Media24Media.com: नई संसद

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label नई संसद. Show all posts
Showing posts with label नई संसद. Show all posts

फाइव स्टार जेल की तरह है नई संसद, सरकार बनी तो पुराने भवन में जाएंगे : संजय राउत

No comments Document Thumbnail

अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने देश के नई संसद को लेकर फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने इए संसद भवन की तुलना फाइव स्टार जेल से की है। उन्होंने यह भी दावा कि जब उनकी पार्टी केंद्र में अपनी सरकार बनाएगी तो पुराने संसद भवन से सत्र की शुरुआत करेगी। आपको बता दें कि नए संसद भवन का कुछ महीना पहले उद्धाटन किया गया था। विपक्षी दलों ने इस कार्यक्रम का बहिष्कार किया था।


संजय राउत ने कहा, “नई संसद एक पांच सितारा जेल की तरह है जहां आप काम नहीं कर सकते। जब हम अपनी सरकार बनाएंगे तो हम अपनी ऐतिहासिक संसद (पुरानी संसद) में अपना संसद सत्र शुरू करेंगे।

इसके अलावा शरद पवार ने पीएम मोदी द्वारा ‘अबकी बार 400 पार’ के नारे पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पीएम मोदी को 2024 के चुनावों के लिए 400 के बजाय 600 का लक्ष्य रखना चाहिए।

एमवीए में हुआ सीट बंटवारा, जल्द होगी घोषणा: संजय राउत

इससे पहले संजय राउत ने कहा था कि महा विकास आघाडी (एमवीए) गठबंधन के सदस्य बुधवार को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए महाराष्ट्र में सीट-बंटवारे पर सहमत हो गए हैं और इसकी जल्द ही घोषणा की जाएगी। उन्होंने यह बयान मुंबई में कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) और शिवसेना (यूबीटी) की बैठक के बाद संवाददाताओं से बातचीत में दिया था।

संज राउत ने कहा, ”फैसले को अंतिम मंजूरी देने के लिए शरद पवार, उद्धव ठाकरे, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले और प्रकाश आंबेडकर मुलाकात करेंगे जिसकी घोषणा संवाददाता सम्मेलन में की जाएगी।”

नई संसद में पहली बार लहराया तिरंगा, उपराष्ट्रपति ने गजद्वार पर किया ध्वजारोहण

No comments Document Thumbnail

नई दिल्ली : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने 17 सितंबर को नई संसद भवन के गजद्वार पर ध्वजारोहण किया. इस दौरान लोकसभा स्पीकर के अलावा संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, केंद्रीय संसदीय कार्य राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल और वी मुरलीधरन और राज्यसभा और लोकसभा में विभिन्न दलों के नेता भी उपस्थित रहे.


बता दें कि नई संसद भवन में ध्वजारोहरण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर हुआ है. समारोह में नेशनल कॉन्फ्रेंस अध्यक्ष फारुख़ अब्दुल्ला भी मौजूद रहे. उन्होंने कहा कि भारत के इतिहास में यह एक नया अध्याय खुल रहा है. हम इंतजार कर रहे थे कि कब नए संसद भवन में जाएंगे और अब वह दिन आ गया है.

पीएम के जन्मदिन पर उन्होंने कहा कि 'मैं प्रधानमंत्री को मुबारबाद देता हूं, उनकी लंबी उम्र हो.'

जानकारी के मुताबिक, संसद का विशेष सत्र 18 सितंबर से पुरानी इमारत में बुलाया गया है. 19 सितंबर को गणेश चतुर्थी के दिन संसद की पुरानी बिल्डिंग से कामकाज नई इमारत में शिफ्ट होगा. विशेष सत्र के बाकी के 4 दिन का कामकाज भी यहीं पर होगा.

