Media24Media.com: डीएसपी

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label डीएसपी. Show all posts
Showing posts with label डीएसपी. Show all posts

छत्तीसगढ़ : 59 अधिकारी उप पुलिस अधीक्षक एवं समकक्ष पद पर हुए पदोन्नत

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन, गृह (पुलिस) विभाग द्वार जारी आदेश के तहत राज्य शासन की विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार कुल 59 निरीक्षक, कंपनी कमांडर, प्लाटून कमांडर, रेडियो निरीक्षक, उप निरीक्षक एवं वरिष्ठ रिपोर्टर संवर्ग के अधिकारियों को उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) तथा समकक्ष पदों पर पदोन्नत किया गया है। पदोन्नत अधिकारियों में विभिन्न संवर्गों के अधिकारी शामिल हैं।

उप पुलिस अधीक्षक के पद पर 46 अधिकारियों को पदोन्नत किया गया है, जिनमें सुरेश कुमार भगत, ओम प्रकाश कुजूर, श्री तुल सिंह पटटावी, नोहरलाल मण्डावी, यशकरण द्वीप ध्रुव, सुश्री शशिकला (मरकाम) उईके, सुशील मलिक, कमलेश्वर कुमार भगत, कुंज बिहारी नागे, बृजेश कुमार तिवारी, रमाकान्त साहू, चंद्रशेखर ध्रुव, एम्ब्रोस कुजूर, इन्द्रभूषण सिंह, विपिन रंगारी, चुन्नू तिग्गा, हरिबिंदर सिंह, श्रीमती रीना नीलम कुजूर, क्रिसेंसिया तिर्की, सुश्री लता चौरे , प्रमोद कुमार किस्पोट्टा गोपाल सिंह ध्रुवे, श्रीमती गंगा ध्रुवे, श्रीमती सत्यपा तारम (भुआर्य), श्रीमती मीना चौधरी, श्रीमती स्वाती मिश्रा, श्रीमती कुमारी चंद्राकर, सुश्री मंजूलता राठौर, श्रीमती श्रुति चक्रवर्ती, सुश्री संतोषी ग्रेस, श्रीमती आशा (लकड़ा) तिर्की, श्रीमती बैजंतीमाला तिग्गा, 

सुश्री किरण गुप्ता, श्रीमती रोशनी वासनिक (कुजूर), श्रीमती उषा सौंधिया, श्री विवेक शर्मा, नरेश कुमार पटेल, श्रीमती नवी मोनिका शर्मा (पाण्डेय), श्रीमती माया शर्मा, श्रीमती ममता शर्मा (अली), श्रीमती सत्यकला रामटेके, सुश्री योगिताबाली खापर्डे, श्रीमती प्रमिला मण्डावी, श्रीमती कविता ध्रुवे, श्रीमती भारती मरकाम (शोरी) और लक्ष्मी प्रसाद जायसवाल शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, सहायक सेनानी के पद पर 7 अधिकारियों को पदोन्नत किया गया है, जिनमें रुस्तम सारंग, नरेश कुमार नेहरु, टेलेस्फोर मिंज, याद राम बघेल, विकास कुजूर, मनोज कुमार गुप्त और नीलककिशोर अवस्थी के नाम सम्मिलित हैं।

उप पुलिस अधीक्षक (अंगुल चिन्ह)संवर्ग में 3 अधिकारियों को पदोन्नति मिली है, जिनमें अजय कुमार साहू, राकेश कुमार नरवरे और श्रीमती विद्या जौहर शामिल हैं।उप पुलिस अधीक्षक (रक्षित) के पद पर श्रीमती सीमा अहिरवार (भास्कर) को पदोन्नत किया गया है। उप पुलिस अधीक्षक (विशेष शाखा)के पद पर अनिल कुमार कश्यप को पदोन्नति दी गई है। वहीं, उप पुलिस अधीक्षक एम (वरिष्ठ रिपोर्टर) के पद पर संजय कुमार शुक्ला को पदोन्नत किया गया है।

अब महासमुन्द में बेतरतीब पार्किंग पड़ेगा महंगा, होगी वाहनों की जब्ती, यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने अभियान

