Media24Media.com: दान पेटी

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label दान पेटी. Show all posts
Showing posts with label दान पेटी. Show all posts

भगवान का भी चोरों को नहीं रहा खौफ, उखाड़ ले गए मंदिर की चांदी के मुकुट, छत्र और दान पेटी

No comments Document Thumbnail

गौरेला पेंड्रा मरवाही : जिले के पेंड्रा थाना इलाके के केड़िया बाड़ा स्थित हनुमान मंदिर में बुधावर की सुबह अज्ञात चोर ने चोरी की। चोर मंदिर परिसर में लगे चांदी के छत्र, मुकुट और दान पेटी में रखे पैसे चुराकर फरार हो गए। घटना को लेकर अविचल अग्रवाल ने पेंड्रा पुलिस थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द चोरों को पकड़ने की मांग की है।


मंदिर कमेटी के सदस्य अविचल अग्रवाल ने जानकारी दी कि सुबह जब मंदिर खोलने का समय हुआ तो अंदर सब बिखरा हुआ था। चोरों को अंदर रखे चांदी के छत्र, मुकुट व दान पेटी में रखे पैसों की पूरी जानकारी थी। चोर बुधवार की सुबह 4 बजकर 13 मिटन पर अपनी बाईक से हनुमान मन्दिर पहुंचा है और सुबह 4 बजकर 21 मिनट में मन्दिर से चोरी करके भाग जाता है। इस चोरी की पूरी घटना पास में ही लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। केड़िया बाड़ा में स्थित हनुमान मंदिर हजारों लोगों की आस्था का केंद्र है। मंदिर में मंगलवार व शनिवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु लोग दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं।


वही घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर दिए हैं। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द चोरों को पकड़ने की मांग की है।


पं. प्रदीप मिश्रा की कथा स्थल में रखी दान पेटी से रकम पार, आयोजकों के उड़े होश...

No comments Document Thumbnail

भिलाई । भिलाई में पं. प्रदीप मिश्रा की शिव कथा चल रही है। लाखों श्रद्धालु कथा का श्रवण करने पहुंच रहे। लेकिन श्रद्धालुओं के साथ चोर-उच्चके भी पहुंच रहे हैं। जो मौके की ताक में रहते हैं। रविवार को शिव कथा स्थल से चोरो ने दान पेटी में रखे पैसे पार कर दिए।  इस घटना ने आयोजकों के साथ-साथ पुलिस की नींद उड़ा दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


दरअसल शिव महापुराण की कथा के दौरान रविवार शाम को आंधी तूफान के साथ जोरदार बारिश हुई थी। इस दौरान बिजली चली गई थी। हालांकि आयोजकों ने दूसरी व्यवस्था रखी थी, लेकिन आंधी-तूफान में करंट की आशंका के मद्देनजर बिजली बंद की गई थी। इसी दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया।

पंडित प्रदीप मिश्रा को सुनने के लिए हर दिन हजारों की संख्या में लोग आते थे। इसलिए माना जा रहा है कि दान पेटी में बड़ी रकम रही होगी। पुलिस की जांच में यह बात आई है कि आंधी तूफान के दौरान करंट फैलने के डर से जब बिजली बंद की गई थी, तब सीसीटीवी कैमरे भी बंद हो गए थे। वहां अफरातफरी की स्थिति थी। इसी बीच चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। बता दें कि भिलाई में 25 अप्रैल से एक मई तक शिव कथा का आयोजन किया गया था. एक मई को कथा का समापन हुआ है।

फिलहाल पुलिस दो एंगल पर यह जानकारी जुटा रही है कि दान पेटी से चोरी प्री प्लांड थी या चोरों में आंधी तूफान और अंधेरे का फायदा उठाया। ऐसा इसलिए क्योंकि वहां बड़े पैमाने पर पुलिस बल तैनात था, लोग भी थे। आंधी तूफान के कारण अफरातफरी थी। ऐसे समय में यह भी आशंका है कि चोर पहले से ताक में तो नहीं थे।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.