Media24Media.com: पटवारी

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label पटवारी. Show all posts
Showing posts with label पटवारी. Show all posts

एसडीएम पटवारियों ने 46 को जारी किया नोटिस, डिजिटल क्रॉप सर्वे एवं फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही का मामला

No comments Document Thumbnail

रायपुर। एसडीएम बैकुंठपुर एवं सोनहत ने 46 पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इनमें बैकुंठपुर तहसील के 16, पटना के 15, पोड़ी बचरा के 5 तथा सोनहत तहसील के 10 पटवारी शामिल है। कोरिया कलेक्टर श्रीमती चन्दन त्रिपाठी के निर्देश पर पटवारियों के खिलाफ यह कार्रवाई डिजिटल क्रॉप सर्वे एवं फार्मर रजिस्ट्री कार्य में लापरवाही बरतने के कारण की गई है।

गौरतलब है कि शासन के निर्देशानुसार डिजिटल क्रॉप सर्वे के अंतर्गत पटवारियों को सर्वेयर आईडी तैयार करने, सर्वेयर हेतु खसरा ऑनलाइन उपलब्ध कराने तथा सर्वेक्षित खसरों का अनुमोदन करने का दायित्व सौंपा गया है। संबंधित पटवारियों द्वारा इस कार्य में लापरवाही बरतने के कारण अपेक्षित प्रगति नहीं आई है। इस कारण शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं तथा धान खरीदी व्यवस्था में होने वाली दिक्कत को देखते हुए कलेक्टर ने गहरी नाराजगी जताते हुए संबंधित पटवारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश एसडीएम को दिए। संबंधित पटवारियों को तीन दिवस के भीतर नोटिस का जवाब देने के निर्देश दिए है। कोरिया जिले के 161 ग्रामों में चल रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे कार्य को 30 सितम्बर तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।


शासकीय कार्यों में लापरवाही पर तहसील उदयपुर के राजस्व निरीक्षक मंडल उदयपुर के पटवारी हल्का नम्बर-8 चैनपुर निलंबित

No comments Document Thumbnail

अम्बिकापुर। अनुविभागीय अधिकारी उदयपुर द्वारा तहसील उदयपुर के राजस्व निरीक्षक मंडल उदयपुर के पटवारी हल्का नम्बर-8 चैनपुर नारायण सिंह को शासकीय कार्यों में लापरवाही पर निलंबित कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हल्का पटवारी द्वारा ग्राम कवलगिरी के कृषक बंधन से रकबा संशोधन के कार्य में लापरवाही एवं उदासीनता बरतने तथा राशि एक हजार लिया गया है।

हल्का पटवारी का यह कृत्य सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 03 (1) की कंडिका (ड) तथा (च) के विपरीत है। हल्का पटवारी का यह कृत्य शासकीय कार्य में लापरवाही और उदासीनता को दर्शित करते हुए कदाचरण की श्रेणी में आता है। इस कृत्य हेतु छ.ग. सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील ) नियम 1966 के नियम 09 में निहित प्रावधानों के तहत नारायण सिंह को निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय तहसील कार्यालय उदयपुर नियत किया जाता है। निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

सेवानिवृत्त पटवारी कौशल को पेंशन ग्रेच्युटी के लिए दफ्तरों का लगाना पड़ रहा है चक्कर, हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी नहीं हो रही है कोई कार्यवाही

No comments Document Thumbnail

 नवापारा राजिम। कोई भी कर्मचारी सेवानिवृत होने के बाद पेंशन की राशि से आगे का जीवन आराम से व्यतीत करने को सोचता है।


लेकिन यदि सेवानिवृत्त होने के बाद उस कर्मचारी को पेंशन ग्रेच्युटी की राशि के लिए दफ्तरों का चक्कर पे चक्कर लगाना पड़े तो उस कर्मचारी की दशा कैसी होगी ? इसका अनुमान सहज ही लगाया जा सकता है।


ग्राम रामपुर(चंपारण) निवासी सेवानिवृत पटवारी कौशल चंद्राकर को सेवानिवृत के 18 माह बाद भी शासन के जिम्मेदार पदों पर आसीन अधिकारियों की लापरवाही के चलते पेन्शन,ग्रेज्युटी,अन्य क्लेम व तृतीय समयमान वेतन के लाभ से वंचित है।

