Media24Media.com: न्यूजीलैंड

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label न्यूजीलैंड. Show all posts
Showing posts with label न्यूजीलैंड. Show all posts

CWC 2023: न्यूजीलैंड ने लगातार चौथी जीत दर्ज कर भारत को किया पहले नंबर से बेदखल

No comments Document Thumbnail

 CWC 2023: विश्व कप 2023 में आज भारत का मुकाबला बांग्लादेश से पुणे में होगा। बीती रात के मुकाबले की बात करें तो न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को 149 रन से हराया था। न्यूजीलैंड की इसी जीत ने प्वाइंट्स टेबल में बड़ा उलट फेर कर दिया है। न्यूजीलैंड इस जीत के साथ Points Table में टॉप पर पहुंच गया है। वहीं भारत दूसरे नंबर पर खिसक गया है।


बुधवार को हुए मुकाबले में न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को 149 रनों के बड़े अंतर से हराकर अंकतालिका में नंबर-1 का पायदान हासिल कर लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 6 विकेट के नुकसान पर 288 रन बनाए थे। इसके जवाब में अफगान टीम मात्र 139 रनों पर ऑलआउट हो गई। न्यूजीलैंड टीम का इस मुकाबले में ऑलराउंड प्रदर्शन देखने को मिला।

देखे पूरा पॉइंट टेबल

क्रंसं.टीममैचजीतहारनेट रनरेटअंक
1.न्यूजीलैंड440+1.9238
2.भारत330+1.8216
3.दक्षिण अफ्रीका321+1.3854
4.पाकिस्तान321-0.1374
5.इंग्लैंड312-0.0842
6.बांग्लादेश312-0.6992
7.ऑस्ट्रेलिया312-0.7342
8.नीदरलैंड312-0.9932
9.अफगानिस्तान412-1.2502
10.श्रीलंका303-1.5320

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने न्यूजीलैंड में ऑकलैंड विश्वविद्यालय का भ्रमण कर विशेषज्ञों से की चर्चा

No comments Document Thumbnail

रायपुर। स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव के नेतृत्व में आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के अध्ययन दौरे पर गई स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड विश्वविद्यालय (यूओए) का भ्रमण कर विशेषज्ञों से चर्चा की। टीम ने वहां स्वास्थ्य सेवा प्रदायगी के परिमाणों व गुणवत्ता प्रबंधन, स्वास्थ्य विज्ञान तथा व्यवहार विज्ञान के साथ तंबाकू मुक्त जीवनशैली के संबंध में जानकारियों का आदान-प्रदान किया।

बहुसंख्यक आबादी तक बेहतर स्वास्थ्य सेवा प्रदायगी के लिए नवीन तकनीकों की खोज व अस्पताल प्रबंधन के साथ समन्वय स्थापित कर लोक स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में संसाधनों और कुशल रणनीतियों को विकसित करने की नीति पर भी दोनों देशों के अधिकारियों ने अनुभव साझा किए। ऑकलैंड विश्वविद्यालय सार्वजनिक शोध विश्वविद्यालय है और न्यूजीलैंड के प्रमुख विश्वविद्यालयों में से एक है। अकादमिक प्रतिष्ठा से संबंधित क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में यह दुनिया के 100 शीर्ष विश्वविद्यालयों में शामिल है। 

तंबाकू नियंत्रण से संबंधित नीतियों को और अधिक प्रभावी ढंग से लागू करने पर हुई चर्चा

स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने आकलैंड विश्वविद्यालय में प्रदेश को तंबाकू मुक्त बनाने में आ रही चुनौतियों तथा तंबाकू उत्पादों के नियंत्रण की दिशा में उठाए गए विभिन्न सामजिक पहलुओं पर विशेषज्ञों के साथ विस्तृत चर्चा की। स्वास्थ्य विभाग के सचिव प्रसन्ना आर. ने तंबाकू नियंत्रण से संबंधित नीतियों व कार्यक्रमों को भविष्य में और अधिक प्रभावी तरीके से लागू करने एवं इसके सेवन से लगातार बढ़ रहे रोगियों की संख्या से अर्थव्यवस्था पर पड़ते बोझ पर विस्तृत विचार-विमर्श किया।

विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने वहां किए गए शोध के आधार पर बताया कि तंबाकू उत्पादों से अर्जित आय से अधिक खर्च इससे होने वाली बीमारियों में हो रहा है। इसे देखते हुए न्यूजीलैंड सरकार ने तंबाकू पर रोक के लिए बहुत ठोस नीति बनाई है। विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने वहां स्मोक-फ्री जनरेशन की दिशा में उठाए गए क़दमों की जानकारी दी। तंबाकू और धूम्रपान पर नियंत्रण के लिए वहां सामुदायिक स्तर पर बिहेवियर चेंज कम्युनिकेशन पर बल दिया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि न्यूजीलैंड में किस तरह से तंबाकू के विक्रय को नियंत्रित करने के साथ ही इससे जुड़े उत्पादों में निकोटीन की मात्रा घटाई गई। धूम्रपान मुक्त पीढ़ी तैयार करने के लिए वहां 2009 या उसके बाद जन्मे किसी भी व्यक्ति के लिए तंबाकू उत्पाद के उपयोग/उपभोग/विक्रय को अवैध करार दिया गया है। उन्होंने तंबाकू उत्पादों के लिए लाइसेंस पद्धति और अल्टरनेट कल्टीवेशन पर काम करने की आवश्कता पर बल दिया। ऑकलैंड विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने वर्ष 2025 तक न्यूजीलैंड के स्मोक-फ्री जनरेशन हो जाने की बात कही। स्वास्थ्य सेवाओं के संचालक भीम सिंह, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संचालक भोसकर विलास संदिपान, राज्य नोडल अधिकारी डॉ. कमलेश जैन, ऑकलैंड विश्वविद्यालय के प्रो. क्रिस बुलेन, सह-प्राध्यापक प्रो. नताली वॉकर, डॉ. रोड्रिगो और डॉ. वर्तिका शर्मा भी चर्चा के दौरान मौजूद थीं।

तंबाकू उत्पाद सेहत व समाज दोनों के लिए हानिकारक – टी.एस. सिंहदेव

स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने 31 मई को तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर कहा कि तंबाकू से न केवल इसका सेवन करने वाला व्यक्ति बल्कि उसके आसपास रहने वाले लोग भी प्रभावित होते हैं। तंबाकू सेवन से सेहत पर होने वाले खतरनाक प्रभाव के प्रति जागरूकता फैलाने और छत्तीसगढ़ में तंबाकू सेवन को निम्नतम करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि प्रदेश को जल्द से जल्द तंबाकू मुक्त प्रदेश की श्रेणी में अग्रिम पंक्ति में लाया जा सके। उन्होंने कहा कि समाज में तम्बाकू एवं धूम्रपान के सेवन की बढ़ती प्रवृत्ति की रोकथाम के लिए तम्बाकू उत्पादों के हानिकारक प्रभाव से समाज को अवगत कराने की जरूरत है। तंबाकू सेवन से होने वाली गंभीर बीमारियों के प्रति लोगों को जागरूक कर इसके उपयोग को बन्द करने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं।


हार्दिक पंड्या का बड़ा ऐलान, कहा- ये मेरा आखिरी मैच, इसके बाद मै….

No comments Document Thumbnail

 भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे और टी20 मुकाबलों की सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया। वनडे में जहां तीन ने कीवियों का सूपड़ साफ़ कर दिया तो वही टी 20 की श्रृंखला को 2-1 से अपने नाम किया। इन दोनों ही सीरीज में भारतीय कप्तानों ने शानदार कप्तानी भी की। टी 20 की सीरीज में हार्दिक पंड्या की कप्तानी को जमकर सराहा गया। वह इस सीरीज में प्लेयर ऑफ़ दे सीरीज भी रहे। टीम इण्डिया अब अपने टी20 फॉर्मेट में कप्तानी को लेकर निश्चिंत हो गई हैं। पांड्या टीम प्रंबंधन की उम्मीदों पर खरा उतरे।


लेकिन अब इस युवा कप्तान के एक ऐलान ने भारतीय टीम के साथ उनके भी फैंस को निराश कर दिया हैं। दरअसल अंतिम मुकाबले के बाद मैदान में गिल और पंड्या के बीच बातचीत हुई। इसमें पंड्या ने गिल की बैटिंग के बारे में पूछा तो वही गिल ने उनकी कप्तानी पर चर्चा की। मैन ऑफ द सीरीज हार्दिक ने इस मैच में चार विकेट झटके। गिल ने जब इस बारे में पूछा तो उन्होंने कहा, “ईमानदारी से कहूं तो चार विकेट खेल का हिस्सा हैं, लेकिन मुझे लगता है कि अगर मैं गलत नहीं हूं तो मैंने 145 (किमी प्रति घंटे) की रफ्तार से गेंदबाजी की और इस रफ्तार ने मुझे खुशी और मुस्कान दी जो आप देख सकते हैं। यह मेरा आखिरी (मौजूदा सत्र में भारतीय टीम के लिए) मैच है. इसके बाद मैं ब्रेक पर जा रहा हूं।”

हार्दिक अपना अगला मैच दो महीने के बाद खेलेंगे.

