Media24Media.com: पदस्थ

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label पदस्थ. Show all posts
Showing posts with label पदस्थ. Show all posts

सुबोध कुमार सिंह बने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव

No comments Document Thumbnail

रायपुर। राज्य शासन ने एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक फेरबदल करते हुए सुबोध कुमार सिंह, भा.प्र.से. (1997) को प्रमुख सचिव, माननीय मुख्यमंत्री के पद पर नियुक्त किया है। 
                  

सिंह को केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस लौटने के बाद इस पद पर पदस्थ किया गया है।

स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल का निर्देश, लापरवाही करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, मानवीय पहलुओं का रखा जाए ध्यान

No comments Document Thumbnail

रायपुर। सरगुजा जिले के विकासखण्ड अंबिकापुर अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नवानगर में प्रसूता द्वारा जमीन पर प्रसव किए जाने की घटना संज्ञान में आते ही स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घटना की जांच के निर्देश दिए थे। मामले को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा जांच करवाई गई।

जांच के दौरान बीएमओ, संस्था प्रभारी, बीपीएम, स्टॉफ नर्स, एएनएम एवं स्थानीय मितानिन उपस्थित रहे। जांच के तहत सभी के समक्ष उक्त प्रकरण के बारे में बयान लिया गया, तथा जच्चा-बच्चा प्रसूता महिला एवं नवजात बच्चों को देखा गया। प्रसव को लेकर प्रोटोकॉल का पालन नही करने वाले खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ पी.एन. राजवाड़े को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया। रात्रिकालिन स्टॉफ द्वितीय एएनएम श्रीमती मीना चौहान को तत्काल प्रभाव से हटाकर आयुष्मान मंदिर रेवापुर में कार्यादेशित किया गया।

डयूटी में पदस्थ स्टॉफ नर्स बिना पूर्व सूचना के स्टॉफ नर्स कन्या पैंकरा कार्य में अनुपस्थित थी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया, निलंबन अवधि में संबंधित का मुख्यालय शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नवापारा किया गया। निलबंन अवधि में संबंधित को जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने विभाग के अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं की भविष्य में भी ऐसी गंभीर लापरवाही करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए और मरीजों के मानवीय पहलुओं का विशेष ध्यान रखा जाए।

जनसंपर्क विभाग के 5 अधिकारी स्थानांतरित आदेश जारी

No comments Document Thumbnail

रायपुर। जनसंपर्क विभाग द्वारा आज 5 अधिकारियों के स्थानांतरण आदेश जारी किए गए हैं। स्थानांतरण के बाद सुजीत कुमार सिंह सहायक संचालक जनसंपर्क संचालनालय रायपुर को जिला जनसंपर्क कार्यालय मुंगेली, सुनील कुमार सहायक संचालक जिला जनसंपर्क कार्यालय खैरागढ़-छुईखदान-गंडई को संबद्धता समाप्त कर जनसंपर्क संचालनालय रायपुर, 

ताराशंकर सिन्हा सहायक संचालक जिला जनसंपर्क कार्यालय सारंगढ़-बिलाईगढ़ को जिला जनसंपर्क कार्यालय कांकेर, राजेश कुमार नेताम सहायक सूचना अधिकारी जिला जनसंपर्क कार्यालय बालोद को जिला जनसंपर्क कार्यालय खैरागढ़-छुईखदान-गंडई और देवेन्द्र कुमार सोरी सहायक सूचना अधिकारी जिला जनसंपर्क कार्यालय बिलासपुर को जिला जनसंपर्क कार्यालय कांकेर पदस्थ किया गया है।

परिवीक्षाधीन उप पुलिस अधीक्षकों का व्यवहारिक प्रशिक्षण हेतु पदस्थापना आदेश जारी

No comments Document Thumbnail

रायपुर। राज्य शासन द्वारा परिवीक्षाधीन उप पुलिस अधीक्षकों के बुनियादी प्रशिक्षण के बाद व्यवहारिक प्रशिक्षण के लिए अलग-अलग जिलों में पदस्थ करने का आदेश जारी किया गया है। परिवीक्षाधीन उप पुलिस अधीक्षकों में शुभम तिवारी को जिला सरगुजा, सुमित गुप्ता-रायपुर, ठाकुर गौरव सिंह- बिलासपुर, कुलदीप बंजारे- कांकेर, विशाल गर्ग-बस्तर (जगदलपुर), दीपक कुमार भगत- बालोद, बृजकिशोर यादव-बेमेतरा, अमन लखीसरानी-रायगढ़, आकांक्षा पांडेय- दुर्ग, प्रतिभा लहरे- खैरागढ़ छुईखदान गंडई, रविकांत सहारे-

