Media24Media.com: नववर्ष

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label नववर्ष. Show all posts
Showing posts with label नववर्ष. Show all posts

मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ राज्य भंडार गृह निगम के कैलेंडर का किया विमोचन

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शाम यहां मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य भंडार गृह निगम के नववर्ष 2023 के कैलेंडर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने नवीन वर्ष 2023 के कैलेंडर के प्रकाशन पर छत्तीसगढ़ राज्य भंडार गृह निगम के समस्त अधिकारियों तथा कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। 

इस अवसर पर कृषि मंत्री रविंद्र चौबे, संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत, छत्तीसगढ़ राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष अरुण वोरा, विधायक द्वय शैलेश पांडेय व लालजीत सिंह राठिया आदि उपस्थित थे।

शिक्षा प्रोत्साहन योजना के तहत श्रमिकों के बच्चों को अब और अधिक पाठ्यक्रमों में प्रोत्साहन राशि दी जाएगी

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नववर्ष के अवसर पर राज्य शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न योजना के हितग्राहियों से रायपुर के गांधी मैदान चावड़ी में भेंट की थी। इस मौके पर उन्होंने श्रम विभाग की मेधावी छात्र/छात्रा शिक्षा प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों हेतु पूर्व में अधिसूचित कोर्स के अलावा अतिरिक्त नवीन कोर्स (जैसे-बीटेक, आईआईआईटी, आईआईटी, एमटेक, बीआर्क, एमबीबीएस, बीडीएस, एमसीए, एमबीए, बीबीए) और श्रमिकों के जो बच्चें राज्य के बाहर तथा विदेश में अध्ययन करेंगे, 


उनकों भी शैक्षणिक संस्था में प्रवेश शुल्क, शैक्षणिक शुल्क, भोजन, छात्रावास पर लगने वाले शुल्क का व्यय एवं स्टेशनरी हेतु दो हजार रूपए की राशि प्रदान करने की घोषणा की। गौरतलब है कि इस योजना में सिर्फ शासकीय आई.टी.आई., आईआईटी, इंजीनियरिकंग, मेडिकल, लॉ, डेन्टल, नर्सिंग, जीएनएम नर्सिंग, बी फार्मेसी, डी फार्मेसी, पॉलिटेक्निक एवं डिप्लोमा कोर्स पहले से ही शामिल है। 

श्रम विभाग के अंतर्गत छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा संचालित मेधावी छात्र/छात्रा शिक्षा प्रोत्साहन योजना अंतर्गत अब तक 77 हजार 457 से अधिक पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों को 31 करोड़ 68 लाख 58 हजार 739 रूपए की राशि प्रदान की गई है। श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने विभागीय अधिकारियों को अधिक से अधिक पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के पात्र बच्चों को मेधावी छात्र/छात्रा शिक्षा प्रोत्साहन योजना से लाभान्वित करने के निर्देश दिए हैं।

मेधावी छात्र/छात्रा शिक्षा प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत ही पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के प्रथम दो बच्चों के लिए जिन्हांेेने कक्षा 10वीं एवं 12वीं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं, इसमें छात्र के लिए पांच हजार रूपए और छात्रा के लिए पांच हजार 500 रूपए प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है। इसी तरह से स्नातक और स्नातकोत्तर के छात्र को सात हजार रूपए और छात्रा को 10 हजार 500 रूपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है। समस्त व्यावसायिक शिक्षा एवं प्रोफेशनल शिक्षा हेतु छात्र के लिए 12 हजार रूपए और छात्रा के लिए 12 हजार 500 रूपए श्रमिकों के बच्चों को प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है। इसी तरह से छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के कक्षा 10वीं एवं 12वीं में प्रावीण्य सूची के प्रथम दसवें स्थान पर आने वाले विद्यार्थियों को  एक लाख रूपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है।

योजना का लाभ लेने के लिए 90 दिवस निर्माण श्रमिक के रूप में पंजीकृत होना आवश्यक है। योजना का लाभ पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के प्रथम दो बच्चों को ही दिया जाएगा। योजनांतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों की समस्त आवेदन की प्रक्रिया श्रम विभागीय पोर्टल सीजीलेबरडॉटएनआईसीडॉटइन (बहसंइवनतण्दपबण्पद) पर ऑनलाइन प्रारंभ है, जिसमें श्रमिक स्वयं ऑनलाइन के माध्यम से/श्रमेव जयते मोबाईल एप/संबंधित जिला के श्रम कार्यालय किसी भी लोक सेवा के माध्यम से आवेदन कर सकता है।

