Media24Media.com: छत्तीसगढ़ में शराब घोटाले

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label छत्तीसगढ़ में शराब घोटाले. Show all posts
Showing posts with label छत्तीसगढ़ में शराब घोटाले. Show all posts

CG liquor scam: अनवर ढेबर व नितेश पुरोहित के बेटों को EOW ने लिया हिरासत में, होगी पूछताछ

No comments Document Thumbnail

 CG liquor scam: छत्तीसगढ़ में शराब घोटाले को लेकर EOW ने बड़ी कार्रवाई की है। मंगलवार को अनवर ढेबर के बेटे शोएब ढेबर और कारोबारी नितेश पुरोहित के बेटे को हिरासत में ले लिया है। अनवर ढेबर फिलहाल जेल में बंद है।


शोएब ढेबर अनवर ढेबर का बेटा है। जिसे आज EOW ने शराब घोटाले मामले की पूछताछ करने के लिए हिरासत में लिया है। वही कारोबारी नितेश पुरोहित के बेटे को भी EOW हिरासत में ले लिया है।

छत्तीसगढ़ शराब घोटाले मामले में जेल में बंद आरोपी अनवर ढेबर की जमानत याचिका खारिज हो गई थी।जिसके बाद उसे लगातार जेल में ही रहना पड़ा था। EOW ने इस मामलें में बड़ा एक्शन लेते हुए दोनों कारोबारियों के बेटों को हिरासत में लिया है।

बहुचर्चित शराब घोटाले के आरोप में गिरफ्तार अनवर ढेबर और उनके सहयोगी अरविंद सिंह की मुश्किलें कम होने नाम नहीं ले रही हैं।

सोमवार को स्पेशल कोर्ट ने दोनों को 12 अप्रैल तक EOW और ACB की हिरासत भेज दिया है। दोनों आरोपियों की रिमांड पूरी होने के बाद ब्‍यूरो ने उन्‍हें रायपुर के स्‍पेशल कोर्ट में पेश किया गया था।

शराब घोटाले मामले में छत्तीसगढ़ के आबकारी का पूर्व विशेष सचिव अरुणपति त्रिपाठी गिरफ्तार

No comments Document Thumbnail

 CG NEWS :  छत्तीसगढ़ में शराब घोटाले को लेकर चल रही कार्रवाई में गुरुवार को छापेमारी के दौरान टीम को बड़ी कामयाबी मिली है। जहां ईओडब्ल्यू और एसीबी ने आबकारी विभाग के पूर्व विशेष सचिव अरुणपति त्रिपाठी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अरूणपति त्रिपाठी जमानत मिलने के बाद से अंडरग्राउंड हो गया था। आज ईओडब्ल्यू और एसीबी चीफ अमरेश मिश्रा के नेतृत्व में उसे गिरफ्तार कर लिया है।


उल्लेखनीय है कि, दुर्ग जिले के भिलाई में दो अलग-अलग जगहों पर एजेंसी की छापेमारी जारी है। विश्वस्त सूत्रों की माने तो जिन लोगों के यहां छापा पड़ा है वे पूर्व सीएम भूपेश बघेल के करीबी बताये रहे हैं। फिलहाल छापेमारी किस मामले में की गई है, इसकी जानकारी निकलकर सामने आई हैं। विश्वस्त सूत्रों की मानें तो, ईओडब्‍ल्‍यू और एसीबी की टीम ने सुबह होते ही न्‍यू खूर्सीपार और नेहरु नगर में दबिश दी है। जहां खुर्सीपार में पप्पू बंसल और नेहरू नगर पूर्व निवासी विजय भाटिया के यहां कार्यवाही चल रही है। पप्पू बसंल की लंबे समय से तलाश चल रही थी। सूत्रों की मानें तो ईओडब्‍ल्‍यू और एसीबी फिलहाल शराब मामले की जांच कर रही है। इस मामले में एजेंसी कारोबारी अरविंद सिंह और अनवर ढेबर को गिरफ्तार कर चुकी है। जहां कोर्ट से दोनों की रिमांड लेकर उनसे पूछताछ कर रही है।

रायपुर समेत इन जिलों में पड़ा छापा

ईओडब्ल्यू एसीबी ने रायपुर, दुर्ग, भिलाई, राजनांदगाव में छापेमारी की है। तक़रीबन एक दर्जन से अधिक ठिकानों पर कार्रवाई चल रही है। जहां राजधानी रायपुर के महावीर नगर, सदर बाजार, समता कॉलोनी और देवेंद्र नगर में कार्रवाई चल रही है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.