Media24Media.com: जी-20

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label जी-20. Show all posts
Showing posts with label जी-20. Show all posts

G20 FWG की बैठक आज से छत्तीसगढ़ में, डिजिटल बैंकिंग व वित्तीय समावेशन पर चर्चा

No comments Document Thumbnail

रायपुर। जी-20 देशों के बीच फ्रेमवर्क वर्किंग ग्रुप (एफडब्ल्यूजी) की महत्वपूर्ण बैठक आज सोमवार से नवा रायपुर के मेफेयर होटल एंड रिसोर्ट में आयोजित होगी। दो दिवसीय इस बैठक में जी-20 व आमंत्रित देशों के दिग्गज वित्तीय और बैकिंग मुद्दों पर मंथन करेंगे। बैठक में 65 से अधिक प्रतिनिधिमंडल की मंजूरी मिल चुकी है।


इस बैठक की अध्यक्षता वित्त मंत्रालय की सलाहकार चांदनी रैना व यूनाइटेड किंगडम के मुख्य आर्थिक सलाहकार सैम बेकेट करेंगे। बैठक में आरबीआइ की ओर से साइबर, वित्तीय साक्षरता पर कार्यक्रम किए जाएंगे।

600 पुलिस अधिकारियों पर सुरक्षा की जिम्मेदारी

कार्यक्रम के लिए नवा रायपुर में 12 एएसपी, 25 डीएसपी, 36 निरीक्षक, 500 पुलिस जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। 16 से 20 सितंबर तक यह क्षेत्र पुलिस से विशेष सुरक्षा घेरे में रहेगा। राज्य सरकार ने आठ बड़े सरकारी और निजी अस्पतालों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। यहां वीवीआइपी के लिए आपातकालीन सेवाएं आरक्षित रहेगी।

छत्तीसगढ़ मॉडल को पेश करेंगे मुख्यमंत्री

जी-20 की बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ के विकास मॉडल को प्रस्तुत करेंगे। इसमें गोधन न्याय योजना से लेकर, महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क (रीपा) प्रमुख रूप से शामिल हैं। इसके अलावा सुराजी योजना, भेंट-मुलाकात, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, श्रीरामवन पथ गमन, स्व-सहायता समूहों की क्रांति, महिला उद्यमिता नीति आदि पर भी प्रस्तुतीकरण होगी।

जी-20 के यह देश शामिल

भारत, अर्जेटीना, आस्ट्रेलिया, ब्राजील,कनाडा, चाइना, फ्रांस, जर्मनी, इंडोनेशिया, इटली, जापान, मैक्सिको, रिपब्लिक कोरिया, रशिया, सऊदी अरबिया, साउथ आफ्रीका, तुर्की, यूनाइटेड किंगडम, यूनाइटेड स्टेट्स आफ अमेरिका, यूरोपियन यूनियन।

नौ विशेष आमंत्रित देश

बांग्लादेश, इजिप्ट, मारीशस, नीदरलैंड, नाइजीरिया, ओमान, सिंगापुर, स्पेन, यूएई।

G20 Summit In Delhi : 7 तारीख रात 12 बजे, दिल्ली हो जाएगी बंद, तैनात होंगे करीब 7000 ट्रैफिक पुलिस

No comments Document Thumbnail

G20 Summit In Delhi: सितंबर महीने में जी-20 का अंतर्राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम राजधानी दिल्ली में आयोजित होगा क्योंकि भारत को 18वें जी-20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने का जिम्मा सौंपा गया है. ये कार्यक्रम 09 सितंबर और 10 सितंबर को दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित किया जाएगा. इस कार्यक्रम में सदस्य देशों और आमंत्रित देशों के राष्ट्रध्यक्ष , शासन अध्यक्ष और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के प्रमुख भाग लेंगे.


