Media24Media.com: ध्वजारोहण

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label ध्वजारोहण. Show all posts
Showing posts with label ध्वजारोहण. Show all posts

महासमुंद : स्वतंत्रता दिवस से पहले मिनी स्टेडियम में की गई फुल ड्रेस रिहर्सल

No comments Document Thumbnail

 महासमुंद : स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के लिए आज कलेक्टर  विनय कुमार लंगेह और पुलिस अधीक्षक  आशुतोष सिंह ने स्वतंत्रता दिवस परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल में पुलिस, नगर सैनिक, एनसीसी, एनएसएस की कुल 11 टुकड़ियों में परेड की सलामी दी। रिहर्सल मिनी स्टेडियम में आयोजित की गई। रिहर्सल में मुख्य अतिथि का आगमन, ध्वजारोहण, जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन, पुरस्कार वितरण आदि का रिहर्सल किया गया। 


इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी  उमेश साहू मंच बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पहुँचे। शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य महाविद्यालय (मिनी स्टेडियम) महासमुंद में रिहर्सल सुबह 9.00 बजे शुरू हुई। आज फुल ड्रेस रिहर्सल में वही इंतजाम रहे जो 15 अगस्त को रहेंगे। यानि 15 अगस्त वाले दिन समारोह में भी करीब-करीब यही अरेंजमेंट रहेगा। जिले के 6 स्कूलों से बच्चे छत्तीसगढ़ी और राष्ट्रीय भावना से ओतप्रोत गीत संगीत पर सांस्कृतिक प्रस्तुति देंगे। आज उनकी भी रिहर्सल की गई। कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी  एस. आलोक. अपर कलेक्टर  रवि साहू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिभा पाण्डेय, अनुविभागीय अधिकारी  उमेश साहू एवं संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे ।

जिला मुख्यालय में आयोजित मुख्य समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री  दयाल दास बघेल मुख्य अतिथि होंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार स्वतंत्रता दिवस को सुबह 8.58 बजे मुख्य अतिथि का आगमन होगा। सुबह 9 बजे वे ध्वजारोहण करेंगे। 9.03 बजे परेड का निरीक्षण, गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। मुख्य अतिथि 9.15 बजे मुख्यमंत्री का जनता के नाम संदेश का वाचन करेंगे। सुबह 9.35 मार्च पास्ट होगा। इस अवसर पर शहीद परिवारों का सम्मान भी किया जाएगा। सुबह 9.50 बजे उत्कृष्ट काम करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र दे कर सम्मान करेंगे। सुबह 10 बजे कार्यक्रम का समापन होगा। समारोह एक घंटे तक चलेगा। कलेक्टर ने स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह स्थल पर बैठक व्यवस्था, पेयजल, विद्युत, गुब्बारे, बैंड इत्यादि अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है।


प्लाटून कमांडर्स ने किया मार्च पास्ट, देश की आन बान शान का दिखा जज्बा

No comments Document Thumbnail

रायपुर। राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में गणतंत्र दिवस का राज्य स्तरीय मुख्य समारोह का आयोजन किया गया। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने ध्वजारोहण कर सलामी ली। राज्यपाल ने परेड का निरीक्षण किया एवं हर्ष फायर किया गया। आयोजित कार्यक्रम में सीमा सुरक्षा बल, केन्द्रीय रिजर्व बल, भारत तिब्बत सीमा बल, केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, सशस्त्र सीमा बल, तेलंगाना पुलिस, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल पुरूष एवं महिला, छत्तीसगढ़ पुलिस (पुरूष), जेल पुलिस (पुरूष), नगर सेना (पुरूष), नगर सेना (महिला), बैण्ड प्लाटून, घुड़सवार दल, महिला बैग पाईपर बैंड दस्ता और एन.सी.सी बॉयज एवं  एन.सी.सी गर्ल्स की प्लाटून ने भाग लिया।

