॉ. खिलेश कुमार, डॉ. सुचीव्रत पांडे, डॉ. आशुतोष नाहक, डॉ. दीक्षांत शर्मा, डॉ. यश श्रीवास्तव, डॉ. अलक अनुरागी मिंज, डॉ. नीता वर्मा, डॉ. प्रियंका साहू, डॉ. शुभी विश्नोई, डॉ. होमेंद्र नागेश, डॉ. आयुष फोटाई, डॉ. श्रुति उईके, डॉ. आमर्त्य नाग, डॉ. श्रवण कुमार मिश्रा, डॉ. हिमान्शु सिंह, डॉ. मंजू जगत, डॉ. सुशील कुमार ठाकुर, डॉ. लश्की मरकाम, डॉ. रमन पण्डा, डॉ. ऋषभ उपाध्याय

डॉ. धर्मेश मिर्चे, डॉ. दीपांजली देवांगन, डॉ. मोहिता मित्तल, डॉ. नंदिनी सोनी, डॉ. अखालिया सुरेश, डॉ. अरविन्द सिंह, डॉ. मेघा सिंह, डॉ. नेहा चौधरी, डॉ. दिक्षिता त्रिपाठी, डॉ. रवि कुमार खुटे, डॉ. आयुष जैन, डॉ. अम्बर गुप्ता, डॉ. अभिलाषा कोरी, डॉ. बृजेश कुमार, डॉ. दीपक कुमार, डॉ. शशिकांत सिंह, डॉ. शालू कुशवाहा, डॉ. सोनाली साहू, डॉ. प्रियांश दुबे, डॉ. सुभाश्री घोष, डॉ. स्मृति देवांगन, डॉ. निधि देवांगन, डॉ. हनी सोनी, डॉ. निमिषा, डॉ. विशाल कुमार सिंह, डॉ. निशिका सिंह, डॉ. किशन भारती, डॉ. पारस सोनी, डॉ. नेहा रामटेके, डॉ. चंचल बिसेन, डॉ. तुलेश्वर कुमार, डॉ. शुचि ठाकुर, डॉ. प्रियंका मनहर, डॉ. चंचल कुशवाहा, डॉ. रजत कुमार पाण्डेय, डॉ. साक्षी विश्वकर्मा, डॉ. अंकित कुमार गुप्ता, डॉ. निधि निश्चल, डॉ. अदीब शम्स, डॉ. आकांक्षा परियल, डॉ. आयुषि बिस्वास, डॉ. आकांक्षा गुलबानी, डॉ. अंलकृता यदु, डॉ. अमिय शेष, डॉ. अंगेश्वर,

डॉ. अंशिका भट्ट, डॉ. मिलनदीप कौर, डॉ. आशीष साहू, डॉ. अनुराग मोटवानी, डॉ. करुणा त्रिपाठी, डॉ. अमन खान, डॉ. नमन कक्चवा, डॉ. प्रियंका कारभाल, डॉ. डॉक्टर आयुषि शर्मा, डॉ. ट्विंकल सैयम, डॉ. यशस्वी बिसेन, डॉ. जयंत नायर, डॉ. आयुषि दुबे, डॉ. पूर्णिमा साहू, डॉ. अश्वनी गुप्ता, डॉ. अंजली खलखो, डॉ. अंकुश अग्रवाल, डॉ. अविरल शुभम दुबे, डॉ. आयुषी पसीने, डॉ. भावना सारस्वत, डॉ. कृति ठाकुर, डॉ. नीरजा गिडवानी, डॉ. नेहा कुमारी, डॉ. नितिश कुमार साहू, डॉ. प्रखर जंघेल, डॉ. प्रिंश अग्रवाल, डॉ. प्रियंका सवाई, डॉ. पुष्पा सिंह, डॉ. साकेत वर्मा, डॉ. सृजन सिंह, डॉ. वैशाली उपाध्याय, डॉ. अंकिता साहू, डॉ. आयुष शर्मा, डॉ. कामिनी कुमारी, डॉ. नम्रता चन्द्राकर, डॉ. श्रेया तिवारी, डॉ. सृष्टि उइके, डॉ. सुप्रीत सिंह खुराना, डॉ. वैशाली साहू, डॉ. समीर कुमार श्रीवास, डॉ. अंशु अग्रवाल |

लंबे अरसे से जमे 23 पटवारियों का हुआ स्थानांतरण,13 नये पटवारियों को दी गयी नई पदस्थापना

