Media24Media.com: छत्तीसगढ़ में कोरोना वैक्सीन

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label छत्तीसगढ़ में कोरोना वैक्सीन. Show all posts
Showing posts with label छत्तीसगढ़ में कोरोना वैक्सीन. Show all posts

कोविड 19 टीकाकरण के लिए सावधानियां और नियम, निजी अस्पतालों में जांच और इलाज के लिए शुल्क निर्धारित

No comments Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ में आज से कोविड 19 टीकाकरण (Precautions for Covid Vaccination) की शुरूआत हो रही है। कोविड 19 टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कुछ सावधानियां और नियम जारी किए हैं, जिसके मुताबिक गर्भवती और शिशुवती महिलाओं, 18 साल से कम उम्र के बच्चों को कोविड 19 वैक्सीन नहीं लगाई जाएगी। इसके अलावा कोविड 19 वैक्सीन की पहली खुराक लेने के बाद एनाफिलेक्टिक रिएक्शन या एलर्जी की शिकायत होने पर दूसरी खुराक नहीं दी जाएगी।





साहू समाज के सम्मेलन में आएंगे भूपेश बघेल, होगा परिचय सम्मेलन और पुस्तिका का विमोचन





ऐसे व्यक्ति जिनमें कोरोना वायरस के सक्रिय लक्षण पाए गए हैं या जो व्यक्ति कोविड पॉजिटिव पाया गया है, ऐसे कोविड पॉजिटिव मरीज जिन्हें कान्वलेसेंट प्लाज्मा या एंटी -सार्स कोव 2 मोनो क्लोनल एंटी बाडी दिया गया हो, ऐसे व्यक्तियों को 4से 8 हफ्ते बाद कोविड 19 का टीका लगाया जाएगा।





विशेष सावधानियों के साथ लगाया जाएगा कोविड 19 का टीका (Precautions for Covid Vaccination)





वर्तमान में अस्वस्थ व्यक्ति और अस्पताल में भर्ती व्यक्तियों को स्वस्थ होने पर टीका लगाया जा सकता है। ऐसे व्यक्ति जिनके शरीर में कभी रक्त स्त्राव या खून के जमने जैसी परेशानियां आई हैं,उन्हें विशेष सावधानियों के साथ कोविड 19 का टीका लगाया जाएगा।





निजी अस्पतालों और लैब में कोविड-19 की जांच और इलाज के लिए शुल्क निर्धारित





राज्य शासन की डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य योजना और केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत निजी अस्पतालों में कोविड-19 संक्रमित व्यक्ति के इलाज और कोविड टेस्ट की दरें निर्धारित की गई हैं। कलेक्टर जयप्रकाश मौर्य (Collector Jayaprakash Maurya) ने बताया कि राज्य के निजी अस्पतालों में लैब में गैर योजनांतर्गत कोविड-19 टेस्ट की दरें और संक्रमित व्यक्ति के इलाज के लिए शुल्क का निर्धारण किया गया है।





कोविड-19 के इलाज के लिए संशोधित दर





  • HDU (ऑक्सीजन सहित) 5500 रूपए प्रतिदिन
  • ICU (बिना वेंटिलेटर) 7000 रूपए प्रतिदिन
  • ICU (वेंटिलेटर सहित) 9000 रूपए प्रतिदिन
  • कोविड-19 जांच के लिए RT-PCR टेस्ट 1200 रूपए (योजना के तहत)
  • निजी अस्पतालों और लैब में टेस्टिंग दर 1300 रूपए
  • घर से सैंपल लिए जाने पर 1500 रूपए




वहीं राज्य के निजी चिकित्सालयों में गैर योजना के तहत कोविड-19 संक्रमितों के इलाज के लिए भी शुल्क का निर्धारण किया गया है, जिसके मुताबिक NABH अधिमान्यता प्राप्त अस्पतालों में बिना ICU इलाज के लिए 4000 रूपए प्रतिदिन, ICU (बिना वेंटिलेटर) में 8500 रूपए और ICU (वेंटिलेटर सहित) 11000 रूपए प्रतिदिन के मान से शुल्क लिया जा सकेगा।