उन्होंने कहा, "ऐसे मैंने आज अपना पूरा जोर लगाया. मेरी कोशिश थी कि जितना संभव हो उतनी तेज गेंदबाजी करूं. हमें अच्छी शुरुआत मिली इससे काम और आसान हो गया."


IND Vs NZ 1st t20 : न्यूजीलैंड ने 21 रनों से जीता मैच, सीरीज में 0-1 से पिछड़ी टीम इंडिया

No comments Document Thumbnail

 IND Vs NZ 1st t20 :  नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे तीन t20 मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में कीवी टीम ने भारत को 21 रन से हरा दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 176 रन बनाए थे।


 

IND Vs NZ 1st t20 : डेवोन कॉनवे ने 52 और डेरिल मिचेल ने नाबाद 59 रन की पारी खेली थी। जवाब में भारतीय टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 155 रन ही बना सकी।

IND Vs NZ 1st t20 : भारत की ओर से सूर्यकुमार यादव ने 47 रन और वॉशिंगटन सुंदर ने 50 रन की पारी खेली। इस जीत के साथ न्यूजीलैंड ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। सीरीज का दूसरा मैच रविवार को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा।


भारत और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों का रायपुर में जोरदार स्वागत

No comments Document Thumbnail

रायपुर। आज शाम करीब 6 बजे स्पेशल चार्टर प्लेन से रायपुर पहुंची। भारत और न्यूजीलैंड की क्रिकेट टीम का रायपुर एयरपोर्ट से लेकर होटल पहुंचने तक के पूरे रास्ते में खेलप्रेमियों ने क्रिकेटरों का स्वागत किया। होटल पहुंचते ही टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों का स्वागत छत्तीसगढ़ के राजकीय गमछे से किया गया।

        राजकीय गमछा पहनाकर किया गया खिलाड़ियों का स्वागत- अभिनंदन

खिलाड़ियों ने भी छत्तीसगढ़ के राजकीय गमछे को देर तक अपने कंधे पर सजाये रखा। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा, हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांडया, गेंदबाज मोहम्मद सिराज, तेज गेंदबाज उमरान मलिक, विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन, बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर सहित कई खिलाड़ियों ने छत्तीसगढ़ के राजकीय गमछे को धारण किया। वहीं न्यूजीलैंड के खिलाड़ी भी राजकीय गमझे को पहनकर काफी प्रसन्न दिखाई दिए।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा छत्तीसगढ़ की संस्कृति और परंपरा को संरक्षित और उनको एक नई पहचान देने के लिए छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा, छत्तीसगढ़ के राज्य गीत का गायन, अतिथियों का  राजकीय गमछा से स्वागत, तीज त्योहारों का परंपरा अनुसार विशेष रूप से आयोजन किया जा रहा है।

खाने में भी छत्तीसगढ़िया स्वाद

पहली बार राजधानी रायपुर में आयोजित होने वाले इंटरनेशनल मैच की तैयारी में रायपुर का अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम तो पूरी तरह से तैयार है ही। मेहमान नवाजी के लिए रायपुर के होटलों में भी शानदार व्यवस्था की गयी है। खिलाड़ियों को छत्तीसगढ़िया स्वाद से भी परिचय कराया जायेगा। मिलेट्स सूप और मिलेट्स स्लाद के साथ-साथ छत्तीसगढ़िया पारंपरिक स्वाद भी खाने में देखने को मिलेगा।

21 को है मैच, कल करेगी दोनों टीमें प्रैक्टिस

रायपुर के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 21 जनवरी को दुधिया रोशनी में मैच खेला जायेगा। ये पहला अंतर्राष्ट्रीय मैच है, लिहाजा स्टेडियम पूरी क्षमता के साथ भरी होगी। भारतीय टीम के हैदराबाद में फार्म को देखते हुए रायपुर में भी दिलचस्प मैच की उम्मीद है। इससे पहले शुक्रवार को दोनों टीमें प्रैक्टिस के लिए उतरेगी।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.