सभी प्लाटून्स ने मार्च पास्ट कर देश की आन बान शान के लिए जज्बा दिखाया। सभी प्लाटून्स ने एक लय में मार्च पास्ट कर दशकों का मन मोह लिया। सभी में गजब की देशभक्ती की भावना दिखी। अश्वारोही दल द्वारा फ्लैग मार्च, स्टैंडिंग सैल्यूट, टेंट पैगिंग और शो जम्पिंग भी किया गया। अश्वारोही दल द्वारा किए गए प्रदर्शन ने सभी दर्शकों को आकर्षित किया। दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साह वर्धन किया। सभी ने उनकी सराहना की। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्लाटून्स को सम्मानित किया गया। इसमें केन्द्रीय बल के सीमा सुरक्षा बल को प्रथम, भारत तिब्बत बल को द्वितीय और तेलंगाना पुलिस को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इसी तरह राज्य पुलिस बल की महिला बैग पाईपर बैंड दस्ता ने प्रथम, नगर सेना (महिला) में द्वितीय तथा नगर सेना (पुरूष) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

नई संसद में पहली बार लहराया तिरंगा, उपराष्ट्रपति ने गजद्वार पर किया ध्वजारोहण

No comments Document Thumbnail

नई दिल्ली : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने 17 सितंबर को नई संसद भवन के गजद्वार पर ध्वजारोहण किया. इस दौरान लोकसभा स्पीकर के अलावा संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, केंद्रीय संसदीय कार्य राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल और वी मुरलीधरन और राज्यसभा और लोकसभा में विभिन्न दलों के नेता भी उपस्थित रहे.


बता दें कि नई संसद भवन में ध्वजारोहरण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर हुआ है. समारोह में नेशनल कॉन्फ्रेंस अध्यक्ष फारुख़ अब्दुल्ला भी मौजूद रहे. उन्होंने कहा कि भारत के इतिहास में यह एक नया अध्याय खुल रहा है. हम इंतजार कर रहे थे कि कब नए संसद भवन में जाएंगे और अब वह दिन आ गया है.

पीएम के जन्मदिन पर उन्होंने कहा कि 'मैं प्रधानमंत्री को मुबारबाद देता हूं, उनकी लंबी उम्र हो.'

जानकारी के मुताबिक, संसद का विशेष सत्र 18 सितंबर से पुरानी इमारत में बुलाया गया है. 19 सितंबर को गणेश चतुर्थी के दिन संसद की पुरानी बिल्डिंग से कामकाज नई इमारत में शिफ्ट होगा. विशेष सत्र के बाकी के 4 दिन का कामकाज भी यहीं पर होगा.

कार्यक्रम में मल्लिकार्जुन खड़गे नहीं पहुंचे

मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा महासचिव प्रमोद मोदी को चिट्‌ठी लिखकर कहा था कि वे CWC की बैठक के लिए हैदराबाद में हैं. संसद के कार्यक्रम का निमंत्रण 15 सितंबर की शाम को मिला था, जबकि CWC की बैठक काफी दिन पहले से तय थी, इसलिए 17 सितंबर को होने वाले समारोह में शामिल होना उनके लिए संभव नहीं होगा.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नए संसद भवन में कर्मचारियों का ड्रेस कोड भी बदल गया है. पार्लियामेंट स्टाफ के लिए नए ड्रेस कोर्ड के तहत नेहरू जैकेट और खाकी रंग की पैंट को शामिल किया गया है. लोकसभा सचिवालय के मुताबिक, ब्यूरोक्रेट्स बंद गले के सूट की जगह मैजेंटा या गहरे गुलाबी रंग की नेहरू जैकेट पहनेंगे. उनकी शर्ट भी कमल के फूल के डिजाइन के साथ गहरे गुलाबी रंग में होगी.