मैट्रिमोनियल साइट से हुई शादी, फिर पति ने किया कुछ ऐसा कि…





गैर NABH अधिमान्य अस्पतालों में बिना ICU उपचार के लिए 3500 रूपए प्रतिदिन, ICU में (बिना वेंटिलेटर) 7500 रूपए और ICU (वेंटिलेटर सहित) 11000 रूपए प्रतिदिन की दर से शुल्क लिया जाएगा। इसमें PPE किट का शुल्क 1200 रूपए भी शामिल है।


छत्तीसगढ़ को मिली कोरोना वैक्सीन, जिलों को वितरण शुरू

No comments Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ में कोरोना वैक्सीन (vaccine distribution in Chhattisgarh) की पहली खेप बुधवार को पहुंच गई है। राज्य वैक्सीन (Corona vaccine) भंडार से जिलों को टीकों का वितरण भी शुरू कर दिया गया है। राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ. अमर सिंह ठाकुर (Dr. Amar Singh Thakur) ने बताया कि सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा निर्मित 'कोविशील्ड' के तीन लाख 23 हजार टीके प्रदेश को मिले हैं।





धूप, दीप और आरती उताकर छत्तीसगढ़ में किया गया कोरोना वैक्सीन का स्वागत





रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर संभाग के जिलों को इनका वितरण बुधवार से ही शुरू कर दिया गया है। बस्तर और सरगुजा संभाग के जिलों में 14 जनवरी को यानी आज ये टीके भेजे जाएंगे। स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े कार्मिकों और फ्रंटलाइन वर्कर्स को ये टीके लगाए जाएंगे।





भंडारण की पुख्ता व्यवस्था (vaccine distribution in Chhattisgarh)





स्वास्थ्य विभाग (health Department) द्वारा प्रोटोकॉल के मुताबिक प्रदेश के सभी जिलों में इन टीकों के परिवहन और भंडारण की पुख्ता व्यवस्था की गई है। सभी जिलों में टीकाकरण के लिए मॉकड्रिल और आपात स्थिति से निपटने का पूर्वाभ्यास भी किया जा चुका है। राज्य वैक्सीन भंडार से जिलों तक वैक्सीन भेजने के लिए इंसुलेटेड वैक्सीन वेन की व्यवस्था की गई है। इसके लिए एक राज्य स्तरीय, तीन क्षेत्रीय और 27 जिला स्तरीय कोल्ड चैन प्वाइंट्स बनाए गए हैं।





छत्तीसगढ़ में प्रथम चरण में हेल्थ केयर वर्कर को कोरोना वैक्सीन लगाने की तैयारी, बनाए गए 99 केंद्र





प्रदेश में टीकों के सुरक्षित भंडारण और परिवहन के लिए अभी 630 क्रियाशील कोल्ड चेन प्वाइंट और 85 हजार लीटर से ज्यादा कोल्ड चैन स्पेस उपलब्ध है। इनके साथ ही 81 अतिरिक्त कोल्ड चैन प्वाइंट भी स्थापित किए गए हैं। वैक्सीन के परिवहन के लिए 1311 कोल्ड-बॉक्स उपलब्ध हैं। सीरिंज, नीडल और अन्य सामग्रियों के भंडारण के लिए प्रदेशभर में 360 ड्राई-स्टोरेज भी बनाए गए हैं।





99 स्थान चिन्हांकित (vaccine distribution in Chhattisgarh)





प्रदेश में वैक्सीन लांच के लिए 99 स्थल चिन्हांकित किए गए हैं, जहां कुल दो लाख 67 हजार 399 हेल्थ-केयर वर्करों, राज्य और केंद्रीय कर्मचारियों और सशस्त्र बलों को टीके लगाए जाएंगे। इन सब की जानकारी कोविन पोर्टल में एंट्री की गई है। टीकाकरण के लिए 7116 टीकाकरण कर्मियों को चिन्हांकित कर इसका प्रशिक्षण दिया गया है। सभी 28 जिलों में 83 स्थानों पर कोविड-19 टीकाकरण का पूर्वाभ्यास किया जा चुका है।





जनता से पहले केंद्रीय मंत्रियों को लगे कोरोना वैक्सीन : CM बघेल





टीकाकरण के बाद किसी भी तरह की प्रतिकूल घटना या आपात स्थिति के प्रबंधन के लिए राज्य स्तर से लेकर टीकाकरण स्थलों तक एईएफआई (AEFI - Adverse Event Following Immunization) प्रबंधन प्रणाली को सुदृढ़ किया गया है। सभी टीकाकरण केंद्रों को नजदीकी AEFI प्रबंधन प्रणाली जैसे मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल या सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जोड़ा गया है।





