Media24Media.com: त्रिस्तरीय पंचायतों

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label त्रिस्तरीय पंचायतों. Show all posts
Showing posts with label त्रिस्तरीय पंचायतों. Show all posts

त्रिस्तरीय पंचायतों के निर्वाचन हेतु आरक्षण एवं परिसीमन समय पर करें : राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा त्रिस्तरीय पंचायतों के चुनावों की तैयारियों के संबंध में नवा रायपुर स्थित आयोग के कार्यालय में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग एवं सामान्य प्रशासन विभाग के संबंधित अधिकारियों ने भाग लिया। इस बैठक में आगामी त्रिस्तरीय पंचायतों के चुनावों की तैयारियों की समीक्षा की गई तथा चुनाव प्रक्रिया को सफलतापूर्वक एवं सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए आवश्यक निर्देश दिये गये।

राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने त्रिस्तरीय पंचायतों के निर्वाचन हेतु परिसीमन और आरक्षण की कार्यवाही समय सीमा में सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परिसीमन और आरक्षण की प्रक्रियाएं समय पर निर्वाचन संपन्न कराने के लिए बेहद महत्वपूर्ण होती है। बैठक में त्रिस्तरीय पंचायतों के परिसीमन के संबंध में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की प्रमुख सचिव श्रीमति निहारिका बारिक द्वारा परिसीमन एवं आरक्षण के संबंध में शासन स्तर पर कार्यवाही के संबंध में अवगत कराया गया कि परिसीमन और आरक्षण की कार्यवाही समय सीमा में संपन्न करा ली जावेगी।

बैठक में त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2024-25 तथा भविष्य में होने वाले  उप निर्वाचन के लिए अधिग्रहित किए जाने वाले वाहनों हेतु किराये का दर के निर्धारण, निर्वाचन में नियुक्त प्रेक्षकों के मानदेय, आगामी आम एवं उप निर्वाचन 2024-25 के लिए निर्वाचन संचालन हेतु नियोजित शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिये जाने वाले मानदेय दरे तथा वाहन किराये पर लेने हेतु भेजे गये प्रस्तावों जैसे अन्य विषयों पर चर्चा की गई।

बैठक में चुनाव से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर गहन चर्चा की गई, जिसमें राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी विभाग आपसी समन्वय से काम करें, ताकि चुनाव के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। साथ ही कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है, ताकि हर पात्र मतदाता अपने मताधिकार का सही तरीके से प्रयोग कर सके। इस अवसर पर उप सचिव डॉ. नेहा कपूर एवं आलोक श्रीवास्तव तथा सामान्य प्रशासन विभाग की अवर सचिव श्रीमति अंशिका पाण्डे सहित संबंधित अधिकारी भी उपस्थित थे।

महासमुंद : नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के लिए तैयारी शुरू

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2024-25 कराए जाने हेतु 1 जनवरी 2024 की प्रतिनिर्देश से फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली तैयार किया जाना है। जिसके तहत फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली को तैयार करने एंव मतदान प्रक्रिया को सरलता से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से प्रचार प्रसार अभियान योजना बनाई गई है।

जिसके परिपालन में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विनय कुमार लंगेह ने मतदाता जागरूकता अभियान जागव-बोटर ‘‘जाबो’’ कार्यक्रम के तहत निर्वाचक नामावली की प्रचार-प्रसार सार्वजनिक स्थानों पर किए जाने जिला स्तरीय नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी तथा नगरीय निकाय/जनपद पंचायत क्षेत्र के लिए सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किए है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एस. आलोक जिला स्तरीय नोडल अधिकारी एवं जिला परियोजना अधिकारी जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण जिला स्तरीय सहायक नोडल अधिकारी होंगे। नगरीय निकाय के लिए संबंधित मुख्य नगरपालिका अधिकारी तथा जनपद पंचायत क्षेत्र के लिए संबंधित मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहायक नोडल अधिकारी होंगे।

रजिस्ट्रीकरण एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त

आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम अनुसार फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली तैयार किए जाने हेतु कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) ने जिले के 6 नगरीय निकाय एवं 5 जनपद पंचायत क्षेत्र के लिए रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किए है। जिसमें संबंधित नगरीय निकाय व जनपद पंचायत क्षेत्र के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) रजिस्ट्रीकरण अधिकारी होंगे तथा संबंधित नगरीय निकाय के तहसीलदार सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं संबंधित जनपद पंचायत क्षेत्र के तहसीलदार, नायब तहसीलदार, अतिरिक्त तहसीलदार सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी होंगे।