राज्यपाल ने नववर्ष 2023 की दी शुभकामनाएं

No comments Document Thumbnail

रायपुर। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने देश एवं प्रदेशवासियों को नववर्ष की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने सभी के मंगलमय और खुशहाल जीवन की कामना करते हुए कहा है कि नया वर्ष 2023 सभी के लिए सुख-शांति और समृद्धिदायक हो। राज्यपाल ने कहा कि नए साल के शुभारंभ में हमें संकल्प लेना चाहिए कि हम दूसरों की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। दूसरों के चेहरे पर मुस्कुराहट लाने का प्रयास करेंगे तो हम स्वयं में भी खुशी महसूस करेंगे।

इसके अलावा वैश्विक जलवायु परिवर्तन की समस्या से निपटने के लिए पर्यावरण की भी चिंता करना आवश्यक है। इसके लिए छोटे-छोटे कदम उठाने की जरूरत है, जो कि हम आसानी से कर सकते हैं। राज्यपाल ने कहा कि नये साल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की अध्यक्षता में जी-20 का सम्मेलन भारत मे आयोजित किया जाएगा, जिससे भारत की दुनिया में साख और बढे़गी। यह सम्मेलन ‘वसुधैव कुटुम्बकम के आदर्श पर आधारित है। 09 और 10 सितंबर 2023 को नई दिल्ली में अगला जी-20 शिखर सम्मेलन आयोजित होगा तथा भारत के विभिन्न राज्यों के कुल 56 स्थानों पर अनेक बैठकें होंगी, जिनमें छत्तीसगढ़ राज्य भी शामिल है।

उन्होंने कहा है कि हमें विगत वर्षों के राष्ट्रव्यापी कोरोना संकट से सीख लेकर नये वर्ष 2023 के लिए तैयार रहना चाहिए। कोरोना का संकट अभी टला नहीं है, इसलिए उन्होंने सभी लोगों से अपील की है कि शासन-प्रशासन द्वारा समय-समय पर जारी किये जाने वाले दिशा-निर्देशों का पालन कर आवश्यक सहयोग करेंगे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को नव वर्ष की दी शुभकामनाएं

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को नववर्ष की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि नया वर्ष सभी लोगों के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लाए। नए वर्ष में सभी जीवन और कर्तव्य पथ पर सकारात्मक ऊर्जा के साथ आगे बढं़े। मुख्यमंत्री बघेल ने नववर्ष की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में कहा है कि नया वर्ष हमारे जीवन में नई उम्मीदें और सकारात्मक ऊर्जा साथ लेकर आता है। इसी ऊर्जा के साथ छत्तीसगढ़ सरकार ने बीते चार साल में गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ के संकल्प के साथ कई नई योजनाओं की शुरूआत की है।


कई ऐसे नवाचार हुए है, जिनसे गांव से लेकर शहर तक हर हाथ को काम मिला है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए सुराजी गांव योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना प्रारंभ की गई। गौठानों में मल्टीएक्टिविटी सेंटर और रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के रूप में विकसित किया जा रहा है। स्व-सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों की बिक्री के लिए सी-मार्ट प्रारंभ किए गए हैं। राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के तहत पौनी-पसारी व्यवस्था से जुड़े लोगों को आर्थिक सहायता मिली। इनका छत्तीसगढ़ में सकारात्मक असर दिखाई दे रहा है। देश में सबसे कम बेरोजगारी दर के मामले में छत्तीसगढ़ शीर्ष पर है।

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा है कि राज्य सरकार ने महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज्य की परिकल्पना के साथ समावेशी विकास के लक्ष्य के साथ काम करना शुरू किया। जहां गांवों की आर्थिक सुदृढ़ीकरण की दिशा में नवाचार किए गए, वहीं राज्य की कृषि आधारित अर्थव्यवस्था और वनांचल क्षेत्रों में उपलब्ध विपुल वनोपज को देखते हुए नई उद्योग नीति में कृषि और वनोपज आधारित उद्योगों को प्राथमिकता श्रेणी में रखा गया है। उद्योगों की स्थापना से रोजगार और स्व-रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। राज्य सरकार छत्तीसगढ़ की पुरातन संस्कृति और परम्पराओं के संवर्धन के साथ नई पीढ़ी को भी उससे जोड़ने में सफल रही। बघेल ने कहा कि बीते कुछ समय में छत्तीसगढ़ ने देश-दुनिया के सामने सफलता की नए सोपान तय किए हैं। फिर से सभी जोश और उत्साह के साथ नए साल की सुनहरी सुबह के अभिनंदन के लिए तैयार हों। सकारात्मकता, एकजुटता और सहयोग से आगे बढ़े, नया छत्तीसगढ़ गढ़ें।