कोविड-19 की वैक्सीनेशन की सभी तैयारियां पूरी





वहीं बलरामपुर-रामानुजगंज जिले अंतर्गत कोविड-19 से बचाव और रोकथाम के लिए कोविड-19 टीकाकरण जिला अस्पताल बलरामपुर, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रामानुजगंज और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कुसमी में 16 जनवरी 2021 को शुरू किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत प्रथम चरण में पंजीकृत सभी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को कोविड-19 का टीका लगाया जाएगा। राज्य शासन से निर्देश प्राप्त होने पर चिन्हांकित कोविड-19 वैक्सीनेशन सेंटर में टीकाकरण शुरू कर दिया जाएगा। कोविड-19 टीकाकरण के लिए जिला स्तर पर सभी तैयारियां पूर्ण कर सेशन साइट चिन्हित कर लिए गए है। मॉक-ड्रील का आयोजन कर तैयारियों का पूर्व अभ्यास पूर्ण किया गया है।





सूची में शामिल व्यक्तियों को ही टीकाकरण स्थल में दिया जाएगा प्रवेश





कोरोना टीकाकरण के संबंध में बुधवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय अंबिकापुर के मंथन सभा कक्ष में अंबिकापुर में टीकाकरण केंद्र के अधिकारी कर्मचारियों की प्रशिक्षण सह कार्यशाला बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए सीएमएचओ डॉक्टर पीएस सिसोदिया ने स्पष्ट निर्देश दिया कि कोरोना टीकाकरण का कार्य पूरी ईमानदारी सतर्कता और निष्ठा के साथ किया जाना है। टीकाकरण के कार्य में किसी प्रकार की कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके लिए लगातार समस्त कर्मचारी अधिकारियों को ट्रेनिंग दी जा चुकी है।





जानिए किस बैंक का होम लोन है सबसे सस्ता





टीकाकरण स्थल पर उसी को प्रवेश दिया जाएगा जिसका नाम टीकाकरण की सूची में है। अनाधिकृत प्रवेश या अनाधिकृत रूप से टीका किसी भी अन्य व्यक्ति को नहीं लगाया जाएगा, इस बात का विशेष ख्याल रखा जाए ।





डॉ. सिसोदिया ने दी जानकारी






डॉ. सिसोदिया ने बताया कि वैक्सीन पूर्ण रूप से सुरक्षित है और इससे किसी भी प्रकार का कोई भय या डर की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए समस्त टीकाकरण स्थल पर समुचित व्यवस्था रखने के भी निर्देश दिए और सभी टीकाकरण स्थल पर डॉक्टरों की तैनाती अनिवार्य रूप से करने कहा।





भारतीय वायुसेना की ताकत बढ़ाएंगे 83 तेजस विमान





बता दें कि शुरुआती दौर में टीकाकरण का कार्य जिला सरगुजा अंबिकापुर में 6 जगहों पर किया जा रहा है, जिनमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उदयपुर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीतापुर, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नवापारा, जिला चिकित्सालय अंबिकापुर, जीवन ज्योति अस्पताल अंबिकापुर और होली क्रॉस अस्पताल अंबिकापुर शामिल है।





बैठक में ये थे उपस्थित





बैठक में जिला टीकाकरण अधिकारी डॉक्टर राजेश, प्रभारी डॉ. शैलेंद्र गुप्ता, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी नवापारा डॉक्टर आयुष जयसवाल, शहरी कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. अमीन फिरदौसी, सहायक नोडल डॉ. श्रीकांत, जिला सर्विलेंस अधिकारी डॉ. मनीष और जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. पुष्पेंद्र राम उपस्थित थे।


धूप, दीप और आरती उताकर छत्तीसगढ़ में किया गया कोरोना वैक्सीन का स्वागत

No comments Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ में कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) का स्वागत आज किया गया। कार्गो से रायपुर एयपोर्ट पर वैक्सीन की पहली खेप प्रदेश में पहुंची। फूलों से सजी गाड़ियों में वैक्सीन डीकेएस अस्पताल के पास सेंटर में लेकर जाया गया। प्रदेश को सीरम इंस्टीट्यूट की कोविशील्ड के रूप में कोरोना टीके की पहली खेप मिली। एयरपोर्ट पर प्रदेश के राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉक्टर अमर सिंह ठाकुर, रायपुर की मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर मीरा बघेल समेत रायपुर नगर निगम के महापौर एजाज ढेबर ने कोरोना वैक्सीन को रिसीव किया। पूरी VIP सुरक्षा में डीपो लाए गए टीके को नीचे उतारने से पहले डॉक्टरों और तकनीकी टीम ने धूप, दीप, नैवेद्य से पूजा की। नारियल फोड़ा और आरती उतारी। उसके बाद वैक्सीन के कॉर्टन को एक-एक कर डीपो के रेफ्रीजरेटर में रखा गया।





