Media24Media.com: जेपी नड्डा

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label जेपी नड्डा. Show all posts
Showing posts with label जेपी नड्डा. Show all posts

आज छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे जेपी नड्डा, नालंदा परिसर में छात्रों से मिलने के बाद सदस्यता अभियान में भाग लेंगे

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : छत्तीसगढ़ दौरे पर बीजेपी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष और केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा आज रायपुर आ रहे हैं। नड्डा प्रदेश मुख्‍यालय में सरकार और संगठन के नेताओं के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान सदस्‍यता अभियान की समीक्षा के साथ ही संगठन और सरकार से जुड़े अन्‍य विषयों पर चर्चा होगी।


जानकारी के अनुसार बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा आज दोपहर 3 बजे एक दिवसीय प्रवास पर रायपुर आएंगे। इसके बाद बीजेपी प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर जाएंगे। जहां नड्डा संगठन का महापर्व सदस्यता अभियान की प्रगति की समीक्षा करेंगे।


नड्डा देर शाम 7 बजे प्रदेश भाजपा कार्यालय (कुशाभाऊ ठाकरे परिसर) पहुँचेंगे और सदस्यता अभियान की समीक्षा करने प्रमुख पदाधिकारियों, प्रदेश सरकार के मंत्रियों, सांसदों, प्रदेश सदस्यता अभियान टोली, जिला पंचायत अध्यक्ष, महापौर, प्रदेश महामंत्री व संभाग प्रभारी-सह प्रभारियों की बैठक लेंगे।

साथ ही पार्टी के कार्यक्रमों में शामिल होंगे। बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेशाध्यक्ष किरण देव सहित पार्टी के प्रमुख पदाधिकारी शामिल होंगे। बैठक के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा देर रात दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

भाजपा आलाकमान ने वसुंधरा राजे को बुलाया दिल्ली, सीएम पद पर हो सकती है चर्चा

No comments Document Thumbnail

राजस्थान। भाजपा आलाकमान ने पूर्व सीएम वसुंधरा राजे को दिल्ली बुलाया है। राजे कुछ देर बाद दिल्ली के लिए रवाना होगीं। कल सुबह वे पार्टी नेताओं के साथ मुलाकात करेंगी। इस दौरान सीएम पद को लेकर चर्चा हो सकती है।

राजस्थान के सीएम को लेकर एक बार हलचल तेज हो गई है। भाजपा आलाकमान ने पूर्व सीएम वसुंधरा राजे को दिल्ली बुलाया है। राजे आज रात  10:30 बजे इंडिगो एयरवेज की फ्लाइट से दिल्ली के लिए रवाना होगीं।

गुरुवार कल सुबह वसुंधरा राजे की जेपी नड्डा (JP Nadda) और अमित शाह से मुलाकात हो सकती है। इस मुलाकात से पहले दो बातें निकलकर सामने आईं हैं। पहली ये कि भाजपा आलाकमान(high command) किसी सीएम के चेहरे पर अपनी सहमति बन चुका है। जिसके नाम पर वसुंधरा राजे को भी सहमत करना चाहता है। वहीं, चर्चा ये है कि पार्टी आलाकमान एक फिर राजस्थान की सत्ता वसुंधरा राजे के हाथ में सौंपना चाहता है।

अमरजीत भगत ने कसा तंज, कहा- छत्तीसगढ़ में जेपी नड्डा नहीं भर पाएंगे भाजपा का गड्ढा

No comments Document Thumbnail

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के दौरे पर मंत्री अमरजीत भगत ने तंज कसते हुए कहा कि जेपी नड्डा नहीं भर पाएंगे भाजपा का गड्ढा. उन्होंने भाजपा के केंद्रीय नेताओं के दौरे से फर्क नहीं पड़ने की बात कहते हुए छत्तीसगढ़ की जगह भाजपा नेताओं को मणिपुर पहले जाने की नसीहत दी.


मंत्री अमरजीत भगत ने मीडिया से चर्चा में कहा कि भाजपा के नेता वहीं जाएंगे जहां शांति है. केंद्रीय नेता वहां नहीं जाएंगे, जहां हिंसा है. भाजपा के नेता मणिपुर नहीं जाएंगे. भाजपा के नेता पलायनवादी हैं. इसके साथ ही अमरजीत भगत ने कहा कि बिलासपुर संभाग में कांग्रेस मजबूत है. भाजपा हो या आप किसी के समीकरण से कोई फर्क नहीं पड़ता. आप वाले हवा के लाठी भांज रहे हैं. छत्तीसगढ़ में आप का कोई वजूद नहीं है.

बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दुर्ग में सभा के बाद आज भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बिलासपुर में सभा को संबोधित करने जा रहे हैं. दोपहर तीन बजे रेलवे के फुटबॉल ग्राउंड में होने वाली जेपी नड्‌डा की जनसभा में भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम प्रकाश माथुर, सह प्रभारी नितिन नबीन, प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल समेत पार्टी के तमाम दिग्गजों के शामिल होने की उम्मीद है.


30 जून को छत्तीसगढ़ आएंगे जेपी नड्डा , करेंगे जनसभा को संबोधित

No comments Document Thumbnail

रायपुर :  प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही महीनों शेष हैं। ऐसे में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टी के राष्ट्रीय नेता लगातार प्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं। बता दें कि हाल ही में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दुर्ग आए थे। इस दौरान उन्होंने दुर्ग में एक बड़ी सभा को संबोधित किया था। अब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एक दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आने वाले है।


मिली जानकारी के अनुसार, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एक दिवसीय दौरे पर 30 जून को छत्तीसगढ़ आएंगे। बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बिलासपुर में एक बड़ी सभा को संबोधित करेंगे और भाजपा के पक्ष में माहौल बनाएंगे।

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा जिस सभा को संबोधित करेंगे उस सभा का आयोजन बिलासपुर के रेलवे मैदान में दोपहर दो बजे से किया जाएगा। इस सभा में 25 हजार लोगों के आने का भाजपा ने दावा किया है।


Farmers Protest: सरकार और किसान नेताओं के बीच आज बातचीत

No comments Document Thumbnail

नई दिल्ली : किसान आंदोलन (Farmer protest Live Update) को खत्म करने के प्रयास में जुटी केंद्र सरकार ने किसान नेताओं से मीटिंग के लिए आमंत्रण भेजा है। बताया जा रहा है कि आज दोपहर 3 बजे किसान नेताओं संग बैठक होगा। इससे पहले किसान नेताओं ने केंद्र की अपील को दरकिनार करते हुए सोमवार को कहा कि वे नए कृषि कानूनों के खिलाफ 'निर्णायक लड़ाई' के लिए दिल्ली आए हैं और मांगें पूरी होने तक उनका आंदोलन (Farmer Protest) जारी रहेगा।





यह भी पढ़ें : –जानिए कैसी होगी आपके नए महीने की शुरुआत, क्या कहता है आपका आज का राशिफल





प्रधानमंत्री ने विपक्ष पर किया हमला





वहीं, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कानूनों का बचाव किया और विपक्षी दलों पर हमला बोलते हुए कहा कि वे सरकार के फैसले पर भ्रम फैला रहे हैं। उधर, विपक्षी दलों ने सरकार पर दबाव बढ़ा दिया है और कहा है कि केंद्र को किसानों के 'लोकतांत्रिक संघर्ष का सम्मान' (Farmer protest Live Update) करना चाहिए तथा संबंधित कानूनों को निरस्त करना चाहिए। प्रदर्शनकारी किसानों के एक प्रतिनिधि ने सिंघू बॉर्डर पर संवाददाता सम्मेलन में कहा कि जब तक किसानों की मांगें पूरी नहीं हो जातीं, तब तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा।





यह भी पढ़ें : –देव दीपावली में वाराणसी पहुंचे पीएम मोदी, कृषि कानून के गिनाए फायदे





'मांगों से नहीं होगा समझौता'





भारतीय किसान यूनियन (दकौंडा) के महासचिव जगमोहन सिंह ने कहा, 'हम अपनी मांगों से समझौता नहीं कर सकते।'' उन्होंने कहा कि यदि सत्तारूढ़ पार्टी उनकी चिंता पर विचार नहीं करती तो उसे 'भारी कीमत' चुकानी होगी। किसानों के प्रतिनिधि ने कहा, 'हम यहां निर्णायक लड़ाई के लिए आए हैं।' उन्होंने कहा, 'हम दिल्ली की सीमाओं पर डटे रहेंगे और यहां से अपनी रणनीति बनाएंगे। हम प्रधानमंत्री से यह कहने के लिए दिल्ली आए हैं कि वह किसानों के 'मन की बात' सुनें, अन्यथा सरकार और सत्तारूढ़ पार्टी को भारी कीमत चुकानी होगी।'





31 मामले दर्ज किए गए





वहीं, भारतीय किसान यूनियन हरियाणा के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि आंदोलन को ''दबाने'' के लिए अब तक प्रदर्शनकारियों के खिलाफ लगभग 31 मामले दर्ज किए गए हैं। चढूनी ने कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं हो जातीं, किसानों का प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने दावा किया कि नए कृषि कानूनों से देश के कृषि व्यवसाय पर कॉरपोरेट घरानों का एकाधिकार हो जाएगा।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.