Media24Media.com: पत्नी

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label पत्नी. Show all posts
Showing posts with label पत्नी. Show all posts

सेल्फी के लिए पत्नी ने पति को पेड़ से बांधा और लगा दी आग

No comments Document Thumbnail

बिहार :  मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज से हैरान करने वाली खबर सामने आई है, जहां एक पत्नी ने अपने जिंदा पति को आग के हवाले कर दिया. शख्स इस आग में बुरी तरह झुलस गया था. पत्नी ने पति को सेल्फी लेने के बहाने पेड़ से बांधा था. इसके बाद केरोसिन छिड़ककर उसे आग के हवाले कर दिया. उसे तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है.


दरअसल, यह मामला मुजफ्फरपुर के साहेबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत वासुदेवपुर सराय पंचायत के एक गांव का है. जानकारी के मुताबिक शनिवार की रात 25 वर्षीय पत्नी ने पति की हत्या करने की नीयत से उसके शरीर में आग लगा दी. घटना की सूचना पर शनिवार की रात ही पुलिस पहुंची. लोगों ने आरोपित पत्नी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है.

पेड़ से बांधकर लगा दी आग

इस मामले में पीड़ित घायल पति का दारोगा हरेंद्र राम बयान दर्ज किया है. घायल पति के मुताबिक शनिवार की रात उसकी पत्नी सेल्फी लेने की बात कहकर ले गई, फिर बहला-फुसलाकर उसे एक पेड़ में बांध दिया और फिर मुंह में कपड़ा ठूंस दिया, ताकि शोर न मचा पाए. इसके बाद आरोपित पत्नी ने पति के शरीर पर केरोसिन छिड़ककर आग लगा दी.

लोगों ने खोल दी पोल पट्टी

जब आग में झुलसते शख्स को देखा तो लोग उसे बचाने केलिए दौड़ पड़े. इस मामले में इलाके के लोगों को कहना है कि महिला के किसी अन्य लड़के से प्रेम संबंध हैं और अवैध संबंध के कारण ही उसने घटना को अंजाम दिया है. हालांकि, पुलिस आरोपित पत्नी को गिरफ्तार कर मामले की जांच में जुटी है जिससे पूरी सच्चाई का खुलासा किया जा सके.

 


BHILAI NEWS : पत्नी और ससुर ने दामाद को डंडे से पीटा , पति की मौत

No comments Document Thumbnail

भिलाई। दुर्ग जिले के भिलाई के नेवई थाना क्षेत्र के स्टेशन मरोदा में गुरुवार की रात को एक युवक की हत्या की घटना हुई है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि युवक की पत्नी उसे और अपने चार साल के बच्चे को छोड़कर किसी दूसरे व्यक्ति को पति बनाकर रहने लगी थी। इसी बात को लेकर उसका अपनी पत्नी व ससुराल वालों से विवाद चल रहा था। गुरुवार की रात को भी उनके बीच में इसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जहां पर उसकी पत्नी व ससुर ने उसकी डंडे से बेदम पिटाई की थी। कुछ देर बाद सड़क किनारे उसकी लाश मिली थी। पुलिस ने आरोपित पत्नी और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है।


महिला ने अपने पहले पति को डंडे से पीटा, पति की मौत

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान शंकर पारा स्टेशन मरोदा निवासी अभिषेक नायक (21) के रूप में की गई है। इंद्रा चौक स्टेशन मरोदा निवासी गुमान साहू की बेटी कविता साहू से उसकी शादी हुई थी। दोनों का एक चार साल का बेटा भी है। कविता कुछ दिन पहले अपने पहले पति अभिषेक नायक और चार साल के बेटे को छोड़कर किसी दूसरे व्यक्ति के साथ पति पत्नी की तरह रह रही थी।

पत्नी व ससुराल वालों से चल रहा था विवाद

इसी के चलते अभिषेक का अपनी पत्नी व ससुराल वालों से विवाद चल रहा था। गुरुवार को अभिषेक इसे लेकर बात करने के लिए अपने ससुराल गया था। वहां पर उसकी पत्नी कविता साहू और ससुर गुमान साहू ने उसकी डंडे से जमकर पिटाई की थी। जांच में यह बात भी सामने आई है कि कविता के अलावा उसके दूसरे पति ने भी उसकी पिटाई की थी।

आरोपित पत्नी व ससुर को नेवई पुलिस ने किया गिरफ्तार

इसके बाद देर रात को उसके मौत की खबर मिली। देर रात तक घर न लौटने पर अभिषेक के घर वालों ने उसकी तलाश शुरू की तो इंद्रा चौक के पास सड़क किनारे वो मृत अवस्था में पड़ा मिला। इसके बाद नेवई पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए चीरघर भिजवाया है। वहीं उसकी पत्नी कविता साहू (23) और ससुर गुमान साहू (49) को गिरफ्तार कर लिया है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.