छत्तीसगढ़ : नववर्ष के कार्यक्रमों को लेकर दिशा-निर्देश जारी

No comments Document Thumbnail

रायपुर। नववर्ष के कार्यक्रमों के आयोजन में ध्वनि विस्तारक यंत्र लाउडस्पीकर की अनुमति के संबंध में छत्तीसगढ़ शासन के आवास एवं पर्यावरण विभाग द्वारा दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को जारी दिशा-निर्देश में यह स्पष्ट किया गया है कि नववर्ष के कार्यक्रमों में 31 दिसम्बर एवं 01 जनवरी 2023  की रात को 10 बजे से 12 बजे तक ही नियमानुसार लाउडस्पीकर के उपयोग की अनुमति दी जा सकेगी।


इस संबंध में सभी जिला कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों को ध्वनि प्रदूषण नियम के अधीन ही व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा है। ध्वनि प्रदूषण नियम के निर्देशों का व्यापक प्रचार-प्रसार एवं कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। आवास एवं पर्यावरण विभाग द्वारा जारी निर्देश में कहा गया है कि विगत वर्षो के भांति नववर्ष आगमन के अवसर पर प्रदेश के नागरिकों और संस्थाओं के द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना संभावित है। इन आयोजनों से उत्पन्न ध्वनि प्रदूषण से प्रदूषण के स्तर वृद्धि को देखते हुए ध्वनि प्रदूषण (विनियमन एवं नियंत्रण) नियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए नववर्ष की आगमन पर राज्य में आयोजित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में 31 दिसम्बर 2022 और एक जनवरी 2023 को रात्रि 10 बजे से अर्द्धरात्रि 12 बजे तक लाउडस्पीकर एवं जन उद्बोधन प्रणाली के उपयोग के अनुमति ध्वनि प्रदूषण नियम में निर्धारित मापदण्डों के अध्यधीन रहते हुए अनुमति प्रदान की जाए।

मुख्यमंत्री बघेल ने छत्तीसगढ़ शासन के नववर्ष के कैलेण्डर का किया विमोचन

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में कैबिनेट बैठक के पश्चात छत्तीसगढ़ शासन के नववर्ष के कैलेण्डर का विमोचन किया। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रकाशित नववर्ष के कैलेण्डर में छत्तीसगढिया संस्कृति की इंद्रधनुषीय छटा बिखेरती तस्वीरें इसे बेहद मनमोहक और नयनाभिराम स्वरूप प्रदान कर रही है। नववर्ष कैलेण्डर के माध्यम से राज्य की कला, संस्कृति, खान-पान, तीज त्यौहार, खेलकूद, धार्मिक महत्व के स्थलों के संरक्षण, संवर्धन और विकास की दिशा में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा गढ़े गए नये प्रतिमान को प्रदर्शित किया गया है।

कैलेण्डर के विमोचन अवसर पर मंत्रिपरिषद के सदस्यगण, मुख्य सचिव सहित सभी विभागों के सचिवगण उपस्थित थे। छत्तीसगढ़िया जगार के थीम पर प्रकाशित कैलेण्डर के प्रत्येक पृष्ठ में छत्तीसगढ़ महतारी की तस्वीर छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान और सम्मान को स्थापित करतीं प्रतीत होती है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ शासन के वर्ष 2023 के कैलेण्डर का विमोचन करते हुए सभी को नववर्ष की बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं एक आम छत्तीसगढ़िया हूं। मैंन वो सब कुछ किया है, जो एक आम छत्तीसगढ़िया ग्रामीण अपने दैनिक जीवन में करता है। मेरी जीवन शैली किसी आम इंसान की तरह ही रही है और अब भी वही आम इंसान मेरे भीतर है। मेरे आचार-विचार और व्यवहार में छत्तीसगढ़ियापन हमेशा से रहा है और रहेगा। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति बहुत प्राचीन और समृद्ध है। संस्कृति से ही हम लोगोें की पहचान बनती है। संस्कृति एक दिन में नहीं बनती है,