 

सीएम भूपेश ने पुलिस परेड ग्राउंड में किया ध्वजारोहण, देखें LIVE

No comments Document Thumbnail

 77th Independence Day LIVE : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज देश की आजादी की 76 वीं वर्षगांठ पर राजधानी रायपुर के पुलिस परेड मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण किया। भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की 76वीं वर्षगांठ पर बधाई और शुभकामनाएं दी।


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज सवेरे यहां अपने निवास परिसर में ध्वजारोहण किया। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस की सभी लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दी।


इस अवसर पर मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, मुख्यमंत्री सचिवालय के सचिव डॉ. एस. भारतीदासन और अंकित आनंद सहित मुख्यमंत्री सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री निवास में स्वतंत्रता दिवस मनाने पहुंचे अधिकारियों-कर्मचारियों के नन्हें बच्चों से मुख्यमंत्री ने बड़ी ही आत्मीयता के साथ मुलाकात की। बच्चों के नाम पूछे और उन्हें स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी।

गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां पूरी, राजधानी में राज्यपाल ध्वजारोहण करेंगी

No comments Document Thumbnail

रायपुर। प्रदेशभर में गणतंत्र दिवस समारोहों की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। राजधानी रायपुर में भी गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। इस समारोह के लिए आज पुलिस और अन्य सशस्त्र बलों ने अंतिम अभ्यास किया। गणतंत्र दिवस का राज्य स्तरीय समारोह छब्बीस जनवरी को रायपुर के पुलिस परेड मैदान में सुबह नौ बजे से आयोजित किया जाएगा। समारोह में राज्यपाल अनुसुईया उइके ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगी। इस बार के समारोह में केन्द्र और राज्य के विभिन्न अर्द्धसैनिक बलों के साथ ही झारखंड की सशस्त्र बल प्लाटून भी परेड में शामिल होंगी।

इस बार के गणतंत्र दिवस समारोह में राज्यपाल के हाथों पचास से अधिक पुलिस अधिकारियों-जवानों को विभिन्न पदकों और पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। वहीं, राज्य के माओवाद प्रभावित जिलों में अदम्य साहस और वीरता का परिचय देने वाले अधिकारियों तथा कर्मचारियों को राष्ट्रपति के पुलिस वीरता पदकसे अलंकृत किया जाएगा। इसके साथ ही उत्कृष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पदकऔर आपदा-राहत कार्य में विशेष कार्य करने वाले सैनिकों को नागरिक सुरक्षा पदक से विभूषित किया जाएगा।

वहीं, पुलिस प्रशिक्षण कार्य में उल्लेखनीय कार्य करने वाले प्रशिक्षकों को केंद्रीय गृह मंत्रालय के पदकसे सम्मानित किया जाएगा। प्रदेश में पहली बार किसी सहायक जिला अभियोजन अधिकारी को इस पदक से अलंकृत किया जाएगा। इस बार यह सम्मान चंदखुरी स्थित राज्य पुलिस अकादमी में पदस्थ एडीपीओ सोहनलाल साहू को दिया जाएगा। इसी तरह, बहादुरी का कार्य करने के लिए दो बच्चों को पंद्रह हजार रूपये नगद और प्रशस्ति पत्र के साथ ही वीरता पदक प्रदान किया जाएगा। समारोह में स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे।


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रहेंगे दो दिवसीय बस्तर प्रवास पर बस्तर वासियों को देंगे लगभग 133 करोड़ रूपए के 98 विकास कार्यों की सौगात

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 25 और 26 जनवरी को अपने दो दिवसीय बस्तर प्रवास रहेंगे। जगदलपुर में गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में शामिल होने के लिए बस्तर पहुंच रहे मुख्यमंत्री बघेल अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान 25 जनवरी को गिरोला में आयोजित कार्यक्रम में लगभग 133 करोड रुपए के 98 विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार जगदलपुर के धरमपुरा में आयोजित छात्रावासी विद्यार्थियों के संभागीय सम्मेलन में भी शामिल होंगे। इसके पश्चात् लामनी पार्क में निर्मित पक्षी विहार तथा डोंगाघाट में बायोगैस से संचालित विद्युत निर्माण गृह का शुभारंभ करेंगे।