No comments Document Thumbnail

बलौदाबाजार। पटवारियों के खिलाफ मिल रही लगातार शिकायतों एवं राजस्व विभाग के कामकाज में कसावट लाने के उद्देश्य से आज कलेक्टर रजत बंसल ने लंबे अरसे से एक ही तहसील में जमे 23 पटवारियों का स्थानंतरण दूसरे तहसील में की गयी है। यह पहला मौका है जब पटवारियों का स्थानंतरण जिले में ही तहसील के अंर्तगत न करके दूसरे तहसील में कर दी गयी है। इसके साथ ही प्रशिक्षण प्राप्त कर आये 13 पटवारियों पर कलेक्टर ने विश्वास जताते हुए नई पदस्थापना दी है। 23 ट्रांसफर हुए पटवारियों मेंमहेन्द्र धु्रव अर्जुनी, फणीभुषण बांधे बार, सुरेन्द्र सिंह कोट,करमसिंह बरिहा टोपा, नेहा धाकड़े मोपर, संतोष यादव गिधपुरी,



राजीव तिवारी मुढ़पार, सी.एम.सहारे बम्हनी,खिलेश्वर पुरेना अमलीडीह, उत्सव जायसवाल कोट, कंचन जायसवाल अमोदी, विनय कुमार डहरवाल मुढ़पार, आशीष श्रीवास्तव खैरा, कौशिल्या साहू देवरीकला, भावेश वर्मा चरौदा, कोमलचंद कोसले लकड़िया, अजय कुमार प्रभाकर बिटकुली,शंकर बांधे तुलसी, युगल किशोर वर्मा गणेशपुर, मिलन कोसले चौरेंगा, रसपाल सिंह जरौद, अशोक मृचण्डे चंदेरी, रूपाली साहू गिर्रा नाम शामिल है। उक्त स्थानंतरण आगामी दिनों में मुख्यमंत्री के भेंट मुलाकात कार्यक्रम के चलते एवं 3 वर्षों से जमे एक ही स्थान पर उनके स्थानंतरण करनें के आदेश के चलते किया गया है। इसी तरह 13 पटवारी जिन्हें नई जिम्मेदारी दी गयी है उनमें स्वाति साहू कुकुरदी,पंकज चंद्रा कोरदा, प्रशांत साहू खरतोरा,ऋतु यादव फरहदा, महेन्द्र कुमार कोनी, रजत कुमार वर्मा तिल्दा, युगराजेश्वर केशला, नरेन्द्र कुमार घृतलहरे मोपका, भेखराज साहू बनसांकरा,बलराम साहू हरिनभट्ठा,ममता पुरेना खम्हरिया, भुपेन्द्र कुमार अर्जुनी, राहुल बरपाली शामिल है।

भारतीय वन सेवा के 31 अधिकारियों की नवीन पदस्थापना

No comments Document Thumbnail

रायपुर। राज्य शासन द्वारा भारतीय वन सेवा के 31 अधिकारियों को उनके नवीन पदस्थापना पद पर पदस्थ किए गए है। 



इस आशय का आदेश आज 31 अक्टूबर को मंत्रालय (महानदी भवन) स्थित वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग से जारी कर दिया गया है

जिसकी सूची इस प्रकार है -

 











धान खरीदी में किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी चाहिए

No comments Document Thumbnail

रायपुर। प्रदेश में समर्थन मूल्य पर एक नवंबर से धान खरीदी शुरू होगी। इसके लिए विभाग स्तर पर सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। इस संबंध में खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने विभागीय बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की। बैठक के बाद उन्होंने कहा कि नये बने जिलों में धान खरीदी प्रक्रिया के सुचारू संचालन के लिए अधिकारियों की पदस्थापना की जा रही है। खाद्य मंत्री ने कहा कि किसानों को धान सूखाकर लाने के लिए जागरूक किया जाएगा, ताकि किसानों को धान बेचने में कोई परेशानी न हो।धान खरीदी के लिए इस बार प्रति एकड़ पंद्रह क्विंटल की मात्रा निर्धारित की गई है। 