वो सैकड़ों वर्षों से परिष्कृत होकर इस रूप में पहुंचती है, वही हमारी पहचान है, उस पर हमें गर्व करना चाहिए। छत्तीसगढ़ शासन का नववर्ष का कैलेण्डर वास्तव में हमारी सांस्कृतिक विरासत का दस्तावेज है। इस कैलेण्डर के कव्हर पेज पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की एक ठेठ छत्तीसगढ़िया किसान के रूप में नागर चलाते खूबसूरत तस्वीर प्रकाशित की गई है। कैलेण्डर में छेरछेरा-पुन्नी तिहार के अवसर पर अन्नदान की महिमा को प्रतिपादित करने वाली तस्वीर, माघी पुन्नी मेला राजिम का विहंगम दृश्य, शिवरीनारायण मंदिर का नवीन भव्य और मनमोहक स्वरूप, छत्तीसगढ़िया खेलकूद एवं खान-पान बोरे बासी, आदिवासियों की आस्था का केन्द्र देवगुड़ी, हरेली तिहार, राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव, तीजा तिहार, बस्तर दशहरा, चंदखुरी धाम एवं करमा नृत्य की मनमोहक तस्वीरें कैलेण्डर में प्रकाशित की गई है, जो कि छत्तीसगढ़िया जगार की प्रतीक है।

दीपावली पर दो घंटे से ज्यादा नहीं फोड़ सकते पटाखे, यह है दिशा निर्देश

No comments Document Thumbnail

रायपुर। राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (एनजीटी) ने दीपावली, छठ पूजा, गुरूपर्व, नववर्ष और क्रिसमस के मद्देनजर पटाखे फोड़ने के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए हैं। एनजीटी के दिशा-निर्देशों के अनुरूप राज्य शासन द्वारा दीपावली के दौरान पटाखे फोड़ने के लिए रात आठ बजे से दस बजे के बीच दो घंटे का समय निर्धारित किया गया है। वहीं, छठ पूजा में सुबह छह से आठ बजे तक, गुरूपर्व पर रात आठ से दस बजे तक, नववर्ष और क्रिसमस के अवसर पर रात ग्यारह बजकर पचपन मिनट से साढ़े बारह बजे तक पटाखे फोड़े जाने की अनुमति दी गई है। 



रौशनी का त्यौहार दीपावली देशभर में उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। उमंग के इस त्यौहार में जरा सी लापरवाही स्वास्थ्य पर विपरीत असर डाल सकती है। पटाखे जलाते समय बच्चों का खास ध्यान रखना जरूरी है। असावधानीवश कई बार पटाखे और फूलझड़ी जलाते समय बच्चों के हाथ जल जाते हैं। ऐसे में जली हुई जगह का तुरंत उपचार नहीं किए जाने पर परेशानी बढ़ सकती है, इसलिए पटाखे जलाने के दौरान सावधानी बहुत जरूरी है। लापरवाही या दुर्घटनावश अगर किसी का हाथ या शरीर का कोई हिस्सा जल जाए तो तत्काल घर में ही प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर की सलाह ली जाए। 

दिवाली पर पटाखे जलाते कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। पटाखे हमेशा खुले मैदान या खुले स्थान पर ही जलाएं। पटाखा जलाने से पहले आसपास देख लें कि कोई आग फैलाने वाली या फौरन आग पकड़ने वाली वस्तु तो वहां नहीं है। जितनी दूर तक पटाखे की चिंगारी जा सकती है, उतनी दूरी तक छोटे बच्चों को न आने दें। पटाखा जलाने के लिए अगरबत्ती या लकड़ी का इस्तेमाल करें ताकि पटाखे से आपके हाथ दूर रहें और जलने का खतरा न हो। रॉकेट जैसे पटाखे जलाते वक्त यह देख लें कि उसकी नोक खिड़की, दरवाजे या किसी खुली बिल्डिंग की तरफ न हो। यह दुर्घटना का कारण बन सकता है। पटाखे जलाने के दौरान जूते-चप्पल जरूर पहनें। अकेले पटाखे जलाने के बजाय सबके साथ मिलकर पटाखे जलाएं जिससे आपात स्थिति में लोग आपकी मदद कर सकें।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.