मुख्यमंत्री 26 जनवरी को लालबाग में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होकर ध्वजारोहण करेंगे तथा सिरहासार चौक स्थित शहीद स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके पश्चात् आमागुड़ा चौक में पुलिस स्मारक स्थल तथा चैक के उन्नयन कार्य का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री इस दौरान तुरेनार में ग्रामीण औद्योगिक पार्क का अवलोकन भी करेंगे।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने दो दिवसीय बस्तर प्रवास के दौरान 25 जनवरी को गिरोला में आयोजित कार्यक्रम में बस्तरवासियों को लगभग 133 करोड़ रुपए की लागत के 98 विकास कार्यों की सौगात देंगे। वे इस कार्यक्रम में 68 करोड़ 42 लाख 80 हजार रुपए के 27 कार्यों का लोकार्पण और 65 करोड़ 18 लाख 40 हजार रुपए के 71 विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे।

मुख्यमंत्री बघेल द्वारा गिरोला में आयोजित कार्यक्रम में लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्मित 55 करोड़ 26 लाख 36 हजार रुपए की लागत के 18 विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। इनमें लगभग 24 करोड़ रुपए की लागत से बकावंड से कोलावल के बीच लगभग 26 किलोमीटर लंबी सड़क और पुल के चैड़ीकरण का कार्य, 18 करोड़ 17 लाख रुपए की लागत से रायकोट से कुरेंगा के बीच निर्मित 23 किलोमीटर लंबी सड़क, 2 करोड़ 83 लाख रुपए की लागत से मारीगुड़ा से मैलबेड़ा के बीच 6 किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण, 2 करोड़ 32 लाख रुपए की लागत से जेल में बैरक निर्माण कार्य, 2 करोड़ 7 लाख रुपए की लागत से दरभा में निर्मित 50 सीटर आईटीआई छात्रावास, 1 करोड़ 44 लाख रुपए की लागत से किलेपाल में निर्मित 50 सीटर आईटीआई छात्रावास,

 लोक निर्माण विभाग की सेतु निर्माण विभाग द्वारा 4 करोड़ 33 लाख रुपए की लागत से गंजोपारा से गुड़ियापारा के बीच निर्मित सेतु, मछलीपालन विभाग द्वारा 3 करोड़ 41 लाख रुपए की लागत से कोसारटेडा जलाशय में मछलीपालन के लिए केज स्थापना व फ्लोटिंग हाउस एवं गोदाम निर्माण, जगदलपुर नगर निगम द्वारा 1 करोड़ 23 लाख 3 हजार और 2 हजार किलोग्राम क्षमता के कंपोस्ट मशीन, 1 करोड़ 9 लाख रुपए की लागत से सिटी ग्राउण्ड के सामने निर्मित 10 दुकान और 2 हाल व प्रवेश द्वार, 96 लाख रुपए की लागत से आमागुड़ा चैक में निर्मित दुकान, स्वास्थ्य विभाग द्वारा 1 करोड़ 26 लाख रुपए की लागत से निर्मित एफ टाईप क्वार्टर सहित अन्य कार्यों लोकार्पण करेंगे।

मुख्यमंत्री द्वारा इसके साथ ही लगभग 2 करोड़ 99 लाख रुपए की लागत से पाराकोट से सोसनपाल के बीच बनने वाली 4 किलोमीटर लंबी सड़क, लगभग 2 करोड़ 67 लाख रुपए की लागत से रानसरगीपाल से पखनारचा के बीच बनने वाली 4 किलोमीटर लंबी सड़क, लगभग सवा करोड़ रुपए की लागत से चित्रकोट मार्ग से गल्र्स पाॅलिटेक्निक काॅलेज के बीच सड़क का नवीनीकरण एवं मजबूतीकरण, लगभग 2 करोड़ 68 लाख रुपए की लागत से तिरथा चैक से सुधापाल तक बनने वाली 4 किलोमीटर लंबी सड़क, लगभग 2 करोड़ 24 लाख रुपए की लागत से बड़ांजी से कुम्हली तक पक्की सड़क का निर्माण,

