Media24Media.com: छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र. Show all posts
Showing posts with label छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र. Show all posts

छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र : चौथे दिन की कार्यवाही शुरू होते ही मचा हंगामा, देखें LIVE

No comments Document Thumbnail

 Chhattisgarh Budget Session 2025 : छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र के चौथे दिन की कार्रवाई शुरू होते ही हंगामा शुरू हो गया. विपक्ष ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की रेकी करने का आरोप लगाते हुए जोरदार हंगामा मचाया.


विपक्ष ने आरोप लगाया कि आप हमारी रेकी करवा रहे हैं. इस पर आसंदी ने कहा कि प्रश्नकाल के बाद मौका दूंगा, लेकिन विपक्ष अपनी बात पर अड़ा रहा और नारेबाजी शुरू कर दी. सदन में मचे हंगामे के बीच आसंदी ने कार्यवाही दस मिनट के लिए स्थगित कर दी.

ज शुक्रवार 28 फरवरी को वित्त मंत्री ओपी चौधरी राज्य का आर्थिक सर्वेक्षण सदन में पेश करेंगे। जो साय सरकार के एक पूरे वित्त वर्ष 24-25 के कामकाज पर आधारित होगा। पिछला सर्वेक्षण बघेल सरकार के 9 और साय के 4 माह का था।

यह सर्वेक्षण,सालाना बजट से एक दिन पहले पेश किया जाता है। शनिवार और रविवार अवकाश को देखते हुए इसे आज पेश किया जाएगा। इसमें प्रति व्यक्ति आय, रोजगार, सर्विस सेक्टर, एग्रीकल्चर विकास, सामाजिक और औद्योगिक विकास की स्थिति के साथ पशुधन की स्थिति की झलक मिलेगी।

छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र। देखें LIVE

CG Budget 2025 : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की अध्यक्षता में कार्य मंत्रणा समिति की बैठक आयोजित

No comments Document Thumbnail

 CG Budget 2025 : छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र के पहले दिन आज मुख्य समिति कक्ष में कार्यमंत्रणा समिति की बैठक शुरू हुई, जिसमें कार्य संचालन को लेकर चर्चा हुई है.


 बैठक में विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के अलावा नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, संसदीय कार्यमंत्री केदार कश्यप सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।


छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र में गूंजा सीएसआर का मुद्दा, भूपेश बघेल ने पूछे सवाल

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। विधानसभा के बजट सत्र के 13वें दिन के प्रश्नकॉल में सीएसआर के अंतर्गत होने वाले कार्यों का मुद्दा गूंजा। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सवाल किया कि क्या राज्य सरकार केंद्र से आग्रह करेंगे कि पूर्व की तरह राज्य सरकार के नियंत्रण में हो। मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि इस संबंध में केंद्र सरकार को पत्र लिखेंगे. इसके पहले भाजपा विधायक भावना बोहरा ने पूछा कि सीएसआर मद के तहत कौन से कार्य किए जाते हैं । मंत्री लखनलाल देवांगन ने जानकारी दी कि सीएसआर मद केंद्र सरकार के अधीन है। केंद्र सरकार की गाइडलाइन के अनुसार ही कार्रवाई की जाती है।


आज विधानसभा में कानून व्यवस्था और व्यापार वाणिज्य सहित कई मुद्दों लेकर सवाल पूछे जा रहे हैं। गृह मंत्री विजय शर्मा और उद्योगों वाणिज्य मंत्री लखन लाल देवांगन सवालों के जवाब देंगे। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और कृषि मंत्री राम विचार नेताम के विभागों के अनुदान मांगों पर चर्चा भी होगी। साथ ही विधायक पुरंदर मिश्रा प्रदेश के स्कूलों में कार्यरत अतिथि शिक्षकों को नियमित नहीं किए जाने को लेकर स्कूल शिक्षा मंत्री का ध्यान आकर्षित करवायेंगे। विधायक रामकुमार यादव पबिया एवं मव्वार जनजाति के लोगों का अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र नहीं बनाए जाने को लेकर अनुसूचित जाति विकास मंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगे।

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा से प्रदेश में कानून व्यवस्था महिलाओं से संबंधित अपराध,चोरी, डकैती, छेड़छाड़, लूट, हत्या, नकबजनी से संबंधित प्रश्न पूछे गए है। सब इंस्पेक्टर के पदों पर पिछले साढ़े पांच वर्षों से भर्ती प्रक्रिया पूरी नहीं होने को लेकर सवाल पूछे गए है। रीपा योजना के आगामी भविष्य के बारे में प्रश्न पूछे गए है। प्रधानमंत्री आवास योजना के आवासों के अलावा मुख्यमंत्री सड़क व प्रधानमंत्री सड़क योजना, आरईएस के सड़को का संधारण, नवीन ग्राम पंचायत भवनों का निर्माण, रूरल इंडस्ट्रियल पार्क हेतु स्वीकृत राशि, स्वच्छ भारत मिशन अभियान में हुई वित्तीय अनियमितता की जांच, एनडीपीएस एक्ट के प्रकरणों की जांच, शराब व कोयला घोटाले में जेल में बंद आरोपियों को वीआईपी सुविधाएं देने, सड़क दुर्घटना, पॉलिटेक्निक महाविद्यालयों की संख्या के संबंध में प्रश्न पूछा गया है।

CG Budget Session : विधानसभा में गूंजा महादेव सट्टा, विधायक मूणत ने लगाई सवालों की झड़ी

No comments Document Thumbnail

CG Budget Session : छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र का आज चौथा दिन है । चौथे दिन की कार्यवाही शुरू हो गई है। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही आनलाइन महादेव सट्टा एप का मामला गूंजा। प्रश्नकाल में भाजपा के विधायक राजेश मूणत ने महादेव सट्टा का मामला उठाया। इस मामले में भाजपा के राजेश मूणत गृह मंत्री विजय शर्मा से सवाल किया ।


विधायक मूणत ने कहा कि महादेव सट्टा एप में अंतरराष्ट्रीय स्तर के लोग शमिल हैं। ये काफी संवेदनशील मामला है।इसका संचालन दुबई से चलता रहा । उन्होंने पूछा कि महादेव सट्टा एप व अन्य सट्टा एप के संबंध में कब-कब और क्या-क्या शिकायत की गई है? यह भी पूछा कि इस पर क्या-क्या कार्रवाई की गई है ?

विधायक मूणत के सवाल पर गृह मंत्री विजय शर्मा ने जवाब देते हुए बताया कि महादेव सट्टा एप की कुल 28 शिकायतें प्राप्त हुई है। 19 अपराध पंजीकृत किए गए हैं। गृह मंत्री ने कहा, कोई भी मछली या मगरमच्छ हो सब पकड़े जाएंगे। विधायक ने पूछा कि क्या सीबीआई से जांच कराएंगे। गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा, ईडी में जांच चल रही है, इसलिए दूसरे एजेंसी को मामला देना ठीक नहीं है। एक बार प्रमाणित होने के बाद माननीय सदस्यों को कार्यवाही होते दिखेगी। धरमलाल कौशिक ने कहा कि अगर कार्रवाई नहीं होगी तो यह सट्टा चलाते रहेंगे।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.