Media24Media.com: जिला पंचायत

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label जिला पंचायत. Show all posts
Showing posts with label जिला पंचायत. Show all posts

महासमुंद : शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में प्रगति लाएं - कलेक्टर

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने आज सुबह 10 बजे से साप्ताहिक समय सीमा की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने शासकीय एवं विभागीय योजनाओं की प्रगति एवं कार्यां की समीक्षा की। बैठक में जिला पंचायत सीईओ एस. आलोक, अपर कलेक्टर रवि राज ठाकुर, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे तथा अन्य विकासखण्ड अधिकारी वीसी के माध्यम से जुडे़ थे।

कलेक्टर लंगेह ने कहा कि निर्वाचन समाप्ति के पश्चात शासन के सभी कार्य, योजनाओं का क्रियान्वयन लक्ष्य के अनुरूप करना सुनिश्चित करें एवं कार्यालय में आने वाले आम जनता की समस्याओं का निराकरण नियमित और सुचारू रूप से किया जाए। कलेक्टर ने वर्तमान में जारी बोर्ड परीक्षाओं के मद्देनजर ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर प्रतिबंध का पालन करने कहा है। साथ ही कहा कि बिना अनुमति के डीजे बजाने पर जप्ती की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने माउन्टेड व्हीकल डीजे पर सख्ती से कार्रवाई के निर्देश सभी अनुविभागीय अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षा पूर्णतः अनुशासित एवं बोर्ड के दिशा निर्देशों के अनुरूप संचालित हो।

उन्होंने अधिकारियों को परीक्षा संचालन के दौरान नियमित निरीक्षण के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर लंगेह ने किसान पंजीयन की जानकारी लेते हुए कहा कि इसमें आवश्यक तेजी लाएं। उन्होंने किसानों का एग्रीस्टेक परियोजना अंतर्गत फार्मर रजिस्ट्रेशन एप्प/पोर्टल में सीएससी और सहकारी समितियों के माध्यम से रजिस्ट्रेशन के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि किसान स्वयं भी एग्रीटेक एप्प के माध्यम से अपना पंजीयन कर सकते है। अभी तक 49000 किसानों ने पंजीयन करा लिया है।

इसी तरह उन्होंने धान उठाव की प्रगति की समीक्षा की। शेष एक लाख 96 हजार क्विंटल धान का उठाव आगामी 13 मार्च तक उठाव करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में राशन कार्ड के ई केवाईसी के लिए आवश्यक प्रयास करने के निर्देश दिए गए हैं। खाद्य अधिकारी ने बताया कि राशन कार्ड के ई केवाईसी के लिए 31 मार्च तक का समय सीमा निर्धारित है। उन्होंने वर्तमान में चल रहे बोर्ड परीक्षाओं में किसी भी प्रकार के नकल प्रकरण पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

बैठक में समीक्षा करते हुए लंबित मामलों का समय सीमा पर निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भूमि संबंधी विवादों, नामांतरण, बंटवारे और सीमांकन जैसे मुद्दों का प्राथमिकता के साथ निपटारा किया जाए जिससे आम जनों को कोई दिक्कत न हो। इसके अलावा पीएम आवास, पीएम जनमन, जाति, आयुष्मान कार्ड आदि की समीक्षा की गई एवं उसमें तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर लंगेह ने श्रम एवं उद्योग विभाग को औद्योगिक क्षेत्रों का नियमित निरीक्षण के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा माइनिंग एवं शराब के अवैध परिवहन एवं शिकायतों पर सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

उन्होंने माननीय हाई कोर्ट एवं विभिन्न आयोगों से प्राप्त पत्रों को गम्भीरता से लेते हुए समय सीमा में जवाब देने के निर्देश दिए। इसके अलावा मुख्यमंत्री जनदर्शन, कलेक्टर जन चौपाल, जनसमस्या निवारण शिविर में प्राप्त मांग एवं शिकायतों का एक सप्ताह के भीतर गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश दिए गए। साथ ही सड़क पर बैठे आवारा मवेशियों को हटाने की कार्रवाई भी निरंतर करने के निर्देश दिए।

जिला पंचायत क्षेत्र क्र.-3 से नीलिमा ने की कांग्रेस प्रत्याशी बनाए जाने की मांग

No comments Document Thumbnail

 महासमुंद । बावनकेरा के पूर्व सरपंच श्रीमती नीलिमा द्रोण चंद्राकर ने जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक-3 से प्रत्याशी बनाए जाने की मांग को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष डाॅ. श्रीमती रश्मि चंद्राकर व वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के समक्ष अपनी दावेदारी प्रस्तुत की। उक्ताशय का आवेदन उन्होंने जिला कांग्रेस भवन में जिलाध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर को साैंपी।