1 करोड़ 79 लाख रुपए की लागत से पारापुर से मुतनपाल तक सड़क निर्माण, 1 करोड़ 25 लाख रुपए की लागत से बेलर से सिरिसगुड़ा के बीच सड़क निर्माण, 1 करोड़ 2 लाख रुपए की लागत से भैंसगांव से सांवरापाल के बीच सड़क निर्माण, चिंगपाल, गारेंगा, चपका, नलपावंड, छोटे देवड़ा, राजनगर और सोनपुर में 25.56-25.56 लाख रुपए की लागत से 200-200 मैट्रिक टन क्षमता के गोदाम का निर्माण, 17 करोड़ 77 लाख 61 हजार रुपए की लागत से जुनावानी, करमरी, टिकनपाल, बोडरेपाल, पेदावाड़़ा, छिंदवाड़ा, नवागांव, बड़े मोरठपाल, बड़े मारेंगा, एर्राकोट, कलेपाल, सिलकझोड़ी, दाबपाल, सालेपाल और मारीकोड़ेर में जल जीवन मिशन अंतर्गत कार्य, लगभग 5 करोड़ रुपए की लागत से जगदलपुर नगर निगम में सड़कों का मरम्मत कार्य, 1 करोड़ 6 लाख रुपए की लागत से भानसागर तालाब में पर्यटन व सिंचाई सुविधाओं के विकास सहित अन्य विकास कार्यों की आधारशिला रखेंगे।


गणतंत्र दिवस समारोह-2023 की तैयारियों के परिप्रेक्ष्य में राजभवन में हुई बैठक

No comments Document Thumbnail

रायपुर। राजभवन में गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों के परिप्रेक्ष्य में राज्यपाल के उप सचिव दीपक कुमार अग्रवाल ने विभिन्न विभागों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि इस राष्ट्रीय पावन पर्व के उपलक्ष्य पर राजभवन में ध्वजारोहण सहित संध्याकाल में स्वागत समारोह का आयोजन होगा। इसके लिए संबंधित विभाग के अधिकारी अपने जिम्मेदारियों का निर्वहन सजगता से करें और कार्यक्रम को सफल बनाएं।

बैठक में यह तय किया गया कि स्वागत समारोह के दौरान अतिथियों के आगमन एवं प्रवेश व्यवस्था पुलिस अधीक्षक रायपुर एवं मुख्य सुरक्षा अधिकारी राजभवन द्वारा संयुक्त रूप से की जाएगी। समारोह के आमंत्रण पत्रों का वितरण और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को राजभवन लाने एवं वापस ले जाने की व्यवस्था कलेक्टर रायपुर द्वारा की जाएगी। आयुक्त नगर निगम को राजभवन परिसर एवं सड़कों की साफ सफाई, रंगीन झंडों की व्यवस्था, उद्यान विभाग को सजावटी पौधों तथा लॉन की सफाई की जिम्मेदारी दी गई। समारोह के दौरान ट्रैफिक, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा की जाएगी। इस अवसर पर राजभवन के अधिकारी और रायपुर कलेक्टोरेट, नगर निगम, पी.डब्ल्यू.डी., बिजली, उद्यानिकी, आयुष विभागों के अधिकारी एंव कर्मचारी उपस्थित थे।

गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जगदलपुर में करेंगे ध्वजारोहण

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आगामी गणतंत्र दिवस के मौके पर 26 जनवरी को बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत नवगठित जिला सक्ती मुख्यालय में ध्वजारोहण करेंगे। राज्य शासन ने गणतंत्र दिवस पर जिला मुख्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने वाले मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर दी है।

गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू महासमुंद, स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव सरगुजा के जिला मुख्यालय अंबिकापुर, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे दुर्ग, वन मंत्री मोहम्मद अकबर कबीरधाम, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम सूरजपुर, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कवासी लखमा सुकमा, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत राजनांदगांव, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल कोरिया जिला मुख्यालय बैकुण्ठपुर, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया गरियाबंद, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया बालोद, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल रायगढ़ तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरू रूद्र कुमार मुंगेली में ध्वजारोहण करेंगे।

