Media24Media.com: दिल्ली

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label दिल्ली. Show all posts
Showing posts with label दिल्ली. Show all posts

व्यवस्था में करें बदलाव, ताकि न जाए किसी साक्षी की जान- ललित चंद्रनाहू

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। दिल्ली में सरेआम एक किशोरी की चाकू मारकर हत्या करने की लोमहर्षक घटना पर देशभर में तरह-तरह की प्रतिक्रिया हो रही है। चाकूबाजी करने वाले युवक को नहीं रोके जाने पर मूकदर्शक पड़ोसियों और राहगीरों की निंदा भी की जा रही है। तब यह ज्वलंत सवाल है कि इस तरह की घटनाओं के प्रति क्या अब समाज का नजरिया संवेदनहीन हो गया है?

                                        

किसान मजदूर संघ के संयोजक व आरटीआई एक्टिविस्ट ललित चन्द्रनाहू ने इस पर गहरी चिंता जाहिर करते हुए कहा है कि समाज का नजरिया बदलने की जरूरत है। जब तक लोगों में पड़ोसी से मधुर संबंध,  मानवीयतापूर्ण आचरण, आत्म रक्षा के साथ-साथ अन्याय और अत्याचार के खिलाफ आवाज बुलंद करने का गुण विकसित नहीं किया जाएगा, इस तरह के नजारे देखने की विवशता रहेगी। हथियार बंद युवक का सामना करने का साहस किसी ने नहीं किया। लोग मूकदर्शक और तमाशबीन बने रहे। यह प्रत्यक्षदर्शियों की विवशता और संवेदनहीन दोनों होने का परिचायक है। समाज में परस्पर सहयोग का कम होना, स्वार्थीपन और मुझे किसी झंझट में नहीं पड़ना है, जैसी विचारधारा का परिणाम है। इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए नागरिकों को जागरूक करने, बीचबचाव करने वालों को सार्वजनिक रूप से प्रोत्साहित करने, पुरस्कृत करने और पुलिस-न्यायालय के चक्कर से मुक्त रखे जाने की कानूनी व्यवस्था बनाने की जरूरत है।                      

यह घटना राष्ट्रीय राजधानी में कानून की लचर व्यवस्था का सबसे बड़ा उदाहरण है। जहां पर हथियार लेकर सरेआम घूम रहे और ताबड़तोड़ वार कर मौत के घाट उतार रहे युवक की वारदात का पुलिस को भनक तक नहीं लगना, चिंतनीय है। उन्होंने जनसामान्य में मानवता की कमी और घटना-दुर्घटना से दूरी बनाए जाने के लिए पुलिस की कार्यप्रणाली, न्यायपालिका में गवाही के नाम पर घंटों-घंटों इंतजार और संवेदनशील व्यक्तियों को प्रोत्साहित करने के बजाए प्रताड़ित करने को मुख्य वजह बताते हुए कहा कि सामाजिक व्यवस्था में आए बदलाव के अनुरूप कानून व्यवस्था में परिवर्तन की आवश्यकता है। इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए अदम्य साहस का परिचय देने वालों के लिए आर्थिक, सामाजिक सुरक्षा का इंतजाम किया जाना चाहिए। यह वर्तमान समय की जरूरत है। बेटियों को आत्म रक्षा के गुर अनिवार्य रूप से सिखाया जाना चाहिए। स्कूली शिक्षा में आत्मरक्षा के गुर सिखाए जाने को अनिवार्य किया जाना चाहिए।


भारत सरकार के केबिनेट सचिव ने की मुख्य सचिवों के राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारियों की प्रगति की समीक्षा

No comments Document Thumbnail

रायपुर। भारत सरकार के केबिनेट सचिव राजीव गौबा ने आज नई दिल्ली में 5 से 7 जनवरी 2023 में होने वाले भारत के सभी राज्यों के मुख्य सचिवों के राष्ट्रीय सम्मेलन के संबंध में सभी राज्यों के मुख्य सचिवों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर विस्तार से चर्चा की। इस मौके पर भारत सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।


वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव अमिताभ जैन भी शामिल हुए। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के प्रमुख सचिव ग्रामोद्योग डॉ. आलोक शुक्ला, योजना विभाग के सचिव गौरव द्विवेदी, ऊर्जा विभाग के सचिव अंकित आनंद, स्वास्थ्य विभाग के सचिव प्रसन्ना आर. और महिला एवं बाल विकास विभाग के सचिव भुवनेश यादव सहित अन्य विभाग के अधिकारी शामिल हुए।







शादीशुदा महिला के थे कई मर्दों से अवैध संबंध, प्रेमी ने रच डाली खौफनाक साजिश

No comments Document Thumbnail

दिल्ली पुलिस ने 48 घंटे में ही एक मर्डर मिस्ट्री को सुलझाते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. दिल्ली के किशनगढ़ इलाके (Kishangarh Murder case Update) में 9 फरवरी को एक 32 साल की शादीशुदा महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी. पुलिस ने बताया कि इस हत्या के पीछे महिला के प्रेमी का हाथ था.





महिला को पहले गला दबाकर मारने की कोशिश की गई फिर चाकू से उसका गला काटा गया. पुलिस का कहना है कि महिला अपने पति के साथ रहती थी और उसके अपने पति के दोस्त के साथ अवैध संबंध थे. लेकिन जैसे ही आशिक को इस बात की जानकारी हुई कि महिला के कई और मर्दों के साथ अवैध संबंध हैं, बस यही बात उसे नगवार गुजरी.





हत्यारे पहले महिला के अवैध संबंधों की जानकारी उसके पति को दी लेकिन पारिवारिक हालत अच्छे न होने के कराण मृतक महिला के पति ने कोई कदम नहीं उठाया. इससे नाराज होकर आरोपी ने हत्या की साजिश रच डाली. फिर 9 फरवरी की रात उसने अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर महिला की गला रेत कर हत्या कर दी.





Mahasamund Murder Case Video- देखिए वीडियो में कैसे नफरत में बदला एकतरफा प्यार





आरोपी ने हत्या की गुत्थी को उलझाने के लिए वारदात को लूटपाट की शक्ल देने की कोशिश की और उसने ही इस पूरी घटना की जानकारी दिल्ली पुलिस को दी. पुलिस ने जब पूरे मामले की तहकीकात शुरू किया तो पता चला कि इस मर्डर मिस्ट्री का मास्टरमाइंड महिला का बॉयफ्रेंड ही है.





डीसीपी इंगित प्रताप सिंह का इस मामले में कहना है कि हत्यारों ने इसे रॉबरी की शक्ल देने की कोशिश की और कमरे से 2 हजार रुपये और मृतक महिला का मोबाइल भी ले लिया. मास्टरमाइंड आरोपी ने अपने पर थप्पड़ पड़वाए, जिससे यह पूरी घटना लूटपाट की लगे. अपराधियों ने सबूत को मिटाने के लिए चाकू को कहीं दूर पार्क में फेंक दिया था. जिस गमछे से मृतका का गला दबाने के लिए मारने की कोशिश की गई, उसे जलाने की भी कोशिश की थी. पुलिस ने इन चारों आरोपियों को पकड़ने के बाद पूछताछ के दौरान जब सख्ती बरती तो इस मर्डर मिस्ट्री के सारे राज खुलते चले गए.


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.