इसी प्रकार, ढाई एकड़ तक के रकबा वाले किसानों को एक ही टोकन जारी किए जाएंगे। पांच एकड़ तक के किसान दो बार और पांच एकड़ से अधिक के रकबे वाले किसान को तीसरा टोकन जारी करने से पूर्व नोडल अधिकारी से परीक्षण कराया जाएगा।  पड़ोसी राज्यों और पड़ोसी जिलों से आने वाले धान के अवैध परिवहन को रोकने के लिए अलग-अलग चेकपोस्ट तैयार किए गए हैं और अन्य मार्गों पर भी निगरानी के लिए आवश्यक व्यवस्था बनाई गई है। धान खरीदी के दौरान किसानों को पंजीयन, रकबा, टोकन और धान खरीदी से संबंधित किसी प्रकार की शिकायत होने पर वे खाद्य विभाग और जिला कलेक्टर कार्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम में सम्पर्क कर अपनी समस्या से अवगत करा सकते हैं।

गौरतलब है कि इस वर्ष मोटा धान दो हजार चालीस रुपये प्रति क्विंटल और पतला-सरना धान दो हजार साठ रूपये प्रति क्विंटल के समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा। इधर, धमतरी जिले में धान खरीदी केंद्रों पर टोकन कटवाने किसानों की भीड़ शुरू हो गई है। इसके लिए जिले के सभी छियानवे केंद्रों में तैयारी पूरी हो गई है। इस बीच, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि धान खरीदी में किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी चाहिए।

छत्तीसगढ़ : नवनियुक्त सहायक अनुसंधान अधिकारियों की पदस्थापना

No comments Document Thumbnail

रायपुर। राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य सेवा परीक्षा वर्ष 2021 के माध्यम से सहायक अनुसंधान अधिकारी के पद पर चयनित अभ्यर्थियों के पदस्थापना आदेश जारी कर दिए है। चयनित अभ्यर्थियों को उनके द्वारा कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से अस्थायी रूप से, आगामी आदेश तक तीन वर्ष की परिवीक्षा पर पदस्थ किया गया है।



आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा मंत्रालय से जारी आदेश अनुसार शरतचंद्र शुक्ला और लक्ष्मी प्रसाद पटेल को कार्यालय संचालक आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान रायपुर पदस्थ किया गया है। हेमन्त कुमार सिन्हा को कार्यालय आयुक्त आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास इन्द्रावती भवन नवा रायपुर, सूरज दास मानिकपुरी को कार्यालय अनुसंधान अधिकारी, आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान क्षेत्रीय इकाई बिलासपुर, महेन्द्रपाल खाण्डेकर को कार्यालय अनुसंधान अधिकारी, आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान क्षेत्रीय इकाई अम्बिकापुर और सुश्री पार्वती को कार्यालय संचालक आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान रायपुर पदस्थ किया गया है।

 

छत्तीसगढ़ : सहायक कुलसचिव के पद पर चयनित अभ्यर्थियों की पदस्थापना आदेश जारी

No comments Document Thumbnail

रायपुर। राज्य शासन के उच्च शिक्षा विभाग मंत्रालय (महानदी भवन) द्वारा छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के माध्यम से सहायक कुलसचिव के पद पर चयनित 3 अभ्यर्थियों की पदस्थापना आदेश जारी किया गया है। अभ्यर्थियों को उनके कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से अस्थाई रूप आगामी आदेश तक विश्वविद्यालयों में पदस्थ किया जा रहा है।



जारी आदेशा के तहत फखरूद्दीन कुरैशी को अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर, दिग्विजय कुमार को हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग एवं टेमन लाल को संत गहिरा गुरू विश्वविद्यालय सरगुजा-अंबिकापुर में पदस्थ किया गया है।

अंधेरो को चीरकर अब रोशन होंगे कटेकल्याण

No comments Document Thumbnail

दंतेवाड़ा। जिला प्रशासन द्वारा शिक्षा एवं स्वास्थ्य व्यवस्था में लगातार विस्तार किया जा रहा है। जिले के नक्सल प्रभावित गांवों तक विकास पहुंचाने,  मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने पर जिला प्रशासन विशेष प्रयास कर रहा है। किसी भी क्षेत्र के समग्र विकास के लिए शिक्षा और स्वास्थ्य विशेष महत्व रखती है। यही देखते हुए जिला प्रशासन कटेकल्याण क्षेत्र पर विशेष फोकस कर रहा है। मुख्यमंत्री की मंशानुरूप जिले के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन लगातार स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार करते हुए कटेकल्याण के अंतर्गत जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों की मांग अनुरूप स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है।