इस अंतरराष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम के लिए दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी कई केंद्रीय एजेंसी के साथ मिलकर कार्य कर रहे हैं. इस कार्यक्रम के मद्देनजर दो प्रमुख पॉइंट्स हैं. पहला मुद्दा है दिल्ली की और विदेशी नागरिकों/मेहमानों की सुरक्षा व्यवस्था और दूसरा मुद्दा है दिल्ली ट्रैफिक का बेहतर तरीके से व्यवस्था करना. लिहाजा इस बात के मद्देनजर दिल्ली पुलिस के करीब सात हजार जवानों को तैनात करने का फैसला लिया गया है.

बड़े पैमाने पर होगा वीआईपी मूवमेंट

नई दिल्ली एरिया में बड़े पैमाने पर वीआईपी मूवमेंट हो रहा होगा, इसे देखते हुए 8 से 10 तारीख तक नई दिल्ली के सभी ऑफिस, मॉल्स और मार्केट आदि भी बंद रहेंगे। डीटीसी की बसों को भी नई दिल्ली से सटे दूसरे इलाकों से ही डायवर्ट या टर्मिनेट कर दिया जाएगा। इंटरस्टेट बसें भी गाजीपुर, सराय काले खां और आनंद विहार पर ही टर्मिनेट कर दी जाएंगी। गुड़गांव की तरफ से आ रही हरियाणा और राजस्थान की इंटरस्टेट बसों को भी रजोकरी बॉर्डर पर ही रोक दिया जाएगी या वहां से महरौली की तरफ भेज दिया जाएगा।

मेट्रो सेवा रहेगी जारी

अच्छी बात यह है कि इस दौरान मेट्रो सेवा जारी रहेगी। ट्रैफिक पुलिस के स्पेशल कमिश्नर एस.एस. यादव ने लोगों से अपील की है कि जी-20 समिट के दौरान वे आवागमन के लिए सड़क मार्ग के बजाय मेट्रो से सफर करें, तो कोई दिक्कत नहीं होगी। एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, बस अड्डे, अस्पताल जैसी जगहों पर जाने के लिए भी मेट्रो का अधिक से अधिक इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है। हालांकि, सुरक्षा इंतजामों के चलते 8 से 10 सितंबर के बीच सुप्रीम कोर्ट, खान मार्केट, मंडी हाउस, केंद्रीय सचिवालय जैसे कुछ मेट्रो स्टेशनों को बंद रखा जा सकता है, लेकिन बाकी सारे मेट्रो स्टेशंस खुले रहेंगे और सभी लाइनों पर मेट्रो चलेगी।

भारत के जी-20 शेरपा को डिजिटल इंडिया मोबाइल वैन का डेमो दिया गया

No comments Document Thumbnail

मोबाइल वैन को लखनऊ के लिए रवाना किया गया, जहां 13 से 15 फरवरी, 2023 तक जी-20 डिजिटल इकोनॉमी वर्किंग ग्रुप की पहली बैठक आयोजित होगी


भारत के जी-20 शेरपा श्री अमिताभ कांत को कल सुषमा स्वराज भवन में डिजिटल इंडिया मोबाइल वैन का डेमो दिया गया। इसके तुरंत बादमोबाइल वैन को लखनऊ के लिए रवाना कर दिया गया। लखनऊ में 13-15 फरवरी2023 को जी-20 डिजिटल इकोनॉमी वर्किंग ग्रुप की पहली बैठक आयोजित होनी है। डिजिटल इंडिया मोबाइल वैन देश के विभिन्न शहरों का भी दौरा करेगी और नागरिकों को जी-20 डीईडब्ल्यूजी तथा डिजिटल इंडिया की प्रमुख कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी जाएगी।

