Media24Media.com: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव. Show all posts
Showing posts with label छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव. Show all posts

छत्तीसगढ़ CM फेस को लेकर सस्पेंस, आज रायपुर आ सकते हैं BJP के पर्यवेक्षक

No comments Document Thumbnail

Chhattisgarh CM Face:  छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत के बाद अब मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर सस्पेंस बना हुआ है. इधर सूबे में बीजेपी की सरकार बनते ही आदिवासी मुख्यमंत्री की मांग भी लगातार उठने लगी है. छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान समेत तीन राज्यों में सरकार गठन को लेकर दिल्ली में भाजपा संसदीय दल की बैठक भी हुई. संगठन की तरफ से कहा जा रहा है कि छत्तीसगढ़ के लिए  पर्यवेक्षकों की नियुक्ति भी जल्द की जा सकती है.


माना जा रहा है कि आज  पर्यवेक्षक छत्तीसगढ़ पहुंच सकते हैं. वही कल  राज्य में विधायक दल की बैठक होने की बात भी सामने आ रही है. विधायक दल की बैठक के साथ राज्य में सरकार गठन की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी.

इनके सामने सीएम चेहरे के प्रमुख दावेदार रमन सिंह, रेणुका सिंह, अरुण साव, विष्णु देव साय और ओ.पी चौधरी बताए जा रहे हैं. यहां भी सीएम चेहरे से सस्पेंस रविवार को खत्म हो सकता है.


Chhattisgarh Chunav : मतगणना के लिए तैयारी पूरी, 12 से 30 चक्र में होगी काउंटिंग

No comments Document Thumbnail

Chhattisgadh Assembly Elections : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की 3 दिसंबर को होने वाली मतगणना 12 से 30 चक्र में होगी । यहां की 90 विधानसभा सीटों की मतगणना सभी 33 जिला मुख्यालयों में होगी और इसकी तैयारी पूरी हो चुकी है।


मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने बताया कि सभी मतगणना केंद्रों में प्रेक्षकों की निगरानी में होने वाली मतगणना के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए 14 टेबल लगाए गए हैं। मतों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू होगी, जिसमें सबसे पहले सेवा मतदाताओं के मतों की गणना होगी। इसके साथ ईटीपीबीएस (इलेक्ट्रॉ़निकली ट्रांसमिटेड पोस्टल बैलेट सिस्टम) से प्राप्त मतों के क्यूआर कोड की स्कैनिंग की जाएगी। उसके बाद डाक मतपत्रों की गिनती शुरू होगी।

8.30 बजे के बाद सभी टेबलों पर एक साथ मतगणना शुरू होगी। प्रदेश की 90 विधानसभा सीटों में से कवर्धा में सबसे अधिक 30 चक्रों में मतगणना होगी। इसके बाद कसडोल में 29 चक्र होंगे। वहीं, सबसे कम मनेन्द्रगढ़ एवं भिलाई नगर में 12 चक्रों में मतगणना होगी। कंगाले ने बताया कि कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना केन्द्रों में होने वाली मतों की गिनती के दौरान बिना प्राधिकार पत्र के किसी भी व्यक्ति को मतगणना कक्ष में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

उल्लेखनीय है कि 1181 उम्मीदवारों के राजनीतिक भाग्य का फैसला 7 नवम्बर और 17 नवम्बर को ईवीएम में बंद हुआ था। आगामी तीन दिसम्बर को मतों की गिनती के साथ ही इनके परिणाम आएंगे। मतगणना के दौरान उम्मीदवार किसी भी टेबल पर जाकर मतगणना को देख सकेंगे, जबकि उम्मीदवार के अभिकर्ता सिर्फ निर्धारित टेबल पर ही मतगणना का निरीक्षण करेंगे।