कौशल चंद्राकर उप तहसील फिंगेश्वर से पटवारी पद से सेवानिवृत होने के बाद अपने अधिकार के लिए हाई कोर्ट बिलासपुर का दरवाजा खटखटाना पड़ा। हाई कोर्ट द्वारा 06 मई 2024 को 03 सप्ताह के भीतर आवेदक का विषयांकित प्रकरण का निराकरण हेतु आदेश,छत्तीसगढ़ शासन रायपुर के मुख्य सचिव, कलेक्टर गरियाबंद, अनुविभागीय अधिकारी ( राजस्व )राजिम, तहसीलदार राजिम जिला गरियाबंद को दिया गया था।

किंतु हाईकोर्ट के आदेश के बाद 6 माह का समय भी निकल गया।फिर भी आवेदक के पेंशन की समस्यायों पर संबंधित विभाग द्वारा कोई कार्यवाही नहीं होना बहुत ही आश्चर्य व दुर्भाग्य की बात है।

ज्ञात हो कि कौशल चंद्राकर ने पेंशन,ग्रेज्युटी,अन्य क्लेम व समयमान वेतनमान का लाभ के सम्बन्ध में केंद्र व राज्य शासन, मुख्यमंत्री, मंत्रीगण,सांसद, विधायक, मुख्य व राजस्व सचिव, राज्यपाल, कमिश्नर, कलेक्टर,अनुविभागीय अधिकारी राजस्व राजिम को कई बार अपनी समस्या के संबंध में आवेदन देकर अवगत करा चुके हैं। साथ ही कलेक्टर जन दर्शन में भी कई बार आवेदन दे चुके हैं।

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री का राजस्व पटवारी संघ ने जताया आभार

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां विधानसभा परिसर स्थित उनके कार्यालय कक्ष में राजस्व पटवारी संघ छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री का 500 रूपए मासिक संसाधन भत्ता की घोषणा पर प्रतिनिधिमंडल ने आभार जताते हुए उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किया। मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल ने बताया राज्य के सभी पटवारियों में इस फैसले से हर्ष है।
                

केंद्र के समान डीए और गृहभाड़ा वृध्दि सहित कर्मचारी हित में लिए गए सभी फैसले ऐतिहासिक हैं। उल्लेखनीय है कि अनुपूरक बजट में मुख्यमंत्री बघेल द्वारा प्रदेश के सभी पटवारियों को 500 रूपए मासिक संसाधन भत्ता सहित कर्मचारी हित में कई घोषणाएं की गयी हैं। इस अवसर पर राजस्व पटवारी संघ छत्तीसगढ़ से भागवत कश्यप, ज्योतिष सर्वे, नीरज सिंह, कमलेश तिवारी, अश्वनी वर्मा, संतोष त्रिपाठी, मुरली वर्मा, सतीश चन्द्राकर, सुदर्शन पनिका, रविकांत सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

विभागीय जांच में दोषी पाए जाने पर पटवारी पद से बर्खास्त

No comments Document Thumbnail

दुर्ग। कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने पटवारी हल्का नंबर 50 तहसील दुर्ग सुश्री इन्द्रा मनोचा को उनके विरूद्ध संस्थित विभागीय जांच में दोषी पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से शासकीय सेवा पटवारी पद से बर्खास्त किया है। कलेक्टर ने संविधान के अनुच्छेद 311 (2) के अनुसार सुश्री इन्द्रा मनोचा को सुनवाई तथा लिखित अभिकथन अवसर प्रदान किया था।

सुश्री इन्द्रा मनोचा द्वारा लिखित अभिकथन पर कलेक्टर द्वारा विधिवत् विचार किया गया। विचारोपरांत आरोप की गंभीरता को देखते हुए सुश्री इन्द्रा मनोचा को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम 10 (नौ) के तहत् शासकीय सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।

छत्तीसगढ़ में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे पटवारी, जानिए क्या है मांगें…

No comments Document Thumbnail

रायपुर. राजस्व पटवारी संघ अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल में जाने वाले हैं. संघ ने इस संबंध में राजस्व विभाग के सचिव और रायपुर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है. ज्ञापन में वेतन विसंगति दूर करते हुए वेतन बढाने, वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति करने, स्टेशनरी भत्ता, अतिरिक्त प्रभार के हल्के का भत्ता, पटवारी भर्ती के लिए योग्यता स्नातक करने, मुख्यालय निवास की बाध्यता खत्म करने, बिना विभागीय जांच के एफआईआर दर्ज न करने की मांग की गई है. इन्ही मांगों को लेकर अब हडताल पर जाने वाले हैं.