मोबाइल वैन पर यह अभिनव पहल देश के नागरिकों को डिजिटल इंडिया की उल्लेखनीय यात्रा पर सूचितसशक्त और अद्यतित रखने के लिए भारत सरकार की अटूट प्रतिबद्धता का एक प्रमाण है। डिजिटल इंडिया मोबाइल वैन अत्याधुनिक तकनीक का एक वास्तविक खजाना हैजो डिजिटल इंडिया की महत्वपूर्ण पहलों और पीएमजेडीवाईडिजिलॉकरआधारउमंगई-वे बिलई-औषधिआरोग्य सेतुको-विनई-रुपीतथा इंडिया स्टैक ग्लोबल और कई अन्य सहित इसके कुछ प्रमुख कार्यक्रमों में ज्ञान एवं अंतर्दृष्टि से भरपूर है।

भारत के जी-20 शेरपा श्री अमिताभ कांत ने डेमो के बाद कहा कि यह मोबाइल सुविधा सभी डिजिटल सार्वजनिक वस्तुओं तथा डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे को पेश करती हैजिसे भारत ने बनाया है। यूपीआई से लेकर डिजिलॉकर तक को-विन से लेकर फास्टैग से लेकर दीक्षा से स्वयं तक ये सभी यहां प्रदर्शित हैं। हर कोई इस उल्लेखनीय उत्पाद को देख पाएगा। लोग इन डिजिटल सार्वजनिक वस्तुओं का उपयोग करना सीखेंगे। जनता तक पहुंचने और जन आंदोलन बनाने का यह सबसे अच्छा तरीका है। यह पूर्ण रूप से जी-20 जनभागीदारी के बारे में हैजिसमें भारत के नागरिक शामिल हैं।

इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सचिव श्री अलकेश कुमार शर्मा ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत ने डिजिटल पब्लिक गुड्स और डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्रों में काफी कार्य किया है। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास डिजिटल इंडिया मोबाइल वैन के माध्यम से इसे बहुत ही सरल एवं आसान तरीके से समझाने का रहा है। यह वैन स्कूलों और कॉलेजों में जाएगीजहां बच्चों तथा नागरिकों को जानकारी मिलेगी कि भारत ने प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में क्या प्रगति हासिल की है और वे यह जानेंगे कि भारत ने तकनीकी छलांग कैसे लगाई है।

देश में डिजिटल सेवाओं के उपयोग को गति देने और डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के तहत विभिन्न पहलों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मोबाइल वैन नागरिकों को प्रत्यक्ष रूप से प्रौद्योगिकी की शक्ति का अनुभव करने का एक अनूठा अवसर प्रदान करेगी। एक प्रभावशाली दृष्टि कार्यक्रम के माध्यम से डिजिटल इंडिया की प्रतिष्ठित यात्रा का एक भव्य प्रदर्शन उन्हें 2014 से अब तक डिजिटल इंडिया के प्रमुख मील के पत्थर के माध्यम से आगे बढ़ाएगाजो डिजिटल स्पेस में हुई गई प्रगति को दर्शाएगा।

इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में नेशनल ई-गवर्नेंस डिवीजन के अध्यक्ष श्री अभिषेक सिंह ने कार्यक्रम स्थल पर दर्शकों को तमाम जानकारी दी। यह डिजिटल इंडिया मोबाइल वैन जी-20 डीईडब्लयूजी और डिजिटल इंडिया के बारे में जनता से संवाद करने के सर्वोत्तम तरीकों में से एक है। किसी सेवा के बारे में पढ़ने के बजायलोग बस एक क्यूआर कोड को स्कैन कर जानकारी ले सकते हैं और असंख्य डिजिटल इंडिया सेवाओं का अनुभव कर सकते हैं तथा उनके बारे में जान सकते हैं।

एक वर्चुअल रियलिटी सेटअप आगंतुकों को एक कार सिम्युलेटर के माध्यम से एक स्थान पर डिजिटल यात्रा करने और अपनी यात्रा के दौरान विभिन्न एआई अनुप्रयोगों का अनुभव करने का शानदार मौका प्रदान करेगा। आगंतुक प्रत्यक्ष रूप से यह समझने में सक्षम होंगे कि कैसे डिजिटल इंडिया ने ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों के जीवन को बदल दिया हैउन्हें अत्याधुनिक तकनीक तक पहुंच प्रदान कर रहा हैजिसे कभी अप्राप्य माना जाता था।

