Media24Media.com: छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र. Show all posts
Showing posts with label छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र. Show all posts

शीतकालीन सत्र का तीसरा दिन आज, सदन में इन मुद्दों पर होगी चर्चा, सीएम बघेल करेंगे द्वितीय अनुपूरक बजट पेश

No comments Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ में विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज तीसरा दिन (third day of winter session of chhattisgarh assembly 2020) है। सत्र में आज दो लोकहित के मुद्दों पर चर्चा प्रस्तावित है। इनमें से पहला हाथियों के उत्पात और हाथियों की मौत से जुड़ा है। वहीं दूसरा प्रधानमंत्री शहरी ग्रामीण योजना के संबंध में है। हाथियों से जुड़े चर्चा को नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक (Dharamlal Kaushik) शुरू करेंगे। जबकि प्रधानमंत्री शहरी ग्रामीण योजना से जुड़े चर्चा को विधायक अजय चंद्राकर (MLA Ajay Chandrakar) शुरू करेंगे। इन दो लोक हित के मुद्दों पर चर्चा के लिए सदन में डेढ़-डेढ़ घंटे का समय रखा गया है।





बस एक महीने तक पिए 1 कप अमरूद के पत्तों से बनी चाय, नहीं खरीदनी पड़ेगी महंगी दवाइयां





आज के कार्यवाही से जुड़ी कुछ मुख्य बिंदु





  • मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लोक सेवा गारंटी अधिनियम 2011 से जुड़ी अधिसूचना पटल पर रखेंगे।
  • राज्य विद्युत नियामक आयोग से जुड़ा संशोधन भी सदन के पटल पर रखा जाएगा।
  • ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के तहत विधायक बृजमोहन अग्रवाल और शिवरतन शर्मा प्रदेश में कोरोना से हुई मौतों के मामले में स्वास्थ्य मंत्री का ध्यानाकर्षण करेंगे।
  • सदन में महत्वपूर्ण शासकीय विधी विषयक कार्य संपन्न किए जाएंगे। इनमें नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया द्वारा छत्तीसगढ़ नगर पालिका (संशोधन) विधेयक 2020 की पुनर्स्थापना शामिल है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दूसरे अनुपूरक का अनुमान रखेंगे।
  • उद्योग मंत्री कवासी लखमा नगरनार स्टील प्लांट में रणनीतिक विनिवेश के नाम पर प्रस्तावित निजीकरण का विरोध करने के संबंध में एक शासकीय संकल्प भी लाएंगे।




शीतकालीन सत्र का पहला दिन (First day of winter session)





बता दें कि विधानसभा के शीतकालीन सत्र का पहला (First day of winter session) दिन हंगामे से भरा था। सत्र में किसानों की आत्महत्या का मुद्दा गूंजा था। वहीं विपक्षी सदस्यों के निलंबन के बाद सदन की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई थी।





शीतकालीन सत्र का दूसरा दिन (Second day of winter session)





विधानसभा के शीतकालीन सत्र (Second day of winter session) के दूसरे दिन अविभाजित मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा को श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद विधानसभा की कार्यवाही को स्थगित कर दी गई।





Crime: बंदूक की नोख पर SBI बैंक से लाखों की लूट, जांच में जुटी पुलिस





गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में विधानसभा का शीतकालीन सत्र (chhattisgarh assembly winter session) 21 दिसंबर से शुरू हो गया है। ये सत्र 21 दिसंबर से 30 दिसंबर तक चलेगा। विधानसभा के शीतकालीन सत्र (chhattisgarh assembly winter session) के दौरान 7 बैठक होंगी।





विधानसभा उपाध्यक्ष कर रहे कार्यवाही का संचालन





छत्तीसगढ़ में विधानसभा अध्यक्ष की गैर मौजूदगी में पहली बार विधानसभा का सत्र की शुरुआत हुई है। विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत कोरोना पॉजिटिव पाए गए है, जिसके कारण उन्हें 14 दिनों के लिए होम आइसोलेशन में रखा गया है। इसीलिए विधानसभा उपाध्यक्ष कार्यवाही को संचालित कर रहे हैं।


शीतकालीन सत्र का दूसरा दिन, मोतीलाल वोरा को श्रद्धांजलि देने के बाद आज की कार्यवाही स्थगित

