Media24Media.com: डोमन सिंह

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label डोमन सिंह. Show all posts
Showing posts with label डोमन सिंह. Show all posts

कलेक्टर ने मतगणना कार्य के संबंध में ली प्रेसवार्ता

No comments Document Thumbnail

राजनांदगांव। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डोमन सिंह ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत जिले के चारों विधानसभा के मतगणना कार्य के संबंध में प्रेसवार्ता ली। कलेक्टर ने बताया कि रविवार 3 दिसम्बर 2023 को सुबह 8 बजे से छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाऊसिंग कॉर्पोरेशन बंसतपुर राजनांदगांव में मतगणना होगी। सबसे पहले सुबह 8 बजे से डाक मतपत्रों की गणना प्रारम्भ की जाएगी और सुबह 8.30 बजे से ईवीएम मशीन के मतों की गणना प्रारम्भ होगी।

सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मतगणना कक्ष से 100 मीटर की परिधि पैदल क्षेत्र घोषित किया गया है। अभ्यर्थी, निर्वाचन अभिकर्ता, गणन अभिकर्ता एवं मीडिया प्रवेश के लिए मंडी परिसर से होकर द्वार क्रमांक 1 तथा मतगणना कार्य में लगे अधिकारी एवं कर्मचारी के प्रवेश के लिए द्वार क्रमांक 2 नियत किया गया है। मतगणना स्थल पर केल्कुलेटर, मोबाईल, लैपटॉप, आईपैड, इलेक्ट्रानिक गैजेट्स, धूम्रपान की वस्तुएं पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगी।

कलेक्टर सिंह ने मतगणना कक्ष के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र  के लिए एक-एक मतगणना कक्ष बनाया गया है। प्रत्येक विधानसभा में ईव्हीएम की गणना हेतु 14 टेबल एवं पोस्टल बैलेट की गणना हेतु 2 टेबल लगाये गये हंै। प्रत्येक टेबल पर एक गणना पर्यवेक्षक, एक गणना सहायक, एक माइक्रो आब्जर्वर रहेगें। प्रत्येक कक्ष में सीसीटीव्ही कैमरा लगाया गया है। मतगणना कक्ष से संलग्न बड़े हॉल में मीडिया सेंटर, उद्घोषणा केन्द्र बनाया गया है तथा अभ्यर्थी व निर्वाचन अभिकर्ताओं के बैठने हेतु स्थान नियत किया गया है। मीडिया सेंटर में टीव्ही, इन्टरनेट के साथ कम्प्यूटर स्थापित किया गया है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 74-डोंगरगढ़ (अनुसूचित जाति) में 20 दौर, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 75-राजनांदगांव में 16 दौर, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 76-डोंगरगांव में 18 एवं विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 77-खुज्जी में 19 दौर में मतगणना पूर्ण होगी। एक दौर डाक मतपत्र की गणना का होगा।

कलेक्टर ने बताया कि ईव्हीएम एवं डाक मतपत्र की गणना पूर्ण होने पर प्रत्येक विधानसभा में रेण्डमली चयनित 5 मतदान केन्द्रों के वीवीपैट की पर्चियों की गणना की जायेगी। अंत में गणना अंतिम परिणाम से संतुष्ट होने पर प्रेक्षक की अनुमति से रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा परिणाम घोषित किया जायेगा तथा विजयी उम्मीदवार को प्रमाण पत्र प्रदाय किया जायेगा। प्रत्येक दौर की मतगणना में प्राप्त मत की जानकारी रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा आख्यापित किया जायेगा। उद्घोषणा केन्द्र में भी दौर की मतगणना में प्राप्त मत की जानकारी आख्यापित किया जायेगा। मतगणना का रूझान https://results.eci.gov.in/ एवं वोटर हेल्प लाईन मोबाईल एप के माध्यम से देखा जा सकता है। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी खेमलाल वर्मा एवं मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