मतगणना की पूरी कार्यवाही मतगणना प्रेक्षक तथा सामान्य प्रेक्षक की उपस्थिति तथा निगरानी में होगी। इस दौरान प्रत्येक राउंड की समाप्ति पर अभ्यर्थी या उनके अभिकर्ता की उपस्थिति एवं प्रेक्षक की निगरानी में रैंडम आधार पर किसी दो कंट्रोल यूनिट की जांच की जाएगी। इसके अलावा सभी चक्रों की गणना पूर्ण होने पर पांच वोटर वेरीफाएबल पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपैट) का ड्रॉ के माध्यम से चयन कर मतों का सत्यापन किया जाएगा।


छत्तीसगढ़ में दोपहर 3 बजे तक 55.31 प्रतिशत मतदान, देखे कहां कितना वोट हुआ

No comments Document Thumbnail

 रायपुर :  छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत 70 सीटों पर दोपहर 3 बजे तक 55.31% वोटिंग हुई है। सबसे ज्यादा धमतरी में 65.32% और सबसे कम गौरला-पेंड्रा-मरवाही में 45.39% मतदान हुआ है। 


रायपुर में 46.89%, दुर्ग में 52.07%, बिलासपुर में 46.81%, रायगढ़ में 60.18%, सरगुजा में 57.24% और सक्ती में 49.10% मतदान हुआ है।


Election Voting Live: छत्तीसगढ़ विधानसभा की सभी 70 सीटों पर थोड़ी देर में शुरू होगा मतदान

No comments Document Thumbnail

 Election Voting Live:  छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के अंतर्गत द्वितीय चरण में 70 विधानसभा क्षेत्रों में आज सुबह से वोट डाले जाएंगे। मतदान की तैयारियां पूरी हो चुकी है और मतदान दल मतदान केंद्रों पर भी पहुंच गए हैं।


राज्य में दो चरणों में मतदान हो रहा है। पहले चरण में 90 में से 20 सीटों पर मतदान हुआ और शेष 70 सीटों पर शुक्रवार को मतदान है। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। द्वितीय चरण के 70 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 958 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं, जिनमें 827 पुरूष, 130 महिला और एक तृतीय लिंग हैं।

द्वितीय चरण में प्रदेश के 1 करोड़ 63 लाख 14 हजार 479 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, इनमें 81 लाख 41 हजार 624 पुरुष, 81 लाख 72 हजार 171 महिला और 684 तृतीय लिंग मतदाता शामिल हैं। मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखकर कुल 18 हजार 833 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 700 संगवारी मतदान केंद्र हैं, जहां सिर्फ महिला मतदान कर्मी ही पदस्थ हैं।

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में सुबह 8 से शाम 5 बजे तक मतदान होंगे। केवल बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के नौ मतदान केंद्रों पर सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा। इनके अलावा बिन्द्रानवागढ़ के शेष मतदान केंद्रों में अन्य 69 विधानसभा क्षेत्रों की तरह सुबह 8 से शाम 5 बजे तक वोट डाले जाएंगे।


Chhattisgarh Elections 2023 : दूसरे चरण का मतदान कल, 70 सीटों पर डाले जाएंगे वोट, सीएम समेत ये हैं बड़े चेहरे

No comments Document Thumbnail

 Chhattisgarh Elections 2023 : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण का मतदान कल यानी शुक्रवार को होगा। इस आखिरी चरण में कुल 0 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। राज्य के कुल 90 विधानसभा सीटों के लिये दो चरणों में मतदान कराया जा रहा है। पहले चरण में 20 सीटों पर मतदान हुआ तो दूसरे चरण में 70 सीटों पर मतदान होने वाला है। सुगम मतदान सुनिश्चित करने के लिए कुल 18 हजार 833 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 700 संगवारी मतदान केंद्र हैं जहां सिर्फ महिला मतदान कर्मी ही पदस्थ रहेंगी।


इस चरण के 70 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 958 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं जिनमें 827 पुरूष, 130 महिला और एक तृतीय लिंग हैं। द्वितीय चरण के मतदान के दौरान प्रदेश के एक करोड़ 63 लाख 14 हजार 479 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, इनमें 81 लाख 41 हजार 624 पुरुष मतदाता, 81 लाख 72 हजार 171 महिला मतदाता तथा 684 तृतीय लिंग मतदाता शामिल हैं।

