Media24Media.com: जशपुर क्राइम न्यूज

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label जशपुर क्राइम न्यूज. Show all posts
Showing posts with label जशपुर क्राइम न्यूज. Show all posts

बारात लेकर लौट रहे दूल्हे को पुलिस ने किया गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप

No comments Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ में दुष्कर्म के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। प्रदेश में रोजाना किसी-न-किसी जिले से दुष्कर्म और छेड़छाड़ की खबरें सामने आती है। ताजा मामला जशपुर के तपकरा थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस ने एक दूल्हे को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। युवक पर आरोप है कि उसने शादी का झांसा देकर पहले एक आंगनबाड़ी महिला कार्यकर्ता से संबंध बनाए, फिर एक अन्य लड़की से ओडिशा में शादी कर ली। इसी बीच बारात लेकर आरोपी जैसे ही अपने गांव पहुंचा, पुलिस ने उसे दबोच लिया। 

पुलिस के मुताबिक तपकरा का रहने वाला अनिरूद्ध सिंह फरसाबहार जनपद में तकनीकी सहायक है। उसकी शादी 19 फरवरी को ओडिशा के राउरकेला में थी। वो 18 फरवरी को बारात लेकर गया। वहां धूमधाम से शादी हुई और फिर दुल्हन को विदा कराकर अगले दिन घर तपकरा लेकर पहुंचा। तभी उसके इंतजार में मौजूद तपकरा पुलिस भी पहुंच गई और उसे दुष्कर्म के आरोप में पकड़ लिया।

शादी के दिन ही पीड़िता ने दर्ज कराई FIR

अनिरूद्ध सिंह के खिलाफ एक आंगनबाड़ी केंद्र की सहायिका ने 19 फरवरी को ही FIR दर्ज कराई है। इसमें आरोप लगाया गया है कि युवती और अनिरूद्ध का पिछले 4 साल से संबंध था। वो अनिरूद्ध से प्यार करती है और उसने भी शादी का वादा किया था। शादी का झांसा देकर 4 साल तक दुष्कर्म करता रहा। अब उसे पता चला कि अनिरूद्ध ने दूसरी लड़की से शादी कर ली है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।


14 साल की नाबालिग के साथ 2 बार गैंगरेप की वारदात, जांच में जुटी पुलिस

No comments Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक बार फिर शर्मनाक घटना सामने आई है। दरअसल, यहां एक 14 साल की लड़की के साथ 2 बार गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक नाबालिग पहली बार करीब 4 साल पहले यानी साल 2018 में दुष्कर्म का शिकार हुई। इस बात का खुलासा पहले ही हो गया था, लेकिन पुलिस ने FIR में इसे शामिल नहीं किया था। अब इस मामले में पुलिस ने सोमवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं शादी से किडनैपिंग और गैंगरेप मामले में भी एक नाबालिग को पकड़ा गया है। जबकि दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

पंडरापाठ चौकी क्षेत्र की 14 साल की लड़की से दुष्कर्म मामले में उसकी सहेली ने बताया था कि तीन-चार साल पहले भी दुष्कर्म हुआ था। हालांकि तब डर के चलते वो किसी को नहीं बता सकी थी।  अब पुलिस ने दक्षिण टोली निवासी कलेश्वर उर्फ फगुवा और रूप साय को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि इसी FIR में पुराने केस को भी जोड़ा गया है। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

शादी समारोह से उठाकर ले गए थे 5 लोग

दरअसल, गांव की 14 साल की एक लड़की 17 फरवरी की रात शादी समारोह में शामिल होने के लिए मोहल्ले में ही गई थी। वहीं से उसे 5 लोग उठाकर गवासी जंगल ले गए और दुष्कर्म किया। किसी तरह लड़की ने खुद को उनके चंगुल से छुड़ाया और भागने लगी। इस दौरान वह एक गड्‌ढे में गिर गई। इसके बाद आरोपियों ने उसे फिर पकड़ लिया और उसकी छाती पर चढ़कर बेरहमी से पिटाई की। इसके चलते लड़की के नाक-मुंह से खून बहने लगा।

लड़की की हालत गंभीर 

इसके बाद लड़की को वहीं जंगल में छोड़ आरोपी भाग निकले। इस बीच लड़की की सहेली उसे तलाश करती रही, लेकिन कुछ पता नहीं चला। बताया जा रहा है कि रात करीब 3 बजे लड़की खुद ही लहूलुहान हालत में गांव पहुंची। सहेली ने देखा तो परिजन को जानकारी दी और फिर बगीचा स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। लड़की की हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस अब तक इस मामले में 3 आरोपियों गिरफ्तार कर चुकी है।