कोरिया, सुसन्ता लकड़ा-बलौदाबाजार भाटापारा, मोनिका श्याम- महासमुंद, अमृता पैकरा- कबीरधाम,  नवीन कुमार एक्का- राजनांदगांव, जितेन्द्र कुम्भकार- मुंगेली, प्रवीण भारती- गरियाबंद, अविनाश कंवर- कोरबा, संगम राम- जांजगीर-चांपा, शरद कुमार जायसवाल- मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी, भानू प्रताप चंद्राकर- जशपुर, स्निग्धा सलामें- सूरजपुर, विंकेश्वरी पिन्दे- धमतरी तथा चन्द्रहास कटेन्द्र को जिला सक्ती में व्यवहारिक प्रशिक्षण के लिए पदस्थापना दी गयी है।

संकुल समन्वयक को कारण बताओ नोटिस : दो शिक्षकों एक दिन का कटेगा वेतन

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के कलेक्टर पी.एस. ध्रुव ने प्राथमिक शाला श्रीरामपुर को समय से पूर्व बंद पाए जाने पर संकुल समन्वयक भारत भूषणकांत को कारण बताओ नोटिस जारी करने के साथ शाला में पदस्थ दोनों शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटे जाने की कार्रवाई की है। कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को श्रीरामपुर शाला में पदस्थ शिक्षकों को समय से पूर्व शाला बंद करने के मामले में कारण बताओ नोटिस भी जारी करने के निर्देश दिए हैं।

गौरतलब है कि कलेक्टर ध्रुव आज शालाओं में अध्ययन-अध्यापन और धान खरीदी की स्थिति का जायजा लेने के लिए आकस्मिक दौरे पर निकले थे। कलेक्टर अपने भ्रमण के दौरान अपरान्ह 3.10 बजे प्राथमिक शाला श्रीरामपुर पहुंचे तो स्कूल बंद पाए जाने पर गहरी नाराजगी जताई और जिला शिक्षा अधिकारी को संकुल समन्वयक सहित शिक्षकों के विरूद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। इससे पूर्व कलेक्टर ने धान उपार्जन केन्द्र-घुटरा, कछौड़ एवं केल्हारी का मुआयना किया। इन तीनों केन्द्रों में धान खरीदी के लिए एक भी टोकन शेष नहीं रहने के कारण उन्होंने अपनी उपस्थिति में यहां धान खरीदी की क्लोजिंग कराई। इस दौरान उन्होंने किसानों से धान खरीदी और भुगतान के बारे में भी चर्चा की। शत्-प्रतिशत किसानों से धान खरीदी और त्वरित भुगतान के लिए सभी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया।

कलेक्टर ध्रुव ने ग्राम पंचायत कछौड़ में आयुष्मान हेल्स एड वेल्नेस सेन्टर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर मौजूद डॉ. शम्भू केशरवानी से स्वास्थ सुविधाओं की जानकारी ली। कलेक्टर ने इस दौरान प्राथमिक शाला कछौड़ एवं पूर्व माध्यमिक शाला कछौड़ प्रथामिक शाला रोझी का भी निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता की जाँच कर शिक्षकों को आवश्यक निर्देश दिए और स्कूली बच्चों को चॉकलेट भी बांटे। कलेक्टर ने श्रीरामपुर के कृषक जगत सिंह गोड़ के निवास पहुंचकर जल जीवन मिशन के तहत् निर्माणाधीन स्थल का जायजा लिया।

