Media24Media.com: जोबा

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label जोबा. Show all posts
Showing posts with label जोबा. Show all posts

जोबा में सामुदायिक भवन बनने के साथ ही होगा सीसी रोड का निर्माण, अनेक विकास कार्यों के लिए भूमिपूजन

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। पूर्व जनपद उपाध्यक्ष सेवनलाल चंद्राकर ने ग्राम पंचायत जोबा में विकास कार्यों के लिए भूमिपूजन किया। गुरूवार को ग्राम पंचायत जोबा में साहू समाज व ध्रुव समाज के लिए सामुदायिक भवन निर्माण के साथ ही सीसी रोड निर्माण के लिए भूमिपूजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जनपद उपाध्यक्ष सेवनलाल चंद्राकर थे। अध्यक्षता जिला पंचायत सदस्य अमर अरूण चंद्राकर ने की। विशेष अतिथि  बीज अनुसंधान समिति के संचालक दाउलाल चंद्राकर, ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ढेलू निषाद, जनपद सदस्य विक्रम महिलांग, सरपंच नरेंद्र साहू मौजूद थे।

पूजा अर्चना पश्चात मुख्य अतिथि चंद्राकर ने विकास कार्यों के लिए भूमिपूजन किया। अपने संबोधन में चंद्राकर ने कहा कि सामुदायिक भवन बनने से न केवल समाज के लोगों को बैठक संबंधी कार्यों में सहुलियत होगी बल्कि विभिन्न आयोजनों के लिए दूसरे भवनों का सहारा लेना नहीं पड़ेगा। वहीं सीसी रोड बनने से आवाजाही में सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि पौने पांच साल में क्षेत्र में चहुंमुखी विकास कराया गया है। ग्रामीणों की मांग के अनुसार प्राथमिकता के साथ क्षेत्र में विकास हुए हैं। बीज अनुसंधान समिति के संचालक दाउलाल चंद्राकर व जिला पंचायत सदस्य अमर चंद्राकर ने कहा कि संसदीय सचिव व विधायक विनोद चंद्राकर के नेतृत्व में क्षेत्र का चहुंमुखी विकास हो रहा है।

शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई के साथ सभी क्षेत्रों में प्राथमिकता के आधार पर विकास कराए जा रहे हैं। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपसरपंच उदेराम ध्रुव, लता गायकवाड़, प्रमिला ढीढी, गजल महिलांग, भुनेश्वरी ध्रुव, शिवभतपहरी, मोंगरा बाई, जानकी साहू, टीकालाल यादव, गेंदलाल भतपहरी, गोपीचंद बघेल, देवसिंग यादव, यादराम ध्रुव, रोहित ध्रुव, सुशील कुमार ध्रुव, निरंजन ध्रुव, करण साहू, चेतन साहू, लोचन साहू, छन्नू साहू, लीलाधर साहू, राधेश्याम साहू सहित साहू व ध्रुव समाज के पदाधिकारीगण मौजूद रहे।

गड़सिवनी और जोबा को मिली करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात

No comments Document Thumbnail

महासमुन्द। संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने ग्राम गढ़सिवनी और जोबा में करोड़ों के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। आज रविवार को ग्राम गढ़सिवनी में सामुदायिक भवन, पानी टंकी निर्माण, पाइपलाइन विस्तारीकरण, ग्राम जोबा में नाली निर्माण व अहाता निर्माण का भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर थे। अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष यतेंद साहू ने की। विशेष अतिथि के रूप में मंडी अध्यक्ष हीरा बंजारे, सरपंच संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र चंद्राकर, ढेलू निषाद,


जिला पंचायत सदस्य अमर चंद्राकर, जनपद सदस्य विक्रम महिलांग, कुणाल चंद्राकर, हेमन्त डड़सेना, सचिन गायकवाड़, माणिक साहू, सरपंच जयश्री सोनकर, नरेंद्र साहू मौजूद थे। अपने संबोधन में संसदीय सचिव चंद्राकर ने कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। गांवों में मूलभूत सुविधाओं की ओर प्राथमिकता के साथ ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने गांव में कराए गए विकास कार्यों को गिनाते हुए कहा कि गांवों के विकास में कोई कमी नहीं हुई है। सड़क, पानी, बिजली, शिक्षा के क्षेत्र में ग्रामीणों की मांग के अनुसार कार्य कराए गए हैं।

गढ़सिवनी के स्कूल में सायकल स्टैंड के लिए दो लाख की घोषणा

उन्होंने कहा कि किसानों की खुशहाली के लिए बनाई गई योजनाओं से खेती किसानी की ओर लोगों का फिर से झुकाव हो रहा है। कोडार बांध की नहरों में लाइनिंग का कार्य होने से टेल एरिया तक पानी पहुंचाने के साथ ही अतिरिक्त सिंचाई सुविधा किसानों को मिल रही है। संसदीय सचिव चंद्राकर ने ग्राम पंचायत गढ़सिवनी के ग्रामीणों की मांग पर स्कूल में सायकल स्टैंड के लिए दो लाख रूपए की राशि देने की घोषणा की। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राधिका सोनकर,

कमलेश सोनकर, कृष्ण कुमार साहू, तोमन सिंह ध्रुव, भुवन ध्रुव, श्यामलाल निषाद, पुनित निषाद, दिलीप साहू, मन्नू साहू, चंद्रशेखर पुष्पाकर, पीलूराम ध्रुव, रूपसिंह ध्रुव, रामू साहू, उत्तम साहू, लेखू साहू, मनोज ध्रुव, नरेश बंजारा, नंदकुमार, संतोष साहू, परमेश्वर साहू, उदेराम ध्रुव, टीकालाल यादव, गोपीचंद बघ्ज्ञेल, गजल महिलांग, जानकी साहू, भुवनेश्वरी ध्रुव, मोंगराबाई, देवसिंह यादव, राजकुमार राजपुत, यादराम ध्रुव, केजउराम साहू, शिवप्रसाद बघेल, चेतन साहू, छन्नू साहू, लोचन साहू, समारू डहरिया, निरंजन ध्रुव, टीकाराम साहू, दुर्गेश साहू सहित ग्रामीणजन मौजूद थे।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.