आयोग द्वारा फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली तैयार करने निर्धारित कार्यक्रम अनुसार नगरीय निकाय एवं पंचायत क्षेत्रों में प्रथम चरण अंतर्गत 18 सितम्बर से 14 अक्टूबर तक विभिन्न कार्यवाही की जाएगी। इसी तरह द्वितीय चरण अंतर्गत नगरीय निकाय के उप निर्वाचन 2024 कराए जाने हेतु निर्वाचक नामावली का प्रारंभिक प्रकाशन 16 अक्टूबर को एवं अंतिम प्रकाशन 22 नवम्बर 2024 को किया जाएगा तथा त्रिस्तरीय पंचायतों का आम निर्वाचन 2024-25 कराए जाने हेतु निर्वाचक नामावली का प्रारंभिक प्रकाशन 24 अक्टूबर एवं अंतिम प्रकाशन 29 नवम्बर 2024 को किया जाएगा।

महासमुंद : त्रिस्तरीय पंचायत आम/उप निर्वाचन 2023 :जनपद पंचायत क्षेत्र के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम अनुसार त्रिस्तरीय पंचायतों के आम/उप निर्वाचन जून 2023 के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) प्रभात मलिक ने मंगलवार 27 जून को प्रातः 7:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक तथा मतदान समाप्ति के बाद मतगणना कार्य सुचारू रूप से निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न कराए जाने के लिए जनपद पंचायत क्षेत्र के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं मतदान केंद्रों के लिए सेक्टर ऑफिसर नियुक्त किया गया है।

इनमें जनपद पंचायत क्षेत्र पिथौरा के लिए नायब तहसीलदार पिथौरा इंद्रराम चंद्रवंशी को सेक्टर मजिस्ट्रेट का पदभार सौंपा है। इसी प्रकार जनपद पंचायत पिथौरा के 7 मतदान केंद्रों के लिए अनुविभागीय अधिकारी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, उप संभाग पिथौरा हेमंत डडसेना को सेक्टर ऑफिसर का दायित्व सौंपा गया है। उप अभियंता जनपद पंचायत पिथौरा जसवंत सिंह आरक्षित हैं।

मतदान से 48 घण्टे पूर्व से लेकर मतगणना समाप्ति तक रहेगा शुष्क दिवस

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम अनुसार त्रिस्तरीय पंचायतों के 198 सीटों जिसमें जिला पंचायत, जनपद पंचायत सदस्य, सरपंच, पंच के लिए, आगामी 27 जून को मतदान होना है। इसके मद्देनजर राज्य शासन ने त्रिस्तरीय पंचायत आम/उप निर्वाचन 2023 हेतु संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान समाप्ति के 48 घंटे पूर्व से लेकर 27 जून मतगणना समाप्ति तक शुष्क अवधि/दिवस घोषित किया है।

ज्ञात हो कि त्रिस्तरीय पंचायतों के लिए मतगणना, मतदान के दिन ही मतदान केंद्रों में की जाएगी। अतः मतगणना समाप्ति तक संबंधित निर्वाचन क्षेत्र में शुष्क दिवस रहेगा। राज्य शासन ने त्रिस्तरीय पंचायतों के आम/उप निर्वाचन के तहत् आगामी 27 जून को संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों के लिए सार्वजनिक/सामान्य अवकाश की घोषणा भी की है।

मतदान से 48 घण्टे पूर्व से लेकर मतगणना समाप्ति तक रहेगा शुष्क दिवस

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम अनुसार त्रिस्तरीय पंचायतों के 198 सीटों जिसमें जिला पंचायत, जनपद पंचायत सदस्य, सरपंच, पंच के लिए, आगामी 27 जून को मतदान होना है। इसके मद्देनजर राज्य शासन ने त्रिस्तरीय पंचायत आम/उप निर्वाचन 2023 हेतु संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान समाप्ति के 48 घंटे पूर्व से लेकर 27 जून मतगणना समाप्ति तक शुष्क अवधि/दिवस घोषित किया है।

