Media24Media.com: निदेशालय-ईडी

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label निदेशालय-ईडी. Show all posts
Showing posts with label निदेशालय-ईडी. Show all posts

सौम्या चौरसिया की गिरफ्तारी पर राजनीति गरमाई, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रवर्तन निदेशालय-ईडी द्वारा मुख्यमंत्री सचिवालय में उपसचिव सौम्या चौरसिया की गिरफ्तारी को राजनीतिक कार्रवाई बताया है। ट्वीट कर बघेल ने कहा कि सुश्री चौरसिया की गिरफ्तारी के खिलाफ पूरी ताकत से लड़ाई लड़ी जाएगी। वहीं, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने ट्वीट कर कहा है कि यह कार्रवाई लोकतांत्रिक ढंग से चुनी गई सरकार को अस्थिर करने की साजिश है।



उधर, भारतीय जनता पार्टी ने सौम्या चौरसिया की गिरफ्तारी को उचित ठहराते हुए कहा कि इससे भ्रष्टाचार का एक बड़ा मामला उजागर हो गया है। पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने इस मामले में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से इस्तीफे की मांग की है। गौरतलब है कि कल ईडी ने मुख्यमंत्री सचिवालय में उपसचिव सौम्या चौरसिया को गिरफ्तार कर रायपुर की विशेष अदालत में पेश किया था, जहां से अदालत ने सौम्या चौरसिया को ईडी को चार दिन की रिमांड पर देने का आदेश दिया है।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री सचिवालय में उपसचिव सौम्या चौरसिया गिरफ्तार

No comments Document Thumbnail

रायपुर। प्रवर्तन निदेशालय-ईडी ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री सचिवालय में उपसचिव सौम्या चौरसिया को आज गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें ईडी ने रायपुर में न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत की विशेष अदालत में आज शाम पेश किया। अदालत ने सौम्या चौरसिया को ईडी को चार दिन की रिमांड पर देने का आदेश दिया है। इन चार दिनों के दौरान ईडी के अफसर उनसे पूछताछ करेंगे। 



गौरतलब है कि इससे पहले ईडी, मनी लॉन्डिंग और कोयला घोटाले के आरोप में आईएएस समीर विश्नोई सहित तीन कारोबारियों सूर्यकांत तिवारी, लक्ष्मीकांत तिवारी और सुनील अग्रवाल को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। ये सभी आरोपी छह दिसंबर तक न्यायिक रिमांड पर हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पत्र पर उठाया सवाल

No comments Document Thumbnail

रायपुर। प्रदेश में चिटफंड और नान घोटाले मामले की जांच के लिए प्रवर्तन निदेशालय-ईडी को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा पत्र लिखने के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह ने सवाल उठाया है। उन्होंने कहा है कि पूववर्ती सरकार में कांग्रेस विपक्ष में थी और अब महत्वपूर्ण संवैधानिक पद पर होने के बाद भी जिम्मेदारी लेने की बजाय भाजपा नेताओं पर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। डॉक्टर सिंह ने मुख्यमंत्री बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव द्वारा वर्ष दो हजार सत्रह में प्रधानमंत्री को लिखे गए पत्र का उल्लेख करते हुए कहा है



कि उस समय लिखे पत्र में जिस अधिकारी को नान मामले का मुख्य आरोपी बताया गया था, उसी अधिकारी को इस समय छत्तीसगढ़ में संविदा नियुक्ति पर महत्वपूर्ण पद किस आधार पर सौंपा गया है। पत्रकारों से चर्चा करते हुए डॉक्टर सिंह ने कहा कि उनके पुत्र और पूर्व सांसद अभिषेक सिंह के ऊपर बिना किसी आधार और साक्ष्य के आरोप लगाए जा रहे हैं।

भाजपा लड़ नहीं पा रही, केंद्रीय जांच एजेंसियों का सहारा ले रही : भूपेश बघेल

No comments Document Thumbnail

रायपुर। प्रवर्तन निदेशालय-ईडी ने आज रायपुर के अलावा रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा और महासमुंद जिलों में छापे की कार्रवाई की है। इन प्रमुख शहरों में प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने आज तड़के विभिन्न ठिकानों पर छापे मारे। महासमुंद में कांग्रेस के स्थानीय नेता, एक कोयला व्यापारी और चार्टर्ड एकाउंटेंट के अलावा रायगढ़ कलेक्टर तथा खनिज विभाग के वर्तमान और पूर्व संचालक सहित कुछ अधिकारियों और उनके चार्टर्ड एकाउंटेंट के ठिकानों पर भी ईडी के अधिकारियों ने दबिश दी है। 



इसी कड़ी में भिलाई में मुख्यमंत्री की उपसचिव के निवास पर भी ईडी की टीम ने छापे की कार्रवाई की है। ईडी की टीम विभिन्न अधिकारियों और कारोबारियों के ठिकानों से मिले दस्तावेजों की जांच कर रही है। छापे की इस कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के लिए ईडी के  अधिकारियों ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की टीम को भी साथ रखा है।

इस बीच, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह ने आज एक पत्रकारवार्ता में कहा कि प्रदेश के करीब चालीस अधिकारियों और कारोबारियों के ठिकानों में छापे की कार्रवाई से यह जाहिर हुआ है कि राज्य में भ्रष्टाचार काफी बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि इससे राज्य की छवि धूमिल हो रही है।  वहीं, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छापे की कार्रवाई पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा, कांग्रेस के खिलाफ सीधी लड़ाई नहीं लड़ पा रही है, इसलिए केंद्रीय जांच एजेंसियों का सहारा ले रही है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.