Media24Media.com: टमाटर के दाम

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label टमाटर के दाम. Show all posts
Showing posts with label टमाटर के दाम. Show all posts

आसमान छू रहे टमाटर के दाम, इन सब्जियों ने भी बिगाड़ा जेब का बजट, जानिए कहां कितना रेट

No comments Document Thumbnail

 Tomato Price Hike : आम तौर पर घरों की लगभग सभी सब्जियों और सलाद में नजर आने वाला टमाटर आज बहुत ही खास हो चुका है और इसे लोग फिलहाल तभी खरीदने की सोच रहे हैं, जब तक कोई खास मौका हो. हो या फिर घर मे कोई खास मेहमान आने वाले हों।


दशहरा और दिवाली त्यौहार करीब हैं, ऐसे में टमाटर के रेट में और उछाल आने की संभावना है. सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि बाजार में आपूर्ति की कमी है. बारिश के कारण किसानों ने टमाटर की ज्यादा खेती नहीं की है, इसलिए कीमत बढ़ी है. त्योहार के बाद इसमें कमी आ सकती है।

जानिए अपने जिले का रेट
सब्जी में टमाटर का रोज इस्तेमाल होता है, लेकिन टमाटर का स्वाद पाना अब महंगा होता जा रहा है. टमाटर की दामों में एक बार फिर तेजी आ गई है. सप्लाई ना आने और त्योहारी सीजन में टमाटर की डिमांड बढ़ने की वजह से कीमतें बढ़ रही हैं. छत्तीसगढ़ में टमाटर का दाम शतक के आसपास टिका हुआ है।

रायपुर में आज टमाटर थोक में 60 से 65 और चिल्लर में 90 से 100 रुपए प्रति किलोग्राम है.
बलौदाबाजार में टमाटर 80 रुपए किलो बिक रहा है.
कांकेर में 70 रुपए किलो टमाटर
जांजगीर चांपा में 80 रुपए किलो टमाटर बिक रहा है.
बेमेतरा में टमाटर 70 से 80 रु किलो बिक रहा है.
दुर्ग में भी टमाटर 80 रु प्रति किलो बिक रहा है.
कोंडागांव में टमाटर की कीमत 80 रुपए प्रति किलो है.

टमाटरों की चोरी : रात भर में चोर चुरा ले गए ढाई लाख के टमाटर, किसान ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई

No comments Document Thumbnail

Tomatoes Stolen : पिछले कुछ समय से देशभर में लगातार टमाटर के दाम बढ़ रहे हैं. 10-10 रुपये किलो मिलने वाला टमाटर देश के कई हिस्सों में 150 रुपये से अधिक में बिक रहा है. टमाटर आम लोगों की पहुंच से दूर हो चुका है, लेकिन कुछ लोगों के लिए यह कमाई का बड़ा जरिया बनकर आया है. इस बीच टमाटर चोरी की एक अनोखी घटना सामने आई है.


कर्नाटक के हासन जिले में एक किसान का आरोप है कि उसके 2.5 लाख रुपये के टमाटर चोरी कर लिए गए हैं. ढाई लाख रुपये के टमाटरों की यह चोरी किसान के खेत से ही हुई है और यह घटना मंगलवार 4 जुलाई की रात को घटी.

महिला किसान धरानी का कहना है कि उन्होंने 2 एकड़ की जमीन में टमाटर की फसल लगाई थी. उन्होंने बताया कि बेंगलुरू के बाजार में टमाटर 120 रुपये किलो बिक रहे हैं. उनकी फसल तैयार थी और उन्होंने टमाटर तोड़कर बाजार भेजने की पूरी तैयारी कर ली थी.

धरानी ने बताया कि उन्हें बीन्स की खेती में भारी नुकसान हुआ था और फिर लोन लेकर टमाटर लगाए. उन्होंने कहा, हमारी टमाटरों की खेती बहुत अच्छी हुई और इस समय टमाटर के दाम भी काफी बढ़े हुए हैं. उनका आरोप है कि चोर उनके खेत से 50-60 किलो टमाटर चुराकर तो ले ही गए. इसके साथ ह वह बाकी की फसल को बर्बाद भी कर गए. इस संबंध में स्थानीय हलेबीडू पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई गई है.


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.