Media24Media.com: छत्तीसगढ़ में दुष्कर्म

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label छत्तीसगढ़ में दुष्कर्म. Show all posts
Showing posts with label छत्तीसगढ़ में दुष्कर्म. Show all posts

2 पुलिस वालों ने मिलकर लूटी नाबालिग की अस्मत, डायल 112 में कार्यरत थे दोनों आरक्षक

No comments Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ में दुष्कर्म (Rape in Chhattisgarh) की घटनाएं लगातार बढ़ रही है. वहीं इन अपराधों को लगाम लगाने वाले पुलिस ही खुद जुर्म करने लगे है और अपने वर्दी पर दाग लगा रहे हैं। ताजा मामला बिलासपुर के सरकंडा क्षेत्र का है, जहां डायल 112 के दो आरक्षकों (Dial 112 constables raped minor) ने एक नाबालिग को अपनी हवस का शिकार बनाया है।





बलरामपुर में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म करने वाले सभी 8 आरोपी गिरफ्तार, 6 आरोपियों की उम्र 18 साल से कम





जानकारी के मुताबिक दोनों पुलिसकर्मियों की ड्यूटी डायल 112 में लगाई गई थी, इसी दौरान दोनों ने सरकंडा पुलिस थाना क्षेत्र के एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। पीड़िता के मुताबिक दुष्कर्म करने वाले दोनों आरक्षकों ने उसे घटना के बारे में किसी को भी जानकारी नहीं देने की धमकी दी थी।





नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म के मामले में देश में तीसरे नंबर पर है छत्तीसगढ़, महिलाएं भी नहीं हैं सुरक्षित





घटना की शिकायत नाबालिग के परिजनों ने पुलिस से की है, जिसके बाद पुलिस ने दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही दोनों (Dial 112 constables raped minor) से पूछताछ की जा रही है।





हर रोज हो रही 6 से ज्यादा रेप की घटनाएं





छत्तीसगढ़ पुलिस (Chhattisgarh Police) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में हर रोज रेप की 6 से ज्यादा घटनाएं हो रही है।





दुष्कर्म पीड़िता ने गृहमंत्री से लगायी न्याय की गुहार





एक नजर आंकड़ों पर





प्रदेश में दुष्कर्म के आंकड़ों पर नजर डालें तो जनवरी 2019 से जनवरी 2020 तक रेप के 2,575 मामले दर्ज किए गए। 1 जनवरी 2019 से 31 जनवरी 2020 तक रायपुर में सबसे ज्यादा 301 मामले सामने आए है।इसी तरह रायगढ़ में 196 ,बिलासपुर में 144 सरगुजा में 139 , सूरजपुर में 132 , जशपुर में 123, बलौदबाजार में 123, बस्तर में 115 , कोरिया में 114 , बलरामपुर में 112 और कोरबा में 102 मामले दर्ज किए गए।


नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म के मामले में देश में तीसरे नंबर पर है छत्तीसगढ़, महिलाएं भी नहीं हैं सुरक्षित

No comments Document Thumbnail

रायपुर: छत्तीसगढ़ में दुष्कर्म के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक नाबालिग लड़कियों से रेप के मामले में छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh in top 3 in rape case) देश के टॉप 3 राज्यों में शामिल है। बच्चियों और नाबालिगों के साथ यौन हिंसा के मामलों में भारत के दूसरे राज्यों के हालात भी बहुत ही खराब हैं। छत्तीसगढ़ पुलिस (Chhattisgarh Police) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में हर रोज रेप की 6 से ज्यादा घटनाएं हो रही है।इसके साथ ही देश में महिलाओं से रेप के मामलों में छत्तीसगढ़ का आंठवा स्थान है। हालांकि कि छत्तीसगढ़ सरकार ने दावा किया है कि महिलाओं से जुड़े अपराध पिछले साल के मुकाबले इस साल कम हुए हैं ।