वैन के बाहरी हिस्से में रखी गई दो स्क्रीनों पर एक इंटरैक्टिव क्विज़ दर्शकों का मनोरंजन करेगी और उन्हें शिक्षित करेगीजिससे वे डिजिटल इंडिया और जी-20 डीईडब्लयूजी के बारे में अपने ज्ञान को परख सकेंगे।

डिजिटल इंडिया मोबाइल वैन नवाचार और तकनीकी प्रगति का प्रतिनिधित्व करती हैजो लोगों को एक अनूठा व आकर्षक अनुभव प्रदान करती है जो देश की डिजिटल बदलाव यात्रा को प्रदर्शित करती है। यह इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की डिजिटल इंडिया यात्रा को फिर से जीने के लिए भारत के नागरिकों को अपनी तरह का यह अनूठा अवसर प्रदान कर रहा है।

वैन को नई दिल्ली से लखनऊ के लिए रवाना किया गयाजहां 03 से 16 फरवरी2023 तक लखनऊ शहर में वैन के पहले दौरे के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा इसका शुभारंभ किया जाएगा।


राजधानी रायपुर में जी-20 देशों की बैठकों के लिए तैयारियां शुरू

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सितम्बर 2023 में प्रस्तावित जी-20 देशों की चौथी स्थायी वित्त कार्य समूह बैठक की व्यवस्था के संबंध में प्रशासनिक तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है। आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में मुख्य सचिव अमिताभ जैन की अध्यक्षता में जी-20 की बैठकों की व्यवस्थाओं के समन्वय हेतु गठित राज्य स्तरीय समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न हुई।  बैठक में जी-20 देशों की बैठकों की व्यवस्थाओं के लिए अधिकारियों से व्यापक चर्चा की गई। जी-20 बैठक की विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए राज्य स्तर पर अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसमें जी-20 की बैठकों की व्यवस्थाओं के लिए संस्कृति एवं पर्यटन विभाग के सचिव अन्बलगन पी. को नोडल अधिकारी बनाया गया है।


इसी तरह प्रोटोकॉल व्यवस्था के लिए प्रभारी अधिकारी आयुक्त जनसम्पर्क दीपांशु काबरा और प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ पर्यटन मण्डल अनिल कुमार साहू और  राज्य प्रोटोकॉल अधिकारी अरविंद सिंह को नियुक्त किया गया है। सुरक्षा एवं यातायात और प्रोटोकॉल के प्रभारी अधिकारी आईजी रायपुर रेंज अजय यादव और गृह विभाग के संयुक्त सचिव अभिजीत सिंह को बनाया गया है। रायपुर सिटी स्प्रूसिंग व्यवस्था के प्रभारी अधिकारी संचालक नगरीय प्रशासन अयाज फकीरभाई तम्बोली और नगर निगम आयुक्त मयंक चतुर्वेदी को नियुक्त किया गया है। जी-20 की बैठक में शामिल होने वाले अतिथियों को भ्रमण और भारतीय अनुभव के लिए प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ पर्यटन मण्डल अनिल कुमार साहू को प्रभारी अधिकारी बनाया गया है।

जी-20 की बैठकों के प्रचार एवं ब्रांडिंग के प्रभारी अधिकारी आयुक्त जनसम्पर्क दीपांशु काबरा और संचालक जनसम्पर्क सौमिल रंजन चौबे को बनाया गया है। अतिथियों को उपहार एवं स्मारिका इत्यादि की व्यवस्था के प्रभारी अधिकारी छत्तीसगढ़ आवासीय आयुक्त नई दिल्ली अजीत बसंत और संचालक ग्रामोद्योग अरूण प्रसाद को बनाया गया है। संचालक संस्कृति विवेक आचार्य को जी-20 की बैठकों के दिवसों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के प्रभारी बनाया गया है। मुख्य सचिव ने राज्य के नोडल अधिकारियों को जी-20 की बैठकों के लिए आयोजित भारत सरकार द्वारा नियुक्त नोडल अधिकारियों से समन्वय करने के निर्देश दिए है। उन्होंने नोडल अधिकारियों को अभी से तमाम व्यवस्थाओं की तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था से जुडे़ विभिन्न अधिकारियों का प्रशिक्षण देने की तैयारी करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

