Media24Media.com: धरमजयगढ़

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label धरमजयगढ़. Show all posts
Showing posts with label धरमजयगढ़. Show all posts

विश्व हाथी दिवस: हाथी की सुरक्षा के लिए संवेदना अभियान की शुरूआत

No comments Document Thumbnail

रायपुर। ’’विश्व हाथी दिवस’’ 12 अगस्त 2023 के अवसर पर वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर के निर्देश और पीसीसीएफ व्ही. श्रीनिवास राव तथा प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) सुधीर अग्रवाल के मार्गदर्शन में वनमण्डल धरमजयगढ़ में विभिन्न आत्मानंद स्कूल के बच्चों द्वारा जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। वनमण्डल में वन्य प्राणी हाथी की सुरक्षा हेतु संवेदना अभियान की शुरूआत की गई और हाथियों की सुरक्षा हेतु शपथ ली गई।

स्वामी आत्मानंद स्कूल, धरमजयगढ़ के बच्चों को काष्ठागार डिपो धरमजयगढ़ में "The Elephant whisperers" movie का स्क्रीनिंग किया गया और हाथी व्यवहार के बारे में बताया गया। विद्यालयों में चित्रकला, निबंध, क्विज कंपटीशन आदि का आयोजन किया गया और विश्व हाथी दिवस मनाया गया। इस मौके पर धरमजयगढ़ दौरे पर आए एपीसीसीएफ अरुण पांडे ने हाथी मित्र दल और ट्रैकर से मुलाकात कर मानव हाथी द्वंद्व की जानकारी ली और अपने अनुभव साझा किए। इस अवसर पर हाथी मित्र दल को टॉर्च, छाता, फर्स्ट एड किट सामग्री का वितरण भी किया गया।


मुस्कान की तमन्ना हुई पूरी, रिसर्च के लिए दो लाख रुपए की मिली मंजूरी

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुस्कान को भी क्या मालूम था कि एक दिन प्रदेश के मुख्यमंत्री उनके घर के आसपास आएंगे और उनका जो सपना है उसे पूरा कर देंगे ? बीएससी गणित की पढ़ाई पूरी करने के बाद रिसर्च करने का ख्वाब संजोए मुस्कान अपने इरादे घर में इसलिए भी जाहिर नहीं कर पाती थी कि पढ़ने और बाहर जाने के लिए लाखों रुपए कहा से आएंगे ?  क्योंकि एक छोटा सा किराना दुकान से घर का खर्च चलता है,फिर छोटे भाई-बहन भी तो है। अपनी ख़्वाहिशों को दबाए हुए मुस्कान खुद भी घरवालों की मदद के लिए ट्यूशन पढ़ाती थी। 



आज जब मुस्कान ने सुना कि घर के पास मुख्यमंत्री आने वाले हैं और वे लोगों से मिलते भी हैं तो यह सोचकर चली आई कि पता नहीं मिल पाऊंगी या नहीं, उम्मीदें पूरी होंगी या नहीं! यहाँ जब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुस्कान की व्यथा और इच्छा जानीसुनी तो मिनटों में उनकी मिन्नतों को पूरा कर दिया। धरमजयगढ़ की धरा पर भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के जरिए आए प्रदेश के मुख्यमंत्री बघेल को छात्रा मुस्कान अग्रवाल ने जब अपनी व्यथा बताई कि वह गरीब परिवार से है और बीएससी की पढ़ाई पूरी कर चुकी है

अब आगे रिसर्च के फील्ड में जाना चाहती है। बैंगलोर में जाकर पढ़ाई करने चाहती है। इसके लिए कोचिंग करना जरूरी है, लेकिन वह सक्षम नहीं है। मुख्यमंत्री बघेल ने छात्रा की बातों को ध्यान से सुना और कहा बताओ कितना चाहिए? छात्रा मुस्कान ने स्टीमेट नहीं बनाने की बात बताई तो मुख्यमंत्री ने मजाकिया लहजे में कहा कि आप एक मुख्यमंत्री से बिना स्टीमेट के बातें कर रहे हो तो मैं कैसे आपको राशि दे पाऊंगा। पल भर के लिए शांत होकर चुप्पी साधने वाली मुस्कान  की मुस्कुराहटों को देखकर मुख्यमंत्री ने उन्हें आवेदन देने की बात कहते हुए तुरंत ही स्वेच्छानुदान से दो लाख रुपए देने को घोषणा कर दी। 

मुख्यमंत्री की इस घोषणा पर वहाँ उपस्थित महिलाओं सहित लोगों ने तालियां बजाकर मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। धरमजयगढ़ की मुस्कान अग्रवाल ने बताया कि वह घर में पैसे की कमी को देखते हुए किसी को अपनी इच्छा बता नहीं पाती थी। कई बार उसने बाहर पढ़ने जाने का प्लान भी बदल दिया था। आज पल भर में मुख्यमंत्री से मुलाकात और मांग पूरी होने पर छात्रा मुस्कान ने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए धन्यवाद भी ज्ञापित किया।

माड़ नदी में पुल निर्माण कार्य जल्द पूरा कर लिया जाएगा : भूपेश बघेल

No comments Document Thumbnail

रायगढ़। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि दीपावली से पहले राजीव गांधी न्याय योजना की तीसरी किश्त हितग्राहियों के खाते में जमा करा दी जाएगी। यह घोषणा मुख्यमंत्री ने आज भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दूसरे चरण में रायगढ़ जिले के खरसिया विधानसभा क्षेत्र के छाल में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि खरसिया और छाल के बीच माड़ नदी में पुल निर्माण कार्य जल्द पूरा कर लिया जाएगा। वहीं, खरसिया से छाल, छाल से धरमजयगढ़ और छाल से घरघोड़ा के बीच जल्द ही सड़क निर्माण कार्य किया जाएगा। 



उन्होंने कापू उप तहसील को पूर्ण तहसील का दर्जा देने के साथ ही क्षेत्र के विकास को लेकर कई अनेक घोषणाएं भी कीं। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने लोगों को भरोसा दिलाया कि बारिश का मौसम खत्म होते ही रायगढ़ जिले की खराब सड़कों को सुधार लिया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने दो सौ पांच करोड़ चौदह लाख रुपये की लागत के तेरह विभिन्न विकास के कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

खरसिया प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ने सिविल अस्पताल में ब्लड बैंक का उद्घाटन किया। बताया जाता है कि राज्य का यह पहला सिविल अस्पताल है, जहां ब्लड बैंक की स्थापना की गई है।  वहीं, घरघोड़ा में भेंट-मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने वहां जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक की स्थापना और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का उन्नयन करने के साथ ही कई अन्य घोषणाएं भी कीं।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.