गौरतलब है कि मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में 31 जनवरी तक कुल 13 हजार 737 किसानाें ने 7 लाख 7 हजार 935 क्विंटल धान समर्थन मूल्य पर बेचा है। जिसमें से 5 लाख 86 हजार 160 क्विंटल धान का परिवहन पंजीकृत 12 राईस मिलरों के द्वारा किया जा चुका है। वर्तमान में उपार्जन केन्द्राें में 1 लाख 21 हजार 776 क्विंटल धान शेष है और उठाव का प्रतिशत 82.80 है। कलेक्टर ने खाद्य अधिकारी संजय ठाकुर को शेष धान का तेजी से उठाव कराने के निर्देश दिए हैं।

अनुपस्थित एम.बी.बी.एस. अनुबंधित चिकित्सा अधिकारियों से बॉण्ड राशि की वसूली की जाएगी

No comments Document Thumbnail

रायपुर। प्रदेश के विभिन्न शासकीय अस्पतालों में पदस्थ किए गए एम.बी.बी.एस. अनुबंधित चिकित्सा अधिकारी जिन्होंने अपने पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण नहीं किया है, उनके विरूद्ध बॉण्ड की संपूर्ण राशि की वसूली की कार्यवाही की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा विगत 9 नवम्बर 2022 को 212 एम.बी.बी.एस. अनुबंधित चिकित्सा अधिकारियों को अपने पदस्थापना स्थल में पांच दिनों के भीतर कार्यभार ग्रहण करने अंतिम अवसर प्रदान करने के लिए सूचना (Notice) जारी की गई थी। इसके परिपालन में 212 में से 123 अनुबंधित चिकित्सा अधिकारियों ने अपनी उपस्थिति दे दी है। परंतु 89 अनुबंधित चिकित्सा अधिकारी अभी भी अनुपस्थित हैं।

                                       89 डॉक्टरों ने नहीं दी है अपने पदस्थापना स्थल पर ज्वाइनिंग

राज्य शासन के चिकित्सा शिक्षा विभाग के छत्तीसगढ़ चिकित्सा, दंत चिकित्सा एवं भौतिक चिकित्सा (फिजियोथैरेपी) स्नातक प्रवेश नियम के अनुसार बॉण्ड की शर्तों का अनुपालन नहीं करने वाले अनुपस्थित चिकित्सकों के विरूद्ध बॉण्ड की संपूर्ण राशि की वसूली की कार्यवाही भू-राजस्व की बकाया राशि के रूप में की जाएगी। राज्य मेडिकल काउंसिल में एम.बी.बी.एस. स्नातक योग्यता का स्थायी पंजीयन अभ्यर्थी को प्रदान की गई अंतिम डिग्री के आधार पर ही किया जाएगा। 

डिग्री के लिए अभ्यर्थी को अपने महाविद्यालय के अधिष्ठाता को अनापत्ति प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा, जिनकी अनुशंसा पर विश्वविद्यालय द्वारा अंतिम डिग्री प्रदान की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस संबंध में कार्यवाही किए जाने के लिए चिकित्सा शिक्षा विभाग के संचालक, मेडिकल कांउसिल के रजिस्ट्रार एवं आयुष युनिवर्सिटी उपरवारा, नया रायपुर के अधिष्ठाता को पत्र लिखा गया है। बॉण्ड की शर्तों का पालन नहीं करने वाले अनुबंधित चिकित्सा अधिकारियो के विरूद्ध वसूली की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है।


नायब तहसीलदार एवं सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख की नवीन पदस्थापना

No comments Document Thumbnail

अम्बिकापुर। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कुंदन कुमार द्वारा जिले में पदस्थ नायब तहसीलदारों एवं सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख के कार्यों में प्रशासनिक दृष्टिकोण से नवीन पदस्थापना किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नायब तहसीलदार रघुनाथपुर अनिरुद्ध मिश्रा को अब तहसील अम्बिकापुर में नायब तहसीलदार, संजय कुमार को नायब तहसीलदार कार्यालय दरिमा, 



सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख प्रांजल गोयल को प्रभारी नायब तहसीलदार लखनपुर एवं सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख भुवनेश्वर टोप्पो को प्रभारी नायब तहसीलदार रघुनाथपुर के पद पर पदस्थ किया है।