जिस मार्ग से जी-20 देशों के अतिथि प्रतिनिधि का आवागमन होगा, वहां पर अच्छे फूलदार पौधे लगाने और साज-सज्जा करने के निर्देश दिए है। इसी तरह से  संस्कृति और विविधता प्रदर्शित करने, सड़कों के किनारों का दीवारों पर कलात्मक पेंटिंग एवं सौन्दर्यीकरण कार्य हेतु आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश नगरीय प्रशासन विभाग के अधिकारियों को दिए। इसी तरह से जी-20 के लोगो विषय वस्तु का प्रचार-प्रसार करने की तैयारी करने तथा जी-20 थीम के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए जी-20 की बैठकों से पूर्व आईआईएम, एम्स एवं ट्रिपल आईआईटी जैसी संस्थाओं में चर्चा एवं सेमीनार आयोजित करने के निर्देश दिए है। उन्होंने स्कूल और कॉलेजों में भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने के लिए कहा है।

इसी तरह जी-20 थीम वाले शिल्प मेले, नृत्य और संगीत, पर्यटन स्थल के प्रमोशन वीडियो तैयार करने एवं जी-20 सचिव के साथ समन्वय के लिए आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश दिए। बैठक में जी-20 की बैठकों के लिए अधोसंरचना संबंधी कार्य, साफ-सफाई, साज-सज्जा, ठहरने हेतु होटलों में आवश्यक सुविधाओं के लिए व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, प्रचार-प्रसार, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की व्यवस्था, उपहार व्यवस्था, टूरिज्म विजिट व्यवस्था, नागरिक भागीदारी (ग्रामीण हाट बाजार आदि), राज्य के शैक्षणिक संस्थाओं में सेमीनार (विश्वविद्यालयों, स्कूलों, कॉलेजों आदि में जी-20 संबंधी), ट्रांसलेटर (दूभाषिया) व्यवस्था के संबंध में समन्वय, पूर्व विदेश सेवा के अधिकारियों के अनुभव प्राप्त करने एवं उनकी सेवाएं लेने संबंधी विषय पर चर्चा की गई।

 बैठक में जी-20 देशों में निवासरत प्रवासी छत्तीसगढ़ी भारतीयों से समन्वय, जी-20 में भाग लेेने वाले देशों के दूतावासों से सम्पर्क स्थापित करना, राज्य के प्रतिष्ठित कलाकारों, खिलाड़ियों आदि से समन्वय, आगंतुक महिला डेलिगेट्स की विशेष सुविधा व्यवस्था की समीक्षा की गई। इसी तरह से विभिन्न आयोजनों के प्रस्तावों, लॉजिस्टिक आदि के संबंध में अन्य राज्यों से समन्वय स्थापित करने और राज्य के पांच प्रमुख दर्शनीय कार्य का प्रदर्शन, महिला सहभागिता जनित विकास कार्य, आयोजनों की सूची बनाना, दस्तावेजीकरण, रिकॉर्ड, अन्य राज्यों की व्यवस्थाओं को समझने हेतु राज्य स्तरीय दल भेजने के संबंध में आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की गई। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से आयोजित इस बैठक में संस्कृति एवं पर्यटन विभाग के सचिव अन्बलगन पी., आईजी रायपुर रंेज अजय यादव, संचालक जनसम्पर्क सौमिल रंजन चौबे और संचालक संस्कृति एवं पुरातत्व विवेक आचार्य सहित राज्य स्तरीय समन्वय समिति के अन्य सदस्य अधिकारी शामिल हुए