 

पटवारी प्रशिक्षण चयन परीक्षा : दस्तावेज सत्यापन 19 दिसम्बर को

No comments Document Thumbnail

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा राजनांदगांव जिले में पटवारी के कुल 15 पदों के लिए आयोजित परीक्षा का परिणाम घोषित हो गया है। परीक्षा के मेरिट के आधार पर 15 पदों के लिए 45 उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन हेतु चिन्हांकित किया गया है। 



चिन्हांकित उम्मीदवारों का दस्तावेज सत्यापन चयन समिति द्वारा सोमवार 19 दिसम्बर 2022 को प्रात: 10 बजे से सायं 5 बजे तक जिला कार्यालय के कक्ष क्रमांक 44 भू-अभिलेख शाखा राजनांदगांव में किया जाएगा। निर्धारित तिथि को दस्तावेजों के सत्यापन में अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों को पुन: सत्यापन हेतु नहीं बुलाया जाएगा। इस संबंध में विस्तृत जानकारी जिले की वेबसाईट https://rajnandgaon.nic.in से प्राप्त की जा सकती है।

किसान के खाते से 42 क्विंटल अवैध धान खपाने की कोशिश

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य के समस्त उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी के सुचारू संचालन एवं निगरानी हेतु जिला कलेक्टरों को विशेष निर्देश जारी किए हैं। निर्देशों का पालन करते हुए कोरिया कलेक्टर विनय कुमार लंगेह द्वारा धान उपार्जन केंद्रों में  नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। जिनके द्वारा लगातार उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में गत दिवस 25 नवंबर को आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित गिरजापुर में संदेह के आधार पर एक किसान के टोकन की जांच की गई जिसमें 42.40 क्विंटल धान विक्रय हेतु टोकन लिया गया था।



इसकी जांच सहायक आयुक्त एवं नोडल अधिकारी, आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित गिरजापुर, जिला खाद्य अधिकारी, प्रबंधक गिरजापुर, पटवारी एवं अन्य के उपस्थिति में की गई। किसान के टोकन पर धान विक्रय हेतु पहुंची पत्नी और वाहन चालक द्वारा पूछताछ के दौरान भ्रामक जानकारी दी गयी। उक्त संबंध में पटवारी द्वारा स्थल जांच भी की गयी। जिसमें पता चला कि खातेदार किसान की भूमि का धान अभी कटा नहीं है। मौके पर पंचनामा तैयार किया गया और धान को जप्त कर लिया गया। कलेक्टर लंगेह के मार्गदर्शन में जिले में प्रशासनिक टीमों के द्वारा अवैध धान भंडारण और परिवहन पर कड़ी नजर रखी जा रही है। अवैध धान आवक पर लगातार प्रशासन द्वारा कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

कृषक से पैसे की मांग करते हुए विडियो प्रकाश में आया, पटवारी निलंबित

No comments Document Thumbnail

कवर्धा। कलेक्टर जनमेजय महोबे के निर्देश पर अनुविभागीय अधिकारी (रा.) सहसपुर लोहारा सुश्री लेखा अजगल्ले ने तहसील सहसपुर लोहारा के ग्राम गोछिया, पटवारी प.ह.नं. 35 राजेश कुमार शर्मा को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम, 1966 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा। निलंबन अवधि में शर्मा का मुख्यालय तहसील कार्यालय सहसपुर लोहारा होगा।



अनुविभागीय अधिकारी (रा.) सहसपुर लोहारा से जारी आदेश में बताया गया है कि तहसील सहसपुर लोहारा के ग्राम गोछिया, पटवारी प.ह.नं. 35 राजेश कुमार शर्मा के द्वारा कृषक से पैसे की मांग करते हुए विडियो प्रकाश में आया है, जो प्रथम दृष्टया गंभीर कदाचार की श्रेणी में आता है, जो कि छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 एवं 3-क के विपरित होने के कारण पटवारी शर्मा के विरूद्ध छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम, 1966 के तहत अनुशासनिक कार्यवाही संस्थित करने का निर्णय लिया गया। 

अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी व पारदर्शिता के साथ करें राजस्व अधिकारी

