Media24Media.com: नई तकनीक

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label नई तकनीक. Show all posts
Showing posts with label नई तकनीक. Show all posts

5G की रेस में एयरटेल निकला रिलायंस JIO से आगे

No comments Document Thumbnail

नई दिल्ली : भारती एयरटेल (Airtel 5G test) ने रिलायंस JIO को एक बार फिर पीछे छोड़ दिया है। भारतीय टेलीकॉम दिग्गज एयरटेल कमर्शियल नेटवर्क पर 5G टेस्ट करने वाला पहला टेलीकॉम ऑपरेटर बन गया है। एयरटेल ने हैदराबाद शहर में सफलतापूर्वक 5G का डेमोंस्ट्रेशन किया है।





Airtel के मुताबिक उसने इसमें ऐसा पहला डायनैमिक स्पेक्ट्रम शेयरिंग का इस्तेमाल किया। इस स्पेक्ट्रम ब्लॉक में 5G और 4G को एक साथ चलाया जा सकता है। इसकी जानकारी देते हुए कंपनी ने बताया कि पहले से मौजूद 1800 मेगाहर्ट्ज बैंड में NSA (Non Stand Alone) नेटवर्क टेक्नोलॉजी से उसने ऐसा किया।





सपोर्ट के लिए एयरटेल का 5G नेटवर्क तैयार





इस टेस्टिंग में दिखाया गया कि सभी डोमेन जैसे रेडियो, कोर और ट्रांसपोर्ट के लिए एयरटेल का 5G नेटवर्क तैयार है। कंपनी ने बताया कि हैदराबाद में यूजर्स 5G फोन पर सेंकंड्स में एक पूरी फिल्म डाउनलोड कर पा रहे थे। इस टेस्ट से कंपनी ने अपनी टेक्नोलॉजी के क्षमता को दिखाया।





दो किसान संगठनों के जाने के बाद चिल्ला बॉर्डर पर आंदोलन खत्म, खुला रास्ता





यूजर्स को 5G का फायदा तभी मिल पाएगा, जब कंपनी को सरकार की तरफ से परमिशन और पर्याप्त स्पेक्ट्रम मिल जाएगा। जब 5G नेटवर्क यूजर्स लिए उपलब्ध होगा, तब यूजर्स को सिम कार्ड स्विच करने की जरूरत नहीं होगी। Bharti Airtel के एमडी गोपाल वित्तल ने कहा कि उन्हें उनके इंजीनियर्स पर गर्व है। टेक सिटी हैदाराबाद में उनकी मेहनत के कारण 5G की टेक्नोलॉजी का टेस्ट हो पाया। हैदाराबाद में हुआ ये टेस्ट गेम चेंजिग साबित होगा।





यूजर्स को सशक्त कर नई टेक्नोलॉजी





इसने साबित किया कि उनके इंवेस्टर का भविष्य Bharti Airtel के साथ काफी अच्छा है। एक बार फिर से ये साबित हो गया कि Bharti Airtel ही भारत में यूजर्स को सशक्त कर नई टेक्नोलॉजी सबसे पहले देता है। उन्होंने आगे बताया कि वो मानते है कि दुनिया में 5G इनोवेशन (Airtel 5G test) का केन्द्र बनने की क्षमता भारत में है। ऐसा करने के लिए हमें इको सिस्टम बनाना होगा। जिसमें नेटवर्क, एप्लीकेशन और डिवाइसेस को साथ आना होगा।





राजधानी दिल्ली में महसूस किए गए भूकंप के झटके, 2.8 मापी गई तीव्रता





जिसके लिए Bharti Airtel पूरी तरह से तैयार है। जब कंपनी के अधिकारी से Jio और Vi के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इस पर कमेंट करने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि वो सिर्फ एयरटेल पर बात करेंगे। जो कमर्शियल तौर पर टेस्ट करने के बाद पूरी तरह से 5G रेडी है।


WhatsApp ने लॉन्च किए कई नए फीचर्स, इस तरह करें USE

No comments Document Thumbnail

WhatsApp ने भारत में कई नए फीचर्स लॉन्च (WhatsApp launched new features) किया हैं । बता दें कि WhatsApp ने अपनी पेमेंट सर्विस को भारत में शुरू (WhatsApp has started its payment service in India) कर दिया है, जिसके जरिए आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को WhatsApp के जरिए पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं। जानिए इस फीचर्स को कैसे करें USE।









WhatsApp New trick – अब बर्थडे विश करने के लिए आपको 12 बजे तक नहीं पड़ेगा जागना, जानिए कैसे करेगा काम





WhatsApp के जरिए Payment (Payment via WhatsApp)





