Media24Media.com: जन चौपाल

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label जन चौपाल. Show all posts
Showing posts with label जन चौपाल. Show all posts

बासिंग कैम्प परिसर में मुख्यमंत्री ने लगाई जन-चौपाल

No comments Document Thumbnail

नारायणपुर। ओरछा विकासखण्ड़ के बासिंग सुरक्षा कैंप में आयोजित जन चौपाल कार्यक्रम में  मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि शासकीय जनकल्याणकारी योजनाओं का क्षेत्र में क्रियान्वयन का जायजा लेने आप लोंगों के बीच आया हूँ। सुशासन तिहार के माध्यम से जनता की समस्याओं और मांगों के लिए कार्यक्रम किया जिसमें प्राप्त आवेदनों का विभागों द्वारा निराकरण किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अबूझमाड़ एक प्राकृतिक सम्पन्नता वाला क्षेत्र है जहाँ नक्सलवाद के कारण विकास बाधित रहा है। जवानों हौसलों से अब विकास कार्य को गति मिली है, केंद्र सरकार के सहयोग से अब नक्सल गतिविधियों पर अंकुश लगा रहे है। नक्सल गतिविधियों पर नियंत्रण उपरांत क्षेत्र प्राकृतिक सौंदर्य भरपूर यह क्षेत्र सही मायने में स्वर्ग बन जाएगा। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, वनमंत्री केदार कश्यप भी उपस्थित थे।

\कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों का ग्रामीणों ने पारंपरिक तरीके से  सिर पर पीला साफा पहनाकर व कलगी लगाकर और हार पहनाकर आत्मीय स्वागत किया। समर कैंप के बच्चों ने अपने हाथों से बनाई सजावटी सामानों से मुख्यमंत्री, गृहमंत्री और वनमंत्री का स्वागत किया। साथ ही अबूझमाड़ हाफ पीस मैराथन में हिस्सा लेने वाले दो स्कूली बच्चों से मुलाकात कर उनकी हौसला अफ़ज़ाई की। इस दौरान आँगनबाड़ी के बच्चों ने पुष्प गुच्छ भेंट कर तिलक लगाया जिस पर तीनों अतिथियों ने चारपाई से उठकर उनको चारपाई में खड़ाकर चाकलेट देकर दुलार किया। इसके अलावा मेघावी छात्रों को सम्मानित कर बधाई दी। कार्यक्रम में  महतारी वंदन योजनाओं के लाभार्थियों से चर्चा किए।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 6 हितग्राहियों को आवास की चाबी, स्वीकृति आदेश, प्रथम किस्त की राशि प्रदाय किया। इसके अलावा मनरेगा के तहत आवास हितग्राही को नगद राशि का भुगतान किया।मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना और मिनीमाता महतारी जतन योजना के एक-एक लाभार्थी को बीस हजार का चेक वितरित किया। समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांग सिदु को व्हीलचेयर, उद्यानिकी विभाग द्वारा सब्जी मिनी किट, मत्स्य पालन विभाग के द्वारा कुरुषनार के मछुवा समिति को सामग्री वितरण किया।

 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बासिंग कैंप में की घोषणा

20 लाख की लागत से ग्राम मुरहापदर में पुलिया निर्माण, 10 लाख की लागत से बासिंग हेतु खेल मैदान की स्वीकृति, 10 लाख की लागत से बासिंग में बालक आश्रम एवं माध्यमिक शाला मरम्मत की स्वीकृति, 24 लाख की लागत से ग्राम मुरहापदर और एहनार में नवीन आंगनबाड़ी भवन, 25 लाख की लागत से ग्राम बासिंग में हाट बाजार से बस्ती तक 500मीटर सीसी सड़क की स्वीकृति, ग्राम कुंदला, बासिंग और मुरहापदर में नवीन घोटूल के लिए 15 लाख की स्वीकृति। कुल 01 करोड़ 04 लाख की स्वीकृति दी।

इसके अलावा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वनमंत्री केदार कश्यप ने सुरक्षा बलों को गस्त करने के लिए 50 बाइक को जवानों के साथ हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । साथ ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आदिवासी विकास विभाग द्वारा ओरछा में 250 सीटर बालक छात्रावास भवन निर्माण एवं वाटर सप्लाई तथा विद्युतीकरण कार्य के लिए 8 करोड़ एक लाख की लागत की विकास कार्य का लोकार्पण किया।

इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक अरूण देव गौतम, एडीजी नक्सल ऑपरेशन विवेकानंद, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत, बस्तर कमिश्नर डोमन सिंह, आईजी सुंदरराज पी, डीआईजी अमित तुकाराम कामले, आयुक्त जनसंपर्क डॉ. रवि मित्तल, कलेक्टर नारायणपुर प्रतिष्ठा ममगाईं, पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, जिला पंचायत सीईओ आकांक्षा शिक्षा खलखो सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

कलेक्टर लंगेह ने जन चौपाल में सुनी लोगों की समस्याएं, दिए निराकरण के निर्देश, जन चौपाल में प्राप्त हुए 46 आवेदन

No comments Document Thumbnail

 महासमुंद : हर मंगलवार को आयोजित जन चौपाल में जिले के दूरस्थ क्षेत्रों से लोग अपनी-अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए आज कलेक्ट्रेट पहुंचे। जन चौपाल में लोगों ने कलेक्टर विनय कुमार लंगेह से एक-एक कर मुलाकात की और उनके समक्ष अपनी मांगे व समस्याएं रखी।


जन चौपाल में आज अलग-अलग समस्याओं के निराकरण हेतु कुल 46 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने प्रकरणों के अनुसार संबंधित अधिकारियों को आवेदन प्रेषित करते हुए यथाशीघ्र नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने महत्वपूर्ण प्रकरणों को समय सीमा में दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही हेतु संबंधित अधिकारी को प्रेषित किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ एस. आलोक, अपर कलेक्टर रवि कुमार साहू सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

जन चौपाल में ग्राम गढ़सिवनी में रेत माफियाओं द्वारा हो रहे अवैध रेत खनन हेतु ग्रामवासियों द्वारा आवेदन किया गया जिस पर कलेक्टर ने उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया। इसके अलावा ग्राम आमाकोनी तहसील बागबाहरा के निवासी श्रवण चक्रधारी द्वारा नौकरी में ठगी से राशि लेने के संबंध में कार्यवाही की मांग की गई, तुलसी राम साहू कोमाख़ान निवासी द्वारा कब्जे की भूमि का पट्टा प्रदान करने, ग्राम बेमचा निवासी गीता बाई साहू द्वारा महतारी वंदन योजना से लाभान्वित करने, सराईपाली निवासी अनंतराम बिशी द्वारा एरियर्स की राशि का भुगतान करने एवं पटेवा निवासी संतोष कुमार सेन द्वारा पीएम आवास हेतु कलेक्टर को आवेदन दिए गए।

इसी तरह आवेदकों द्वारा प्रधानमंत्री आवास, राशन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, अतिक्रमण हटाने एवं अन्य योजनाओं से संबंधित आवेदन कलेक्टर को सौंपे गए। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को मांग एवं समस्याओं से संबंधित प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार तत्काल निराकरण के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने जन चौपाल में सुनी लोगों की समस्याएं, दिए निराकरण के निर्देश

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन सम्पन्न होने के उपरांत जिला कार्यालय में हर मंगलवार को आयोजित होने वाले जन चौपाल में जिले के दूरस्थ क्षेत्रों से लोग अपनी-अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचे। जन चौपाल में लोगों ने कलेक्टर विनय कुमार लंगेह से एक-एक कर मुलाकात की और उनके समक्ष अपनी मांगे व समस्याएं रखी।

जन चौपाल में आज अलग-अलग समस्याओं के निराकरण हेतु कुल 27 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने प्रकरणों के अनुसार संबंधित अधिकारियों को आवेदन प्रेषित करते हुए यथाशीघ्र नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने महत्वपूर्ण प्रकरणों को समय सीमा में दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही हेतु संबंधित अधिकारी को प्रेषित किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ एस. आलोक, अपर कलेक्टर रविराज ठाकुर सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

जन चौपाल में महासमुंद बम्हनी निवासी पूरन ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि दिलाने के लिए कलेक्टर को आवेदन सौंपे। इसी तरह बागबाहरा बिराजपाली निवासी भागीरथी ने श्रमिक पंजीयन कार्ड सक्रिय करने, पिथौरा के राजकुमार ने गुमटी व्यवस्थापन के लिए, सरायपाली पतेरापाली निवासी विजय कुमार मिर्धा ने भूमि सीमांकन के लिए, बागबाहरा पोटिया की श्रीमती सेवती साहू ने पति के मृत्यु उपरांत तेंदूपत्ता की राशि प्रदाय करने हेतु आवेदन दिए। इसी तरह आवेदकों द्वारा प्रधानमंत्री आवास, राशन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, अतिक्रमण हटाने एवं अन्य योजनाओं से संबंधित आवेदन कलेक्टर को सौंपे गए। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को मांग एवं समस्याओं से संबंधित प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार तत्काल निराकरण के निर्देश दिए।