मतदाता एवं मतदान संख्या-

चारों विधानसभा क्षेत्रों में 1006 मतदान केन्द्रों में मतदाताओं की संख्या 8 लाख 15 हजार 448 है। जिसमें से 6 लाख 67 हजार 531 मतदाताओं ने मतदान किया। जिले के 4 लाख 6 हजार 559 पुरूष मतदाताओं में से 3 लाख 29 हजार 17 पुरूष मतदाताओं, 4 लाख 8 हजार 883 महिला मतदाताओं में से 3 लाख 38 हजार 513 महिला मतदाताओं एवं 6 अन्य मतदाताओं में से 1 मतदाता ने मताअधिकार का प्रयोग किया। इस तरह चारों विधानसभाओं में कुल 81.86 प्रतिशत मतदान हुआ। जिसमें 80.93 प्रतिशत पुरूष मतदाता, 82.79 प्रतिशत महिला मतदाता एवं 17 प्रतिशत अन्य मतदाता ने मतदान किया।

विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 74-डोंगरगढ़ (अनुसूचित जाति) अंतर्गत 270 मतदान केन्द्रों में मतदाताओं की संख्या 2 लाख 9 हजार 775 है। जिसमें से 1 लाख 71 हजार 861 मतदाताओं ने मतदान किया। जिसमें 1 लाख 5 हजार 648 पुरूष मतदाताओं में से 85 हजार 813 पुरूष मतदाताओं एवं 1 लाख 4 हजार 123 महिला मतदाताओं में से 86 हजार 48 महिला मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। इस तरह डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में कुल 81.93 प्रतिशत मतदान हुआ। जिसमें 81.23 प्रतिशत पुरूष मतदाता एवं 82.64 प्रतिशत महिला मतदाता शामिल है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 75-राजनांदगांव क्षेत्र अंतर्गत 223 मतदान केन्द्रों में मतदाताओं की संख्या 2 लाख 11 हजार 468 है। जिसमें से 1 लाख 67 हजार 332 मतदाताओं ने मतदान किया। 

जिसमें 1 लाख 3 हजार 737 पुरूष मतदाताओं में से 82 हजार 240 पुरूष मतदाताओं, 1 लाख 7 हजार 729 महिला मतदाताओं में से 85 हजार 91 महिला मतदाताओं एवं 2 अन्य मतदाता में से 1 मतदाता ने मताधिकार का प्रयोग किया। इस तरह राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र में कुल 79.13 प्रतिशत मतदान हुआ। जिसमें 79.28 प्रतिशत पुरूष मतदाता, 78.99 प्रतिशत महिला मतदाता एवं 50 प्रतिशत अन्य मतदाता शामिल है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 76-डोंगरगांव अंतर्गत 252 मतदान केन्द्रों में मतदाताओं की संख्या 2 लाख 2 हजार 797 है। जिसमें से 1 लाख 70 हजार 557 मतदाताओं ने मतदान किया। जिसमें 1 लाख 2 हजार 59 पुरूष मतदाताओं में से 84 हजार 382 पुरूष मतदाताओं एवं 1 लाख 738 महिला मतदाताओं में से 86 हजार 175 महिला मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। 

इस तरह डोंगरगांव विधानसभा क्षेत्र में कुल 84.10 प्रतिशत मतदान हुआ। जिसमें 82.68 प्रतिशत पुरूष मतदाता एवं 85.54 प्रतिशत महिला मतदाता शामिल है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 77-खुज्जी अंतर्गत 261 मतदान केन्द्रों में मतदाताओं की संख्या 1 लाख 91 हजार 408 है। जिसमें से 1 लाख 57 हजार 781 मतदाताओं ने मतदान किया। जिसमें 95 हजार 115 पुरूष मतदाताओं में से 76 हजार 582 पुरूष मतदाताओं एवं 96 हजार 293 महिला मतदाताओं में से 81 हजार 199 महिला मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। इस तरह खुज्जी विधानसभा क्षेत्र में कुल 82.43 प्रतिशत मतदान हुआ। जिसमें 80.52 प्रतिशत पुरूष मतदाता एवं 84.32 प्रतिशत महिला मतदाता शामिल है।

डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान

चारों विधानसभा क्षेत्रों से 2 दिसम्बर 2023 तक प्राप्त डाक मतपत्रों की कुल संख्या 4 हजार 260 है। निर्वाचन ड्यूटी पर तैनात मतदाताओं हेतु सुविधा केन्द्र से विशेष संचाहक द्वारा प्राप्त डाक मतपत्रों की संख्या 3 हजार 567, डाक द्वारा प्राप्त डाक मतपत्रों की संख्या (सेवा मतदाताओं से प्राप्त ईटीपीबी) 277 एवं विशेष गठित मतदान दल द्वारा दिव्यांग व 80+ के डाक मतपत्र की संख्या 416 है।

निर्वाचन ड्यूटी पर तैनात मतदाताओं हेतु सुविधा केन्द्र से विशेष संचाहक द्वारा प्राप्त डाक मतपत्रों की संख्या डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत 852, राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत 963, डोंगरगांव  विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत 906 एवं खुज्जी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत 846 है। डाक द्वारा प्राप्त डाक मतपत्रों की संख्या (सेवा मतदाताओं से प्राप्त ईटीपीबी) डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत 59, राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत 90, डोंगरगांव  विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत 74 एवं खुज्जी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत 54 है। विशेष गठित मतदान दल द्वारा दिव्यांग व 80+ के डाक मतपत्र की संख्या डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत 111, राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत 141, डोंगरगांव  विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत 95 एवं खुज्जी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत 69 है।

मतगणना स्थल के 100 मीटर परिधि के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र को पैदल क्षेत्र किया गया घोषित

No comments Document Thumbnail

राजनांदगांव। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डोमन सिंह ने विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत 3 दिसम्बर 2023 को मतगणना स्थल, 
                   
छत्तीसगढ़ वेयरहाऊसिंग कार्पोरेशन बसतंपुर राजनांदगांव के 100 मीटर परिधि के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र को पैदल क्षेत्र घोषित किया है। इस क्षेत्र के अंतर्गत निर्वाचन संबंधी कार्यों में लगे वाहनों को छोड़कर सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।

कलेक्टर ने सपरिवार मतदान कर लोकतंत्र के उत्सव में निभाई अपनी सहभागिता

No comments Document Thumbnail

राजनांदगांव। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डोमन सिंह ने राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्र गुरूनानक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजनांदगांव में मतदान के लिए, 

लाइन में लग कर अपनी बारी का इंतजार कर मतदान किया कलेक्टर सिंह ने सपरिवार मतदान कर लोकतंत्र के उत्सव में अपनी सहभागिता निभाई।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने रिटर्निंग अधिकारी, सहायक रिटर्निंग अधिकारी और मास्टर ट्रेनर्स की ली बैठक

No comments Document Thumbnail

राजनांदगांव। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डोमन सिंह ने रिटर्निंग अधिकारी, सहायक रिटर्निंग अधिकारी और मास्टर ट्रेनर्स की बैठक ली। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सिंह ने सभी रिटर्निंग अधिकारियों को मतदान सामग्री के वितरण एवं वापसी की पूरी व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही संगवारी मतदान केन्द्रों, दिव्यांग मतदान केन्द्रों एवं युवा मतदान केन्द्रों के मतदान अधिकारियों की उपस्थिति तथा मतदान सामग्री के वितरण एवं वापसी के लिए अलग से काउंटर बनाने के निर्देश दिए।

उन्होंने स्ट्रांग रूम से मतदान पेटियों एवं सामग्री वितरण और वापसी के लिए बेरिकेटिंग करने के निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी सिंह ने कहा कि 80 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के बुजुर्ग और 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग योग्यजन मतदाताओं का चिन्हांकन कर लिया गया है। जिनका होम वोटिंग कराया जाना है। होम वोटिंग के लिए मतदान दल का गठन किया जाएगा। जिसकी सूचना संबंधित को होम वोटिंग के पूर्व दे दी जाएगी। उन्होंने कहा कि होम वोटिंग की गोपनीयता एवं निष्पक्षता का विशेष ध्यान देना है। मतदाता से पहचान पत्र जरूर लेना है। इस कार्य में लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने होम वोटिंग के संबंध में मतदान दल को विशेष प्रशिक्षण देने के लिए मास्टर ट्रेनर्स को निर्देशित किया।

