Media24Media.com: छत्तीसगढ़ में रेप की घटना

Responsive Ad Slot

Showing posts with label छत्तीसगढ़ में रेप की घटना. Show all posts
Showing posts with label छत्तीसगढ़ में रेप की घटना. Show all posts

बलरामपुर में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म करने वाले सभी 8 आरोपी गिरफ्तार, 6 आरोपियों की उम्र 18 साल से कम

No comments Document Thumbnail

बलरामपुर में नाबालिग (Gangrape with minor in Balrampur CG) से दुष्कर्म करने वाले सभी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं।बता दें कि दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था। जबकि बाकी 6 आरोपियों की तलाश जारी थी, जिन्हें बलरामपुर पुलिस ने सोमवार को धर दबोचा है। पुलिस के मुताबिक सोमवार को गिरफ्तार किए गए सभी 6 आरोपी नाबालिग हैं।

बलरामपुर में फिर एक नाबालिग हुई दुष्कर्म की शिकार, 13 दिनों तक 8 लड़कों ने मिलकर किया सामूहिक दुष्कर्म

यह है पूरा मामला

बलरामपुर जिले में एक नाबालिग से 13 दिनों में 8 युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। बलरामपुर पुलिस के मुताबिक जिले के राजपुर थाने क्षेत्र के बगाडी गांव रहने वाली एक नाबालिग 20 नवंबर को कुछ काम से घर से निकली थी, जिसके बाद उसके परिजनों ने थाने में शिकायक दर्ज कराई थी।

नाबालिग ने पुलिस को सुनाई आपबीती

परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने नाबालिग (Gangrape with minor in Balrampur CG) की तलाश के लिए एक टीम का गठन किया था। इसी बीच टीम को सूचना मिली की नाबालिग अंबिकापुर में है, सूचना मिलते ही टीम उसे लेने सरगुजा पहुंची, जहां नाबालिग ने अपने साथ हुए हैवानियत की आपबीती पुलिस को सुनाई।

दुष्कर्म पीड़िता ने गृहमंत्री से लगायी न्याय की गुहार

पुलिस के मुताबिक नाबालिग ने उन्हें बयान कि बीते 13 दिनों में 8 लड़कों ने मिलकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। पीड़िता के बयान के आधार पर बलरामपुर पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।

बलरामपुर में लगातार हो रही दुष्कर्म की घटना

  • 16 अक्टूबर को वाड्रफनगर में 16 साल की नाबालिग से दुष्कर्म हुआ था। बता दें कि नाबालिग ने इस घटना के बाद आत्महत्या करने की कोशिश की थी।
  • 15 अक्टूबर को एक युवती के साथ रेप हुआ था। पुलिस के मुताबिक युवती अपनी सहेली के घर गई थी। जहां एक युवक पीड़िता को जबरदस्ती अपने साथ एक सुनसान मकान में ले गया। जहां उसने पीड़िता को जान से मारने की धमकी देते हुए दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था।
  • 13 अक्टूबर को वाड्रफनगर में पांच साल की मासूम के साथ दुष्कर्म।
  • 3 अक्टूबर को वाड्रफनगर पुलिस थाना क्षेत्र की रहने वाली 14 साल की नाबालिग से दुष्कर्म।
  • 19 सितंबर को शंकरगढ़ थाना इलाके 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म।

पुलिस और कोर्ट तक नहीं पहुंच पाते कई केस

नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के मुताबिक भारत में महिलाओं के साथ होने वाली हिंसा और रेप के मामले बहुत बार पुलिस और कोर्ट तक पहुंच ही नहीं पाते हैं। कोर्ट में मामला जाने के बाद भी पीड़िताओं को इंसाफ के लिए लम्बी लड़ाई लड़नी पड़ती है।NCRB के आंकड़ों के मुताबिक साल 2018 के अंत तक छत्तीसगढ़ में महिलाओं के उत्पीड़न से संबंधित 23 हजार 317 केस लंबित थे।

बलरामपुर में फिर एक नाबालिग हुई दुष्कर्म की शिकार, 13 दिनों तक 8 लड़कों ने मिलकर किया सामूहिक दुष्कर्म

