Media24Media.com: निपाह वायरस

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label निपाह वायरस. Show all posts
Showing posts with label निपाह वायरस. Show all posts

कोरोना के बाद टेंशन बढ़ा रहा 'निपाह', प्रदेश के इस जिले में 11 मरीजों में दिखे लक्षण

No comments Document Thumbnail

देश में कोरोना अभी तक पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। इसी बीच निपाह वायरस ने चिंता बढ़ा दी है। केरल के कोझिकोड जिले में 11 लोगों में निपाह वायरस के लक्षण दिखे हैं। निपाह वायरस के संक्रमण के मद्देनजर केरल के कोझिकोड में तैनात एक केंद्रीय टीम की एक रिपोर्ट के आधार पर केंद्र ने जिले में अस्पताल और समुदाय-आधारित निगरानी दोनों को मजबूत करने और निषिद्ध क्षेत्रों में मामलों का सक्रियता से पता लगाने की सिफारिश की है। केरल के मुख्य सचिव डॉ. वीपी जॉय को लिखे पत्र में केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने सोमवार को कहा कि कन्नूर, मलप्पुरम और वायनाड के आस-पास के जिलों को सतर्क करने की आवश्यकता है और जिलों के अधिकारियों को संक्रिमतों के संपर्कों की पहचान करने के साथ-साथ उच्च जोखिम वालों, कम जोखिम वालों की संपर्क सूची तैयार करनी चाहिए। 


केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने कहा है कि सभी उच्च जोखिम वाले संपर्कों को निर्धारित आइसोलेशन सेंटर में ले जाया जा सकता है और लक्षणों की निगरानी की जा सकती है। राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र की केंद्रीय टीम को कोझिकोड जिले में निपाह के प्रकोप के मद्देनजर रविवार को वहां तैनात किया गया था। टीम ने अब तक वन और वन्यजीव मंत्री के साथ-साथ केरल की स्वास्थ्य मंत्री के साथ बैठकों में भाग लिया है। केरल के स्वास्थ्य विभाग ने 251 व्यक्तियों की पहचान की है, जो निपाह वायरस के संक्रमण से जान गंवाने वाले 12 साल के लड़के के संपर्क में आए थे। इनमें से 38 लोग कोझिकोड मेडिकल कॉलेज अस्पताल में अलग से रखा गया है और 11 लोगों में लक्षण नजर आए हैं। 

11 में दिखे वायरस के लक्षण

स्वास्थ्य मंत्री ने एक विज्ञप्ति में बताया कि संपर्क में आए 251 लोगों में 129 स्वास्थ्यकर्मी हैं। उन्होंने बताया कि 'कोझिकोड मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 38 लोग अलग से रखा गया है, जिनमें से 11 लोगों में संक्रमण के लक्षण दिखे हैं। आठ लोगों के नमूने राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान पुणे भेजे गए हैं।' संक्रमण के लक्षण वाले सभी लोगों की हालत स्थिर है। संपर्क में आए 251 लोगों में 54 बहुत ज्यादा जोखिम वाली श्रेणी में हैं और इनमें से 30 स्वास्थ्यकर्मी हैं। इनमें से बच्चे के अभिभावक समेत कुछ रिश्तेदार भी हैं।

2018 हुई थी वायरस की पहचान

दक्षिण भारत में निपाह वायरस का पहला मामला केरल के कोझिकोड में 19 मई 2018 को सामने आया था। एक जून 2018 तक इस संक्रमण के 18 मामले सामने आए थे और 17 लोगों की मौत हो गई थी। तब कोझिकोड और मलप्पुरम जिलों में निपाह के चलते 12 लोगों की मौत के बाद विशेषज्ञों ने चमगादड़ों से नमूने एकत्र किए थे। इसके बाद फ्रूट बैट प्रजाति के चमगादड़ों को घातक वायरस के वाहक के रूप में पहचाना गया था।

कोरोना के बाद निपाह वायरस ने बढ़ाई चिंता, इस राज्य में 12 साल के बच्चे की मौत

No comments Document Thumbnail

कोरोना अभी तक पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। वहीं समय के साथ ही कोरोना भी अपना रूप बदल रहा है। अब तक कोरोना के डेल्टा, डेल्टा + और अल्फा जैसे कई वैरिएंट सामने आ चुके हैं। इसी बीच निपाह वायरस ने चिंता बढ़ा दी है। केरल के कोझिकोड जिले में 3 सितंबर को निपाह वायरस का एक मामला सामने आया था, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई है। केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने बताया कि निपाह वायरस से पीड़ित 12 साल के बच्चे की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है। पीड़ित लड़के के शरीर से नमूने लिए गए थे, जिन्हें पुणे के राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान भेजा गया था, जहां उसमें निपाह वायरस की मौजूदगी की पुष्टि हुई थी। 


स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि 'दुर्भाग्य से लड़के की सुबह 5 बजे मौत हो गई। बच्चे की हालत कल रात को बेहद नाजुक थी। हमने कल रात को कई दल बनाए थे और उन्होंने बच्चे के संपर्क में आए लोगों को खोजना शुरू कर दिया है। बच्चे के संपर्क में आए लोगों को अलग करने के लिए कदम उठाए गए हैं।' दक्षिण भारत में निपाह वायरस का पहला मामला केरल के कोझिकोड में 19 मई 2018 को सामने आया था। एक जून 2018 तक इस संक्रमण के 18 मामले सामने आए थे और 17 लोगों की मौत हो गई थी। तब कोझिकोड और मलप्पुरम जिलों में निपाह के चलते 12 लोगों की मौत के बाद विशेषज्ञों ने चमगादड़ों से नमूने एकत्र किए थे। इसके बाद फ्रूट बैट प्रजाति के चमगादड़ों को घातक वायरस के वाहक के रूप में पहचाना गया था।

केरल में तेजी से बढ़ रहे मरीज

वहीं केरल में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। बीते 24 घंटों में 1,69,237 नमूनों की जांच के बाद शनिवार को 29,682 लोग कोरोना पॉजिटिव निकले हैं और जांच में पॉजिटिविटी रेट 17.54 फीसदी दर्ज किया गया है। राज्य में कुल एक्टिव मामले 2 लाख 50 हजार 65 हैं। राज्य में इस दौरान 142 लोगों ने कोविड के कारण दम तोड़ दिया और कुल मृत्यु दर बढ़कर 21,422 हो गई है।

देश में 42,766 नए कोरोना केस 

देश में 24 घंटों में 42,766 नए कोरोना केस आए हैं। इससे एक दिन पहले 42,618 मामले आए थे। वहीं बीते 24 घंटे 308 कोरोना संक्रमितों की जान चली गई है। देश में 38,091 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। जबकि 4367 एक्टिव केस बढ़ गए।  केरल के हालात सबसे ज्यादा चिंताजनक हैं। देश में सबसे ज्यादा कोरोना मामले रोजाना केरल में दर्ज हो रहे हैं। 

एक नजर आंकड़ों पर

  • देश में कोरोना के कुल केस- 3 करोड़ 29 लाख 88 हजार 673
  • देश में अब तक कुल डिस्चार्ज- 3 करोड़ 21 लाख 38 हजार 92
  • देश में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या- 4 लाख 10 हजार 48
  • देश में कोरोना से कुल मौतें- 4 लाख 40 हजार 533
  • देश में कुल टीकाकरण- 68 करोड़ 46 लाख 69 हजार डोज

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.