यह भी पढ़ें :  Crime : महिला को शराब पिलाकर पति और ससुर ने किया दुष्कर्म





NCRB (नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो) के रिपोर्ट के मुताबिक छत्तीसगढ़ में रेप से जुड़े आंकड़े महिलाओं और नाबालिग लड़कियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर रहे हैं।छत्तीसगढ़ देश के उन राज्यों में शामिल है, जहां नाबालिगों से सबसे ज्यादा रेप हो रहे हैं। NCRB और छत्तीसगढ़ पुलिस के आंकड़ों के अनुसार साल 2001 से 2018 के बीच राज्य में रेप की 21,849 घटनाएं दर्ज की गई ।





एक नजर आंकड़ों पर





प्रदेश में दुष्कर्म के आंकड़ों पर नजर डालें तो जनवरी 2019 से जनवरी 2020 तक रेप के 2,575 मामले दर्ज किए गए। 1 जनवरी 2019 से 31 जनवरी 2020 तक रायपुर में सबसे ज्यादा 301 मामले सामने आए है।इसी तरह रायगढ़ में 196 ,बिलासपुर में 144 सरगुजा में 139 , सूरजपुर में 132 , जशपुर में 123, बलौदबाजार में 123, बस्तर में 115 , कोरिया में 114 , बलरामपुर में 112 और कोरबा में 102 मामले दर्ज किए गए।





यह भी पढ़ें :  छात्रा को कोल्डड्रिंक्स में पिलाया नशीला पदार्थ, फिर दुष्कर्म किया





13 महीने में हुए रेप के मामलों पर नजर डालें तो छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh in top 3 in rape case) में हर दिन औसतन 6.5 मामले दर्ज किए गए।इस हिसाब से छत्तीसगढ़ में हर 4 घंटे में एक दुष्कर्म का केस दर्ज हो रहा है।यह आंकड़े विधानसभा में बजट सत्र के दौरान विधायक बृजमोहन अग्रवाल के सवाल पर गृहमंत्री ने जवाब में रखे हैं ।





यह भी पढ़ें :  छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, परिजनों ने दो आरोपियों के हाथ-पैर काट डाले





नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के आंकड़ों के अनुसार साल 2018 में छत्तीसगढ़ में महिलाओं और बच्चियों से जुड़े 8587 अपराध हुए थे। साथ ही 1803 मामले यौन उत्पीड़न चाइल्ड पोर्नोग्राफी और पोक्सो एक्ट के तहत दर्ज हुए थे।





2018 में छत्तीसगढ़ की 2101 महिलाओं और बच्चियों के साथ दुष्कर्म





नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के आंकड़ों के अनुसार साल 2018 में छत्तीसगढ़ की 2101 महिलाओं और बच्चियों के साथ दुष्कर्म हुआ था, जिनमें से 1219 बच्चियों की उम्र 18 साल से भी कम थी।इन आंकड़ों की तुलना करें तो साल 2018 में नाबालिगों से रेप के मामले में छत्तीसगढ़ तीसरे स्थान पर था।इस साल के आंकड़ों के मुताबिक छत्तीसगढ़ से पहले मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश का नंबर था।साल 2018 में उत्तरप्रदेश में 1411 नाबालिग बच्चियों का दुष्कर्म हुआ था।जबकि मध्यप्रदेश की 2841 लड़कियां दुष्कर्म की शिकार हुई थी।





पुलिस और कोर्ट तक नहीं पहुंच पाते कई केस





नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के मुताबिक भारत में महिलाओं के साथ होने वाली हिंसा और रेप के मामले बहुत बार पुलिस और कोर्ट तक पहुंच ही नहीं पाते हैं। कोर्ट में मामला जाने के बाद भी पीड़िताओं को इंसाफ के लिए लम्बी लड़ाई लड़नी पड़ती है।NCRB के आंकड़ों के मुताबिक साल 2018 के अंत तक छत्तीसगढ़ में महिलाओं के उत्पीड़न से संबंधित 23 हजार 317 केस लंबित थे।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.