छत्तीसगढ़ में प्रथम चरण में हेल्थ केयर वर्कर को कोरोना वैक्सीन लगाने की तैयारी, बनाए गए 99 केंद्र





पुलिस की रही कड़ी सुरक्षा (Corona Vaccine)





पुलिस की दो गाड़ियों ने वैक्सीन वैन को स्कॉर्ट किया। हवाई अड्डे से माना, धमतरी रोड होते हुए वैन डीकेएस अस्पताल के पीछे बने राज्य वैक्सीन डीपो लाया गया। इस दौरान पूरे रास्ते पुलिस की तैनाती रही। शासन-प्रशासन ने गाइडलाइन के अनुसार दवा को स्टोर किया।
इन जिलों में भेजा गया वैक्सीन





कुल वैक्सीन





  • सुकमा 5,130
  • सूरजपुर 11,760
  • सरगुजा 13,820




फ्रंट लाइन वॉरियर्स को लगेगा टीका





कई जिलों के वैक्सीन मैनेजर रायपुर कोरोना टीका लेने पहुंचे। कुछ जिलों को बुधवार तो कुछ जिलों को गुरुवार को कोरोना का टीका मिल जाएगा। प्रदेश में टीकाकरण के लिए 1 हजार 349 टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं। वैक्सीन लॉन्च के लिए 99 केंद्र चिन्हित किए गए हैं। पहला टीका दो लाख 67 हजार 399 हेल्थ-केयर वर्कर्स, राज्य व केंद्रीय कर्मचारियों और सशस्त्र बलों को लगाया जाएगा।


आज छत्तीसगढ़ पहुचेगी कोरोना वैक्सीन की पहली खेप

No comments Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ में कोरोना वैक्सीन की पहली खेप(Corona Vaccine Distribution news ) आज पहुंच जाएगी। मिली जानकारी के अनुसार दोपहर ढाई बजे तक वैक्सीन की पहली खेप आने की संभावना है। यह खेप कार्गो प्लेन से आएगी, इसे डीकेएस के पीछे स्टेट वैक्सीन स्टोर में रखा जाएगा। शाम सब सेंटर्स के लिए वैक्सीन भेजने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। पहली खेप में आए वैक्सीन को सरगुजा, बिलासपुर समेत 4 सब सेंटर में भेजा जाएगा।





जनता से पहले केंद्रीय मंत्रियों को लगे कोरोना वैक्सीन : CM बघेल





पीएम मोदी के साथ सीएम और स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक के बाद स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने इस विषय में जानकारी दी थी। टीएस सिंहदेव ने कहा था कि 13 जनवरी तक वैक्सीन की पहली खेप रायपुर पहुंच जाएगी। उसमें वैक्सीन की कितनी डोज होगी यह अभी स्पष्ट नहीं है।





रजिस्टर्ड लोगों को दिया जाएगा वैक्सीन (Corona Vaccine Distribution news )





पहले चरण का वैक्सीनेशन 16 जनवरी से शुरू हो जाएगा। पहले चरण में छत्तीसगढ़ के 2 लाख 67 हजार स्वास्थ्य कर्मियों, मितानिनों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को कोरोना का टीका लगाया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया, पहले चरण में वैक्सीनेशन के लिए प्रदेश भर में 1349 बूथ बनाए गए हैं। पहले दिन 99 बूथों पर टीकाकरण शुरू होगा, एक बूथ पर प्रतिदिन 100 लोगों को वैक्सीन देने की तैयारी की गई है। जिनका कोरोना वैक्सीनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन किया गया है सिर्फ उन्हें ही कोरोना वैक्सीन दी जाएगी।


हेल्थ केयर वर्कर का कोविड वैक्सीनेशन के लिए 8 जनवरी तक होगा पंजीयन, निजी चिकित्सकों का भी होगा पंजीयन