No comments Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ में विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन (second day of winter session of chhattisgarh assembly 2020) है। सत्र की शुरुआत में अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा को श्रद्धांजलि (Tribute to former Chief Minister Motilal Vora) दी जाएगी। वहीं आज होने वाली विधानसभा की कार्यवाही को आज के लिए स्थगित कर दी गई है। विधानसभा में आज मोतीलाल वोरा को श्रद्धांजलि देने के बाद लगभग सभी मंत्री विधायक उनके अंतिम यात्रा में शामिल होंगे।





जानकारी के मुताबिक मोतीलाल वोरा को श्रद्धांजलि देने के बाद विधानसभा सचिवालय से जारी कार्यसूची के हिसाब से आज प्रश्न उत्तर काल होना था। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Chief Minister Bhupesh Baghel) सदन के सामने विद्युत अधिनियम और अन्य विषय को रखते, लेकिन आज की कार्यवाही को स्थागित कर दी गई है।





मोतीलाल वोरा के निधन पर छत्तीसगढ़ में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित, आज होगा राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार





बता दें कि शीतकालीन सत्र (winter session) के पहले दिन किसानों की मौत और धान खरीदी का मुद्दा उठा था। सत्र के पहले दिन प्रश्नकाल के बाद बीजेपी सदस्यों ने राज्य में किसानों की आत्महत्या का मुद्दा उठाया था। विपक्ष ने सरकार पर आरोप लगाया था कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में किसान सबसे ज्यादा पीड़ित हुए हैं।





सदन में पहले दिन जमकर हुआ था हंगामा





राज्य सरकार ने 2500 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदने की घोषणा की थी, लेकिन 2019-20 में सहकारी समितियों में धान बेचने के बाद किसानों को पूरा भुगतान नहीं मिला है। वहीं विपक्ष ने मृत किसानों के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की और सदन के गर्भगृह में नारेबाजी की। सभापति ने गर्भगृह पहुंचे भाजपा और जेसीसीजे सदस्यों के निलंबित होने की जानकारी दी और सदन की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित कर दी।





छत्तीसगढ़ में 21 दिसंबर तक 31.16 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी, अब तक इतने लाख किसानों ने बेचा धान





गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में विधानसभा का शीतकालीन सत्र (chhattisgarh assembly winter session) 21 दिसंबर से शुरू हो गया है। ये सत्र 21 दिसंबर से 30 दिसंबर तक चलेगा। विधानसभा के शीतकालीन सत्र (chhattisgarh assembly winter session) के दौरान 7 बैठक होंगी।





दिवंगत नेताओं को दी गई श्रद्धांजलि





छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र (chhattisgarh assembly winter session) के पहले दिन दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि दी गई। इनमें छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व सदस्य हीरा सिंह मरकाम, लाल महेंद्र सिंह टेकाम और छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व सदस्य घनाराम साहू का नाम शामिल है। इस सत्र के लिए विधायकों ने कुल 961 सवाल की सूचना विधानसभा सचिवालय को दी है। सत्र के दौरान सरकार पत्रकार सुरक्षा कानून पेश कर सकती है। इसका प्रारूप तैयार हो चुका है। साथ ही सरकार कुछ संशोधन विधेयक भी प्रस्तुत कर सकती है।





विधानसभा उपाध्यक्ष कर रहे कार्यवाही का संचालन





छत्तीसगढ़ में विधानसभा अध्यक्ष की गैर मौजूदगी में पहली बार विधानसभा का सत्र की शुरुआत हुई है। विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत कोरोना पॉजिटिव पाए गए है, जिसके कारण उन्हें 14 दिनों के लिए होम आइसोलेशन में रखा गया है। इसीलिए विधानसभा उपाध्यक्ष कार्यवाही को संचालित कर रहे हैं।


शीतकालीन सत्र : कल तक के लिए स्थगित हुआ सदन, किसान आत्महत्या मामले को लेकर जमकर हुआ हंगामा

No comments Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ में विधानसभा का शीतकालीन सत्र  की कार्यवाही (chhattisgarh assembly winter session) कल तक के लिए स्थगित कर दी गई है। दरअसल सदन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा यह सरकार किसानों की सरकार है, किसानों के लिए जो सवाल उठेगा उसका जवाब देंगे। भारी हंगामे के बीच 5 मिनट के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। सदन की शुरूआत में बृजमोहन अग्रवाल और नारायण चंदेल ने खुदकुशी करने वाले किसानों के परिजनों को 25-25 लाख मुआवजा देने की मांग की।