सीएम बघेल के भाग्य का भी होगा फैसला

दूसरे चरण में सबसे अहम राज्य की पाटन सीट पर वोटिंग होनी है। राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पाटन से उम्मीदवार हैं। बघेल के अलावा विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत (सक्ति सीट से) उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव (अंबिकापुर से) ताम्रध्वज साहू (दुर्ग ग्रामीण से) और रवींद्र चौबे (साजा) समेत राज्य के आठ मंत्री कांग्रेस के प्रमुख उम्मीदवारों में शामिल हैं।


Chhattisgarh Election : हमर राज पार्टी ने 19 प्रत्याशियों को उतारा मैदान में, जारी की सूची

No comments Document Thumbnail

Chhattisgarh Election : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए सभी राजनीति पार्टियां अपने प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतार रहे हैं। अब हमर राज पार्टी ने भी अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है।



 इस सूची में 19 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं।



Assembly Elections 2023 : सीएम बघेल का दावा- राजनांदगांव में रमन सिंह को पटखनी देंगे गिरीश देवांगन

No comments Document Thumbnail

 Assembly Elections 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस द्वारा उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करने पर सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि कांग्रेस की पहली सूची आज जारी की गई है. बहुत अच्छी सूची है और लोगों में जबरदस्त उत्साह है. बघेल ने दावा किया कि गिरीश देवांगन राजनांदगांव में रमन सिंह को पटखनी देंगे.


बता दें कि कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में आगामी चुनाव के लिए 30 उम्मीदवारों की पहली सूची आज जारी की है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पाटन से और उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव अंबिकापुर से चुनाव लड़ेंगे. वहीं पूर्व सीएम रमन सिंह के खिलाफ कांग्रेस ने राजनांदगांव से गिरीश देवांगन को उतारा है.

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव ने कहा, "मैं कांग्रेस हाईकमान का बेहद आभारी हूं. हमने पांच साल पहले जो काम शुरू किया था उसे जारी रखने की कोशिश करेंगे. नई चीजें करनी होंगी और इन सभी लक्ष्यों को हासिल करने के लिए हम अवसर मांगेंगे.''

बता दें कि छत्तीसगढ़ में दो चरणों में 7 और 17 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होगी. 3 दिसंबर को इसके नतीजे आएंगे.


छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव : सूची जारी होने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश ने प्रत्याशियों को दी बधाई

No comments Document Thumbnail

 छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव : कांग्रेस ने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है. जिसमें 30 नामों की घोषणा की गई है. इसमें से पहले चरण की 20 सीटों में से 19 सीटों पर नाम घोषित कर दिए गए हैं. वहीं जगदलपुर विधानसभा के लिए अभी प्रत्याशी की घोषणा नहीं हुई है. सूची जारी होने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी प्रत्याशियों को बधाई दी है. साथ ही पाटन से उन्हें मौका देने के लिए पार्टी का आभार जताया है. इसके अलावा पीसीसी चीफ दीपक बैज ने भी ट्वीट कर सभी प्रत्याशियों बधाई देते हुए प्रदेश में फिर से सरकार बनाने की बात कही है.


छत्तीसगढ़ महतारी का मिला आशीर्वाद अब क्षेत्र की जनता भी देगी आशीर्वाद विधानसभा चुनाव 2023 के लिए आज नवरात्रि के प्रथम दिन, शुभ अवसर पर प्रत्याशियों की सूची जारी हुई है. सभी प्रत्याशियों को ढेर सारी शुभकामनाएं. पाटन विधानसभा से पुनः मौक़ा देने के लिए नेतृत्व का आभार.

कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा आसन्न विधानसभा चुनावों के लिए 30 नामों की प्रथम सूची जारी कर दी गई है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से सभी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं, एक बार पुनः छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का परचम लहराने के लिए हम तैयार हैं.

