Media24Media.com: जिंदा जल गए

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label जिंदा जल गए. Show all posts
Showing posts with label जिंदा जल गए. Show all posts

हाईवे पर बड़ा हादसा, LPG गैस से भरे टैंकर में धमका, 5 लोग जिंदा जले, 40 लोग झुलसे

No comments Document Thumbnail

 LPG Gas Tanker : राजस्थान के जयपुर में शुक्रवार सुबह करीब 5.30 बजे अजमेर हाईवे पर दिल्ली पब्लिक स्कूल के सामने एलपीजी गैस से भरे टैंकर में धमाका हो गया। इस हादसे में 5 लोग जिंदा जल गए और करीब 40 लोग झुलस गए हैं। टैंकर से बाहर निकलने के बाद गैस 200 से 300 मीटर दूर तक फैल गई और पूरा इलाका को आग की चपेट में ले लिया।


जानकारी के अनुसार दिल्ली पब्लिक स्कूल के सामने से वह वापस अजमेर की ओर यू-टर्न ले रहा था। इसी दौरान जयपुर से आ रहा ट्रक टैंकर से भिड़ गया। हादसे में 40 से ज्यादा गाड़ियाें आग लग गई। कई गाड़ियां ऐसी थीं जिनमें से लोगों को बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला।

टैंकर के पीछे चल रही एक स्लीपर बस और हाईवे के किनारे मौजूद पाइप फैक्ट्री भी जल गई। धमाके और आग के कारण हाईवे बंद किया गया है। हादसे की जगह गैस फैलने से रेस्क्यू में काफी परेशानी आई। टैंकर एलपीजी गैस से भरा हुआ था। एक ट्रक टैंकर के नोजल से टकराया, इससे पांच नोजल टूट गए और टैंकर में मौजूद 18 टन गैस बाहर निकल गई और पूरे इलाके में फैली और आग लग गई। 

पेड़ से टकराने के बाद कार में लगी आग, जिंदा जल गए एक ही परिवार के 3 लोग समेत 4 की मौत

No comments Document Thumbnail

 मध्यप्रदेश। हरदा जिले में एक कार के पेड़ से टकराने के बाद उसमें आग लगने से 4 लोगों की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड की मदद से आग को बुझाया लेकिन तबतक 4 लोगों की जान चली गई।


टिमरनी थाना इलाके के पोखरनी गांव के पास बुधवार सुबह एक कार बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई। इसके बाद उसमें आग लग गई जिसके कारण गाड़ी में बैठे लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। कार में आग लगने से 4 लोगों की मौत हो गई। इनमें से 3 एक ही परिवार के सदस्य थे। बताया जा रहा है कि मृतक राकेश कुशवाहा पेट्रोल पंप पर काम करता था।

उसका छोटा भाई अखिलेश चारखेड़ा में फोटो स्टूडियो चलाता था। उन्हीं के गांव का रहने वाला आदर्श चौधरी भी फोटोग्राफी का काम करता था। आदर्श और अखिलेश फोटोग्राफी का काम करने के लिए सीहोर के दीपगांव गए थे। वहां से बुधवार सुबह लौटते समय इन लोगों ने राकेश और उसकी पत्नी शिवानी को साथ ले लिया था। राकेश की 6 माह पूर्व ही नसरुल्लागंज निवासी शिवानी से शादी हुई थी।

शवों को मर्चुरी में भिजवाया गया

घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने फायर टीम को मौके पर बुलाया। कार में लगी आग को बुझाया गया। शवों को मर्चुरी में भिजवाया गया है। मामले में जांच की जा रही है।

काफी तेज थी कार की स्पीड

जानकारी के मुताबिक, कार की स्पीड काफी ज्यादा थी। अचानक उसका टायर फट गया और अनियंत्रित कार सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। पेड़ से टकराते ही कार में आग लग गई। कार में सवार चार लोग जिंदा जल गए। सब कुछ इतनी जल्दी हुआ कि कार में बैठे लोगों को बाहर निकलने का मौका भी नहीं मिला।

 

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.