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। शहर में स्वच्छता, व्यवस्था और सुरक्षा अभियान के तहत नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती राशि त्रिभुवन महिलांग ने वाहनों की पार्किंग को दुरूस्त करने के लिए यातायात डीएसपी, पार्षद और पालिका कर्मचारियों की एक बैठक ली। बैठक में कई अहम फैसले लिए गए हैं। जिसमें टू ब्हीलर, फोर ब्हीलर वाहनों की पार्किंग स्थल निर्धारित किया गया है। इसके बाद भी बेतरतीब पार्किंग करने पर यातायात पुलिस द्वारा वाहनों की जब्ती करने का निर्णय लिया गया है।



नगर पालिका के अध्यक्ष सभाकक्ष में गुरुवार को नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती राशि त्रिभुवन महिलांग की अध्यक्षता में पार्षद अमन चंद्राकर, महेन्द्र जैन, यातायात डीएसपी राजेश देवांगन, राजस्व प्रभारी दिलीप चंद्राकर, सीताराम तेलक के अलावा सफाई कर्मचारी बैठक में मौजूद थे। शहर में चलाए जा रहे स्वच्छता, व्यवस्था और सुरक्षा अभियान के तहत बैठक में पार्किंग के लिए चार स्थानों का चयन किया गया है। इस दौरान नपाध्यक्ष श्रीमती महिलांग और डीएसपी देवांगन ने यातायात पुलिस के साथ पालिका के चार कर्मचारियों को शामिल किया है।

पालिका कर्मचारी यातायात पुलिस के साथ पार्किंग के अलावा दुकान का सामान बाहर रखने पर जब्ती की कार्यवाई करेंगे। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया है कि शुक्रवार यानी कल से पालिका कर्मचारी मनोज कुमार यातायात पुलिस के साथ अहिंसा द्वार से सराफा बाजार तक वाहनों का पार्किंग पुराना कांजी हाउस में वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था करेंगे। इस दौरान व्यापारियों को अपने वाहन निर्धारित स्थान पर खड़ी करनी होगी। इस प्रकार यातायात पुलिस के साथ पालिका कर्मचारी गणेशु सिंद्रे द्वारा मनीष मिष्ठान से महामाया मंदिर मार्ग को बैरिकेडिंग किया जाएगा। 

यहां के दुकानदारों सहित बाजार आने वाले ग्राहकों के लिए इंदिरा मार्केट के पीछे सब्जी मार्केट से लगे शेड में वाहनों की पार्किंग स्थल बनाया गया है। नितेश पटेल गुरु घासीदास बस स्टैंड हो कर आने वाले या सब्जी मार्केट जाने वाले वाहनों को रैन बसेरा के पीछे और पानी टंकी के पास पार्किंग व्यवस्था की देख रेख की जिम्मेदारी दी गई है। ऐसे ही जितेन्द्र सोनी और यातायात पुलिस बरोड़ा चौक से नेहरू चौक सड़क की दोनों ओर खड़ी वाहनों मुख्य मार्ग से अंदर तहसीलदार निवास के पास तथा टाउन हॉल के पास पार्किंग व्यवस्था देखेंगे। लोगों को समझाइश के बावजूद भी सड़कों या दुकानों के बाहर वाहन खड़ी पाया जाता है तो यातायात पुलिस ज़ब्त करेंगे। 

बैठक में नपाध्यक्ष श्रीमती महिलांग पूरी टीम के साथ 6 सितंबर 2022 को बरोड़ा चौक से बीटीआई रोड, गौरव पथ का भ्रमण करेंगे। नपाध्यक्ष श्रीमती महिलांग ने सभी व्यापारियों, आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि, शहर में स्वच्छता, व्यवस्था, और सुरक्षा अभियान को अमलीजामा पहनाने के लिए जन सहयोग के बिना मुमकिन नहीं है। उन्होंने कहा पालिका कर्मचारी और यातायात पुलिस को अपना सहयोग देकर एक सुंदर शहर की कल्पना को साकार करने में सभी अपना समर्थन व सहयोग दें।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.