कलेक्टर सिंह ने बताया कि प्रत्येक विधानसभा में संगवारी मतदान केन्द्र बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि महिला मतदान अधिकारियों द्वारा संगवारी मतदान केन्द्रों में मतदान कराया जाएगा। उन्होंने संगवारी मतदान केन्द्रों के लिए महिला मतदान अधिकारियों को विशेष प्रशिक्षण देने के निर्देश मास्टर ट्रेनर्स को देने कहा। उन्होंने कहा कि संगवारी मतदान केन्द्रों में सभी कर्मचारी महिलाएं ही होंगी। वहां मतदान सामग्री प्राप्त करने से लेकर वापसी तक मतदान से संबंधित संपूर्ण कार्य महिला कर्मचारियों को ही करना होगा।

उन्होंने निर्वाचन अभिकर्ता को भी प्रशिक्षण देने कहा। उन्होंने कहा कि मतदान केन्द्र में मोबाईल फोन पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। उन्होंने दिव्यांग एवं बुजुर्ग मतदाताओं की मदद के लिए स्काउट एवं एनसीसी के विद्यार्थियों को सहयोग में लाने हेतु निर्देशित किया। कलेक्टर ने कहा कि 50 प्रतिशत मतदान केन्द्रों में वेबकास्टिंग का कार्य किया जाएगा। मतदान केन्द्रों में वेबकास्टिंग के लिए कैमरा का इन्टालेशन चिन्हांकित मतदान केन्द्रों में किया जा रहा है। इसके लिए निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के आधार पर कार्य करने के निर्देश दिए।

इस दौरान मास्टर ट्रेनर्स दीपक ठाकुर ने प्रजेन्टेशन के माध्यम से होम वोटिंग, मतदान केन्द्रों की वेबकास्टिंग, सुविधा केन्द्रों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ अमित कुमार, अपर कलेक्टर श्रीमती इंदिरा नवीन प्रताप सिंह, एसडीएम अरूण वर्मा, संयुक्त कलेक्टर वीरेन्द्र सिंह, एसडीएम डोंगरगढ़ गिरीश रामटेके, एसडीएम अश्वन कुमार, डिप्टी कलेक्टर सरस्वती बंजारे, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्रीमती गुरूप्रीत कौर, जिला ई-प्रबंधक सौरभ मिश्रा सहित सभी विधानसभा क्षेत्र के सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं मास्टर ट्रेनर्स उपस्थित थे।

राजस्व प्रकरणों का निराकरण सर्वोच्च प्राथमिकता से करें - कलेक्टर डोमन सिंह

No comments Document Thumbnail

राजनांदगांव। कलेक्टर डोमन सिंह ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर राजस्व से संबंधित प्रकरणों की राजस्व अनुभागवार समीक्षा की। कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों से कहा कि राजस्व विभाग शासन की महत्वपूर्ण विभाग है, विभागीय अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि राजस्व प्रकरणों का निराकरण सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ निर्धारित समय पर निराकरण करन की दिशा में अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें। कलेक्टर ने बैठक में अधिकारियों से कहा कि मुख्यमंत्री का जिले में भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान दिए निर्देशों और घोषणा से संबंधित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें।

कलेक्टर ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा दी गई स्वीकृति और घोषणा का निराकरण में कोताही ना हो, इस पर विशेष ध्यान रखा जाए। कलेक्टर ने बैठक में राजस्व से संबंधित सीमांकन, नामांतरण खाता, विभाजन आदि से  संबंधित प्रकरणों की समीक्षा की। कलेक्टर ने कहा कि हितग्राही के प्रकरण की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए शीघ्र निराकरण हो इस दिशा में कार्रवाई करें। कलेक्टर ने जाति प्रमाण पत्र बनाने की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि जाति प्रमाण पत्र महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है।

