Media24Media.com: दुर्ग पुलिस

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label दुर्ग पुलिस. Show all posts
Showing posts with label दुर्ग पुलिस. Show all posts

चुनाव को लेकर दुर्ग पुलिस हुई अलर्ट! जब्त किए 90 लाख रुपये की चांदी, हिरासत में आरोपी

No comments Document Thumbnail

 दुर्ग। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के आपापुरा क्षेत्र में रहकर अवैध रूप से चांदी का व्यापार करने वाले आरोपी से भारी मात्रा में चांदी का सामान बरामद किया गया है। जब्त चांदी की कीमत लगभग 90 लाख आंकी जा रही है। पुलिस ने प्रकाश समेत 4 आरोपियों को हिरासत में लिया है।


बता दें कि, बिहार के प्रकाश सिंह के पास 127 किलो चांदी का सामान पुलिस ने बरामद किया है। जिसमें 4 किलो चांदी के बिस्किट भी शामिल है। बताया जाता है कि आरोपी वेस्ट बंगाल से सत्तू सिंह नाम के व्यापारी से माल लाकर दुर्ग में बेचता था। वहीं आरोपी से जब दस्तावेज की मांग की गई तो उसके पास कोई दस्तावेज नहीं मिले। पुलिस ने 102 के तहत 127 किलो चांदी जब्त किया है। जीएसटी और इनकम टैक्स के अधिकारियों को पुलिस ने सूचना दी है। वहीं इस मामले में पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।


गांजे की तस्करी करते एक आरक्षक सहित चार आरोपी गिरफ्तार, 11 Kg गांजा जप्त

No comments Document Thumbnail

CRIME NEWS IN DURG : दुर्ग पुलिस ने GRP के एक जवान को गिरफ्तार किया है, जो गांजा तस्करी में शामिल था। दुर्ग पुलिस को इस बात की सूचना मिली थी, कि कुछ लड़के थाना मोइन नगर क्षेत्रातर्गत सूर्या होटल के पीछे पीपल पेड के पास गांजा बेचने की फिराक में हैं। पुलिस ने एक जवान सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, वहीं एक आरोपी जवान फरार हो गया है। आरोपी से कुल 11 किलोग्राम गाजा जप्त कर कारवाई मोहन नगर पुलिस ने की है 


सूचना पर तत्काल सिविल टीम दुर्ग एवं थाना मोहन नगर की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और संबंधित व्यक्तियों की खोजबीन की। सूर्या होटल के पीछे पीपल पेड़ के नीचे चार लड़के मिले जो पुलिस टीम के पास पहुंचते ही भागने लगे। जिस पुलिस ने दौड़ाकर चारों को पकड़ा। पकड़े जाने पर चारों ने पुलिस को बरगलाने की कोशिश की। लेकिन तलाशी के दौरान कपड़े के थैले में प्लॉस्टिक की बोरी के अंदर गांजा बरामद हुआ।

गाजा लाने के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी लगातार पुलिस को गुमराह कर रहे थे, लेकिन निरंतर एवं सघन पूछताछ में एक आरोपी ने अपना परिचय GRP पुलिस आरक्षक राजनांदगांव का होना बताया। गांजा को दुर्ग GRP के आरक्षक वसीम अहमद निवासी केलाबाड़ी दुर्ग के द्वारा उपलब्ध कराने हेतु उसे देना बताया। आरोपी को पूर्व में भी उस आरक्षक ने चार-पाच बार गांजा उपलब्ध कराया था। गांजे की रकम को आरक्षक वसीम अहमद को नगदी देना बताया गया। GRP दुर्ग के आरक्षक वसीम अहमद को मामले की भनक लगते ही अपना मोबाईल बंद कर डियूटी स्थल से फरार हो गया। जिसकी तलाश पुलिस द्वारा लगातार की जा रही है।


CG-News: चल रहा था ड्रग्स का गोरख धंधा, चार लाख के ब्राउन शुगर के साथ 2 गिरफ्तार

No comments Document Thumbnail

भिलाई : दुर्ग पुलिस ने बड़ी मात्रा में ब्राउन शुगर के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी काफी समय से मादक पदार्थ की तस्करी में शामिल थे। ये लोग ब्राउन शुगर दुर्ग और भिलाई क्षेत्र लोगों को सप्लाई करने का काम करते थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से 4 लाख रुपए कीमत की 216 पुड़िया ब्राउन शुगर जब्त किया है। 