No comments Document Thumbnail

राजनांदगांव कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा ने जिले में संचालित सभी शासकीय और निजी चिकित्सालयों, नर्सिंग होम, क्लीनिक, पैथोलॉजी, डायग्नोस्टिक सेंटर, फिजियोथेरेपी, डेंटिस्ट यूनिट के संचालकों से कोविन पोर्टल पर कोविड वैक्सीनेशन के लिए पंजीयन(Covid Vaccination Registration) कराने अपील की है। कोविन पोर्टल पर 8 जनवरी 2021 तक पंजीयन करा सकते हैं।





चुनाव जैसी रहेगी कोरोना वैक्सीनेशन की तैयारी, एनाफिलैक्सिस के लिए तैयार रहेंगी चिकित्सकों की टीम





कोविड वैक्सीनेशन के लिए जिले में प्रथम चरण में अब तक 14048 हेल्थ केयर वर्कर समूह का पंजीयन भारत सरकार के कोविन पोर्टल पर किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के जिला टीकाकरण अधिकारी के कक्ष में कार्यालयीन समय पर आवश्यक जानकारी सहित उपस्थित होकर अपना पंजीयन करा सकते हैं।





स्वास्थ्य अधिकारी मिथलेश चौधरी ने दी जानकारी(Covid Vaccination Registration)





मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी मिथलेश चौधरी ने बताया कि शासन द्वारा हेल्थ वर्कर समूह का निर्धारण किया गया है, जिसमें अग्रिम पंक्ति के स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग के कर्मचारी, नर्स और सुपरवाईजर, चिकित्सा अधिकारी, पैरामेडिकल स्टाफ, सहयोगी कर्मचारी, मेडिकल और पैरामेडिकल छात्र-छात्रा शासकीय और अशासकीय चिकित्सकीय संस्था के लिपिकीय और प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को प्रथम चरण में शामिल किया गया है।





सावधान : कोरोना वैक्सीन के नाम पर ऑनलाइन ठगी, रजिस्ट्रेशन के नाम पर भेज रहे ईमेल और मैसेज





ऐसे सभी समूह जिनका पंजीयन नहीं हुआ है वे अपना फोटो परिचय पत्र (आधार कार्ड के अतिरिक्त) की मूल प्रति सहित कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी राजनांदगांव के जिला टीकाकरण अधिकारी कक्ष में कार्यालयीन समय में उपस्थित होकर अपना पंजीयन करा सकते हैं। कोविड वैक्सीनेशन के लिए पंजीयन (Registration for Covid Vaccination) अनिवार्य है पंजीयन नहीं होने पर कोविड वैक्सीनेशन नहीं किया जाएगा।





कलेक्टर रजत बंसल ने दिए निर्देश





वहीं कलेक्टर रजत बंसल के निर्देशानुसार बस्तर जिले में प्रथम चरण के कोविड टीकाकारण के लिए स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के अतिरिक्त जिले में अपनी सेवायें दे रहे निजी चिकित्सकों का भी पंजीयन होगा। पंजीयन के लिए आधार कार्ड या अन्य कोई अन्य परिचय पत्र की आवश्यकता होगी।





रायपुर में कोरोना वैक्सीनेशन के लिए बूथ की लिस्ट जारी, जानिए कहां लगेंगे Covid-19 के टीके





मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा सूची तैयार कर दी गई है और अगर कोई निजी चिकित्सक छूट गए हैं तो वे अपना रजिस्ट्रेशन शुक्रवार 8 जनवरी तक बस्तर जिले के टीकाकरण अधिकारी डॉ सी. मैत्री से सम्पर्क कर सकते हैं। इसके बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किए जाएंगे।





इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज, फेफड़ों में फैल सकता है कोरोना संक्रमण





कोविड टीकाकरण के लिए ऑन स्पाट रजिस्ट्रेशन की सुविधा नहीं होने के कारण पंजीयन नहीं होने पर प्रथम चरण टीकाकरण से वंचित रहना पड़ेगा। जिला प्रशासन द्वारा सभी स्वास्थ्य कर्मियों और निजी चिकित्सकों से निर्धारित तिथि के भीतर अपना पंजीयन कर टीकाकरण कार्य में सहयोग की अपील की गई है।