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जी-20 की अध्यक्षता की तैयारी को लेकर ली बैठक

No comments Document Thumbnail

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत द्वारा जी-20 की अध्यक्षता की तैयारी को लेकर आज वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से उच्चस्तरीय बैठक ली, जिसमें केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केन्द्रीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर, छत्तीसगढ़ की राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके सहित सभी राज्यों के राज्यपाल, उप राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री शामिल हुए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि जी-20 की अध्यक्षता करने का भारत को उत्कृष्ट अवसर प्राप्त हुआ है। इस दौरान हमें अतिथि देवो भवकी सांस्कृतिक परंपरा एवं विविधता में एकता की भावना को विश्व को प्रदर्शित करना है। इस आयोजन को वैश्विक नजरिए से देखना आवश्यक है। 



उन्होंने कहा कि इसमें सभी राज्यों को अपनी कला, संस्कृति, अपनी विशिष्टता दिखाने का अवसर मिलेगा। जी-20 देशों के एक लाख से भी अधिक महत्वपूर्ण व्यक्ति, भारत देश के विभिन्न राज्यों में बैठकों, सम्मेलनों में शामिल होंगे। साल भर चलने वाले इन कार्यक्रमों में जनभागीदारी को बढ़ावा देना आवश्यक है। इसके अलावा सभी राज्यों को अपनी ओर से कुछ नये कार्यक्रम भी जोड़ना चाहिए। राज्य के विश्वविद्यालयों एवं स्कूली विद्यार्थियों, स्वयंसेवी संगठनों को भी जी-20 के कार्यक्रमों से जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि राज्यों को अपने क्षेत्र की महिलाओं द्वारा किये गये विकास के कार्यों को विशेष रूप से प्रदर्शित करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि हम सबको मिलकर ऐसा आयोजन करना है, जो पूरे विश्व के लिए प्रेरणादायक हो। यहां से जाने के बाद अतिथि हमारे देश की मधुर स्मृति लेकर जाएं, यह हमें सुनिश्चित करना होगा।  बैठक को केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केन्द्रीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर, जी-20 के शेरपा अमिताभ कांत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित अन्य 12 राज्यों एवं केन्द्रशासित प्रदेशों के राज्यपाल, मुख्यमंत्रियों ने भी संबोधित किया।

उल्लेखनीय है कि भारत की अध्यक्षता में जी-20 का 18वां शिखर सम्मेलन नई दिल्ली में अगले वर्ष 2023 में आयोजित होगा। यह सम्मेलन वसुधैव कुटुम्बकमके आदर्श पर आयोजित किया जाएगा। 09 और 10 सितंबर 2023 को नई दिल्ली में अगला जी-20 शिखर सम्मेलन आयोजित होगा तथा भारत के सभी राज्यों के कुल 56 स्थानों पर 215 बैठकें होंगी, जिनमें छत्तीसगढ़ राज्य भी शामिल है।

जी-20 समूह की बैठक अगले साल छत्तीसगढ़ में होगी

No comments Document Thumbnail

रायपुर। जी-20 के चौथे वित्त कार्य समूह की बैठक सितंबर 2023 में छत्तीसगढ़ में होगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट करके यह जानकारी साझा की है। जी-20 समूह की जिम्मेदारी मिलने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समूह की बैठक देश के अलग-अलग राज्यों और प्रदेश में कराने की बात कही थी, ताकि समूह के दूसरे देश भारत की संस्कृति और लोककला से परिचित हों।



अब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा शुक्रवार को अपने ट्विटर हैंडल से साझा की गई जानकारी के अनुसार जी-20 के चौथे वित्त कार्य समूह की बैठक छत्तीसगढ़ में सितंबर 2023 में होनी है। इस बैठक की तैयारी के संबंध प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शुक्रवार को ऑनलाइन बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आगंतुकों को विश्व स्तरीय व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए आश्वस्त किया।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.