Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label डॉ. रश्मि चंद्राकर. Show all posts
Showing posts with label डॉ. रश्मि चंद्राकर. Show all posts

कानून-व्यवस्था का जिम्मा क्या चोरों और अपराधियों के हाथों में सौंप दिया गया है - डॉ. रश्मि

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. रश्मि चंद्राकर ने कहा है कि महासमुंद जिला मुख्यालय में बवानकेरा निवासी द्रोण चंद्राकर जी से दिन दहाड़े चोरी की घटना से यह स्पष्ट हो गया है कि जिले की कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। कलेक्टोरेट जैसे अतिसंवेदनशील क्षेत्र में, जहां हर समय पुलिस और प्रशासन का जमावड़ा रहता है, जहां कलेक्टर और पुलिस कप्तान का कार्यालय है, वहां अपराधी बेखौफ होकर कार का शीशा तोड़कर 3 लाख रुपये ले उड़े। यह घटना जिले में कानून व्यवस्था की लचर स्थिति का जीता-जागता उदाहरण है।

कांग्रेस नेत्री ने सवाल उठाया है कि अगर अपराधी इतनी बेधड़क होकर मुख्यालय के भीतर ही वारदात कर सकते हैं, तो आम जनता का क्या हाल होगा? जिले में कानून व्यवस्था का कोई अस्तित्व बचा है या पुलिस केवल नाम की रह गई है? जारी बयान में डॉ. रश्मि ने कहा है कि शर्म की बात है कि कलेक्टोरेड जैसे अतिसंवेदनशील क्षेत्र में समाज कल्याण विभाग दफ्तर के ठीक सामने दिन दहाड़े यह वारदात हुई और प्रशासन के सीसीटीवी कैमरे भी खराब और बंद हालत में महज शो पीस बने पाए गए। यदि इस घटना से भी प्रशासन और पुलिस नहीं जागती है, तो जनता को यह मान लेना चाहिए कि कानून-व्यवस्था का जिम्मा अब चोरों और अपराधियों के हाथों में सौंप दिया गया है। चोरों का साहस तो देखिए। यह घटना न सिर्फ प्रशासन की नाकामी को उजागर करती है, बल्कि अपराधियों के बढ़ते हौसले को भी दर्शाती है। सवाल यह है कि आखिरकार इतनी बड़ी घटना के बावजूद प्रशासन और पुलिस की नींद कब खुलेगी? या फिर यह मान लिया जाए कि अपराधियों का पुलिस पर अब कोई डर नहीं बचा? शहर के भीतर सुरक्षा व्यवस्था का यह हाल है, तो ग्रामीण इलाकों में क्या स्थिति होगी, इसकी सिर्फ कल्पना ही की जा सकती है।

डॉ. रश्मि ने कहा है कि पुलिस और प्रशासन का रवैया अपराधियों को अप्रत्यक्ष रूप से हौसला दे रहा है। यह घटना केवल एक चोरी नहीं है, बल्कि यह उस भरोसे पर चोट है जो जनता ने पुलिस और प्रशासन पर किया था। यह अकेली घटना भी नहीं है, जिले में आए दिन ऐसी वारदातें हो रही हैं, जिनसे कानून व्यवस्था और आम जनता की सुरक्षा को लेकर सवालिया निशान लग रहे हैं। कई तरह के अपराधों और अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के हौसले बुलंद हैं तथा आम जनता बेबस और परेशान है। जनता के कथित प्रतिनिधियों को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, चुनाव जीतने के बाद उन्हें केवल अपनी चिंता है।पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था का बुरा हाल है। प्रदेश की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर नकारी साबित हो चुकी है।

कांग्रेस का विधानसभा स्तरीय पदयात्रा 9 से 14 अगस्त तक

No comments Document Thumbnail

महासमुन्द। भारत के आजादी की 75वीं वर्षगांठ अमृत महोत्सव पर "जरा याद करो कुर्बानी भारत@75" के थीम पर आयोजित महासमुन्द विधानसभा स्तरीय पदयात्रा कार्यक्रम की रूपरेखा तय हो गई है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि 9 अगस्त 2022 दिन मंगलवार से पदयात्रा प्रारंभ होने जा रहा है। 


प्रथम दिवस  ग्राम बेमचा से पदयात्रा प्रारंभ होकर ग्राम पतेरापाली में समापन होगा। जिसमें महासमुन्द विधानसभा प्रभारी विनोद सेवनलाल चंद्राकर विधायक एवं संसदीय सचिव एवं डॉ. रश्मि चंद्राकर जिला अध्यक्ष विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।             

कार्यक्रम की रूपरेखा

9 अगस्त सुबह 10.00 बजे ग्राम बेमचा, 11.00- परसदा (ब), 11.30 - कौंदकेरा, 12.00, बनसिवनी, 12.30 - जूनाडीह (बनसिवनी), 01.00 - सोरिद, 01.30 - चोरभट्ठी, 02.00 - गौरखेड़ा, (2.30 से 3.30 तक भोजन - दलदली में) 03.30 - उमरदा, शाम 04.00 - मुड़मार, 04.30 पतेरापाली में समापन होगा।

10 अगस्त बुधवार

सिरगिड़ी,  झालखम्हरिया, कोसरंगीबोरियाझर,केशवाखट्टीलभराकला, परसदा,

12 अगस्त शुक्रवार 

जीवतराकोनाबकमामोरधाधनसुलीमुरकीकानेकेराशेर, मोरधा,लभराखुर्द,

13 अगस्त शनिवार

 खैरा, परसकोल,मचेवाभुरका, लाफिनकला, लाफिनखुर्द,

14 अगस्त रविवार 

चिगरोदबम्हनी, परसट्ठी, बरोंडा बाजारमहासमुंद शहर में समापन किया जाएगा। पदयात्रा में प्रदेश पदाधिकारी, जिला -ब्लॉक पदाधिकारी, प्रकोष्ट पदाधिकारी, बूथ जोन सेक्टर कार्यकर्ता  एवम ब्लॉक पदाधिकारी व सभी कांग्रेस जन, वरिष्ठ जन, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, NSUI समस्त प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं सदस्यगण से उपस्थित रहने की अपील की गई है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.