Media24Media.com: दिव्यांगजन

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label दिव्यांगजन. Show all posts
Showing posts with label दिव्यांगजन. Show all posts

दिव्यांगजनों के पास ईश्वर प्रदत्त प्रतिभा होती है: शिक्षा मंत्री अग्रवाल

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : दिव्यांगजन किसी सहानभूति के मोहताज नहीं हैं, इन सभी के पास किसी न किसी रूप में ईश्वर प्रदत्त प्रतिभा होती है। ऐसे में हमारा सामूहिक कर्तव्य है कि, उनकी प्रतिभा को निखार कर समाज के सामने लाएं। ये बातें पर्यटन, शिक्षा एवं धर्मस्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने आज स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में राजधानी रायपुर के ट्राइटन होटल में सीजी दिव्यांग प्रतिभा एवं रनवे प्रतियोगिता-2024 में कही।


कार्यक्रम में अग्रवाल ने कहा कि, यह हमारा सामाजिक दायित्व है कि, हम दिव्यांजनों की शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं का ध्यान रखें और उनकी प्रतिभा को निखारने में मदद करें। उन्होंने कार्यक्रम के आयोजकों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन और बड़े स्तर पर होना चाहिए। कार्यक्रम में  अग्रवाल ने अलग-अलग कैटेगरी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को पुरुस्कार देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर दिव्यांगजनों ने भाषण, नृत्य, गायन, नाट्य एवं अन्य क्षेत्र में प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में विधायक संपत अग्रवाल, कार्यक्रम संरक्षक योगेश अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष राइस मिल एसोसिएशन छत्तीसगढ़ समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस : जगह-जगह आयोजित हुआ कार्यक्रम

No comments Document Thumbnail

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के उपलक्ष्य में समाज कल्याण विभाग द्वारा आज राजधानी रायपुर स्थित जोरा मैदान में अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में समाज कल्याण मंत्री अनिला भेंडिया ने उत्कृष्ट कार्य के लिए आठ विभिन्न श्रेणियों में दिव्यांगजन राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किए। वहीं, बीस दिव्यांगजनां को अत्याधुनिक कृत्रिम बायोनिक हाथ और कृत्रिम पैर निःशुल्क दिए गए। इस मौके पर निःशक्तजन के कल्याण के लिए उत्कृष्ट कार्य करने पर दुर्ग जिले को राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।



वहीं, दिव्यांगजन दिवस पर दुर्ग स्थित जिला परियोजना कार्यालय परिसर में भी समग्र शिक्षा विभाग द्वारा शपथ फाउंडेशन के सहयोग से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पाटन, धमधा और दुर्ग के स्कूलों से आए दिव्यांग बच्चों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं, राजनांदगांव के स्टेट हाईस्कूल मैदान में भी खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इससे पहले, शहर में रैली भी निकाली गई।

दिव्यांग कौशल विकास, पुनर्वास और सशक्तिकरण समेकित क्षेत्रीय केन्द्र समाज कल्याण और समग्र शिक्षा विभाग द्वारा भी अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस मनाया गया। वहीं, आस्था और अभिलाषा केन्द्र में भी दिव्यांग छात्र-छात्राओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इस मौके पर दिव्यांग बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। राज्य के अन्य जिलों में भी अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

राज्य स्तरीय मेगा जॉब फेयर में दिव्यांगजन भी 6 दिसंबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

No comments Document Thumbnail

रायपुर। शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए मेगा जॉब फेयर का आयोजन राजधानी रायपुर में किया जा रहा है। इस राज्य स्तरीय मेगा रोजगार फेयर में दिव्यांगजन भी शामिल हो सकते है। इच्छुक दिव्यांग आवेदक ऑनलाईन लिंक https://forms.gle/qw8z6hkboDAbRYWs7 पर 6 दिसम्बर  तक निःशुल्क आवेदन कर सकते है।



प्रस्तावित रोजगार मेले के माध्यम से निजी क्षेत्र के 9 सेक्टरों में रिक्त 46 हजार 616 पदों पर भर्ती की कार्रवाई की जाएगी। इन सेक्टरों में अपेरल, बैंकिंग एवं फायनेंसियल, आई.टी-आईटीईएस, हेल्थकेयर टूरिज्म एण्ड हॉस्पिलिटी, लॉजिस्टिकस, मैन्यूफैक्चरिंग, रिटेल, सिक्योरिटी शामिल है।

विशेष रोजगार कार्यालय की उपसंचालक डॉ शशीकला अतुलकर ने बताया कि आई.टी.आई, पॅलिटेक्निक, इंजिनियरिंग उत्तीर्ण दिव्यांग आवेदकों को प्राथमिकता दी जायेगी। जिसके लिए शैक्षणिक योग्यता 08वी, 10वी, 12वीं स्नातक, स्नाकोत्तर ,आई.टी.आई. पॉलिटेक्निक  और इंजिनियरिंग उर्त्तीण आवेदक शामिल हो सकते है। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 0771-4044081 पर संपर्क किया जा सकता है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.