कलेक्टर लंगेह ने सुनी जन चौपाल में लोगों की समस्याएं, मिले 58 आवेदन

No comments Document Thumbnail

 महासमुंद : जिला कलेक्ट्रेट में आयोजित होने वाले जन चौपाल में आज कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने जिले के आमजनों की मांगों एवं समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनी और संबंधित विभाग के अधिकारियों को नियमानुसार निराकरण के लिए निर्देश दिए। जनदर्शन में आज ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के 58 आवेदकों ने आवेदन प्रस्तुत किए। कलेक्टर ने सभी आवेदकों की समस्याएं बारी-बारी सुनी।


आज जन चौपाल में आवेदकों ने जाति प्रमाण पत्र, नक्शा त्रुटि सुधार, अतिक्रमण हटाने, नामांतरण, भूमि व्यवस्थापन तथा अन्य समस्याओं व मांगो को लेकर आवेदन सौंपे। महासमुंद में एफसीआई रोड में स्कूली बच्चों को आवागमन में हो रही समस्या के सबंध में वेडनर तथा अन्य स्कूलों के बच्चों ने आवेदन सौंपे। कलेक्टर ने पीडब्ल्यूडी और नगरपालिका को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। ग्राम भिलाई पिथौरा की कु. ऋषिका पुरेना द्वारा जाति प्रमाण पत्र बनाने के संबंध में आवेदन दिए। इसी तरह पिथौरा की गोदावरी बाई दीवान ने धान खरीदी केन्द्र से संबंधित रिकॉर्ड सुधरवाने, महासमुंद के त्रिनाथ ने झुग्गी पट्टा का नामांतरण के लिए आवेदन सौंपा। पाली बागबाहरा के पुनीत राम ने जमीन संबंधित, लाल चंद पटेल ने पिथौरा के कोटवार द्वारा सेवा भूमि को विक्रय करने पर उनके विरूद्ध कार्रवाई करने आवेदन दिए।

कलेक्टर लंगेह ने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदकों की समस्याओं का निराकरण सुनिश्चित करने कहा।

पत्नी के बैंक खाते से फर्जी आहरण, ग्रामीण ने लगाई कलेक्टर से गोहार, कलेक्टर ने फोन लगाकर अधिकारी को दिए तत्काल निराकरण के निर्देश

No comments Document Thumbnail

 महासमुंद । कलेक्टर विनय लंगेह ने आज जन चौपाल में एक आवेदक की समस्या को लेकर मौके पर ही अधिकारी को फोन लगाकर तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिए। इतना ही नहीं निराकरण के पश्चात आवेदक को इसकी फोन पर जानकारी देने कहा। जिला कलेक्ट्रेट में प्रति सप्ताह मंगलवार को आयोजित होने वाले जन चौपाल में कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने जिले के आमजनों की मांगों एवं समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनी और संबंधित विभाग के अधिकारियों को निराकरण के लिए निर्देश दिए।


जनदर्शन में आज ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के 33 आवेदकों ने आवेदन प्रस्तुत किए। कलेक्टर ने सभी आवेदकों की समस्याएं बारी-बारी सुनी और संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदकों की समस्याओं का निराकरण सुनिश्चित करने कहा।

दरअसल आज जन चौपाल में ग्राम फुलझर पोस्ट तुसदा निवासी सालिक राम अपनी पत्नी के नाम फर्जी हस्ताक्षर से बैंक खाते से रकम आहरण करने संबंधित शिकायत लेकर पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि उनके बैंक खाते से 8 हजार रुपए का आहरण 5 सितम्बर को किसी के द्वारा कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में मुझे जानकारी नहीं है कि किसने राशि आहरित किया। इसकी जानकारी उन्होंने जन चौपाल में कलेक्टर को दी। कलेक्टर ने तत्काल लीड बैंक मैनेजर के माध्यम से बैंक मैनेजर को फोन लगाकर आवेदक की समस्या का तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए और निराकरण के पश्चात फोन नम्बर पर हितग्राही को सूचना देने को कहा। इसी तरह जन चौपाल में स्थायी जाति प्रमाण पत्र बनाने के लिए ग्राम रामसागर पारा भावा (पटेवा) से पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि वे विगत 2014 से इस ग्राम में निवास कर रहें हैं। लेकिन यहां पढ़ने वाले बच्चों का स्थायी जाति प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहा है। जिससे कई तरह की योजनाओं का लाभ मिलने से वंचित होना पड़ रहा है। यहां के गणेश ध्रुव, सुरेश कुमार, राजकुमार सहित अन्य ग्रामीणों ने कलेक्टर को स्थायी जाति प्रमाण पत्र बनाने गुहार लगाई है। इसी तरह अन्य आवेदकों ने प्रधानमंत्री आवास, फसल बीमा, पेंशन, अतिक्रमण हटाने तथा अन्य समस्याओं व मांगो को लेकर आवेदन सौंपे। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ एस आलोक, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व उमेश साहू सहित विभिन्न विभाग के जिला अधिकारी उपस्थित थे।

