Media24Media.com: देशभक्ति

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label देशभक्ति. Show all posts
Showing posts with label देशभक्ति. Show all posts

वीर सिपाहियों की कलाई न रहे सूनी -छत्तीसगढ़ की बहनों ने भेजे रक्षासूत्र और दिल से लिखे पत्र

No comments Document Thumbnail

रायपुर। रक्षाबंधन पर्व के पहले छत्तीसगढ़ में देशभक्ति और भाईचारे की अद्भुत मिसाल पेश की गई। उत्तर बस्तर कांकेर की महिलाओं ने सीमाओं पर तैनात देश के जांबाज सैनिकों के लिए रक्षासूत्र और भावनाओं से भरे पत्र भेजकर यह जताया कि उनका रक्षक सिर्फ उनका भाई ही नहीं, बल्कि सरहद पर डटे वीर जवान भी हैं। यह पहल न केवल रक्षाबंधन को एक नया आयाम देती है, बल्कि देश के प्रति नागरिक जिम्मेदारी और भावनात्मक एकजुटता का भी परिचायक है। छत्तीसगढ़ की धरती से उठी यह आत्मीय भावना एक संदेश है दृ जब तक सैनिक जागते हैं, तब तक देश चैन से सोता है३ और उनकी कलाई पर बंधा रक्षासूत्र, पूरे भारत की बहनों की प्रार्थना का प्रतीक है।

कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद भोजराज नाग द्वारा दिशा समिति की समीक्षा बैठक के पश्चात एक भावुक पल देखने को मिला, जब महिला एवं बाल विकास विभाग की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और महतारी वंदन योजना से लाभान्वित महिलाओं ने स्वयं के हाथ से लिखे गए पत्रों और रक्षासूत्रों को सांसद नाग को सौंपते हुए आग्रह किया कि ये निश्छल भावनाएं सीमा पर तैनात जवानों तक जरूर पहुंचवाएं।

सांसद भोजराज नाग ने महिलाओं के इस स्नेह और समर्पण की सराहना करते हुए कहा, ष्हम देश के भीतर तब ही सुरक्षित रह सकते हैं, जब सीमा पर हमारे सैनिक रात-दिन डटे रहते हैं। इन रक्षासूत्रों में नारी शक्ति की दुआएं और कृतज्ञता छिपी है, जो हमारे सैनिकों के मनोबल को और ऊंचा करेगी।ष् उन्होंने वादा किया कि हर पत्र और हर रक्षासूत्र वीर सैनिकों तक पहुंचाया जाएगा।

जिला कलेक्टर कांकेर ने सभी महिलाओं से भावुक अपील की है कि इस रक्षाबंधन पर वे अपने स्नेह का प्रतीक रक्षासूत्र देश के सैनिक भाइयों के लिए भी भेजें। उन्होंने कहा, ष्जो सैनिक अपने प्राणों की परवाह किए बिना देश की सुरक्षा में लगे हैं, उनके लिए हर नागरिक के दिल में आदर और स्नेह होना चाहिए।


बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ मल्टीटैलेंट निशुल्क कार्यशाला एक अनोखी पहल - चुन्नीलाल साहू

No comments Document Thumbnail

संस्कार शिक्षण संस्थान एवं पत्रकार संघ द्वारा आयोजित 40 दिवसीय मल्टीटैलेंट कार्यशाला में 300 बेटियों ने 19 विधाओ में लिया भाग


बेटियों के द्वारा शानदार देशभक्ति , छत्तीसगढ़ लोक नृत्य , संगीत व अन्य कलाओं की प्रस्तुति से प्रभावित होकर सांसद ने दिल्ली में ऐतिहासिक स्थलों का निशुल्क भ्रमण की घोषणा की ।

