Media24Media.com: छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी. Show all posts
Showing posts with label छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी. Show all posts

छत्तीसगढ़ में 14 दिसंबर तक 20.67 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी, 5.70 लाख किसानों ने बेचा धान

No comments Document Thumbnail

रायपुर: खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में 14 दिसंबर 2020 तक छत्तीसगढ़ में 20 लाख 67 हजार मीट्रिक धान की खरीदी (paddy purchased Chhattisgarh Update) की गई है।









धान खरीदी : बारदाना का कृत्रिम अभाव पैदा कर किसानों को कर रहे परेशान, किसान नेता योगेश्वर चंद्राकर आज धान खरीदी केंद्र में करेंगे प्रदर्शन





अब तक राज्य के 5 लाख 70 हजार किसानों ने समर्थन मूल्य पर धान बेचा है। राज्य के मिलरों को 4 लाख 74 हजार 698 मीट्रिक टन धान का D.O. जारी किया गया है, जिसके तहत मिलरों द्वारा अब तक 1 लाख 40 हजार मीट्रिक टन धान का उठाव कर लिया गया है। बता दें कि धान खरीदी का आज 15वां दिन है। छत्तीसगढ़ में 1 दिसंबर से धान खरीदी शुरू हुई थी।









cg government job alert: अगर आप भी पाना चाहते है सरकारी नौकरी, तो इन पदों के लिए जल्दी करें अप्लाई





खरीफ वर्ष 2020-21 में 14 दिसंबर 2020 तक छत्तीसगढ़ के इन जिलों में हुई इतनी धान खरीदी- (paddy purchased Chhattisgarh Update)





  • महासमुंद जिले में एक लाख 48 हजार 745 मीट्रिक टन धान की खरीदी
  • बस्तर जिले में 22 हजार 375 मीट्रिक टन
  • बीजापुर जिले में 5 हजार 564 मीट्रिक टन
  • दंतेवाड़ा जिले में एक हजार 126 मीट्रिक टन
  • कांकेर जिले में 66 हजार 780 मीट्रिक टन
  • कोंडागांव जिले में 32 हजार 501 मीट्रिक टन
  • नारायणपुर जिले में 2 हजार 513 मीट्रिक टन
  • सुकमा जिले में 4 हजार 280 मीट्रिक टन
  • बिलासपुर जिले में एक लाख 6 हजार 262 मीट्रिक टन
  • गौरेला-पेंड्रा-मरवाही 14 हजार 356.44 मीट्रिक टन
  • जांजगीर-चांपा जिले में 1 लाख 61 हजार 312 मीट्रिक टन
  • कोरबा जिले में 19 हजार 95 मीट्रिक टन
  • मुंगेली जिले में 86 हजार 788 मीट्रिक टन
  • रायगढ़ जिले में एक लाख 23 हजार 382 मीट्रिक टन
  • बालोद जिले में एक लाख 38 हजार मीट्रिक टन
  • बेमेतरा जिले में एक लाख 43 हजार 168 मीट्रिक टन
  • दुर्ग जिले में एक लाख 5 हजार 385 मीट्रिक टन
  • कवर्धा जिले में एक लाख 8 हजार 882 मीट्रिक टन
  • राजनांदगांव जिले में एक लाख 86 हजार 138 मीट्रिक टन
  • बलौदाबाजार जिले में एक लाख 29 हजार 961 मीट्रिक टन
  • धमतरी जिले में एक लाख 6 हजार 557 मीट्रिक टन
  • गरियाबंद जिले में 82 हजार 462 मीट्रिक टन
  • रायपुर जिले में एक लाख 39 हजार 398 मीट्रिक टन
  • बलरामपुर जिले में 23 हजार 940 मीट्रिक टन
  • जशपुर जिले में 18 हजार 835 मीट्रिक टन
  • कोरिया जिले में 17 हजार 598 मीट्रिक टन
  • सरगुजा जिले में 34 हजार मीट्रिक टन
  • सूरजपुर जिले में 42 हजार 517 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है।





छत्तीसगढ़ में 11 दिसंबर तक 17.62 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी, इतने लाख किसानों ने बेचा धान

No comments Document Thumbnail

रायपुर: खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में 11 दिसंबर 2020 तक छत्तीसगढ़ में 17 लाख 62 हजार 758 मीट्रिक धान की खरीदी (17।62 lakh metric tonnes of paddy purchased in Chhattisgarh till 11 December) की गई है। अब तक राज्य के 4 लाख 90 हजार किसानों ने समर्थन मूल्य पर धान बेचा है। राज्य के मिलरों को 2 लाख 70 हजार 337 मीट्रिक टन धान का D।O। जारी किया गया है, जिसके तहत मिलरों द्वारा अब तक 27 हजार 206 मीट्रिक टन धान का उठाव कर लिया गया है।









अगर आधार कार्ड में करना हो कोई अपडेट, तो ऐसे ले अपॉइंटमेंट





खरीफ वर्ष 2020-21 में 11 दिसंबर 2020 तक प्रदेश के महासमुंद जिले में एक लाख 31 हजार 643 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। इसी तरह बस्तर जिले में 18 हजार 346 मीट्रिक टन, बीजापुर जिले में 4 हजार 148 मीट्रिक टन, दंतेवाड़ा जिले में 860 मीट्रिक टन, कांकेर जिले में 56 हजार 397 मीट्रिक टन, कोंडागांव जिले में 28 हजार 59 मीट्रिक टन और नारायणपुर जिले में 2 हजार 108 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है।









इन जिलों में इतनी हुई खरीदी





वहीं सुकमा जिले में 3 हजार 466 मीट्रिक टन, बिलासपुर जिले में 89 हजार 783 मीट्रिक टन, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 12 हजार 722 मीट्रिक टन, जांजगीर-चांपा जिले में एक लाख 28 हजार 407 मीट्रिक टन, कोरबा जिले में 15 हजार 632 मीट्रिक टन और मुंगेली जिले में 73 हजार 219 मीट्रिक टन सहित रायगढ़ जिले में एक लाख एक हजार 858 मीट्रिक टन, बालोद जिले में एक लाख 19 हजार 515 मीट्रिक टन, बेमेतरा जिले में एक लाख 25 हजार 290 मीट्रिक टन, दुर्ग जिले में 91 हजार 935 मीट्रिक टन, कवर्धा जिले में 95 हजार 768 मीट्रिक टन और राजनांदगांव जिले में एक लाख 59 हजार 413 मीट्रिक टन खरीदी की गई है।









लिव इन में रहने के बाद रेप केस दर्ज करवाना चाहती हैं लड़कियां





बलौदाबाजार जिले में एक लाख 12 हजार 973 मीट्रिक टन, धमतरी जिले में 90 हजार 957 मीट्रिक टन, गरियाबंद जिले में 71 हजार 103 मीट्रिक टन, रायपुर जिले में एक लाख 16 हजार 155 मीट्रिक टन, बलरामपुर जिले में 19 हजार 100 मीट्रिक टन, जशपुर जिले में 15 हजार 306 मीट्रिक टन, कोरिया जिले में 14 हजार 841 मीट्रिक टन, सरगुजा जिले में 28 हजार 566 मीट्रिक टन और सूरजपुर जिले में 35 हजार 175 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.