छत्तीसगढ़ : नवनियुक्त सहायक अनुसंधान अधिकारियों की पदस्थापना

No comments Document Thumbnail

रायपुर। राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य सेवा परीक्षा वर्ष 2021 के माध्यम से सहायक अनुसंधान अधिकारी के पद पर चयनित अभ्यर्थियों के पदस्थापना आदेश जारी कर दिए है। चयनित अभ्यर्थियों को उनके द्वारा कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से अस्थायी रूप से, आगामी आदेश तक तीन वर्ष की परिवीक्षा पर पदस्थ किया गया है।



आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा मंत्रालय से जारी आदेश अनुसार शरतचंद्र शुक्ला और लक्ष्मी प्रसाद पटेल को कार्यालय संचालक आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान रायपुर पदस्थ किया गया है। हेमन्त कुमार सिन्हा को कार्यालय आयुक्त आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास इन्द्रावती भवन नवा रायपुर, सूरज दास मानिकपुरी को कार्यालय अनुसंधान अधिकारी, आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान क्षेत्रीय इकाई बिलासपुर, महेन्द्रपाल खाण्डेकर को कार्यालय अनुसंधान अधिकारी, आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान क्षेत्रीय इकाई अम्बिकापुर और सुश्री पार्वती को कार्यालय संचालक आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान रायपुर पदस्थ किया गया है।

 

अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी व पारदर्शिता के साथ करें राजस्व अधिकारी

No comments Document Thumbnail

धमतरी। कलेक्टर पी.एस. एल्मा ने आज राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर उन्हें अपने विभागीय दायित्वों का निर्वहन ईमानदारीपूर्वक व पारदर्शिता के साथ करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभाग के मैदानी अधिकारियों की राजस्व मण्डलवार समीक्षा करते हुए निचले स्तर पर कार्यशैली को बेहतर बनाते हुए आमजनता से जुड़ी समस्याओं व जिम्मेदारियों को प्राथमिकता से निष्पादित करने के निर्देश राजस्व निरीक्षकों व पटवारियों को दिए। कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आज सुबह दस बजे से आयोजित बैठक में कलेक्टर ने राजस्व निरीक्षक मण्डलवार कार्य-प्रगति की जानकारी ली तथा जिन हल्कों में पटवारी पदस्थ नहीं हैं, 



वहां पर नजदीकी हल्के के पटवारियों को पदस्थ करने के निर्देश दिए। साथ ही आम जनता की समस्याओं को गम्भीरता से सुनते हुए उनके समुचित निराकरण के लिए ठोस प्रयास करने के लिए कलेक्टर ने निर्देशित किया। इस दौरान कलेक्टर ने सभी राजस्व निरीक्षकों को अपने अधीनस्थ हल्कों में सप्ताह में एक दिन सुनिश्चित कर उपस्थित रहने तथा लंबित प्रकरणों के निराकरण के लिए सार्थक प्रयास करने के निर्देश दिए। इसके अलावा विभिन्न प्रकार के राजस्व प्रकरणों को निराकृत करने के लिए उच्चाधिकारियों से सतत् मार्गदर्शन प्राप्त करने के लिए कहा। इस दौरान कलेक्टर ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार जिले में विद्यार्थियों के जाति प्रमाण पत्र बनाने के लिए वृहत कार्ययोजना तैयार की गई है, 

जिसके तहत हाई एवं हायर सेकण्डरी स्कूल में दर्ज ऐसे विद्यार्थी, जिनका प्रमाण-पत्र अब तक नहीं बना है, उनका वर्गवार डाटा प्राप्त कर मिडिल स्कूलों में अध्ययनरत विद्यार्थियों की सूची प्रधानपाठक से लेकर संबंधित पटवारियों के द्वारा सभी आवश्यक दस्तावेज तैयार कर प्रदान किए जाएंगे। यदि मिसल रिकॉर्ड, वंशावली जैसे किसी प्रकार के दस्तावेज की कमी होती है तो संबंधित पटवारी तत्काल अपने स्तर पर तैयार कर स्कूल के प्रधानपाठक को उपलब्ध कराएगा। उन्होंने कहा कि पालक के पास अगर जमीन से संबंधित कोई दस्तावेज उपलब्ध नहीं है तो ग्राम सभा आयोजित कर तत्संबंध में साक्ष्य एकत्रित किया जाएगा। प्रमाण-पत्र बनाने के संबंध में राजस्व विभाग की ओर से समन्वय स्थापित करने के लिए संबंधित मण्डल का आरआई नोडल अधिकारी होगा।