कटेकल्याण में नवीन 30 बिस्तर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का निर्माण शीघ्र ही प्रारंभ कर दिया जाएगा जिसके लिए भूमि का चिन्हांकन कर लिया गया है नए भवन के निर्माण से कटेकल्याण अब बेहतर इलाज मुहैया कराने के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं से मजबूत होगी।इसके साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विशेषज्ञ चिकित्सकों की व्यवस्था करते हुए सप्ताह में एक दिवस शिशु रोग विशेषज्ञ एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ की व्यवस्था की गई है भेंट मुलाकात दौरान मांग अनुसार कलेक्टर के निर्देश पर कटेकल्याण में महिला चिकित्सक की पदस्थापना भी कर दी गई है निश्चित तौर पर स्वास्थ्य के क्षेत्र में जिले के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधाओं का बदलाव देखा जा रहा है

कटेकल्याण में उच्च शिक्षा के स्तर को नई बुलंदी पर लाने को जिला प्रशासन हैं तैयार

जिला प्रशासन द्वारा प्राथमिकता से आधारभूत संरचना को मजबूत करते हुए जिले में कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे और इसके लिए लिए ब्लॉक स्तर पर विभिन्न सुविधाओं को सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है। कटेकल्याण में कॉलेज भवन के निर्माण से अंदरूनी क्षेत्रों के गांव के बच्चों के लिए वरदान साबित होगा। इससे उच्च शिक्षा की सुविधाओं से वंचित क्षेत्र की छात्र-छात्राओं को राहत मिलेगी वही उच्च शिक्षा के स्तर में गुणात्मक वृद्धि भी होगी। जिससे क्षेत्र के बालक-बालिकाओं का सर्वांगीण विकास होगा। आपको बता दे कि वर्तमान में कटेकल्याण में प्राथमिक शाला में कॉलेज संचालित है।जहां बच्चों की सुविधा हेतु 6 अतिरिक्त कक्ष दिया जा रहा है।

जिला प्रशासन द्वारा बच्चों को कॉलेज भवन के साथ अब बालक एवं बालिका आश्रम छात्रवास की भी सुविधा प्रदान की जाएगी।जिससे अध्ययनरत बच्चे व भावी पीढ़ी इसका लाभ ले सकेंगे।अंदरूनी क्षेत्रों में अभिभावकों में शिक्षा के प्रति जागरूकता की कमी, छात्र,छात्राओं के स्तर के अनुरूप सीखने के अवसरों का अभाव, विद्यालय में आधारभूत संरचना का अभाव, यातायात की सुविधा का अभाव और कालेज से दूरी , आर्थिक रूप से सक्षम न होनाबच्चों का आर्थिक गतिविधियों में लगने,प्रवासी मजदूरों के साथ बच्चों का पलायन भी बच्चों के शिक्षा से कटने का एक प्रमुख कारण बनता है। 

लेकिन बच्चों को किसी भी प्रकार की दिक्कत ना हो, इसके लिए आश्रम छात्रावास सुविधा की व्यवस्था की जा रही है।प्रशासन भी अब संवेदनशील क्षेत्रों और अंदरूनी इलाकों तक पहुंच रहा है। प्रशासन हर कदम में ग्रामीणों के साथ है। स्थानीय युवाओं को रोजगार से जोड़ने बुनियादी सुविधा पहुंचाने शासन-प्रशासन निरंतर कार्य भी कर रहा है। कटेकल्याण के साथ अब किरन्दुल स्थित अरविंद कॉलेज में अध्ययनरत बच्चों को बालक और बालिका छात्रवास की सुविधा दी जाएगी जिसमें पढ़ाई छोड़ चुके विद्यार्थी, बेरोजगार घूम रहे बच्चों को अपनी शिक्षा पूरी करनेकौशल सीखने का अवसर मिल सकेगा।

स्कूल ड्रॉप आउट छात्रों को कौशल निखारकर रोजगार पाने का मौका मिलेगा। शासन-प्रशासन द्वारा स्कूली शिक्षा से वंचित या ड्रापआउट बच्चों का कौशल तराशने के साथ  पढाई से दूर युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। है। आश्रम छात्रवास के निर्माण से बच्चों में शिक्षा के प्रति  निरंतरता बनी रहेगी।नियमित कक्षाओं का संचालन से वे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ले पाएंगे।साथ ही शिक्षा पूरी  करने के बाद वह अपने हुनर व कौशल की बदौलत रोजगार से जुड़कर जीवन यापन कर सकेंगे।