No comments Document Thumbnail

बलरामपुर से एक बार फिर शर्मनाक घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक बलरामपुर जिले में एक नाबालिग से 13 दिनों में 8 युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म (Minor get gangraped in Balrampur) की घटना को अंजाम दिया है। बता दें कि बलरामपुर जिला महिलाओं और बच्चियों के लिए अब सुरक्षित नहीं रहा। यहां लगातार दुष्कर्म की घटनाएं सामने आ रही हैं।

नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म के मामले में देश में तीसरे नंबर पर है छत्तीसगढ़, महिलाएं भी नहीं हैं सुरक्षित

बलरामपुर पुलिस के मुताबिक जिले के राजपुर थाने क्षेत्र के बगाडी गांव रहने वाली एक नाबालिग 20 नवंबर को घर से निकल गई थी, जिसके बाद उसके परिजनों ने थाने में शिकायक दर्ज कराई थी।

नाबालिग ने पुलिस को सुनाई आपबीती

परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने नाबालिग की तलाश के लिए एक टीम का गठन किया। इसी बीच टीम को सूचना मिली की नाबालिग अंबिकापुर में है, सूचना मिलते ही टीम उसे लेने सरगुजा पहुंची, जहां नाबालिग ने अपने साथ हुए हैवानियत की आपबीती पुलिस को सुनाई।

दुष्कर्म पीड़िता ने गृहमंत्री से लगायी न्याय की गुहार

पुलिस के मुताबिक नाबालिग ने उन्हें बयान कि बीते 13 दिनों में 8 लड़कों ने मिलकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। पीड़िता के बयान के आधार पर बलरामपुर पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि बाकि आरोपियों की तलाश जारी है।

Crime : महिला को शराब पिलाकर पति और ससुर ने किया दुष्कर्म

बलरामपुर पुलिस के मुताबिक वारदात के बाद नाबालिग (Minor get gangraped in Balrampur) वापस घर नहीं लौट रही थी। बल्कि अपनी सहेली के साथ ही अंबिकापुर में थी। रेप की घटना के बाद वह काफी डरी हुई थी और इसी वजह से वह वापस अपने घर नहीं लौट रही थी। पुलिस के मुताबिक वह सिर्फ 2 लोगों के नाम ही जानती है। वहीं बाकी अन्य आरोपियों के नाम नहीं जानती है।

बलरामपुर में लगातार हो रही दुष्कर्म की घटना

  • 16 अक्टूबर को वाड्रफनगर में 16 साल की नाबालिग से दुष्कर्म हुआ था। बता दें कि नाबालिग ने इस घटना के बाद आत्महत्या करने की कोशिश की थी।
  • 15 अक्टूबर को एक युवती के साथ रेप हुआ था। पुलिस के मुताबिक युवती अपनी सहेली के घर गई थी। जहां एक युवक पीड़िता को जबरदस्ती अपने साथ एक सुनसान मकान में ले गया। जहां उसने पीड़िता को जान से मारने की धमकी देते हुए दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था।
  • 13 अक्टूबर को वाड्रफनगर में पांच साल की मासूम के साथ दुष्कर्म।
  • 3 अक्टूबर को वाड्रफनगर पुलिस थाना क्षेत्र की रहने वाली 14 साल की नाबालिग से दुष्कर्म।
  • 19 सितंबर को शंकरगढ़ थाना इलाके 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म।

पुलिस और कोर्ट तक नहीं पहुंच पाते कई केस

नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के मुताबिक भारत में महिलाओं के साथ होने वाली हिंसा और रेप के मामले बहुत बार पुलिस और कोर्ट तक पहुंच ही नहीं पाते हैं। कोर्ट में मामला जाने के बाद भी पीड़िताओं को इंसाफ के लिए लम्बी लड़ाई लड़नी पड़ती है।NCRB के आंकड़ों के मुताबिक साल 2018 के अंत तक छत्तीसगढ़ में महिलाओं के उत्पीड़न से संबंधित 23 हजार 317 केस लंबित थे।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.