Media24Media.com: पचहत्तर

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label पचहत्तर. Show all posts
Showing posts with label पचहत्तर. Show all posts

महासमुन्द : पचहत्तर डिजिटल बैंकिंग इकाइयां राष्ट्र को समर्पित

No comments Document Thumbnail

महासमुन्द। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पचहत्तर डिजिटल बैंकिंग इकाइयां राष्ट्र को समर्पित कीं। देश के हर क्षेत्र में डिजिटल बैंकिंग सुविधा पहुंचाने के उद्देश्य से इनकी स्थापना की जा रही है। इस अवसर पर मोदी ने कहा कि ये बैंकिंग इकाइयां डिजिटल सेवाओं को सशक्त बनाएंगी और देश को बैंकिंग का बेहतर बुनियादी ढांचा प्रदान करेंगी। 



उन्होंने कहा कि इससे बैंकिंग और वित्तीय प्रबंधन में सुधार होगा और पारदर्शिता तथा वित्तीय समावेशन को बढ़ावा मिलेगा। मोदी ने कहा कि सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि बैंकिंग सेवाएं देश के कोने-कोने तक पहुंचें। इधर, छत्तीसगढ़ में भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दो जिले - महासमुंद और बालोद में डिजिटल बैंकिंग यूनिट का उद्घाटन किया।



इस मौके पर महासमुंद क्षेत्र के सांसद चुन्नीलाल साहू और विधायक तथा संसदीय सचिव विनोद सेवनलाल चंद्राकर उपस्थित थे। इस मौके पर सांसद साहू ने कहा कि महासमुंद में डिजिटल बैंकिंग का खुलना जिले के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। इससे उपभोक्ताओं की परेशानियां दूर होंगी। आज देश के पचहत्तर जिलां के साथ महासमुंद भी डिजिटल इंडिया का साक्षी बना है। उन्होंने कहा कि महासमुंद आकांक्षी जिले में शामिल है। 



अब इस बैंक से पूरे सालभर दिन-रात उपभोक्ताओं को सेवाएं दी जाएंगी। गौरतलब है कि डिजिटल बैंकिंग इकाइयां लोगों को विभिन्न प्रकार की बैंकिंग सुविधाएं प्रदान करेंगी। इनमें बचत खाता खोलना, बैलेंस की जानकारी, पासबुक प्रिंट करना, राशि अंतरण करना, सावधि जमा में निवेश करना, ऋण आवेदन, क्रेडिट तथा डेबिट कार्ड के लिए आवेदन करना और विभिन्न प्रकार के भुगतान शामिल हैं।

हर घर तिरंगा अभियान को लेकर खासा उत्साह

No comments Document Thumbnail

रायपुर। आजादी के पचहत्तर वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में देशभर में ‘‘हर घर तिरंगा’’ अभियान मनाया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में भी इस अभियान को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। इसी कड़ी में प्रदेश के सभी शासकीय, निजी और अनुदान प्राप्त स्कूलों में ‘‘हमर तिरंगा’’ कार्यक्रम बीस से तीस अगस्त तक आयोजित किया जाएगा। इसके तहत स्कूलों में प्रतिदिन होने वाले कार्यक्रमों के साथ-साथ कक्षा ग्यारहवीं और बारहवीं के विद्यार्थियों को पास के थियेटर या स्मार्ट कक्षाओं में गांधी फिल्म दिखाई जाएगी। वहीं, कल कवर्धा में वन मंत्री मोहम्मद अकबर के नेतृत्व में तिरंगा रैली निकाली गई। 



इस रैली में महिलाएं, पुरूष और बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हुए। इसी तरह, राजनांदगांव में सांसद संतोष पांडेय और जिला भाजपा अध्यक्ष मधुसूदन यादव के नेतृत्व में तिरंगा रैली निकाली गई। इस रैली में स्कूली बच्चे शामिल हुए। जांजगीर-चांपा जिले में भी हमर तिरंगा कार्यक्रम के तहत विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर चरणदास महंत ने शहीदों के परिजनों का सम्मान किया। कोरिया जिले के मनेन्द्रगढ़ में ऐतिहासिक पांच सौ मीटर लंबी तिरंगा के साथ यात्रा निकाली गई। वहीं, धमतरी, जशपुर, जांजगीर-चांपा, बिलासपुर, अंबिकापुर, कोरबा, कोंडागांव सहित अन्य जिलों में आज स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन किया गया।

शहीदों के परिजनों का सम्मान

उधर, कोंडागांव में शहीदों के परिजनों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कोंडागांव के विधायक मोहन मरकाम शामिल हुए। इस मौके पर शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया गया। वहीं, जगदलपुर में हम एकेडमी और सीआरपीएफ द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर सीआरपीएफ के जवानों ने स्कूली छात्राओं और शिक्षिकाओं ने राखी बांधी।

इसी तरह, नगर पंचायत बस्तर में ‘‘रन फॉर हमर तिरंगा’’ हाफ मैराथन का आयोजन किया गया। इसमें हजारों लोगों ने हाथों में तिरंगा लिए दौड़ लगाई। इधर, भिलाई इस्पात संयंत्र में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत कल प्रभातफेरी निकाली गई, जिसमें संयंत्र के सभी पंद्रह विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसी तरह, रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नगर पंचायत माना कैम्प में तिरंगा यात्रा निकाली गई।