मोहन नगर थाना प्रभारी विपिन रंगारी ने बताया कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली थी कि विजय नगर रेलवे पटरी के नीचे दो लोग ब्राउन शुगर बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम वहां पहुंची। पुलिस ने चारों तरफ से घेराबंद करके आरोपियों को गिरफ्तार किया।

तलाशी लेने पर उनके पास से 4 लाख रुपए कीमत की ब्राउन शुगर और 1050 रुपए मिले। पुलिस का कहना है कि पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपना नाम प्रांजल यादव (23 साल) निवासी शंकर नगर दुर्ग और रवि निर्मलकर (25 साल) गौरा चौरा शंकर नगर दुर्ग बताया। पुलिस ने बताया कि आरोपी ब्राउन शुगर को महाराष्ट्र राज्य के नागपुर की तरफ से मंगाते हैं। इसके बाद इसे पूरे शहर में अलग-अलग ठिकानों में स्प्लाई करते हैं। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है


BHILAI : दो शातिर बांग्लादेशी चोर गिरफ्तार , तार काटकर पार किया था बॉर्डर

No comments Document Thumbnail

भिलाई । दुर्ग पुलिस ने बांग्लादेशी के दो शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी 5 हजार देकर बांग्लादेश की सीमा से भारत में घुसे थे। फिर 15 सौ रुपए में अपना आधार कार्ड बनवाकर देशभर में चोर की वारदात को अंजाम दे रहे थे। इसके गैंग में 5 और बांग्लादेशी शामिल हैं। आरोपी चोरी के रुपयों को हवाला के जरिये बांग्लादेश भेजा करते थे।

दरसअल, दुर्ग के स्मृतिनगर चौकी में सौरभ जैन ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 6 अप्रैल को पत्नी के साथ सौरभ अपनी पत्नी को ससुराल छोड़ने गए थे। रात में कांदबरी नगर घर वापस आये तो गेट और दरवाजे का लॉक टूटा हुआ था। अलमारी में रखे नगदी सहित सोने चांदी के जेवरात गायब थे। स्मृतिनगर चौकी में पीड़ित की शिकायत पर धारा 457, 380 के तहत अपराध दर्ज किया गया। दुर्ग पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और हुए जांच करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की गई। 

जांच के दौरान पता चला कि आरोपी बांग्लादेश के है और वर्तमान में पश्चिम बंगाल में नरेन्द्रपुर थाना क्षेत्र में रह रहे है। पुलिस की एक विशेष टीम गठित कर पश्चिम बंगाल रवाना की गई। नरेन्द्रपुर क्षेत्र से दोनों आरोपियों को पकड़ा गया। ट्रांजिट रिमांड लेकर दोनों को दुर्ग लाया गया।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 5-5 हजार देकर 15 लोग बंग्लादेश-भारत सीमा में लगे तार को काटकर बंगाल आये। यहां पर 15 सौ रुपए में आधार कार्ड बनवाया और फिर किराए से रहने लगे थे। दोनों आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उनके गैंग में पांच लोग थे। सभी देश में घूम-घूम कर चोरी करते थे।

20 प्रतिशत कमीशन पर भेजते थे बांग्लादेश

चोरी के रुपयों को दलाल के माध्यम से बांग्लादेश भेजते थे। दलाल 20 प्रतिशत कमीशन पर चोरी की रकम को हवाला के जरिये बांग्लादेश पहुंचाया करता था। पुलिस इस मामले में आरोपियों से पूछताछ कर दलाल सहित अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। 


मामले में रुकन, निषाद और संजीत फरार है। गिरफ्तार आरोपियों में मोहम्मद हसमत 22 वर्ष मदारीपुर बांग्लादेश, अलताफ हुसैन 35 वर्ष बांग्लादेश शामिल है। कब्जे से पुलिस ने 29,500 रुपए जब्त किए हैं।