ज्ञात हो कि त्रिस्तरीय पंचायतों के लिए मतगणना, मतदान के दिन ही मतदान केंद्रों में की जाएगी। अतः मतगणना समाप्ति तक संबंधित निर्वाचन क्षेत्र में शुष्क दिवस रहेगा। राज्य शासन ने त्रिस्तरीय पंचायतों के आम/उप निर्वाचन के तहत् आगामी 27 जून को संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों के लिए सार्वजनिक/सामान्य अवकाश की घोषणा भी की है।

नगर पालिकाओं के पार्षद पद के लिए 18 और त्रिस्तरीय पंचायत के रिक्त पदों के लिए 537 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगर पालिकाओं और त्रिस्तरीय पंचायतों में रिक्त पदों के लिए जारी निर्वाचन प्रक्रिया के तहत आज 12 जून को नाम वापसी के बाद कुल 555 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में हैं। नगर पालिकाओं में पार्षद के रिक्त 8 पदों के लिए 18 अभ्यर्थियों तथा त्रिस्तरीय पंचायतों की कुल 198 सीटों के लिए 537 अभ्यर्थियों के मध्य चुनाव होगा। यहां यह उल्लेखनीय है कि मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले की नगर पंचायत खोंगापानी के रिक्त वार्ड क्रमांक 6 के पार्षद पद के लिए कुल 3 नामांकन दाखिल किया था। नाम निर्देशों पत्रों की संवीक्षा के दौरान 02 अभ्यर्थियों के नाम निर्देशन पत्र निरस्त होने के कारण यहां निर्विरोध निर्वाचन की स्थिति बनी है।

राज्य की कुल 9 नगर पालिकाओं में रिक्त पार्षद के कुल 9 पदों के लिए निर्वाचन होना था, जिसमें से नगर पंचायत खोंगापानी के पार्षद के पद के लिए निर्विरोध निर्वाचन की स्थिति बनने से अब पार्षद के मात्र 8 सीटों के लिए चुनाव होगा। पार्षद की इन 8 सीटों में से 6 सीटों पर 2-2 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में है, जिनके बीच सीधा मुकाबला होगा। पार्षद की 2 सीटों पर त्रिकोणीय चुनाव होगा। नगर पालिका परिषद चांपा, नगर पंचायत खरोरा, तुमगांव, नगर पालिक निगम दुर्ग, नगर पालिका परिषद अहिवारा एवं बेमेतरा, नगर पंचायत अंबागढ़-चौकी एवं नगर पालिका परिषद कोण्डागांव के पार्षद के रिक्त एक-एक पद के लिए मतदान 27 जून मंगलवार को प्रातः 8 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। मतगणना एवं निर्वाचन परिणामों की घोषणा 30 जून शुक्रवार को होगी।

गौरतलब है कि नगर पालिकाओं के रिक्त पार्षद के पद के लिए 2 जून से 9 जून तक नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किया गया। 10 जून को नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा तथा आज 12 जून को अपरान्ह 3 बजे तक नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी हुई। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग से प्राप्त जानकारी के अनुसार पार्षद के रिक्त 9 पदों के लिए कुल 33 अभ्यर्थियों में नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया था। संवीक्षा में 2 नाम निर्देशन पत्र में निरस्त हो गए थे। आज 12 जून को 12 अभ्यर्थियों द्वारा नाम वापस लेने के बाद कुल 18 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में बने हुए हैं।

इसी तरह त्रिस्तरीय पंचायतों के रिक्त पदों के लिए जारी निर्वाचन प्रक्रिया के तहत आज नाम वापसी के पश्चात पंच के 304, सरपंच के 22 तथा जनपद सदस्य के 2 पदों के लिए निर्विरोध निर्वाचन की स्थिति बनी है। पंच के 144 पदों के लिए 361 अभ्यर्थियों, सरपंच के 50 पदों के लिए 166, जनपद सदस्य के 3 सीटों के लिए 8 तथा जिला पंचायत सदस्य की रिक्त एक सीट के लिए 2 अभ्यर्थियों के बीच चुनाव के लिए 27 जून मंगलवार को प्रातः 7 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक मतदान होगा। परिणाम की घोषणा 30 जून को की जाएगी। यहां यह उल्लेखनीय है कि त्रिस्तरीय पंचायतों के पंच पद के 161 सीटों, सरपंच के 25 तथा जनपद सदस्य के 2 सीटों के लिए एक भी नाम निर्देशन पत्र प्राप्त नहीं हुआ था।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.