कांग्रेस के 30 उम्मीदवारों की लिस्ट देखिए

विधानसभा सीटप्रत्याशियों के नाम
अंबिकापुरटीएस सिंहदेव
सीतापुरअमरजीत भगत
खरसियाउमेश पटेल
कोरबाजय सिंह अग्रवाल
सक्तीडॉ. चरणदास महंत
आरंगडॉ. शिवकुमार डहरिया
डोंडी लोहाराअनिला भेंडिया
पाटनभूपेश बघेल
दुर्ग ग्रामीणताम्रध्वज साहू
साजारविंद्र चौबे
नवागढ़गुरु रुद्र कुमार
पंडरियानीलकंठ चंद्रवंशी
कवर्धामो. अकबर
खैरागढ़यशोदा वर्मा
डोंगरगढ़हर्षिता स्वामी बघेल
राजनांदगांवगिरीश देवांगन
डोंगरगांवदलेश्वर साहू
खुज्जीभोला राम साहू
मोहला मानपुरइंद्रशाह मंडावी
अंतागढ़रूप सिंह पोटाई
भानुप्रतापपुरसावित्री मंडावी
कांकेरशंकर ध्रुव
केशकालसंत राम नेताम
कोंडागांवमोहन मरकाम
नारायणपुरचंदन कश्यप
बस्तरलखेश्वर बघेल
चित्रकोटदीपक बैज
दंतेवाड़ाछविंद्र महेंद्र कर्मा
बीजापुरविक्रम मंडावी
कोंटाकवासी लखमा

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 , आज आएगी कांग्रेस की सूची

No comments Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के लिए कांग्रेस के उम्मीदवारों की पहली सूची आज  (रविवार 15 अक्टूबर) को जारी की जाएगी। विधानसभा चुनाव दो चरणों में 7 नवंबर (मंगलवार) और 17 (शुक्रवार) को होंगे, जबकि वोटों की गिनती 3 दिसंबर (रविवार) को होगी। 


उन्होंने कल (14 अक्टूबर) मीडिया से कहा, "कल हमारी पार्टी के उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की जाएगी। दूसरे चरण के लिए एक और सूची बाद में जारी की जाएगी।" राजनांदगांव से चुनाव लड़ रहे पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता रमन सिंह के खिलाफ पार्टी की रणनीति के बारे में पूछे जाने पर, बघेल ने कहा कि पार्टी की सूची आने पर रणनीति के साथ-साथ उम्मीदवार के नाम का भी पता चल जाएगा।

भूपेश बघेल ने कहा कि पिछली बार बीजेपी ने राजनांदगांव में सिर्फ एक सीट जीती थी। इस बार भी ये सीट कांग्रेस के खाते में जाएगी। अडानी की नजर छत्तीसगढ़ पर है। बीजेपी को वोट देने का मतलब है अडानी को ताकतवर बनाना। पहले चरण में जिन 20 सीटों पर मतदान हो रहा है, उनमें से कांग्रेस ने 2018 के चुनाव में 19 सीटें जीती थीं। राजनांदगांव सीट सिंह ने जीती थी, जिन्होंने करुणा शुक्ला को 16,933 वोटों के अंतर से हराया था। यह पूछे जाने पर कि क्या भाजपा अजीत जोगी द्वारा स्थापित जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) और कुछ अन्य छोटे संगठनों जैसी पार्टियों की उपस्थिति से लाभ उठाने की योजना बना रही है, बघेल ने कहा, "आपको कालक्रम को समझना होगा। एक तरफ अमित जोगी (के) अजीत जोगी की स्थापित पार्टी) अदालत में मामला दायर करती है, दूसरी ओर उन्हें सुरक्षा मिलती है"।


CG चुनाव ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस आज दोपहर 1 बजे

No comments Document Thumbnail

रायपुर । छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। बुधवार 4 अक्टूबर 2023 को राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। माना जा रहा है कि आज छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान किया जा सकता है।


मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ द्वारा शास्त्री चौक स्थित कार्यालय के मीटिंग हॉल में दोपहर 1 बजे से प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई है। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनाव की तारीखों की घोषणा की जा सकती है।

बता दें कि छत्तीसगढ़ विधानसभा का कार्यकाल 3 जनवरी 2024 को समाप्त हो रहा है। इसलिए चुनाव आयोग को अक्टूबर के दूसरे सप्ताह तक चुनाव की घोषणा करनी होगी।

चुनाव आयोग की टीम ने पहले ही मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम का दौरा किया है। इस दौरे के बाद चुनाव आयोग की ओर से कहा गया था कि चुनाव के ता

Mission 2023: रायपुर में आज अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान, जारी करेंगे गारन्टी कार्ड

No comments Document Thumbnail

 Mission 2023:  छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए आज आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल एवं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। इसको लेकर आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी, प्रदेश सहप्रभारी हरदीप सिंह मुंडिया और वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल साहू ने मीडिया से चर्चा की।आप नेताओं ने बताया कि आज रायपुर में एक बड़ा कार्यकर्ता सम्मेलन हो रहा है। इसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी शामिल हो रहे हैं।


कोमल हुपेंडी ने बताया कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल रायपुर और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का एयरपोर्ट रोड रायपुर स्थित जैन मानस भवन में दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजन प्रस्तावित है। प्रोग्राम में प्रदेशभर के पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं जुटेंगे। कार्यक्रम के दौरान अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान कार्यकर्ताओं से मुखातिब होकर उन्हें चुनावी मंत्र देंगे। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ में हो रहे विधानसभा चुनाव के लिए गारंटी कार्ड भी जारी करेंगे।


CG Election 2023 : टीएस सिंहदेव का पेश किया गया आवेदन, चौथी बार कांग्रेस से लड़ेंगे चुनाव

No comments Document Thumbnail

 CG Election 2023 : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर कांग्रेस ने आवेदन मंगाए है। उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव की ओर से अंबिकापुर सामान्य सीट से दावेदारी के लिए पार्टी के समक्ष अपना आवेदन शुक्रवार को प्रस्तुत कर दिया गया है। उपमुख्यमंत्री की ओर से अंबिकापुर सीट के लिये उनका आवेदन उनके प्रतिनिधि के रूप में पीसीसी उपाध्यक्ष जेपी श्रीवास्तव, पीसीसी महामंत्री द्वितेन्द्र मिश्रा एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश गुप्ता के द्वारा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अंबिकापुर शहर के अध्यक्ष हेमंत सिन्हा एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अंबिकापुर ग्रामीण विनय शर्मा के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जिसे ब्लॉक अध्यक्ष द्वय द्वारा स्वीकार किया गया।


बता दे, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा 18 अगस्त से 22 अगस्त तक विधानसभाओं के दावेदारों की ओर से आवेदन मंगाए गए हैं। आवेदन विधान सभाओं के ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के समक्ष प्रस्तुत किया जाना है। आज आवेदन प्रस्तुत करने के प्रथम दिन जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में अंबिकापुर विधानसभा सीट के लिए एकमात्र आवेदन उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव की ओर से आया है। उपमुख्यमंत्री की दावेदारी के दौरान समर्थन में बड़ी मात्रा में जिला कांग्रेस कमेटी के सदस्य राजीव भवन में मौजूद रहे। टीएस बाबा जिंदाबाद के नारों के साथ समर्थक उनका आवेदन सौंपने पहुंचे हुए थे।