No comments Document Thumbnail

धमतरी। कलेक्टर पी.एस. एल्मा ने आज राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर उन्हें अपने विभागीय दायित्वों का निर्वहन ईमानदारीपूर्वक व पारदर्शिता के साथ करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभाग के मैदानी अधिकारियों की राजस्व मण्डलवार समीक्षा करते हुए निचले स्तर पर कार्यशैली को बेहतर बनाते हुए आमजनता से जुड़ी समस्याओं व जिम्मेदारियों को प्राथमिकता से निष्पादित करने के निर्देश राजस्व निरीक्षकों व पटवारियों को दिए। कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आज सुबह दस बजे से आयोजित बैठक में कलेक्टर ने राजस्व निरीक्षक मण्डलवार कार्य-प्रगति की जानकारी ली तथा जिन हल्कों में पटवारी पदस्थ नहीं हैं



वहां पर नजदीकी हल्के के पटवारियों को पदस्थ करने के निर्देश दिए। साथ ही आम जनता की समस्याओं को गम्भीरता से सुनते हुए उनके समुचित निराकरण के लिए ठोस प्रयास करने के लिए कलेक्टर ने निर्देशित किया। इस दौरान कलेक्टर ने सभी राजस्व निरीक्षकों को अपने अधीनस्थ हल्कों में सप्ताह में एक दिन सुनिश्चित कर उपस्थित रहने तथा लंबित प्रकरणों के निराकरण के लिए सार्थक प्रयास करने के निर्देश दिए। इसके अलावा विभिन्न प्रकार के राजस्व प्रकरणों को निराकृत करने के लिए उच्चाधिकारियों से सतत् मार्गदर्शन प्राप्त करने के लिए कहा। इस दौरान कलेक्टर ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार जिले में विद्यार्थियों के जाति प्रमाण पत्र बनाने के लिए वृहत कार्ययोजना तैयार की गई है

जिसके तहत हाई एवं हायर सेकण्डरी स्कूल में दर्ज ऐसे विद्यार्थी, जिनका प्रमाण-पत्र अब तक नहीं बना है, उनका वर्गवार डाटा प्राप्त कर मिडिल स्कूलों में अध्ययनरत विद्यार्थियों की सूची प्रधानपाठक से लेकर संबंधित पटवारियों के द्वारा सभी आवश्यक दस्तावेज तैयार कर प्रदान किए जाएंगे। यदि मिसल रिकॉर्ड, वंशावली जैसे किसी प्रकार के दस्तावेज की कमी होती है तो संबंधित पटवारी तत्काल अपने स्तर पर तैयार कर स्कूल के प्रधानपाठक को उपलब्ध कराएगा। उन्होंने कहा कि पालक के पास अगर जमीन से संबंधित कोई दस्तावेज उपलब्ध नहीं है तो ग्राम सभा आयोजित कर तत्संबंध में साक्ष्य एकत्रित किया जाएगा। प्रमाण-पत्र बनाने के संबंध में राजस्व विभाग की ओर से समन्वय स्थापित करने के लिए संबंधित मण्डल का आरआई नोडल अधिकारी होगा।

उन्होंने यह कार्य जल्द से जल्द पूरा करने के लिए निर्देशित किया। इसके अलावा भू-अर्जन, व्यपवर्तन, विवादित एवं अविवादित बंटवारा, नामांकन, बी-वन, ऑनलाइन एंट्री आदि से संबंधित कार्यों की प्रगति की जानकारी कलेक्टर ने ली। बैठक में अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक ने विभिन्न राजस्व प्रकरणों की समीक्षा तहसीलवार करते हुए लंबित प्रकरणों को शीघ्रता से निराकृत करने के निर्देश सभी राजस्व अधिकारियों को दिए। बैठक में संयुक्त कलेक्टर ऋषिकेश तिवारी, कृपाल, एसडीएम नगरी सुश्री गीता रायस्त सहित डिप्टी कलेक्टर, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक उपस्थित रहे।

गिरदावरी कार्य में त्रुटि पाए जाने पर पटवारी को थमाया कारण बताओ नोटिस

No comments Document Thumbnail

बेमेतरा। संभागयुक्त महादेव कावरे ने कल संभाग के समस्त राजस्व अमलो को गिरदावरी के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतते हुए पूरी गंभीरता से करने के निर्देश दिए, वहीं दूसरी ओर वे स्वयं गांव की गलियों और खेतों के मेढ़ पर चलते हुए किसानों के खेतों तक पहुंचकर स्वयं गिरदावरी के कार्यों का निरीक्षण कर रहे हैं। जिसके तहत उन्होंने आज संभाग के तीन जिले दुर्ग, बेमेतरा एवं खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के ग्रामों में गिरदावरी कार्य का निरीक्षण किया।



