Media24Media.com: जूनियर डॉक्टर्स

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label जूनियर डॉक्टर्स. Show all posts
Showing posts with label जूनियर डॉक्टर्स. Show all posts

जूनियर डॉक्टरों ने शिष्यवृत्ति बढ़ाने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में जूनियर डॉक्टर्स एशोसिएशन के प्रतिनिधिमण्डल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमण्डल ने जूनियर डॉक्टर की शिष्यवृत्ति बढ़ाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनका आभार जताया। इस अवसर पर डॉ. राकेश गुप्ता सहित जूनियर डॉक्टर बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ सरकार ने जूनियर डॉक्टरों की शिष्यवृत्ति में जो बढ़ोत्तरी की है। उसके नवीन दर के अनुसार पीजी प्रथम वर्ष के लिए 53 हजार 550 रूपये से बढ़ाकर 67 हजार 500 रूपये प्रति माह करने का निर्णय लिया है। इसी तरह पीजी द्वितीय वर्ष के लिए 56 हजार 700 रूपये से बढ़ाकर 71 हजार 450 रूपये प्रति माह तथा पीजी तृतीय वर्ष के लिए 59 हजार 200 रूपये से बढ़ाकर 74 हजार 600 रूपये प्रति माह करने का निर्णय लिया है। एम.बी.बी.एस. के इंटर्नशिप के छात्रों के लिए 12 हजार 600 रूपये से बढ़ाकर 15 हजार 900 रूपये प्रति माह किया गया है।

इस प्रकार से राज्य सरकार के इस निर्णय से अब जूनियर डाक्टरों की शिष्यवृत्ति में साढ़े 3 हजार रूपये से लेकर 15 हजार रूपये तक की बढ़ोत्तरी होगी। इस अवसर पर प्रतिनिधिमण्डल में डॉ. गौरव सिंह परिहार, डॉ. मनुप्रताप सिंह, डॉ. योगेश्वर स्वर्णकार, डॉ. विजया सिंह, डॉ. प्रीतम प्रजापति, डॉ. दिलीप कुमार साहू, डॉ. हिमांशु सिंह, डॉ. अभिषेक गुजराती, डॉ. सोनल चंद्राकर तथा डॉ. व्योम अग्रवाल आदि शामिल थे।

छत्तीसगढ़ में जूनियर डॉक्टर्स का स्टाइपेंड बढ़ा , कई दिनों से मांग कर रहे थे

No comments Document Thumbnail

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि, जूनियर डॉक्टर्स का स्टाइपेंड बढ़ाया जा रहा है। स्टाइपेंड की मांग को लेकर कई दिनों से जूनियर डॉक्टर मांग कर रहे थे। उन्होंने अपनी मांग को लेकर प्रदर्शन भी किया था। जिसके बाद यह फैसला लिया गया है।


मुख्यमंत्री भू्पेश ने ट्वीट के माध्यम से यह जानकारी दी है। उन्होंने लिखा कि यह जानकारी साझा करते हुए संतोष हो रहा है कि हममने जूनियर डॉक्टर्स का स्टाइपेंड बढ़ाने का निर्णय लिया है। इस प्रकार PG फर्स्ट ईयर वाले जूनियर डॉक्टर्स को 67500 रुपए मिलेंगे, इससे पहले इन्हें 53, 550 रुपए मिल रहे थे।

शिष्यवृत्ति की नवीन दर इस प्रकार से होंगी

पीजी प्रथम वर्ष - 53550 से 67500 प्रति माह

पीजी द्वितीय वर्ष - 56700 से 71450 प्रति माह 

पीजी तृतीय वर्ष - 59200 से 74600 प्रति माह 

एम. बी. बी. एस. - 12600 से 15900 प्रति माह

छत्तीसगढ़ में हड़ताल पर बैठे प्रदेशभर के जूनियर डॉक्टर, सरकारी अस्पतालों में OPD बाधित

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में जूनियर डॉक्टर्स ने एक बार फिर से अपनी मांग को लेकर हड़ताल कर दी है। कई मर्तबा आवेदन, निवेदन और सांकेतिक विरोध समेत पूर्व में भी हुई हड़ताल के बावजूद जूनियर डॉक्टर्स की मांगें नहीं पूरी हुई है, जिसके बाद से सूबे के तमाम जूनियर डॉक्टर आज से हड़ताल पर चले गए है। सरगुजा, कांकेर, जगदलपुर, रायगढ़, राजनांदगांव और रायपुर के शासकीय कॉलेज के अस्पतालों में संचालित OPD जूडो की हड़ताल से प्रभावित हुई है।


जुड़ो की इस हड़ताल का असर रायपुर में भी देखने को मिल रहा है। राजधानी के सभी सरकारी अस्पताल में आज सुबह 8 बजे से हड़ताल शुरू कर दी गई है।रायपुर के अंबेडकर अस्पताल के बाहर सुबह से ही जूनियर डॉक्टर्स स्टाइपेंड की मांग को लेकर हड़ताल पर बैठे है। बीते 6 वर्षों में वेतन बढ़ोतरी ना होने की वजह से जूडो हड़ताल पर चले गए है। इससे पहले जूनियर डॉक्टर्स अपनी मांग को लेकर काली पट्टी बांधकर काम कर रहे थे।

जूनियर डॉक्टर प्रताप सिंह ने कहा कि “आज हम लोग हड़ताल पर है। एक हफ्ते का अल्टीमेटम दिया था सरकार और प्रशासन को उन्होंने साफ-साफ यह कहा था कि हमारी सर्विसेज कंटिन्यू रहेगी। ब्लैक लेबल पहनकर हम प्रदर्शन करेंगे। हमारा ब्लैक लेबल का लास्ट डेट था लेकिन हमारी मांग पर कल तक सरकार की ओर से कोई पहल नहीं हुई। जिसको लेकर आज हम लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके साथ ही ओपीडी सेवाएं यथावत रहेंगी। साथ ही मरीजों की परेशानी ना हो इसको लेकर हम लोग काम करेंगे। आज भी प्रशासन और शासन की तरफ से कोई पहल नहीं होती तो हम लोग आगे प्रदर्शन करेंगे।

जूनियर डॉक्टर्स ने बताया कि हमारी मांग है की जो इंटर्न, यूजी, पीजी के जो जूनियर स्टूडेंट है उनकी स्टाइपेंड हो,आज दिनांक तक हमारी मांगे पूरी नहीं हुई है। वैसे ही स्थिति है, महंगाई दर बढ़ गई है, जिसमें हमारी स्टाइपेंड में किसी प्रकार की वृद्धि नहीं हुई है। हम बस यह चाह रहे हैं कि हमारी वेतन बढ़नी चाहिए, जो सरकार बढ़ा नहीं रही है। जिसको लेकर हम लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं।”


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.