पिथौरा/ स्थानीय गुरु तेगबहादुर धर्मशाला में जिला स्तरीय बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ मल्टीटैलेंट कार्यशाला के समापन व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि महासमुंद लोकसभा सांसद चुन्नीलाल साहू व विशिष्ट अतिथि के रूप में नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक एवं नगर पंचायत बसना पूर्व अध्यक्ष भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल शामिल हुए। कार्यक्रम के आयोजक मण्डल द्वारा अतिथियो का फुलमाला पहनाकर स्वागतकर मोमेंटो से सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम की शुरुआत महासमुंद सांसद चुन्नीलाल साहू, भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल, भाजपा नेता डॉ.एनके अग्रवाल, समाजसेवी किशोर सिन्हा, कलार समाज ब्लॉक अध्यक्ष पुनीत सिन्हा, कलार समाज महिला प्रदेश अध्यक्ष प्रमिला सिन्हा, संस्कार शिक्षण संस्थान की संचालिका श्रीमती सीमा चंद्राकर, गायत्री मंदिर अध्यक्ष तुकाराम पटेल, विक्की सलुजा, जर्नलिस्ट वेलफेयर युनियन जिलाध्यक्ष बलराज नायडू, ब्लॉक अध्यक्ष गौरव चंद्राकर, पत्रकार रमेश श्रीवास्तव, मंदीप होरा, राजा शुक्ला ,किर्ती पाण्डेय, राजा बाबू उपाध्याय, कमलेश डडसेना, ललित मुखर्जी ,देव पटेल सहित अन्य लोगो ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महासमुंद सांसद चुन्नी लाल साहु ने संस्कार शिक्षण संस्थान एवं पत्रकार संघ पिथौरा द्वारा बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए आयोजित 19 अलग अलग विधाओं में बेटियों को प्रशिक्षित करने की कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि समाज में बेटियो की भुमिका महत्वपूर्ण है।आज बेटियां बेटों से ज्यादा मां बाप का मान बढ़ा रहीं हैं। स्कुल कालेज व विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में लड़कियां लड़कों से ज्यादा अच्छा परिणाम ला रहे हैं। छत्तीसगढ़ में बेटा बेटी में ज्यादा फर्क नहीं किया जाता है। इसलिए यहां महिला अनुपात अन्य राज्यों से बेहतर है। शिक्षा के साथ ही बेटियों को सभी क्षेत्रों में आगे आने के लिए मां बाप की भुमिका अहमं होती है। इसके लिए मां बाप द्वारा प्रोत्साहित करने की जरूरत है।

भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल ने कहा कि समाज में जागरूकता के अभाव में आज भी बेटियों को अपने दहलीज के अंदर रखने का काम किया जा रहा है। आज बेटियां देश के सभी क्षेत्रों में सर्वोच्च पदों पर आसीन होकर अपना नाम रोशन कर रही है। इससे लोगों को प्रेरणा लेने की जरूरत है। लेकिन आज भी ग्रामीण क्षेत्र में बेटियां अबला समझ कर पढ़ने के लिए बाहर नहीं भेजी जाती हैं। उनकी पढ़ाई सिर्फ गांव तक सिमट कर रह जाती है। जिससे उन बेटियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा नहीं मिल पाती है। समाज के लोग बेटियों के पढ़ाई पर ध्यान न देकर सिर्फ लड़कों के उच्च शिक्षा पर ध्यान देते हैं। लड़कों को उच्च शिक्षा के लिए देश के दूसरे राज्यों में भेज दिया जाता है। लेकिन उसके उलट बेटियों को कम ही पढ़ाया जाता है। समाज में बेटियों के प्रति यह रूढ़िवादिता आज भी व्याप्त है।आज बेटियां आईएएस, आईपीएस डॉक्टर इंजीनियर सहित अन्य पदों पर आसीन होकर देश की सेवा कर रही है। कार्यक्रम के दौरान बेटियों के द्वारा पारंपरिक परिधान में नृत्य व लोकगीत की प्रस्तुति दी गई। अतिथियों के हाथों बेटियों का मेडल व मोमेंटो से सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान पूजा सिन्हा , झरना साहू , वैभवी गुप्ता ,भूमिका , चेतना दीवान , बिंदु पटेल , डिंपल डड़सेना , भव्या रात्रे , आयुषी पटेल , रौनक सिन्हा , सुनैना डड़सेना , मानसी सूर्ये ,हेमलता , मंजू , गायत्री , नेहा सिन्हा , प्रभा पटनायक , रौशनी सिन्हा , रेणु श्रीवास , प्राची श्रीवास , अदिति अवस्थी , भूमिका गोस्वामी , भूमि श्री , रुचिका कोसरिया , जीतिका डड़सेना , आयुषी उपाध्याय , रुपाली सिंह , पूजा साहू , उषा साहू , मीनाक्षी पटेल आदि सांस्कृतिक , साहित्यिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जिसे दर्शकों ने काफी सराहा ।

कार्यक्रम का संचालन साहित्यकार व पत्रकार संतोष गुप्ता व आभार पत्रकार गौरव चंद्राकर ने किया ।
40 दिवसीय मल्टीटैलेंट कार्यशाला को सफल बनाने में संस्कार शिक्षण संस्थान पिथौरा व पत्रकार संघ पिथौरा के लोगों की अहम भूमिका रहा है। इसके साथ ही खगेश्वर साहु, यशपाल चंद्रशेखर प्रभाकरं, संजय गुप्ता, डांस कोरियोग्राफर रूपेश नायक , इंदु नायक , लोमेश साहू संजय कुमार साहु और नगरवासियों का अच्छा योगदान रहा है।

इस अवसर पर विशेष रूप से शीतला समाज पिथौरा अध्यक्ष प्रेमलाल सिन्हा प्रदेश सचिव किसान कांग्रेस संजय सिन्हा साथ ही शहीद स्मारक समिति पिथौरा की विशेष उपस्थिति के साथ नगरवासियों की महिला ,पुरुष , विद्यार्थियों का भारी संख्या में उपस्थिति रही।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.