उन्होंने यह कार्य जल्द से जल्द पूरा करने के लिए निर्देशित किया। इसके अलावा भू-अर्जन, व्यपवर्तन, विवादित एवं अविवादित बंटवारा, नामांकन, बी-वन, ऑनलाइन एंट्री आदि से संबंधित कार्यों की प्रगति की जानकारी कलेक्टर ने ली। बैठक में अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक ने विभिन्न राजस्व प्रकरणों की समीक्षा तहसीलवार करते हुए लंबित प्रकरणों को शीघ्रता से निराकृत करने के निर्देश सभी राजस्व अधिकारियों को दिए। बैठक में संयुक्त कलेक्टर ऋषिकेश तिवारी, कृपाल, एसडीएम नगरी सुश्री गीता रायस्त सहित डिप्टी कलेक्टर, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक उपस्थित रहे।

39 हजार रूपये रिश्वत लेते हुए महासमुन्द में दो लिपिक पकड़े गए

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। जिला में पशु चिकित्सा विभाग में पदस्थ दो लिपिक उमाशंकर गुप्ता और सविता त्रिपाठी को 39 हजार रुपए नगद रिश्वत लेते एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने गिरफ्तार किया है। सुरेखा बाई रावत ने एंटी करप्शन ब्यूरो को इसकी शिकायत की थी कि वह पशु चिकित्सा विभाग में पदस्थ थीं। सेवानिवृत्त होने के बाद उससे पेंशन प्रकरण बनाने के एवज में पैसों की मांग की गई। सुरेखा ने बताया कि वह अंजोरा (दुर्ग) में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थी, जिनका वेतन महासमुंद पशु उप संचालक से निकाला जाता था। उनका रिटायरमेंट 31अगस्त 2022 को हुआ।



जिसके पेंशन प्रकरण के लिए पशु चिकित्सा विभाग महासमुंद आई थी। जहां पर विभाग के दोनों बाबू उमाशंकर गुप्ता और सविता त्रिपाठी ने पैसों की मांग की। जिसके बाद उन्होंने पहली बार 17 हजार रूपये दोनों को दिए। उसके बाद 40 हजार सितंबर माह में और दिये और फिर से  40 हजार रूपये की मांग की जा रही थी। जिस पर से सुरेखा द्वारा एंटी करप्शन ब्यूरो को इसकी शिकायत की गई और आज दोनों बाबू को 39 हजार रूपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। एंटी करप्शन की टीम में 15 सदस्य  थे, जिन्होंने डीएसपी विक्रांत राही की अगुवाई में आज दोनों बाबू को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। बाहरहाल, एंटी करप्शन टीम के द्वारा जांच पड़ताल के बाद दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की तैयारी की जा रही है।

उद्यमों के वार्षिक सर्वेक्षण के लिए क्षेत्रीय प्रशिक्षण सम्मेलन

No comments Document Thumbnail

रायपुर। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय द्वारा असमाविष्ट क्षेत्र के उद्यमों के वार्षिक सर्वेक्षण के लिए क्षेत्रीय प्रशिक्षण सम्मेलन आज से रायपुर में शुरू हो गया है। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के रायपुर में पदस्थ उप महानिदेशक रोशनलाल साहू ने इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण सम्मेलन का उद्घाटन किया। इस मौके पर साहू ने कहा कि देश के सकल घरेलू उत्पाद-जी.डी.पी. में असमाविष्ट क्षेत्र के उद्यमों का महत्घ्वपूर्ण योगदान है।



इस क्षेत्र में विश्वसनीय आंकड़ों के संग्रहण के लिए देशव्यापी सर्वेक्षण किया जा रहा है।  इस अवसर पर पत्र सूचना कार्यालय के उप निदेशक सुनील कुमार तिवारी ने कहा कि इस सर्वेक्षण से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर ही केन्द्र और राज्य सरकारों द्वारा विकास से संबंधित नीतियां और कार्यक्रम तैयार किए जाते हैं।