उल्लेखनीय है कि श्रीमती नीलिमा चंद्राकर के पति द्रोण चंद्राकर झलप-पटेवा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता हैं। बावनकेरा पंचायत का वे उपसरपंच भी रह चुके हैं। महासमुंद विधानसभा के जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 3 से कांग्रेस प्रत्याशी बनाए जाने पर श्रीमती चंद्राकर अपनी जीत तय मानकर चल रही हैं।

दावेदारी हेतु आवेदन साैंपने के दाैरान जिलाध्यक्ष डाॅ. रश्मि चंद्राकर, राज्य जीव जंतु बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष आलोक चंद्राकर, द्रोण चंद्राकर, सुनील चंद्राकर, ममता चंद्राकर, विनोद युगर आदि माैजूद थे।

CG NEWS : जिला पंचायत CEO के सुरक्षाकर्मी ने सर्विस गन से गोली मारकर कर ली खुदकुशी

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिला पंचायत के CEO संदीप अग्रवाल के सुरक्षाकर्मी कृष्ण कुमार साहू ने अपनी सर्विस गन से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। कृष्ण कुमार छठवीं बटालियन का जवान था। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।


जानकारी के मुताबिक, बिलासपुर जिले के सीपत का रहने वाला कृष्ण कुमार साहू पिछले एक साल से कवर्धा जिला पंचायत CEO का सुरक्षाकर्मी था। बुधवार को वह कवर्धा के कॉलेज ग्राउंड में आयोजित सरस मेला कार्यक्रम में ड्यूटी पर मौजूद था। रात को करीब 11 बजे वो अधिकारी के बंगले में आया और खाना खाकर सोने चला गया।

सुबह जवान अपने बेड पर खून से लथपथ पड़ा हुआ है। उसके पास ही गन रखी थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे को सील कर दिया है। जांच के लिए फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स को भी बुलाया गया है। इसके बाद जवान की लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। फिलहाल खुदकुशी की वजह का पता नहीं चल सका है।


कृषि विभाग के अधिकारियों को जिला पंचायत सीईओ ने लगाई कड़ी फटकार

No comments Document Thumbnail

बलौदाबाजार। कलेक्टर रजत बंसल के निर्देश में जिला पंचायत सीईओ गोपाल वर्मा ने आज जिला मुख्यालय स्थित सहकारी नोडल बैंक कार्यालय के सभागार में कृषि विभाग के कामकाज विस्तृत समीक्षा की है। इस दौरान फील्ड में ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी के नहीं पहुँचनेगौठानों में गोबर खरीदी कार्य नही करने एवं धान खरीदी केंद्रों में सतत निरीक्षण नहीं करने पर जिला पंचायत सीईओ ने कृषि विभाग के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए कार्य मे सुधार लाने की नसीहत दी है।



उन्होंने कहा कि सभी गौठानो में नियमित गोबर खरीदी कर उन्हें वर्मी कंपोस्ट के प्रक्रिया में डालना ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी का कार्य है। वह इस कार्य को सर्वाेच्च प्राथमिकता से करें। इसके साथ ही धान खरीदी प्रारंभ हो गया है। जहाँ जहाँ आप लोगो की ड्यूटी लगाई गयी हैं वहां उपस्थित होकर कार्य करे। इस दोनों कार्य मे जरा भी लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी। यह सरकार की सबसे उच्च प्राथमिकता के कार्य है। वर्मा ने ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी को गौधन न्याय योजना के क्रियान्वयन में सबसे महत्वपूर्ण कड़ी बताया।

उन्होंने आगें कहा कि गौधन न्याय योजना अंतर्गत गौठानों शत प्रतिशत में गोबर खरीदी,गुणवत्तापूर्ण वर्मी कंपोस्ट उत्पादन,गौठान प्रबंधन समिति के कार्य एंव पंचायत सचिवों से बेहतर समन्वय स्थापित कर उत्कृष्ट  परिणाम देने के निर्देश दिए गए। इस दौरान बैठक में आरईओ ने भी कुछ समन्वय संबंधित समस्याओं के बारे में जानकारी दी जिस पर जिला पंचायत सीईओ ने शीघ्र ही निराकरण करनें का आश्वासन दिया।उक्त बैठक में अतिरिक्त जिला पंचायत सीईओ हरिशंकर चौहान,उपसंचालक कृषि जोसेफ टोप्पो, नोडल बैक अधिकारी शर्मा,डीईआरसीएस सुरेन्द्र गौड़ सहित विकासखंड के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी,सहकारिता निरीक्षक सहित समस्त मैदानी अमला उपस्थित रहे।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.