महासमुंद : कलेक्टर के निर्देश पर तुरंत अमल

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। कलेक्टर प्रभात मलिक हाल ही में अधिकारियों की ली बैठक में समय सीमा के प्रकरणों के निराकरण और आम जानता की समस्याओं के समाधान और उनके अपने स्तर से निराकृत होने वाले प्रकरणों के निराकरण के लिए प्रत्येक सोमवार को विकासखंड स्तरीय जन चौपाल कार्यक्रम करने के निर्देश सभी एसडीएम को दिये थे।

कलेक्टर के निर्देश पर तुरंत अमल करते हुए आज सोमवार को ज़िले के महासमुंद सहित सभी विकासखंडों बाग़बाहरा, पिथौरा, बसना और सरायपाली में समय सीमा की बैठक और जन चौपाल लगायी गयी। जहां आम जन की समस्याओं का समाधान भी हुआ। विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने उपस्थित लोगों को सरकारी योजनाओं के साथ विभागीय योजनाओं की भी जानकारी दी। योजनाओं से लाभ लेने की प्रक्रिया भी बतायी।

महासमुंद में जन चौपाल तहसील कार्यालय के सभाकक्ष में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) उमेश साहू की अध्यक्षता में आयोजित हुई। उन्होंने सभी विकासखंड स्तर के अधिकारियों को आम जन से प्राप्त सभी आवेदनों पर समय सीमा में कार्रवाई कर अवगत कराने के निर्देश दिए। पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं से लाभान्वित करने कहा। उन्होंने मानसून को ध्यान में रखते हुए सभी ज़रूरी व्यवस्था करने कहा। महासमुंद में आज की इस जन चौपाल में विभिन्न विभागों से संबंधित 17 आवेदन आये। इनमें 6 आवेदनों का निराकरण हुआ। शेष 11 आवेदनों के परीक्षण उपरांत कार्रवाई की जाएगी।

जनचौपाल में विभिन्न विभागों के विकासखंड स्तरीय अधिकारियों राजस्व, वन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पशुपालन, बैंक, महिला एवं बाल विकास विभाग, पुलिस, खाद्य, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, उद्यानिकी, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी,विद्युत, सहकारिता, श्रम सहित अन्य विभाग अधिकारियों ने बारी-बारी से अपने-अपने विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए ग्रामीणों से लाभ उठाने की अपील की।

नये कलेक्टर ने गौर से सुनी लोगों की समस्याएं और लिए आवेदन, निराकरण का दिया भरोसा

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में हर मंगलवार को आयोजित कलेक्टर जन चौपाल में ज़िले के नये कलेक्टर प्रभात मलिक ने जिले के दूर-दराज क्षेत्रों से अपनी शिकायत और समस्याओं के आवेदन के साथ पहुँचे लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों को पूरी गंभीरता और गौर से सुना। त्वरित निराकरण के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियो को दिये। आवेदकों से आवेदन लिए और उन्हें निराकरण का भरोसा दिया।

आज के कलेक्टर जन चौपाल कार्यक्रम में 48 आवेदकों ने अपनी मांग एवं समस्याओं से निजात दिलाने की का अनुरोध किया। कलेक्टर ने सभी आवेदनों पर संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार कार्रवाई कर निराकरण करने कहा। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एस. आलोक, अपर कलेक्टर दुर्गेश कुमार वर्मा, एसडीएम उमेश साहू सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

इच्छा मृत्यु किसी भी समस्या का समाधान नही : कलेक्टर झा ने जनचौपाल में आये भू विस्थापित बंशी दास को दिया समझाईश