पीपला फाउंडेशन ने किया समाजसेवी कारोबारियों, पत्रकारों और शहीद परिवार का सम्मान

No comments Document Thumbnail

आरंग। सेवाभावी संगठन पीपला फाउंडेशन के संयोजक महेन्द्र पटेल के संयोजन तथा पूरी टीम के सामूहिक प्रयास से आरंग के बस स्टैंड में एक शाम शहीदों के नाम रंगारंग सांस्कृतिक संध्या व नगर के समाजसेवी व्यवसायियों, पत्रकारों, शहीद परिवार का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष खिलेश देवांगन थे। जिसमें ग्राम भिलाई के शहीद महेन्द्र कुमार साहू के बहन दीप्ति साहू जो वर्तमान मे आरंग थाना में पदस्थ हैं उन्हें आमंत्रित कर शाल, श्रीफल, गुलदस्ता व घड़ी भेंटकर सम्मानित किया गया। 



इस अवसर पर वह भावुक  होकर अपने भैया शहीद महेन्द्र के शहादत के बारे में बताई। जिससे सबकी आंखें नम हो गई। वहीं महिला शक्ति के रूप में आरंग में पदस्थ थाना प्रभारी कमला पुंसाम ने भी सभा को संबोधित की और अपना जीवन परिचय तथा कार्य शैली के बारे में बताई । इस अवसर पर पीपला ग्रुप संरक्षक आनंदराम पत्रकारश्री ने सभा को संबोधित करते हुए कहा राजा मोरध्वज की नगरी के नाम से सुविख्यात नगर आरंग आज भी  दानशीलता के लिए जाना जाता है। 

उन्होंने कहा पीपला ग्रुप नगर में ऐतिहासिक कार्य कर रहे हैं। जिसके लिए पूरी टीम बधाई के पात्र हैं। इस अवसर पर आरंग पत्रकार संघ के अध्यक्ष पवन साहू, कोषाध्यक्ष टिकेश्वर लोधी, कोषाध्यक्ष रामकुमार गुप्ता, संरक्षक रोशन चंद्राकर, रामकुमार गुप्ता, व्यवसायी विवेक अग्रवाल, गौरविंदर सिंह संचालक ढिल्लन ढाबा, राजू साहू संचालक साईं समर्थ हास्पीटल, संतोष साहू संचालक साहू टी स्टाल, मोहन सोनकर सब्जी व्यवसायी, पुरुषोत्तम कन्नौजे मैनेजर श्रेयांस हास्पीटल, शिक्षादान केन्द्र में शिक्षा दे रहे नीरज साहू, 

कुमारी दीपिका साहू सहित नगर के 50 से अधिक समाजसेवी व्यवसायियों का सम्मान किया गया। वहीं पौधरोपण जनजागरण अभियान में तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली आरती देवांगन को नगद ईनाम देकर पुरस्कृत किया गया।साथ ही आरंग थाना प्रभारी श्रीमती कमला पुंसाम ठाकुर को फूल माला गुलदस्ते, शाल, आकर्षक घड़ी व आरंग के अनेक रंग पत्रिका तथा पीपला ग्रुप के संरक्षक नवकार ज्वेलर्स संचालक अजय कांकरिया ने चांदी के फोटो फ्रेम भेंटकर सम्मानित किया। जिसकी नगर में सर्वत्र चर्चा और सराहना हो रही है।

इस मौके पर प्रयास म्यूजिकल ग्रुप बागबाहरा की  देशभक्तिमय कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुति ने लोगों को झूमने विवश कर दिया। इस अवसर पर पीपला ग्रुप संरक्षक समाजसेवी आनंदराम पत्रकारश्री महासमुंद, अजय कांकरिया, समाज सेवी पारसनाथ साहू, अध्यक्ष दूजेराम धीवर, संयोजक महेन्द्र पटेल, सक्रिय सदस्य संजय मेश्राम, अभिमन्यु साहू, कोमल लाखोटी, डुमेंद्र साहू, भागवत जलक्षत्री, अशोक साहू, रमेश देवांगन, भुनेश्वर साहू, राकेश जलक्षत्री, मोहन सोनकर, होरीलाल पटेल, प्रतीक टोंड्रे सहित बड़ी संख्या में व्यवसायियों व नगर वासियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन अशोक साहू व महेन्द्र पटेल और आभार ज्ञापन दूजेराम धीवर ने  किया।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.