Media24Media.com: जशपुर में गैंगरेप

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label जशपुर में गैंगरेप. Show all posts
Showing posts with label जशपुर में गैंगरेप. Show all posts

जिले में फिर एक 12 साल की नाबालिग हुई दुष्कर्म की शिकार, चचेरे भाई ने 2 दोस्तों के साथ मिलकर किया गैंगरेप

No comments Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक बार फिर शर्मनाक घटना सामने आई है। पुलिस के मुताबिक पत्थलगांव थाना क्षेत्र के बूढ़ाडांड गांव में एक 12 साल की लड़की से उसके चचेरे भाई ने अपने 2 दोस्तों के साथ मिलकर गैंगरेप किया है। पीड़िता ने बताया कि उसके भाई ने फोन कर उसे घर से बाहर बुलाया था। फिर उसे सुनसान जगह पर ले गया, जहां पहले उसने डरा धमकाकर लड़की से रेप किया। इसके बाद उसके 2 दोस्तों ने भी बारी-बारी से उससे दुष्कर्म किया है। घटना के बाद से ही तीनों आरोपी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। 

जानकारी के मुताबिक लड़की के चचेरे भाई ने उसे फोन कर किसी बहाने से बाहर बुलाया था। इसके बाद वह उसे लेकर किसी सुनसान इलाके में चला गया। इस दौरान उसके साथ 2 और दोस्त भी मौजूद थे। बताया जा रहा है इसी सुनसान इलाकों में तीनों ने उससे रेप किया है। घटना के बाद आरोपी उसे वहीं छोड़कर भाग गए थे, जिसके बाद देर शाम लड़की किसी तरह से घर पहुंची और अपने परिजनों को इस बारे में जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने पूरे मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई है। शनिवार को पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज किया है।

पुलिस ने दी जानकारी

पुलिस ने बताया कि लड़की खुद बयान देने की स्थिति में नहीं है। परिजनों की शिकायत के आधार पर ही तीनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। इसके लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें रवाना की गई हैं। शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द होने की उम्मीद है। पीड़िता से भी बयान लेने की कोशिश की जा रही है। मगर वह घटना की वजह से काफी डरी हुई है। पुलिस ने आशंका जताई है कि आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने से पहले लड़की को काफी डराया धमकाया भी था।

प्रदेश में लगातार बढ़ रहे रेप के मामले

नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के रिपोर्ट के मुताबिक छत्तीसगढ़ में रेप से जुड़े आंकड़े महिलाओं और नाबालिग लड़कियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ देश के उन राज्यों में शामिल है, जहां नाबालिगों से सबसे ज्यादा रेप हो रहे हैं। NCRB और छत्तीसगढ़ पुलिस के आंकड़ों के अनुसार साल 2001 से 2018 के बीच राज्य में रेप की 21,849 घटनाएं दर्ज की गई ।

एक नजर आंकड़ों पर

प्रदेश में दुष्कर्म के आंकड़ों पर नजर डालें तो जनवरी 2019 से जनवरी 2020 तक रेप के 2,575 मामले दर्ज किए गए। 1 जनवरी 2019 से 31 जनवरी 2020 तक रायपुर में सबसे ज्यादा 301 मामले सामने आए है।इसी तरह रायगढ़ में 196 ,बिलासपुर में 144 सरगुजा में 139 , सूरजपुर में 132 , जशपुर में 123, बलौदबाजार में 123, बस्तर में 115 , कोरिया में 114 , बलरामपुर में 112 और कोरबा में 102 मामले दर्ज किए गए।

असाइनमेंट जमा करने स्कूल गई छात्रा से 9 लोगों ने की दरिंदगी

No comments Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ में फिर एक बार शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। प्रदेश में जशपुर जिले में असाइनमेंट जमा करने स्कूल गई एक 12वीं कक्षा की छात्रा के साथ 9 लोगों ने दुष्कर्म (9 people gangraped girl) की वारदात को अंजाम दिया। दरिंदों ने अपनी हवस मिटाने के बाद छात्रा को जंगल में ही छोड़ दिया। पुलिस ने पीड़िता के परिजन की शिकायत पर 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। 7 लोगों की तलाश जारी है।





CBI अफसर बनकर महिला से की ठगी, चेकिंग के बहाने ले उड़े जेवर





जशपुर में एक 12वीं कक्षा की छात्रा घर से असाइनमेंट जमा करने के लिए निकली। स्कूल में असाइनमेंट जमा करने के बाद शाम को वह अपनी सहेली के साथ साइकिल से घर लौट रही थी। इस दौरान 9 लड़कों ने छात्रा का रास्ता रोका और उससे बदतमीजी करने लगे। छात्रा के विरोध करने पर उन्होंने उसकी सहेली को वहां से धमकी देकर घर भेज दिया। सभी युवक छात्रा को जंगल की तरफ उठाकर ले गए और बारी-बारी से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।





2 गिरफ्तार





देर शाम जब छात्रा घर नहीं लौटी तब परिजन उसकी तलाश के लिए निकले। खोजबीन के दौरान पीड़िता बेसूध हालत में उन्हें जंगल में पड़ी मिली। पीड़िता ने परिजन को पूरा किस्सा सुनाया। ग्रामीणों की मदद से 2 लड़कों को परिजन ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने 9 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर अन्य की तलाश में जुट गई है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.