No comments Document Thumbnail

कोरबा। कलेक्टर संजीव झा ने जन चौपाल में इच्छा मृत्यु की मांग करने आये विजय नगर कोसमंदा निवासी बंशी दास महंत को समझाईश दिया। कलेक्टर ने बंशी दास को समझाईश देते हुए कहा कि इच्छा मृत्यु किसी भी समस्या का समाधान नही है। समस्याओं के कारणों को जानकर उनका निराकरण करके ही समस्या को सुलझाया जाता है। कलेक्टर झा ने बंशी दास की रोजगार और परिवार के पालन पोषण से संबंधित समस्याओं के निराकरण के लिए उनके पुत्र को एसईसीएल कुसमुण्डा कोयला खदान क्षेत्र में किसी निजी एजेंसी में नौकरी दिलाने के निर्देश एसईसीएल के अधिकारी को दिये। कलेक्टर ने जन चौपाल में ही एसईसीएल कुसमुण्डा के महाप्रबंधक को फोन लगाकर तत्काल बंशी दास के पुत्र को एजेंसी के माध्यम से नियोजित करने के निर्देश दिये।



दरअसल बंशी दास काफी लंबे समय से एसईसीएल द्वारा भूमि अधिग्रहण के पश्चात् नौकरी नही दिये जाने की समस्या को बताते हुए इच्छा मृत्यु की मांग करने कलेक्टर के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किये थे। उन्होने स्वयं के दिव्यांग होने के कारण परिवार के भरण पोषण में आ रही कठिनाईयों से अवगत कराया। कलेक्टर झा ने बंशी दास को बड़ी ही शालीनता से समझाते हुए कहा कि उनके भूमि अधिग्रहण से संबंधित प्रकरण हाईकोर्ट में लंबित है। प्रकरण के हाईकोर्ट से निराकरण पश्चात् नियमानुसार प्रबंधन द्वारा रोजगार एवं बसाहट के संबंध में कार्यवाही की जाएगी। 

तब तक प्रशासन द्वारा परिवार के भरण पोषण में सहयोग के लिए उनके पुत्र को निजी एजेंसी में नियोजित करने में सहयोग किया जा रहा है। कलेक्टोरेट सभा कक्ष में आयोजित जनचौपाल में कलेक्टर झा ने लोगों की समस्याएं सुनी और उनके त्वरित निदान के लिए उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए। आज आयोजित जन चौपाल में 94 लोगों ने कलेक्टर को अपनी समस्याओं-सुझावों से अवगत कराया। जनचौपाल में डीएफओ कोरबा श्रीमती प्रियंका पाण्डेय, डीएफओ कटघोरा श्रीमती प्रेमलता यादव, अपर कलेक्टर विजेन्द्र पाटले, जिला पंचायत के सी.ई.ओ. नूतन कंवर, नगर निगम आयुक्त प्रभाकर पाण्डेय सहित सभी विभागीय अधिकारीगण मौजूद रहे।

जनचौपाल में आज गरूड़ नगर गेवरा प्रोजेक्ट निवासी सुश्री दुर्गा रानी नायक ने सीपेट में रोजगारमुखी पाठ्यक्रम में प्रवेश दिलाने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। दुर्गा रानी सीपेट में डीपीटी कोर्स में प्रवेश लेना चाहती है। उन्होने कमजोर आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए सीपेट द्वारा निर्धारित शैक्षणिक शुल्क जमा करने में असमर्थता जताई। उन्होने उक्त कोर्स में प्रवेश दिलाने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करने कलेक्टर के समक्ष निवेदन किया। 

कलेक्टर झा ने आवेदिका की बातों को सुनकर लाईवलीहुड के सहायक परियोजना अधिकारी को दुर्गा रानी का एडमिशन सीपेट में करवाने के निर्देश दिये। जन चौपाल में आज सरगबुंदिया के कुछ दुकानदारो ने फोरलेन सड़क निर्माण में दुकानों के प्रभावित होने की शिकायत करते हुए दुकान की क्षतिपूर्ति राशि तथा गांव में दूसरे जगह पर दुकान निर्माण करने अनुमति प्रदान करने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किये। कलेक्टर झा ने दुकानदारो की आवेदन पर संज्ञान लेते हुए अपर कलेक्टर को इस संबंध में उपयुक्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

इसी प्रकार ग्राम सेमीपाली निवासी श्रीमती फूलबाई ने भूमि मुआवजा राशि के बंटवारा में आ रही पारिवारिक समस्या को दूर मुआवजा राशि का तीन हिस्सों में बंटवारा करवाने आवेदन प्रस्तुत किया। उन्होने बताया कि रेल परियोजना के तहत अधिग्रहित भूमि की मुआवजा राशि लगभग 27 लाख रूपये प्राप्त हुए है। फूलबाई के पति की मृत्यु हो चुकी है। वह मुआवजा राशि को स्वयं और अपने दोनो पुत्रो के बीच बराबर तीन हिस्सो में बांटना चहती है। आवेदन पत्र संज्ञान लेते हुए कलेक्टर झा ने तहसीलदार को आवेदिका की मदद करते हुए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। 

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.