गणतंत्र दिवस पर विधानसभा के उपाध्यक्ष संतराम नेताम कोण्डागांव, संसदीय सचिव गुरूदयाल सिंह बंजारे बेमेतरा, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय बिलासपुर, संसदीय सचिव चंद्रदेव प्रसाद राय जांजगीर, संसदीय सचिव चिंतामणी महराज बलरामपुर, संसदीय सचिव शिशुपाल सोरी कांकेर, संसदीय सचिव सुश्री शकुन्तला साहू बलौदाबाजार और संसदीय सचिव इन्द्रशाह मंडावी मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के जिला मुख्यालय मोहला में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।

विधायक एवं अध्यक्ष बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण लखेश्वर बघेल दंतेवाड़ा, विधायक एवं अध्यक्ष छत्तीसगढ़ हस्त विकास बोर्ड चंदन कश्यप नारायणपुर, विधायक श्रीमती अनिता शर्मा धमतरी, विधायक डॉ. विनय जायसवाल कोरबा, विधायक डॉ. के.के. ध्रुव गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के जिला मुख्यालय गौरेला, विधायक विनय कुमार भगत जशपुर, विधायक विक्रम मंडावी बीजापुर, विधायक श्रीमती यशोदा वर्मा खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई के जिला मुख्यालय खैरागढ़, विधायक श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े सांरगढ़-बिलाईगढ़ के जिला मुख्यालय सारंगढ़, विधायक गुलाब कमरो मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के जिला मुख्यालय मनेन्द्रगढ़ में ध्वजारोहण करेगंें।

महासमुंद : बीज निगम अध्यक्ष ने अनेक स्थानों पर किया ध्वजारोहण

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर छ.ग. राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम के अध्यक्ष, केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त अग्नि चंद्राकर ने स्थानीय त्रिमूर्ति काॅलोनी में तथा बीज भवन रायपुर में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने पौधे भी रोपे। देश की आजादी के लिए और आजादी के बाद देश की रक्षा के लिए अपने प्राणोत्सर्ग करने वाले अमर सेनानियों, वीर शहीदों तथा स्वतंत्र और गौरवशाली लोकतांत्रिक राष्ट्र के रूप में भारत को प्रगति की राह पर अग्रसर करने वाले महापुरुषों को नमन किया। 

                                   अमर सेनानियों और वीर शहीदों को किया नमन

अपनी भावना व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि आजादी हमें बड़े संघर्षों के बाद मिली है, इसकी कीमत हमें समझनी होगी। अपने अधिकार के साथ अपने कर्तव्यों को भी समझना होगा। देश की खातिर जान लुटाने का सौभाग्य हर किसी को नहीं मिलता, किंतु एक जागरूक नागरिक के रूप में देश और समाज के प्रति अपने दायित्व निभाना भी देशभक्ति है। शहीदों के सपनों का हिंदुस्तान बनाने में हर नागरिक का योगदान हो। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सपनों के सुराज को साकार कर रही है। छत्तीसगढ़ के स्वप्नदृष्टा हमारे पुरखों के समृद्ध और खुशहाल छत्तीसगढ़ के सपनों को साकार कर रही है। इस मौके पर गणमान्य नागरिक और अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

बरसते पानी के बीच हुआ स्वतंत्रता दिवस समारोह का अंतिम रिहर्सल

No comments Document Thumbnail

बलौदाबाजार। स्वतंत्रता दिवस जिले में हर्षोल्लास के साथ गरिमापूर्वक मनाया जाएगा। जिले में आयोजित मुख्य समारोह के लिए बलौदाबाजार शहर के पं.चक्रपाणि हाई स्कूल मैदान में मैदान आज सुबह 9 बजे बरसते पानी के बीच अंतिम रिहर्सल किया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर राजेंद्र गुप्ता ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। कलेक्टर रजत बंसल एवं पुलिस अधीक्षक दीपक झा ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का जायजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।


 

उन्होंने विशेष रूप से लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों कहा कि जिले में लगातार बारिश हो रही है उस हिसाब से बैठक सहित अन्य व्यवस्था के समुचित तैयारी के निर्देश दिए है। इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में पुलिस के द्वारा मार्चपास्ट किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त एनसीसी के बच्चे भी शामिल होंगे। इस अवसर पर डीएफओ के आर बढ़ई,सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी गण भी उपस्थित रहे।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.