कावरे द्वारा दुर्ग जिले के धमधा तहसील अन्तर्गत धमधा में पटवारी हल्का नंबर 09 मे खसरा नं 1120 में पाया की कृषक के खेत में निर्मित मकान एवं सड़क का रकबा, फसल के रकबे में कम नहीं किया गया है। जिस पर कावरे ने संबंधित पटवारी हेमंत महंत को कारण बताओं नोटिस जारी किया, इसी प्रकार तहसील धमधा के ही ग्राम राजपुर में खसरा नं 139 के प्रतिवेदन में धान, तुवर, सोयाबीन एवं टमाटर की फसल दर्शाई गई है, कावरे द्वारा निरीक्षण के दौरान संबंधित खसरे में सोयाबीन की फसल नहीं पाई गई, जिस पर कावरे ने पटवारी ओंकार देशमुख को तत्काल कारण बताओ नोटिस जारी किया गया एवं तहसीलदार देशलहरा को फटकार लगाते हुए गिरदावरी सर्वेक्षण करने के निर्देश दिए।

बेमेतरा जिले के साजा अनुविभाग के गातापार ग्राम में निरीक्षण के दौरान कावरे ने किसानों के साथ उनके खेत पहुंच कर गिरदावरी कार्य का अवलोकन किया एवं पटवारी विष्णु वर्मा द्वारा तैयार किए गए प्रतिवेदन का अवलोकन किया। इसी प्रकार खैरागढ- छुईखदान- गंडई जिला अंतर्गत गंडई अनुविभाग के उदान ग्राम में खसरा नं 200/1 के निरीक्षण के दौरान कृषक गौतम के खेत में लगे टमाटर के फसल का निरीक्षण किया एवं गिरदावरी कार्य का अवलोकन किया साथ ही उपस्थित किसानों को धान के बदले अन्य फसल के संबंध में भी सुझाव दिए। जिस दौरान तहसीलदार गंडई टी के वर्मा भी उपस्थित थे।

 गिरदावरी सर्वेक्षण की ऑनलाइन एंट्री भी हो शत प्रतिशत -

संभागायुक्त कावरे ने किसानों के रकबे का खसरा और नक्शा का मिलान करते हुए पूरी पारदर्शिता और त्रुटिरहित करने के निर्देश तहसीलदार, पटवारी, आरआई सहित समस्त राजस्व अमले को गिरदावरी के कार्यों को गंभीरता से करते हुए गिरदावरी रिपोर्ट में खेत के मेढ़ में वृक्ष, धान के अलावा लगाए गए अन्य फसल का स्पष्ट उल्लेख करते हुए खसरा क्रमांक और वास्तविक रकबे में लगाए गए फसल का सही जानकारी दर्ज पर ऑनलाइन प्रविष्टि को भी प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए गए हैं।

गिरदावरी कार्य प्राथमिकता से नहीं करने पर पटवारी निलंबित

No comments Document Thumbnail

बलरामपुर। कलेक्टर विजय दयाराम के. ने राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक में राज्य शासन की महत्वपूर्ण गिरदावरी कार्य की समीक्षा की, इस दौरान उन्होंने गिरदावरी कार्य को प्राथमिकता से नहीं करने पर चांदो तहसील के हल्का नम्बर 08 के पटवारी रामलखन राम को निलंबित करने के निर्देश दिये थे,



जिसके बाद अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कुसमी ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3(1) (एक) (दो) (तीन) के विपरित पाये जाने पर पटवारी रामलखन राम को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा के नियम 1966 के नियम 9 (1) (क) के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है तथा निलंबन अवधि में रामलखन राम का मुख्यालय तहसील कार्यालय चान्दो नियत किया गया है, व निलंबन अवधि में इन्हे नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

संभागायुक्त महादेव कावरे ने डोंगरगांव तहसील के कार्यालय में दी दबिश

No comments Document Thumbnail

राजनांदगांव। संभागायुक्त दुर्ग महादेव कावरे द्वारा आज राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव तहसील अन्तर्गत अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय डोंगरगांव, तहसील कार्यालय डोंगरगांव एवं पटवारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। जिस दौरान कार्यालय में सभी शाखाओं में संबंधित कर्मचारी के टेबल में नेम प्लेट नहीं पाए जाने पर कावरे ने नायक अनुविभागीय अधिकारी एवं ध्रुव तहसीलदार को 3 दिवस के भीतर नेम प्लेट रखे जाने के निर्देश दिए।