कार्यक्रम में मल्लिकार्जुन खड़गे नहीं पहुंचे

मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा महासचिव प्रमोद मोदी को चिट्‌ठी लिखकर कहा था कि वे CWC की बैठक के लिए हैदराबाद में हैं. संसद के कार्यक्रम का निमंत्रण 15 सितंबर की शाम को मिला था, जबकि CWC की बैठक काफी दिन पहले से तय थी, इसलिए 17 सितंबर को होने वाले समारोह में शामिल होना उनके लिए संभव नहीं होगा.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नए संसद भवन में कर्मचारियों का ड्रेस कोड भी बदल गया है. पार्लियामेंट स्टाफ के लिए नए ड्रेस कोर्ड के तहत नेहरू जैकेट और खाकी रंग की पैंट को शामिल किया गया है. लोकसभा सचिवालय के मुताबिक, ब्यूरोक्रेट्स बंद गले के सूट की जगह मैजेंटा या गहरे गुलाबी रंग की नेहरू जैकेट पहनेंगे. उनकी शर्ट भी कमल के फूल के डिजाइन के साथ गहरे गुलाबी रंग में होगी.

 

नई संसद में अब अलग ड्रेस में नजर आएंगे संसद भवन में कर्मचारी

No comments Document Thumbnail

 New Parliament: नई संसद में कर्मचारियों को नई पोशाक मिलेगी. सूत्रों के मुताबिक, पुरानी संसद भवन से नई संसद भवन में गणेश चतुर्थी के दिन 19 सितंबर को विधिवत पूजा के साथ होगा प्रवेश. 18 सितंबर को पहले दिन पुराने संसद भवन में ही बैठक होगी. इस दिन पुराने संसद भवन के निर्माण से लेकर अब तक की यादों को लेकर चर्चा की जाएगी.


इसके बाद पूजा कर नए संसद भवन में प्रवेश होगा और दोनों सदनों की साझा बैठक भी हो सकती है. सूत्रों के अनुसार संसद भवन के कर्मचारियों के लिए नई पोशाक डिजाइन की गई है. इसे NIFT ने डिजाइन किया है. इसके तहत सचिवालय के कर्मचारियों का बंद गला सूट से बदल कर मैजेंटा या गहरे गुलाबी रंग की नेहरु जैकेट कर दी जाएगी.

संसद भवन के टेबल ऑफिस आदि का स्टाफ के लिए ये ड्रेस है, जो सदन में चेयर के सामने स्टाफ बैठता है वो भी यही पहनेंगे.

दोनों सदनों के मार्शल की भी बदलेगी ड्रेस

उनके शर्ट भी गहरे गुलाबी रंग के होंगे, जिन पर कमल का फूल बना होगा और वे खाकी रंग की पैंट पहनेंगे. बता दें कि दोनों सदनों के मार्शल की ड्रेस भी बदली जा रही है. वे मणिपुरी पगड़ी पहनेंगे. इसके अलावा संसद भवन के सुरक्षा कर्मचारियों की वेशभूषा भी बदली जाएगी. अब तक वे सफारी सूट पहनते आए हैं. इसके बजाए उन्हें सैनिकों की तरह कैमोफ्लेज ड्रेस दी जाएगी.

18 से 22 सितंबर तक चलेगा संसद का विशेष सत्र

बता दें कि केंद्र की मोदी सरकार ने 18 से 22 सितंबर तक संसद का विशेष सत्र बुलाने का ऐलान किया है. सूत्रों के मुताबिक, सरकार संसद के इस सत्र में एक देश-एक चुनाव का बिल ला सकती है. संसद के विशेष सत्र बुलाए जाने को लेकर विपक्ष ने मोदी सरकार पर हमला बोला था. इसको लेकर सोनिया गांधी ने पत्र लिखा था. इसमें उन्होंने कहा था कि बिना किसी चर्चा के विशेष सत्र का ऐलान क्यों किया गया. इसके जवाब में संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि सामान्य प्रक्रिया के तहत ही संसद का विशेष सत्र बुलाया गया है.

 

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.