जाति प्रमाण पत्र शैक्षणिक गतिविधियों के साथ ही संबंधित व्यक्ति के जीवन के क्षेत्रों में महत्वपूर्ण दस्तावेज के रूप में उपयोग में लाया जाता है। इस विषय को ध्यान में रखते हुए जाति प्रमाण पत्र बनाने के दौरान सतर्कता पूर्वक कार्रवाई करें। कलेक्टर ने कहा कि स्कूली छात्र-छात्राओं के जाति प्रमाण पत्र बनाने में गति लाएं। कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों से कहा कि शासकीय भूमि पर अपनी नजर रखें। शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा और अतिक्रमण पर कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण मुक्त करें। इस अवसर पर अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, संयुक्त कलेक्टर खेमलाल वर्मा, एसडीएम अरूण वर्मा सहित अन्य राजस्व अधिकारी उपस्थित थे।

पुरस्कार मिले ना मिले अविष्कार होना चाहिए : कलेक्टर

No comments Document Thumbnail

राजनांदगांव। कलेक्टर डोमन सिंह जिला स्तरीय इंस्पायर अवार्ड प्रोजेक्ट प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कलेक्टर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पुरस्कार मिले ना मिले अविष्कार होना चाहिए अर्थात किसी भी प्रतियोगिता में हार-जीत उतना मायने नहीं रखता है, जितना नवीन अविष्कारों के प्रति सजग रहते हुए लगातार वैज्ञानिक सोच के माध्यम से कम लागत में नए अविष्कार किये जाये। उन्होंने एक बड़े समूह को लाभान्वित करने हेतु वैज्ञानिक सोच का विकास करने हेतु प्रेरित किया। भारत सरकार, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के प्रतिनिधि राहुल प्रकाश ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को एक लक्ष्य तय कर उस दिशा में योजनाबद्ध ढंग से ठोस प्रयास करने हेतु प्रेरित किया। 



उन्होंने सतत योजनाबद्ध और कठिन परिश्रम से तय लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु क्रियाशील रहने की आवश्यकता पर जोर दिया। जिला शिक्षा अधिकारी राजेश सिंह ने विद्यार्थियों द्वारा नवीन सोच के आधार पर बनाए गए विभिन्न मॉडल की प्रशंसा की एवं उनके उवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी आदित्य खरे, सचिव जिला जन साक्षरता समिति श्रीमती रश्मि सिंह, प्राचार्य डॉ. बल्देव प्रसाद मिश्र हायर सेकेंडरी विद्यालय कैलाश शर्मा, प्राचार्य हायर सेकेंडरी शाला टेडे़सरा दीपक ठाकुर, विकासखंड शिक्षा अधिकारी वाई डी साहू, बीआरसी राजनांदगांव भगत सिंह ठाकुर सहित संबंधित शालाओं के प्रभारी शिक्षक एवं विद्यार्थीगण उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन नोडल अधिकारी सहायक संचालक आदित्य खरे द्वारा किया गया।

जिला स्तरीय प्रतियोगिता में कुल 14 विकासखंडों के प्रतिभागी शामिल हुए थे। बालोद जिले से कुल 136 मॉडल शामिल हुए थे। जिसमें से 13 मॉडल को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु चयन किया गया है। इसी प्रकार अविभाजित राजनांदगांव जिले से 207 मॉडल शामिल हुए थे। उसमें से 20 मॉडल को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु चयन किया गया है।

प्रतियोगिता के मुख्य आकर्षक मॉडल

ग्लूकोस मॉनिटरिंग सिस्टम, हिट ऑब्जर्विंग कूलिंग अमरेला, महुआ फूल बीनने की मशीन, बाढ़ संकेतक, स्मार्ट टॉयलेट, फसल को जंगली जानवर से बचाना, मिलिट्री कूलिंग जैकेट प्रतियोगिता में 3 सदस्य 16 दल बनाए गए थे। उनके द्वारा मॉडल को चयन किया गया, तत्पश्चात 3 सदस्य यूरी दल के द्वारा जिला बालोद के लिए 13 मॉडल एवं जिला राजनांदगांव हेतु 20 मॉडल, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले के मॉडल को फाइनल चयनित किया गया।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.