CG-NEWS : जल्लाद बच्चा चोर ने घर से चोरी कर बच्चे को नदी में फेंका, नदी में मिला मासूम का शव

No comments Document Thumbnail

दुर्ग। जिले में 6 माह के मासूम बच्चे को चोरी कर शिवनाथ नदी में फेंक दिया गया। शनिवार सुबह गोताखोरों की मदद से बच्चे का शव नदी से निकाला गया। इस घटना के बाद से लोग काफी डरे हुए हैं। दुर्ग पुलिस आरोपियों का पता लगाने में जुटी हुई है।


सीएसपी दुर्ग वैभव बैंकर से मिली जानकारी के मुताबिक हिर्री निवासी दिलीप यादव का 6 माह का बच्चा नगपुरा से 30-31 मार्च की रात चोरी हो गया था। दिलीप ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी मालती यादव डिलीवरी के बाद से अपने मायके नगपुरा में थी। डिलीवरी के बाद वहीं रहकर इलाज करा रही थी।

30-31 मार्च की रात करीब तीन बजे मालती शौच के लिए उठी। उसने 6 माह के बच्चे सिद्धार्थ यादव को वहीं सुलाया और अपनी मां मुन्नी बाई के साथ शौच के लिए चली गई। थोड़ी देर बाद वहां से लौटकर देखा की बिस्तर में उसका बच्चा नहीं है। मालती काफी घबरा गई। उसने बच्चे को आसपास खोजा जब वो नहीं दिखा तो उसने अपनी मां और भाई हीरेंद्र यादव को बताया। इसके बाद जब बच्चे का पता नहीं चला तो उन लोगों ने नगपुरा चौकी जाकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज किया और मामले की जांच शुरू की। इसके बाद शनिवार सुबह बच्चे का शव शिवनाथ नदी में मिला।

पुलिस कर रही मामले की जांच

6 साल के मासूम के गायब होने पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज किया है। दुर्ग एसपी ने इस मामले की जांच के लिए अलग से एक स्पेशल टीम बनाई है। यह टीम परिजनों और गांव में पूछताछ कर रही है कि मालती या उसके पति के परिवार और ससुराल में कैसे संबंध थे। एक मासूम बच्चे को कौन मारने की साजिश रच सकता है।

छत्तीसगढ़ में 70 साल के बुजुर्ग से सेक्सुअल ब्लैकमेलिंग, गर्लफ्रेंड-ब्वायफ्रेंड की जोड़ी ने ठगे 11 लाख रूपए

No comments Document Thumbnail

दुर्ग। छत्तीसगढ़ की दुर्ग पुलिस ने एक ऐसे प्रेमी युगल को गिरफ्तार किया है, जो दूसरों को प्यार दिलाने का वादा कर उन्हें सेक्सटॉर्शन में फंसाकर उनसे ब्लैकमेलिंग और ठगी करते थे। पकड़े गए कपल की शनिवार को शादी थी और शादी के पहले ही दुर्ग पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। मामला पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र का है।


दरसअल, 70 साल के बुजुर्ग ने थाने में खुद के साथ सेक्सुअल ब्लैकमेलिंग का केस दो साप्ताह पहले दर्ज कराया था। पीड़ित बुजुर्ग ने बताया था कि उसके मोबाइल नंबर पर एक अंजान नंबर पर कुछ समय पहले मैसेज आया था। मैसेज में दोस्ती और वीडियो सेक्स करने का झांसा दिया गया। झांसे में आकर बुजुर्ग ने आरोपियों से वीडियो कॉल पर चैट कर लिया। इसके बाद आरोपी कपल ने अश्लील वीडियो कॉल को रिकॉर्ड कर बुजुर्ग के खिलाफ शिकायत करने और झूठे केस में फसाने की धमकी दी। बदनामी और डर की वजह से आरोपी कपल को बुजुर्ग ने अलग अलग भुगतान कर कुल 11 लाख रुपये दे दिए। रुपये लेने के बाद आरोपी कपल की डिमांड बढ़ने लगी और बुजुर्ग से फिर से रुपयों की डिमांड करने लगे। आरोपियों से परेशान होकर बुजुर्ग ने आखिरकार इसकी शिकायत पद्मनाभपुर थाने में दर्ज कराई।

