Media24Media.com: जिला मुख्यालय

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label जिला मुख्यालय. Show all posts
Showing posts with label जिला मुख्यालय. Show all posts

मैं देख नहीं सकती, पर जब नल से पानी गिरने की आवाज सुनती हूं तो मन को बड़ा सुकून मिलता है...

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : “मैं देख नहीं सकती... पर जब नल से पानी गिरने की आवाज सुनती हूं तो मन को बड़ा सुकून मिलता है। ऐसा लगता है जैसे कोई सपना सच हो गया हो।“ जिला मुख्यालय नारायणपुर से 40 किलोमीटर दूर ग्राम कदेर की नेत्रहीन कोसी बाई जल जीवन मिशन से घर में नल से जल पहुंचने पर अपनी भावनाएं इन शब्दों में व्यक्त कर रही है। उनके पति मुरा राम नुरूटी जो एक पैर से दिव्यांग है, घर पर नल लगने से बेहद खुश है। वह भावुक होकर कहते हैं – “मैं तो सोच भी नहीं सकता था कि कभी ऐसा दिन आएगा जब अपने ही घर में नल से जल मिलेगा। अब झरिया से पानी लाने की तकलीफ नहीं उठानी पड़ती। खुद के घर में नल से बर्तन में गिरते पानी को देखकर दिल खुश हो जाता है।“


बस्तर अंचल के सुदूर कदेर गांव के कोसी बाई और मुरा राम की यह कहानी बताती है कि जल जीवन मिशन कैसे लोगों का जीवन बदल रहा है। हर घर के आंगन तक पहुंच रही पानी की धार ने रोज की एक बड़ी चिंता से मुक्ति दे दी है। उनकी कहानी यह भी बताती है कि जब योजनाएं प्रभावी तरीके से धरातल पर उतरती हैं, तो लोगों का जीवन बदल देती हैं, बिल्कुल सपने की तरह... आज ग्राम कदेर के हर घर में नल से जल पहुंच रहा है। यहां के लोग महसूस कर रहे हैं कि विकास की धारा सचमुच उनके द्वार तक पहुंची है।


जल जीवन मिशन के अंतर्गत कदेर में तीन सोलर पानी टंकियों का निर्माण कर 4700 मीटर लंबी पाइपलाइन बिछाई गई है। गांव के हर घर में अब शुद्ध पेयजल की आपूर्ति हो रही है। गांव के अन्य परिवारों की तरह कोसी बाई और मुरा राम के लिए भी जल जीवन मिशन बड़ा बदलाव लेकर आया है। दिव्यांग मुरा राम को गांव में पानी की समस्या के चलते रोज कांवड़ उठाकर झरिया से पानी लाना पड़ता था। चार लोगों के परिवार के लिए प्रतिदिन पानी का इंतजाम उसके लिए बहुत कष्टप्रद था। पर अब जल जीवन मिशन ने उसे इस कष्ट से निजात दिला दी है। अब रोज घर पर ही नल से पर्याप्त जल मिल रहा है।

मुख्यमंत्री कल नारायणपुर में करेंगे 108 करोड़ के विकास कार्याें का लोकार्पण-शिलान्यास

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 03 फरवरी को नारायणपुर जिला मुख्यालय में 108 करोड़ 78 लाख रूपए के 81 विभिन्न विकास कार्याें का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। इनमें 22 करोड़ 66 लाख रूपए के 29 नवनिर्मित कार्याें का लोकार्पण और 86 करोड़ 12 लाख रूपए के 52 विभिन्न विकास कार्याें का भूमिपूजन शामिल है।


मुख्यमंत्री जिन नवनिर्मित कार्याें का लोकार्पण करेंगे, इनमें मुख्य रूप से स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए 12 करोड़ 8 लाख रूपए की लागत से नारायणपुर बी, नेलवाड, पालकी, परसगांव के सब हेल्थ सेंटर में प्रत्येक स्थान पर 6-6 बिस्तर के नये वार्ड, ब्रेहबेड़ा में उप स्वास्थ्य केन्द्र भवन और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ओरछा में 20 बिस्तर वार्ड शामिल हैं।

इसी प्रकार पेयजल सुविधा विस्तार के लिए 18 करोड़ 42 लाख रूपए की लागत से निर्मित विभिन्न कार्याें का लोकार्पण होगा। इनमें जल जीवन मिशन के अंतर्गत 88 स्थानों पर 13 करोड़ 81 लाख रूपए की लागत से सोलर ड्यूल पम्पों की स्थापना, इसी प्रकार 4 करोड़ 61 लाख रूपए की लागत से 9 ग्रामों में सोलर आधारित नल जल प्रदाय योजना का लोकार्पण करेंगे। इन योजनाओं से ग्राम गुलूमकोडो, लालसुहनार, नयानार, छोटेसुहनार, बेलगांव, ब्रेहबेड़ा, खड़कागांव-ब, माहका (आमासरा), आकाबेड़ा (नेड़नार) के लोग लाभान्वित होंगे।