पंजियों के अद्यतन नहीं होन पर कर्मचारी की रोकी वेतनवृद्धि

निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम डोंगरगांव तहसील कार्यालय में निरीक्षण के दौरान कावरे ने वहां उपस्थित ग्रामीणों एवं पक्षकारों से चर्चा की जिस दौरान वहा उपस्थित ग्राम बगदई के ग्रामीण राजेन्दर सिंह ने बताया गया कि उनके द्वारा फर्द बंटवारा का आवेदन प्रस्तुत किया गया है, जिस पर कावरे ने वहां उपस्थित तहसीलदार कोमल धुव को तत्काल कार्रवाई किए जाने हेतु निर्देशित किया। कार्यालय में शाखाओं के निरीक्षण के दौरान कावरे ने डब्ल्यू.बी.एन शाखा मे संधारित होने वाली पंजीयो बी-4, बी-7, पी-2, 

वर्गीकरण पंजी का अवलोकन किया, जिसमें विविध राजस्व की वसूली होना शेष पाया गया एवं पंजियों का अद्यतन नहीं होना पाया गया। जिस पर कावरे द्वारा नाराजगी व्यक्त की गई एवं संबंधित कर्मचारी श्रीमती बिलकीस खान को 15 दिवस के भीतर इसे पूर्ण करने के निर्देशित किया गया। इसी प्रकार कानूनगों शाखा में संधारित किए जा रहे पंजियों का निरीक्षण किया। जिसमें पटेली पंजी, सर्किल नोटबुक के लंबे समय से अद्यतन नही पाए जाने साथ ही अभिलेखों के अव्यवस्थित रख-रखाव पर संभागायुक्त द्वारा संबंधित कर्मचारी शरद जोशी के वेतन वृद्धि रोके जाने के निर्देश दिए। 

लोक सेवा गारंटी अंतर्गत लंबित आवेदनो का त्वरित करें निराकरण-

कावरे ने तहसील डोंगरगांव में लोक सेवा गारंटी अंतर्गत 2798 लंबित आवेदन होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की एवं वहां उपस्थित संबंधित अधिकारी कोमल धु्रुव तहसीलदार डोंगरगांव को एवं अशोक सिंह राजपूत नायब तहसीलदार को फटकार लगाते हुए इस पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार न्यायालय तहसीलदार में 260 प्रकरण एवं न्यायालय नायब तहसीलदार तुमड़ीबोड़ में 127 प्रकरण लबित पाया गया। जिस पर संभागायुक्त ने पुराने प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निराकरण हेतु निर्देशित किया एवं प्रकरणों में सुनवाई पूर्ण हो चुके आवेदनों में आदेश पत्र जारी करने के निर्देश दिए।

लोक सेवा केन्द्र डोंगरगांव का किया निरीक्षण

संभागायुक्त ने लोक सेवा केन्द्र डोंगरगांव में दर्ज आवेदनों के अवलोकन के दौरान ड्रायविंग लायसेंस के लंबित आवेदन पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी आवेदनों का निराकरण किसी भी परिस्थिति में समय सीमा के भीतर ही कर लिया जाये।

पटवारी कार्यालय में किया ऋण पुस्तिका का वितरण-

संभागायुक्त कावरे ने डोंगरगांव तहसील के पटवारी हल्का नं 23 एवं 24 का भी निरीक्षण किया। जिस दौरान वहां उपस्थित ग्राम सेवताटोला के ग्रामीण कमल द्वारा अवगत कराया गया कि उनके द्वारा ऋण पुस्तिका में रिकार्ड अद्यतीकरण का आवेदन प्रस्तुत किया गया है। जिस पर तत्काल अद्यतीकरण उपरांत संभागायुक्त द्वारा आवेदक को ऋण पुस्तिका प्रदान की गई।

अधिवक्ताओं से की चर्चा-

संभागायुक्त द्वारा डोंगरगांव तहसील के अधिवक्ताओं भेंट कर न्यायालयीन प्रक्रियाओं के निराकरण के संबंध में चर्चा की। इस पर उपस्थित अधिवक्ता सतीश कुमार पाण्डेय, प्रवीण चन्द्रवंशी, ओम प्रकाश पाठक एवं महेन्द्र सिंह ठाकुर शफीर अहमद खान ने न्यायालय के कार्यप्रणाली पर संतुष्टता व्यक्त की एवं परिसर में बैठक व्यवस्था एवं पेयजल की मांग रखी। जिस पर कावरे ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारी एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी को इस संबंध में तत्काल कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.