अंबिकापुर में टीएस सिंहेदव का चुनावी इतिहास

वर्ष 1952 में जन्में टीएस सिंहदेव अब 70 वर्ष के हो चुके हैं। वर्ष 2008 में परिसीमन के बाद अंबिकापुर विधानसभा सीट अनारक्षित हुई है। टीएस सिंहदेव अपना पहला चुनाव 980 मतों के मामूली अंतर से जीता। दूसरे चुनाव में जीत का अंतर 19,400 एवं तीसरे चुनाव में करीब 40 हजार पहुंच गया। तीनों बार उन्होंने भाजपा के अनुराग सिंहदेव को शिकस्त दी है। वर्ष 2018 में कांग्रेस की सत्ता में वापसी में टीएस सिंहदेव की अहम भूमिका थी। वे घोषणापत्र समिति के अध्यक्ष थे। तीन माह पूर्व ही टीएस सिंहेदव को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। अंबिकापुर से वे चौथी बार बतौर कांग्रेस प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरेंगे।

 

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव: उम्मीदवारों की पहली सूची जारी, देखिए किस क्षेत्र से कौन होंगे प्रत्याशी

No comments Document Thumbnail

Chhattisgarh Assembly Elections 2023 : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। छत्तीसगढ़ बहुजन समाज पार्टी ने विधानसभा चुनाव को लेकर अपने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। बसपा ने अपनी पहली सूची में कुल 9 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। 


बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती के आदेशानुसार जारी की गई सूची में बिलासपुर जिले के मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र से बसपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दाऊराम रत्नाकर, बेमेतरा जिले के नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र से ओमप्रकाश बाजपेई, जांजगीर-चांपा से राधेश्याम सूर्यवंशी, सक्ती जिले के जैजैपुर से केशवप्रसाद चंद्रा, जांजगीर चांपा जिले के पामगढ़ से इंदु बंजारे, जांजगीर -चांपा जिले के अकलतरा से डॉक्टर विनोद शर्मा, सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के बिलाईगढ़ से श्याम टंडन, बिलासपुर जिले के बेलतरा से राजकुमार सूर्यवंशी और रामानुजगंज-बलरामपुर जिले के सामरी विधानसभा सीट से आनंद तिग्गा बसपा के प्रत्याशी घोषित किए गए हैं।

 देखिए किस क्षेत्र से कौन होंगे प्रत्याशी



CG NEWS : अनुज शर्मा, राधेश्याम बारले समेत कई हस्तियां भाजपा में हुए शामिल

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को अब कुछ ही महीने बचे हैं। ऐसे में सत्तारूढ़ कांग्रेस और 15 सालों तक सत्ता में रह चुकी भाजपा दोनों ही पार्टी अपनी जीत का दावा कर रही है। वहीं अब राजनीतिक पार्टियों में नेताओं के दल बदलने और नए सदस्यों के जुड़ने का सिलसिला भी शुरू हो चुका है। इसी बीच अब छत्तीसगढ़ के सियासी गलियारों से एक और बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है।


पद्मश्री अनुज शर्मा बीजेपी में शामिल हो गए है। भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन सिंह, प्रभारी ओम माथुर ने उन्हें सदस्यता दिलाई है। इसके साथ ही पूर्व IAS नीलकंठ टेकाम,ख्याति प्राप्त पंथी नर्तक पद्मश्री से सम्मानित डॉ. राधेश्याम बारले, समेत सैकड़ों लोग आज भाजपा में शामिल हो गए है। इस दौरान प्रदेश भाजपा प्रवक्ता अमित साहू समेत बीजेपी के कई बड़े दिग्गज नेता मौजूद रहे।

गौरतलब है कि अनुज शर्मा का नाम छत्तीसगढ़ ही नहीं बल्कि देश के कई प्रांतों में एक सफल एक्टर रूप में मशहूर है। अनुज के आलावा राधेश्याम बारले और पूर्व IAS आरपीएस त्यागी के भाजपा प्रवेश से पार्टी को आने वाले विधानसभा चुनाव में बड़ा फायदा हो सकता है। क़यास ये भी लगाए जा रहे है कि पार्टी इन तीनों लोगों को विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी बना सकती है। ऐसी भी सूचना है कि पद्मश्री अनुज शर्मा को आने वाले विधानसभा चुनाव में बलौदाबाजार सीट से उतर सकते हैं।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.