WhatsApp के जरिए अब आप अपने दोस्तों और रिश्तदारों को पैसे (WhatsApp launched new features) भी भेज सकेंगे। WhatsApp ने अपनी पेमेंट सर्विस भारत में शुरू कर दी है। यह फीचर Paytm, Amazon Pay और Google Pay के जैसे ही काम करेगा। यह UPI बेस्ड होगा। इसका यूज करने के लिए एंड्राइड और iOS यूजर्स को WhatsApp के लेटेस्ट वर्जन को अपडेट करना पड़ेगा। WhatsApp के पेमेंट फीचर को यूज करने के लिए आपका व्हाट्सऐप नंबर और बैंक अकांउट में दिया गया नंबर एक ही होना चाहिए।









इस तरह करें WhatsApp पेमेंट सर्विस शुरू





पहला स्टेप – सबसे पहले अपना WhatsApp अपडेट कर लें।
दूसरा स्टेप – अपडेट करने के बाद WhatsApp को ओपन करके Setting में जाएं।
तीसरा स्टेप – Setting में आपको पेमेंट का ऑप्शन नजर आएगा। इसके बाद Add पेमेंट ऑप्शन पर क्लिक करें।
चौथा स्टेप – बैंक को सलेक्ट करने के बाद आपको अपना मोबाइल नंबर वेरिफाई करना पड़ेगा।
पांचवा स्टेप – मोबाइल नंबर वेरिफाई करने के लिए SMS वेरिफिकेशन का ऑप्शन सलेक्ट कर सकते हैं।
छठा स्‍टेप – वेरिफिकेशन प्रासेस पूरा होते ही आपकी बैंक डिटेल पेमेंट के तौर पर जुड़ जाएगी।





WhatsApp में जल्द मिलेंगे ये नए Wallpapers





Always Mute option का इस तरह करें इस्तेमाल





WhatsApp ने Always Mute ऑप्शन फीचर भी रोलआउट कर दिया गया है। इस फीचर की मदद से आप किसी भी अकाउंट या ग्रुप को हमेशा- हमेशा के लिए म्यूट कर सकेंगे। अभी आपको 8 Hours, 1 Week और एक साल तक म्यूट करने के ऑप्शन मिल रहे थे, लेकिन अब ऐप एक साल के ऑप्शन के बजाय Always Mute फीचर लेकर आया है। इससे अब WhatsApp यूजर्स को हर साल ग्रुप को म्यूट करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।





WhatsApp
WhatsApp




WhatsApp के इस फीचर का उपयोग कर पाएं पुराने मैसे ज डिलीट करने से छूटकारा (Use this feature of WhatsApp to get rid of deleting old messages)





WhatsApp Disappearing Message फीचर भारत में लॉन्च हो गया है। इस फीचर के तहत आपकी व्हाट्सऐप चैट के सात दिन पुराने मैसेज अपने आप डिलीट हो जाएंगे। इससे पहले ये फीचर Telegram और Snapchat में भी आ चुका है। इस फीचर का यूज करने के लिए आपको अपने WhatsApp अकाउंट में जाकर इस फीचर को एक्टिव करना पड़ेगा। हालांकि ऐसा सिर्फ पर्सनल चैट पर ही हो पाएगा, ग्रुप में यह फीचर पूरी तरह से ए​डमिन के पास ही रहेगा।





WhatsApp
watshup




जानिए क्या है WhatsApp का मैसेजिंग को लेकर नया फीचर





बता दें कि WhatsApp भारत में मैसेजिंग और चैटिग के लिए सबसे ज्यादा लोकप्रिय है। यह APP इसलिए इतना लोकप्रिय है, क्योंकि ये APP अपने यूजर्स की हर छोटी बड़ी जरूरतों का ख्याल रखता है। इसीलिए मैसेजिंग और चैटिग के लिए लोग सबसे ज्यादा इसका इस्तेमाल करते हैं। WhatsApp के लोकप्रियता का एक सबसे बड़ी वजह यह भी है कि WhatsApp समय-समय पर कई तरह के अपडेट्स करते रहता है।






सावधान! कही ATM से पैसे निकालते समय आप भी तो नहीं करते ये गलती

No comments Document Thumbnail

एटीएम फ्रॉड के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ठग एटीएम कार्ड बदल कर अलग-अलग तरीकों से ठगी को अंजाम दे रहे हैं, ठग लोगों को फोन कर कहते हैं कि आपका एटीएम कार्ड बंद होने वाला है और एटीएम कार्ड को एक्टिवेट कराने के लिए एटीएम कार्ड पर पीछे लिखा सीवीवी नंबर उन्हें बताएं, जिससे वह एटीएम कार्ड चालू कर देंगे। जैसे ही लोग अपना सीवीवी नंबर उन्हें बताते हैं। ठग उनके खाते से पैसे पार कर देते हैं।