छत्तीसगढ़ सहकारिता विभाग के कर्मचारियों का नवीन पदस्थापना

No comments Document Thumbnail

रायपुर। सहकारिता विभाग में कार्यरत वरिष्ठ सहकारी निरीक्षक, सहकारी निरीक्षक, सहकारिता विस्तार अधिकारी, सहायक ग्रेड-1, सहायक ग्रेड-3 और भृत्य के नवीन पदस्थापना आदेश जारी किए गए हैं।

आदेश इस प्रकार है-

                                         






छत्तीसगढ़ के नये जिला में पुलिस अधिकारियों की पदस्थापना

No comments Document Thumbnail

रायपुर। राज्य सरकार ने पिछले वर्ष गठित नये जिलों में राज्य पुलिस सेवा के ग्यारह अधिकारियों की नई पदस्थापना कर दी है। आदेश के अनुसार डोंगरगढ़ में पदस्थ नेहा पांडेय को खैरागढ़ का अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वहीं, राजनांदगांव के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश मरकाम को इसी पद पर मोहला-मानपुर तथा रायगढ़ के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग को सारंगढ़ में इसी पद पर पदस्थ किया गया है। इसी तरह, बिलासपुर में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के उप सेनानी निमेश बरैया को सारंगढ़ का अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।



इसके अलावा माना रायपुर की उप सेनानी गायत्री सिंह अब सक्ती की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक होंगी। वहीं, कोरिया के उप पुलिस अधीक्षक रूपेश डांडे को इसी पद पर मनेन्द्र-चिरमिरी में पदस्थ किया गया है। वहीं, जांजगीर-चांपा जिले के उप पुलिस अधीक्षक संदीप मित्तल को कुनकुरी का अनुविभागीय पुलिस अधिकारी बनाया गया है। इसी तरह, रायपुर में पदस्थ उप पुलिस अधीक्षक का तबादला इसी पद पर सक्ती कर दिया गया है। वहीं, कुनकुरी के अनुविभागीय पुलिस अधिकारी मनीष कंवर को सारंगढ़ का उप पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। पत्थलगांव के एसडीओ पुलिस मयंक तिवारी को इसी पद पर मानपुर में और मानपुर के एसडीओ पुलिस हरीश पाटिल को इसी पद पर पत्थलगांव में पदस्थ किया गया है।

भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारियों के विभागों में फेरबदल

No comments Document Thumbnail

रायपुर। राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया है। वहीं, भारतीय पुलिस सेवा के चार अधिकारियों की नई पदस्थापना भी की है। जारी आदेश के अनुसार रेणु जी पिल्ले को खेल और युवा कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव के पद पर पदस्थ किया गया है। साथ ही उन्हें विज्ञान और प्रौद्योगिकी के अलावा धार्मिक न्यास तथा धर्मस्व विभाग की अपर मुख्य सचिव और छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी के महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।



वहीं, सुब्रत साहू को पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग का अपर मुख्य सचिव तथा विकास आयुक्त के अलावा ठाकुर प्यारेलाल पंचायत और ग्रामीण विकास संस्थान के महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। मनोज कुमार पिंगुआ को गृह और जेल विभाग के प्रमुख सचिव के साथ छत्तीसगढ़ भवन नई दिल्ली के प्रमुख प्रवासीय आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। ए. कुलभूषण टोप्पो को सामान्य प्रशासन विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है। इसके अलावा धनंजय देवांगन, एस. भारतीदासन, हिमशिखर गुप्ता, सत्यनारायण राठौर, डॉक्टर तंबोली अय्याज फकीर भाई, सारांश मित्तर और चंदन संजय त्रिपाठी को नये प्रभार सौंपे गए हैं। वहीं, यशवंत कुमार रायपुर संभाग के नये आयुक्त होंगे।

इधर, भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी बद्रीनारायण मीणा को दुर्ग के साथ रायपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, ओ.पी. पाल को नक्सल ऑपरेशन और एसआईबी के पुलिस महानिरीक्षक के पद पर पदस्थ किया गया है। रामगोपाल गर्ग को राजनांदगांव रेंज का उप पुलिस महानिरीक्षक और के.एल. धु्रव को उप पुलिस महानिरीक्षक के पद पर धमतरी, महासमुंद और गरियाबंद जिले के माओवाद विरोधी अभियान के पर्यवेक्षण का कार्य सौंपा गया है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.