छत्तीसगढ़ में फिर एक पुलिसकर्मी ने की आत्महत्या, 24 घंटे में दो आरक्षकों ने ली अपनी जान





वहीं सत्ता पक्ष के सदस्यों ने विपक्षी सदस्यों पर आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। इसके बाद बीजेपी के सदस्य भी नारेबाजी करते हुए गर्भगृह में पहुंचे, जिसके बाद सदन ने गर्भगृह में नारेबाजी करने वाले बीजेपी और जनता कांग्रेस के सदस्यों को निलंबित कर दिया। वहीं निलंबित करने के बाद सदस्य गर्भगृह में बैठकर फिर नारेबाजी करने लगे, जिसकी वजह से सभापति ने सदन की कार्यवाही मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दी।





बीजेपी के सदस्यों ने आसंदी के सामने की नारेबाजी





बता दें कि सत्र के पहले दिन यानी आज किसान आत्महत्या मामले (Farmer suicide case) में सरकार और विपक्ष में जमकर नोकझोंक हुई। साथ ही धान खरीदी के मुद्दे पर काम रोको प्रस्ताव पर सरकार के जवाब से विपक्ष असंतुष्ट नजर आया। सदन की कार्यवाही के दौरान जमकर हंगामा हुआ है। किसानों की आत्महत्या और रकबे में कमी को लेकर सरकार के जवाब से विपक्ष असंतुष्ट है। वहीं बीजेपी के सदस्यों ने आसंदी के सामने नारेबाजी की है।





SI ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, एक ही दिन में दो पुलिसकर्मियों ने ली अपनी जान





सदन की कार्यवाही समाप्त होने के बाद कांग्रेस विधायक और पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार के कार्यों की सराहना हर जगह मिल रही है। 15 सालों तक बीजेपी की सरकार के दौरान बड़े तादात में किसानों ने आत्महत्या की, लेकिन कभी किसानों के परिजनों को उचित मुआवजा नहीं दिया। वहीं पूर्व मंत्री और बीजेपी विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि स्थगन के विषय और सरकार के जवाब सामने हैं। सदन में समग्र रूप से चर्चा होगी।





विधानसभा में हो रहा जमकर हंगामा





वहीं सदन में किसानों के लिए विद्युत पंप कनेक्शन का मुद्दा उठा।इसके साथ ही स्थायी और अस्थायी विद्युत पंप कनेक्शनों के आवेदनों के पेंडिंग रहने के मामले पर सदन में हंगामा हुआ है।





विधायक दल की बैठक





बता दें कि छत्तीसगढ़ में विधानसभा का शीतकालीन सत्र (chhattisgarh assembly winter session) आज से शुरू हो गया है। ये सत्र 21 दिसंबर से 30 दिसंबर तक चलेगा। विधानसभा के शीतकालीन सत्र (chhattisgarh assembly winter session) के दौरान 7 बैठक होंगी। शीतकालीन सत्र के संबंध में चर्चा के लिए सीएम भूपेश बघेल ने 21 दिसंबर को विधायक दल की बैठक बुलाई है। यह बैठक शाम 6 बजे सीएम हाउस में आयोजित की जाएगी।





दिवंगत नेताओं को दी गई श्रद्धांजलि





छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र (chhattisgarh assembly winter session) के पहले दिन दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि दी गई। इनमें छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व सदस्य हीरा सिंह मरकाम, लाल महेंद्र सिंह टेकाम और छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व सदस्य घनाराम साहू का नाम शामिल है। इस सत्र के लिए विधायकों ने कुल 961 सवाल की सूचना विधानसभा सचिवालय को दी है। सत्र के दौरान सरकार पत्रकार सुरक्षा कानून पेश कर सकती है। इसका प्रारूप तैयार हो चुका है। साथ ही सरकार कुछ संशोधन विधेयक भी प्रस्तुत कर सकती है।





विधानसभा उपाध्यक्ष कर रहे कार्यवाही का संचालन





छत्तीसगढ़ में विधानसभा अध्यक्ष की गैर मौजूदगी में पहली बार विधानसभा का सत्र की शुरुआत हुई है। विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत कोरोना पॉजिटिव पाए गए है, जिसके कारण उन्हें 14 दिनों के लिए होम आइसोलेशन में रखा गया है। इसीलिए विधानसभा उपाध्यक्ष कार्यवाही को संचालित कर रहे हैं।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.