एसपी अभिषेक पल्लव ने सेक्सटॉर्शन के मामले को गंभीरता से लेते हुए आईपीएस प्रभात कुमार को जांच कर आरोपियों को पकड़ने के निर्देश दिए। IPS के नेतृत्व में ACCU और थाने की संयुक्त टीम बनाकर आरोपियों के कॉल डिटेल्स व एकाउंट डिटेल्स की जानकारी ली गई। जांच के आरोपियों का लोकेशन कोलकाता मिला, जिसके बाद दुर्ग पुलिस ने कोलकाता में 12 दिनों की रेकी कर गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी के दौरान ये बाते भी सामने आई कि शनिवार को पकड़े गए आरोपी कपल की शादी थी और शादी के दो घंटे पहले ही दोनों को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस आरोपियों से इस संबंध में पूछताछ कर रही है। मामले में और भी जानकारी आने वाले दिनों में सामने आने की बात भी दुर्ग पुलिस कर रही है। गिरफ्तार आरोपियों में युवक ओम्या ज्योति दास बरबेली थाना मोहनपुर और प्रिय मंडल 27 जोधपुर कॉलोनी पीएस झील शामिल है।


एक ही दिन में जिले के 2 पुलिस आरक्षकों की मौत, जानिए क्या है पूरा मामला

No comments Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक ही दिन के अंदर 2 पुलिस आरक्षकों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक आरक्षक पीयूष सिंह बैस का शव बाफना टोल प्लाजा के पास उसके कार में मिला है। वहीं दूसरे आरक्षक अनुज कुमार राय की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हुई है। बताया जा रहा है कि अनुज की मौत कोरोना से हुई है, लेकिन अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। 

मोहन नगर थाना प्रभारी जितेंद्र वर्मा ने बताया कि उन्हें शनिवार सुबह सूचना मिली थी कि बाफना टोल प्लाजा के पास एक कार खड़ी है। उसके अंदर ड्राइवर सीट में कोई शख्स की लाश पड़ी हुई है। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची, जहां उसकी पहचान IUCW शाखा (विशेष शाखा) में पदस्थ आरक्षक पीयूष सिंह बैस (37 साल) के रूप में हुई। फिलहाल मोहन नगर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

पीयूष की मौत को खुदकुशी बताया जा रहा है। कुछ लोगों का कहना है कि वो कुछ दिनों से पारिवारिक विवाद के कारण काफी परेशान था। कुछ का कहना है कि वो आदतन शराबी था और ज्यादा शराब के कारण उसकी मौत हुई है। वहीं पुलिस विभाग के मुताबिक पीयुष का किसी लड़की से अफेयर था। उस लड़की के साथ उसकी फोटो पुलिस विभाग की ही एक महिला अधिकारी ने ले ली थी और वो उसे ब्लैकमेल कर रही थी। इससे पीयुष काफी परेशान था।

जानकारी के मुताबिक मरने से पहले पीयुष की उस महिला पुलिसकर्मी से कई बार फोन पर बात हुई है। अगर उसकी कॉल डिटेल निकाली जाएगी तो सच्चाई से पर्दा उठ जाएगा। ASP संजय ध्रुव का कहना है कि इस संबंध में शिकायत आई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण पता चल जाएगा। वहीं कॉल डिटेल निकाली जाएगी, जिससे कुछ अहम सुराग का पता चल सकता है।

लंबी बीमारी के बाद आरक्षक अनुज की मौत 

वहीं जेवरा सिरसा में पदस्थ सिपाही और सूर्य नगर धमधा के रहने वाले अनुज राय (32 साल) की मौत बीमारी के कारण होना बताया जा रहा है। वो लंबे समय से लीवर की समस्या से जूझ रहा था। उसका इलाज शंकराचार्य जुनवानी अस्पताल में चल रहा था। वहां उसकी कोविड जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। इलाज के दौरान वो कोरोना से ठीक हो गया था, लेकिन लीवर की बीमारी का इलाज जारी था। इलाज के दौरान शनिवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। बता दें कि एक ही दिन में 2 पुलिसकर्मियों की मौत से पुलिस विभाग में शोक का माहौल है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.