प्रदेश में लगातार बढ़ रहे रेप के मामले

नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के रिपोर्ट के मुताबिक छत्तीसगढ़ में रेप से जुड़े आंकड़े महिलाओं और नाबालिग लड़कियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ देश के उन राज्यों में शामिल है, जहां नाबालिगों से सबसे ज्यादा रेप हो रहे हैं। NCRB और छत्तीसगढ़ पुलिस के आंकड़ों के अनुसार साल 2001 से 2018 के बीच राज्य में रेप की 21,849 घटनाएं दर्ज की गई ।ए

एक नजर आंकड़ों पर

प्रदेश में दुष्कर्म के आंकड़ों पर नजर डालें तो जनवरी 2019 से जनवरी 2020 तक रेप के 2,575 मामले दर्ज किए गए। 1 जनवरी 2019 से 31 जनवरी 2020 तक रायपुर में सबसे ज्यादा 301 मामले सामने आए है।इसी तरह रायगढ़ में 196 ,बिलासपुर में 144 सरगुजा में 139 , सूरजपुर में 132 , जशपुर में 123, बलौदबाजार में 123, बस्तर में 115 , कोरिया में 114 , बलरामपुर में 112 और कोरबा में 102 मामले दर्ज किए गए।


जिले में फिर एक 12 साल की नाबालिग हुई दुष्कर्म की शिकार, चचेरे भाई ने 2 दोस्तों के साथ मिलकर किया गैंगरेप

No comments Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक बार फिर शर्मनाक घटना सामने आई है। पुलिस के मुताबिक पत्थलगांव थाना क्षेत्र के बूढ़ाडांड गांव में एक 12 साल की लड़की से उसके चचेरे भाई ने अपने 2 दोस्तों के साथ मिलकर गैंगरेप किया है। पीड़िता ने बताया कि उसके भाई ने फोन कर उसे घर से बाहर बुलाया था। फिर उसे सुनसान जगह पर ले गया, जहां पहले उसने डरा धमकाकर लड़की से रेप किया। इसके बाद उसके 2 दोस्तों ने भी बारी-बारी से उससे दुष्कर्म किया है। घटना के बाद से ही तीनों आरोपी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। 

जानकारी के मुताबिक लड़की के चचेरे भाई ने उसे फोन कर किसी बहाने से बाहर बुलाया था। इसके बाद वह उसे लेकर किसी सुनसान इलाके में चला गया। इस दौरान उसके साथ 2 और दोस्त भी मौजूद थे। बताया जा रहा है इसी सुनसान इलाकों में तीनों ने उससे रेप किया है। घटना के बाद आरोपी उसे वहीं छोड़कर भाग गए थे, जिसके बाद देर शाम लड़की किसी तरह से घर पहुंची और अपने परिजनों को इस बारे में जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने पूरे मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई है। शनिवार को पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज किया है।

पुलिस ने दी जानकारी

पुलिस ने बताया कि लड़की खुद बयान देने की स्थिति में नहीं है। परिजनों की शिकायत के आधार पर ही तीनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। इसके लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें रवाना की गई हैं। शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द होने की उम्मीद है। पीड़िता से भी बयान लेने की कोशिश की जा रही है। मगर वह घटना की वजह से काफी डरी हुई है। पुलिस ने आशंका जताई है कि आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने से पहले लड़की को काफी डराया धमकाया भी था।

प्रदेश में लगातार बढ़ रहे रेप के मामले

नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के रिपोर्ट के मुताबिक छत्तीसगढ़ में रेप से जुड़े आंकड़े महिलाओं और नाबालिग लड़कियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ देश के उन राज्यों में शामिल है, जहां नाबालिगों से सबसे ज्यादा रेप हो रहे हैं। NCRB और छत्तीसगढ़ पुलिस के आंकड़ों के अनुसार साल 2001 से 2018 के बीच राज्य में रेप की 21,849 घटनाएं दर्ज की गई ।

एक नजर आंकड़ों पर

प्रदेश में दुष्कर्म के आंकड़ों पर नजर डालें तो जनवरी 2019 से जनवरी 2020 तक रेप के 2,575 मामले दर्ज किए गए। 1 जनवरी 2019 से 31 जनवरी 2020 तक रायपुर में सबसे ज्यादा 301 मामले सामने आए है।इसी तरह रायगढ़ में 196 ,बिलासपुर में 144 सरगुजा में 139 , सूरजपुर में 132 , जशपुर में 123, बलौदबाजार में 123, बस्तर में 115 , कोरिया में 114 , बलरामपुर में 112 और कोरबा में 102 मामले दर्ज किए गए।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.