देशभर में कल तेरह से पंद्रह अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान

No comments Document Thumbnail

रायपुर। आजादी के पचहत्तर साल पूरे होने के उपलक्ष्य में देशभर में कल तेरह से पंद्रह अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए छत्तीसगढ़ में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसके तहत केद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह चौदह अगस्त को सूरजपुर के गोबिन्दपुर में हर घर तिरंगा अभियान में शामिल होंगी। इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों तथा शहीदों के परिजनों का सम्मान किया जाएगा। वहीं, सूचना और प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के केंद्रीय संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय



अंबिकापुर द्वारा लोगों में जागरूकता लाने के लिए विभिन्न प्रतियोगताएं आयोजित की जाएंगी। इसके साथ ही ट्राईफेड और जिला प्रशासन द्वारा तिरंगा रैली का आयोजन भी किया जाएगा। वहीं, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर हमर तिरंगा अभियानपर आधारित फिल्म का लोकार्पण किया। फिल्म का निर्माण हिन्दी और छत्तीसगढ़ी भाषा में जनसंपर्क विभाग द्वारा किया गया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से आव्हान किया कि इस अभियान के दौरान अपने घरों, शासकीय, अशासकीय संस्थानों, दुकानों और इमारतों में राष्ट्रीय ध्वज अवश्य फहराएं।

 साइकिल रैली का आयोजन

उधर, दुर्ग जिले में आजादी के अमृत महोत्सव हर घर तिरंगा अभियान के तहत सीमा सुरक्षा बल-बीएसएफ द्वारा साइकिल रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों को राष्ट्रीय ध्वज फहराने का संदेश दिया गया। सीमांत मुख्यालय सीमा सुरक्षा बल के कमांडेंट संचार रतनलाल बागड़िया और कमांडेंट ए.डी. माओ ने आज सुबह रिसाली से विशाल तिरंगा साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रैली में सीमा सुरक्षा बल के अधिकारी-कर्मचारी और स्कूली छात्र-छात्राएं शामिल हुए। यह रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए सीमांत मुख्यालय सीमा सुरक्षा बल रिसाली भिलाई में समाप्त हुई।

वहीं, दुर्ग में ही केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल-सीआईएसएफ की रिजर्व बटालियन उतई की महिलाओं ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत रक्षाबंधन पर पचहत्तर वृक्षों को रक्षा सूत्र बांधकर पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली। इसके साथ ही तेरह से पन्द्रह अगस्त तक अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने का संकल्प भी लिया। इधर, नया रायपुर में हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सीमा सुरक्षा बल के महानिरीक्षक बी.के. मेहता ने नया रायपुर सेक्टर 30 में सुबह हरी झंडी दिखाकर वॉकेथन को रवाना किया, जिसका समापन सेक्टर 27 में हुआ। 

कार्यक्रम में सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों सहित लगभग दो सौ कर्मी शामिल हुए। इस दौरान लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के महत्व और तिरंगें को लेकर भारत सरकार द्वारा नियमों में किए गए बदलाव की जानकारी दी गई। उधर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में चौथे दिन भी तिरंगा यात्रा जारी है। यात्रा के चौथे दिन कोंडगांव जिले के मुलमुला से तिरंगा यात्रा निकाली गई।

 सरोवरों में तिरंगा झंडा फहराया जाएगा  

वहीं, राजनांदगांव में स्वतंत्रता दिवस पर 15 अमृत सरोवरों में तिरंगा झंडा फहराया जाएगा। इस बीच, आज़ादी का अमृत महोत्सव के तहत स्वतंत्रता की पचहत्तरवीं वर्षगांठ के अवसर पर, देशभर में ‘’विभाजन भयावह स्मरणH दिवस’’ मनाया जा रहा है। इसके तहत क्षेत्रीय कौशल विकास और उद्यमिता निदेशालय रायपुर द्वारा नया रायपुर में 10 से 14 अगस्त तक प्रदर्शनीजका आयोजन किया जा रहा है। प्रदर्शनी में विभाजन के प्रभावित लोगों की पीड़ा को दर्शाया गया है। यह निःशुल्क प्रदर्शनी सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक खुली रहेगी। 

 एक करोड़ से अधिक राष्ट्रीय ध्वज खरीदे गए

इस बीच, देशभर के डाकघरों और ऑनलाइन माध्यम से दस दिन की अवधि में ही एक करोड से अधिक राष्ट्रीय ध्वज खरीदे गए है। हर घर तिरंगा अभियान के तहत डाक विभाग ने डेढ लाख डाकघरों के माध्यम से नागरिकों को आसानी से राष्ट्रीय ध्वज उपलब्ध कराने का प्रबंध किया है। यह ध्वजह मात्र 25 रुपये के किफायती मूल्य पर लिया जा सकता है। ऑनलाइन माध्यम से डाक विभाग देश के किसी भी पते पर बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के 25 रुपये में ही राष्ट्रीय ध्वज पहुंचा रहा है।

डाकघरों के माध्यम से राष्ट्रीय ध्वज की बिक्री 15 अगस्त तक खुली है। नागरिक ध्वज प्राप्त करने के लिए नजदीकी डाकघर जा सकते हैं या ई-पोस्ट ऑफिस के माध्यम से घर पर ही ध्वज मंगा कर हर घर तिरंगा अभियान का हिस्सा बन सकते हैं।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.