इसके अलावा जल संसाधन विभाग के अंतर्गत 19 करोड़ रूपए की लागत से 4 विभिन्न कार्याें का लोकार्पण होगा, इनमें 48 लाख 13 हजार रूपए की लागत से पालकी स्टाप डेम काजवे मरम्मत कार्य, 98 लाख 80 हजार रूपए की लागत से बिजली जलाशय के मुख्य नहर की सीसी लायनिंग मरम्मत, 46 लाख 47 हजार रूपए की लागत से छोटेसुहनार स्टाप डेम मरम्मत कार्य शामिल है।

मुख्यमंत्री जिन नये स्वीकृत कार्याें का भूमिपूजन करेंगे, इनमें मुख्य रूप से 12 गांवों में सोलर आधारित नल जल प्रदाय योजना की स्थापना के लिए 8 करोड़ 26 लाख रूपए शामिल है। ये योजनाएं आलनार, हांदावाड़ा, परलनार, तोयनार, टाहकावाड़ा, डुसेली, रायनार, मकसोली, आदनार, मसपी, आदनार, आमोकाल स्थापित की जाएंगी। इसके अलावा जनपद पंचायत ओरछा में उप स्वास्थ्य केन्द्रों में प्रसव कक्ष और ठहरने की व्यवस्था, सीसी सड़क, आर सीसी स्लेब कल्वर्ट सहित 13 विभिन्न कार्याें के लिए 01 करोड़ 36 लाख रूपए के कार्याें का भूमिपूजन होगा।  

इसी प्रकार 15 करोड़ रूपए की लागत से 100 बिस्तर मातृत्व एवं शिशु अस्पताल, 55 करोड़ 70 लाख रूपए की लागत से 12 स्थानों पर सड़क निर्माण, 02 करोड़ 50 लाख रूपए छोटेडोंगर में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, 01 करोड़ 33 लाख रूपए की लागत से 6 नालों के उपचार और 01 करोड़ 58 लाख रूपए की लागत से विशेष पिछड़ी जनजाति समूह योजना अंतर्गत आवास एवं आंगनबाड़ी केन्द्र का भूमिपूजन होगा।  


जिला मुख्यालय मे स्कूल का है बुरा हाल, कांग्रेस का शिक्षा का दावा सिर्फ कागजों में - भूपेंद्र चन्द्राकर

No comments Document Thumbnail

 महासमुंद। जिले के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था भगवान  भरोसे चल रही हैं। यहां शिक्षा का बेहद बुरा हाल है। ज्यादा दूर जाने की जरुरत नहीं है, जिला मुख्यालय मे कलेक्टर कार्यालय से एक किलोमीटर और नगर पालिका महासमुन्द से 500 मीटर की दूरी पर स्थित महावीर शासकीय प्राथमिक शाला कुर्मी पारा महासमुन्द स्कूल का पूरा मैदान और सड़क नाली के गंदे पानी का तालाब बना हुआ है। 


पानी की निकासी तक नहीं है, बच्चे घुटनों तक गन्दे कीचड़ और पानी मे चल कर स्कूल जा रहे हैं।  इसी तरह जिले की कई स्कूलों की हालत बेहद जर्जर है, बच्चों के लिए बैठने के लिए जगह तक नहीं है।  जिला मुख्यालय के स्कूल का ये हाल है तो आप गांव के स्कूलों का अंदाजा सहज लगा सकते हैं।

आम आदमी पार्टी के  जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र चंद्राकर ने कहा कि कांग्रेस की सरकार आत्मानंद स्कूल के नाम पर लीपापोती भर कर रही है। जबकि जमीनी हकीकत जीरो है। गांव की सरकारी स्कूलों की हालत बेहद खराब है। कई स्कूलों में शिक्षक पढ़ाने तक नहीं जा रहे हैं। शिक्षा के नाम पर सिर्फ तुष्टीकरण किया जा रहा है । अब इस सरकार को बदलने की जरूरत है। आम आदमी पार्टी के केजरीवाल की सरकार ने दिल्ली में शिक्षा के लिए जो काम किया है, वह जगजाहिर है । 

उनके बनाए हुए सरकारी स्कूल आज प्राइवेट स्कूलों को मात दे रहे हैं। वहाँ से पढ़े हुए बच्चे डॉक्टर और इंजीनियर बन रहे हैं। आज दिल्ली की केजरीवाल सरकार अपने कुल बजट का 25% राशि शिक्षा पर खर्च कर रही है। ईमानदारी के कारण ही आज वहां पर शिक्षा की क्रांति आई है । यही बदलाव अब छत्तीसगढ़ में लाने की जरूरत है,आम आदमी पार्टी चेतावनी देती है शिक्षकों एवं भवनों तथा पहुंच मार्ग की कमी को तत्काल दूर करें अन्यथा आम आदमी पार्टी बच्चों और पालकों के साथ मिलकर धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगी।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.