Media24Media.com: जड़ी बूटियों

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label जड़ी बूटियों. Show all posts
Showing posts with label जड़ी बूटियों. Show all posts

PM मोदी ने किया इस आयुर्वेदिक तेल का बखान, बालों की हर समस्या के लिए है रामबाण इलाज

No comments Document Thumbnail

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने एक भाषण में कर्नाटक में 108 जड़ी बूटियों से बनने वाले आयुर्वेदिक तेल की तारीफ की थी. कर्नाटक के हक्की पीक्की समाज के लोग यह तेल बनाते हैं. चलिए जानते हैं किन चीजों से बनाया जाता है यह तेल और इसे बालों में लगाने के फायदे.


इन चीजों से बनाया जाता है तेल
यह तेल सेमेथी, नीलमबारी, भृंगराज, लैवेंडर, ब्राह्मी, चिरायता, लाजवंती, आंवला, एलोवेरा जैसी कुल 108 जड़ी बूटियों को मिलाकर बनाया जाता है.

भृंगराज के फायदे
बालों में भृंगराज के इस्तेमाल से जड़े मजबूत होती हैं, जिससे बालों के टूटने जैसी समस्याएं नहीं होती हैं. इसके अलावा, भृंगराज में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण होते हैं, जो डैंड्रफ और स्कैल्प की खुजली से राहत पाने के लिए फायदेमंद है.

आंवला के फायदे
सफेद बाल एक आम समस्या बन गया है. अगर आप कम उम्र में बालों को सफेद होने से बचाना चाहते हैं, तो आंवला से बने तेल फायदेमंद हो सकते हैं. लंबे बालों के लिए भी आप आंवला का इस्तेमाल कर सकते हैं.

लाजवंती (छुई-मुई) के फायदे
लाजवंती यानी छुई-मुई का पौधा बालों को शाइनी बनाने में मदद करता है. अगर आपके बाल डैमेज हो गए हैं, तो लाजवंती से बने तेल का यूज़ करने से बालों को पोषण मिलेगा.

आपको बता दें कि इस तेल में सेमेथी, नीलमबारी, भृंगराज, लैवेंडर, ब्राह्मी, चिरायता, लाजवंती, आंवला, एलोवेरा जैसी कुल 108 जड़ी बूटी का इस्तेमाल किया जाता है। ये सभी जड़ी बूटियां हमारे बालों के लिए इतनी ज्यादा फायदेमंद होती हैं कि अगर आप इनका इस्तेमाल कर लें, तो बालों की कई समस्याओं से निजात पा सकते हैं। इनमें में ये 3 जड़ी बूटियां तो ऐसी हैं जो बालों के लिए बहुत ही फायदेमंद हैं।

 

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.