अगर करते है ऑनलाइन शॉपिंग तो इन बातों का रखे ख्याल





ठग सबसे पहले ऐसे ही एटीएम तलाशते हैं, जो गांव खेड़ी के पास हो। जिसके बाद ठग उस एटीएम पर नजर रखते हैं, कोई व्यक्ति एटीएम से पैसा निकालने आता है और अगर उसे पैसे निकालने में समस्या होती है तो ठग तुरंत अंदर आ जाते हैं। उस आदमी की मदद करने से के नाम से उसका एटीएम कार्ड ले लेते हैं और एटीएम मशीन में डालकर व्यक्ति को पासवर्ड डालने को कहते हैं और जैसे ही पैसा निकल आता है उस दौरान दूसरा कार्ड बदलकर दे देते हैं।





ऐसे होती है ऑनलाइन ठगी-





  • किसी फर्जी विज्ञापन के झांसे में आकर किसी भी लिंक को क्लिक ना करें।
  • बिना जानकारी के किसी भी वेबसाइट या लिंक पर जाकर शॉपिंग ना करें।
  • पेमेंट करते वक्त अपना ओटीपी या सीवीवी नंबर किसी से भी शेयर ना करें इससे सबसे ज्यादा ठगी होने की गुंजाइश होती है।
  • ऑनलाइन शॉपिंग करते वक्त सिर्फ ऑथराइज्ड वेबसाइट से ही शॉपिंग करें वरना बाजार में सैकड़ों ऐसी वेबसाइट है जो कि ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर लोगों के साथ ठगी करते हैं।
  • पेमेंट करते वक्त सही पेमेंट चैनल का इस्तेमाल करें वरना आपके पेमेंट के सारी डिटेल्स ठगों के पास चल जाते हैं और वह आपका अकाउंट पल भर में खाली कर देते हैं।




ऑनलाइन ठगी से ऐसे बचे-





  • एटीएम के जब आप अंदर जाते हैं तो उस समय ध्यान रखें कि उस समय एटीएम में आपके अलावा कोई ना हो, कोई अगर वहां खड़ा रहता है तो उसे आप बाहर जाने को बोलें।
  • अपने कार्ड के पीछे लिखे गए सीवीवी नंबर को याद कर कार्ड में सीवीवी नंबर जहां लिखा हुआ है उससे कलर से मार्क कर दें, जिससे वह किसी को नजर ना आए।
  • यदि आपके खाते से पैसे गायब होते हैं तो आप बैंक जाने के साथ-साथ अन्य तरीके से भी अपने अकाउंट को ब्लॉक कर सकते हैं।
  • इसका सिंपल सा तरीका है कि आप बैंक ट्रांजैक्शन करें और आपके मोबाइल पर जब ओटीपी आए तो तीन बार ओटीपी गलत डालें जिसके बाद बैंक 24 घण्टे के लिए आपके खाते को सील कर देगा।





देश के सभी थानों में लगाएं जाएंगे CCTV कैमरे , SC निर्देश

No comments Document Thumbnail

उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को केन्द्र को निर्देश दिया कि गिरफ्तार करने और पूछताछ करने का अधिकार रखने वाले केन्द्रीय जांच ब्यूरो, प्रवर्तन निदेशालय और राष्ट्रीय जांच एजेन्सी सहित सभी जांच एजेन्सियों के कार्यालयों में CCTV कैमरे लगाये जायें.





यह भी पढ़ें : –जानिए कैसा कहता है आपका आज का राशिफल, इन राशियों के लिए अनुकूल रहेगा ये गुरुवार





न्यायमूर्ति रोहिन्टन फली नरिमन, न्यायमूर्ति के एम जोसेफ और न्यायमूर्ति अनिरूद्ध बोस की पीठ ने कहा कि राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि प्रत्येक थाने में प्रवेश और निकासी के स्थान, मुख्य प्रवेश द्वार, हवालात, सभी गलियारों, लॉबी, स्वागत कक्ष क्षेत्र और हवालात कक्ष के बाहर के क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से लगे हों।





यह भी पढ़ें : –शीर्ष पर पहुंचा ऑस्ट्रेलिया, भारत छठे नंबर पर





शीर्ष अदालत ने इससे पहले मानव अधिकारों के हनन पर अंकुश लगाने के लिये थानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने का आदेश दिया था. न्यायालय ने कहा कि नार्कोटिक कंट्रोल ब्यूरो, राजस्व गुप्तचर निदेशालय और गंभीर धोखाधड़ी जांच कार्यालयों सहित सभी जांच एजेन्सियों के उन सारे कार्यलयों में अनिवार्य रूप से सीसीटीवी कैमरे लगाये जायें जिनमे पूछताछ होती है और आरोपियों को रखा जाता है.





न्यायालय ने कहा कि CCTV कैमरे प्रणाली में नाइट विजन सुविधा (Night vision facility)के साथ ही आडियो और वीडियो की फुटेज की व्यवस्था होनी चाहिए और केन्द्र तथा राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के लिये ऐसी प्रणाली खरीदना अनिवार्य होगा जिनमें कम से कम एक साल और इससे ज्यादा समय तक CCTV कैमरे के आंकड़ों को संग्रहित कर रखने की सुविधा हो.


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.