कोरोना टीकाकरण के प्रथम चरण के लिए बनाए गए 57 केंद्र





कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव को रोकथाम के लिए पहले चरण के टीकाकरण के लिए 57 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें जगदलपुर विकासखंड में 7 केंद्र ग्रामीण क्षेत्र में 10 केंद्र नगरीय क्षेत्र में, बस्तर विकासखंड में 7 केंद्र बकावंड विकासखंड में 8 केंद्र, तोकापाल विकासखंड में 9 केंद्र, दरभा और लोहण्डीगुड़ा विकासखंड में 6-6 केंद्र और बास्तानार विकासखंड में 4 केंद्र बनाए गए हैं। टीकाकरण के लिए प्रत्येक केंद्र में 5-5 टीकाकरण अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।


7 और 8 जनवरी को 21 जिलों में कोरोना वैक्सीनेशन का ड्राई रन

No comments Document Thumbnail

राज्य के 21 जिलों मे कोरोना वैक्सीनेशन का ड्राई रन 7 और 8 जनवरी को किया जाएगा। इससे पहले 7 जिलों में कोरोना वैक्सीनेशन का ड्राय रन हो चुका है। इस संबंध में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की संचालक प्रियंका शुक्ला ने सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को जरूरी तैयारियां करने के निर्देश दिए हैं।





रायपुर में कोरोना वैक्सीनेशन के लिए बूथ की लिस्ट जारी, जानिए कहां लगेंगे Covid-19 के टीके





माॅकड्रिल हर जिले के एक शहरी और 1 ग्रामीण क्षेत्र में किया जाना है। इसके लिए कोविन लिंक का प्रयोग किया जाएगा। माॅकडिल के दौरान कोविड एप्रोप्रिएट बिहेवियर का पालन किया जाना है। 6 और 7 जनवरी को सभी आवश्यक तैयारियां जैसे स्थल का चयन, लाभार्थियों का चयन, कोविड वैक्सीन जिले में प्राप्त करना, कोल्डचेन प्वांइट को वैक्सीन भेजना,टीकाकरण सत्र स्थल में पर्यवेक्षक नियुक्त करना, टीकाकर्मी दल द्वारा कोविन का उपयोग कर लाभार्थियों के टीकाकरण की स्थिति दर्ज करना आदि कार्य किए जाएंगे।





  • माॅक ड्रिल 7 और 8 जनवरी को चिन्हांकित जिलों में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक किया जाएगा।
  • शाम 5 बजे इसकी समीक्षा जिला टास्क फोर्स करेगा।
  • रिपोर्ट राज्य को 9 जनवरी को भेजी जाएगी।
  • राज्य स्तरीय मॉनिटरिंग टीम मॉक ड्रिल के पहले और इस दौरान सत्र स्थल का निरीक्षण करेगी।




7 जनवरी को इन जिलों में होगा ड्राई रन





बलरामपुर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, जशपुर, कांकेर, कोंडागांव, कोरिया, नारायणपुर, सुकमा और सुरजपुर





8 जनवरी को इन जिलों में होगा ड्राई रन





बालोद, बलोदाबाजार, बेमेतरा, धमतरी, गरियाबंद, जांजगीर चांपा, कवर्धा, कोरबा, महासमुंद, मुंगेली, रायगढ़





रायपुर में पहले चरण में 17 हजार टीके लगेंगे। 31 पुराने कोल्ड चैन प्वाइंट व 4 नए कोल्ड चैन प्वाइंट है। 45 जिले में वैक्सिनेशन सेंटर। रायपुर जिले में 27 हजार हेल्थ वर्कर और फ्रंटलाइन वर्कर का डाटा अपलोड किया गया है। इसमें से करीब 17 हजार हेल्थ वर्कर शहरी क्षेत्र में है। जबकि शेष दस हजार को ग्रामीण इलाकों के चिन्हित बूथों में टीके लगाए जाएंगे।


जानिए छत्तीसगढ़ में कब और किसे लगेगी कोरोना वैक्सीन

No comments Document Thumbnail

स्वास्थ्य विभाग छत्तीसगढ़ ने कोरोना वैक्सीन के संबंध में प्लानिंग कर ली है। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने बताया कि कोरोना के पहले चरण के टीकाकरण के लिए करीब 2 लाख स्वास्थ्यकर्मियों की लिस्ट तैयार की गई है। पहले चरण के टीकाकरण में फ्रंटलाइन वॉरियर को प्राथमिकता दी गई है। इसमें पुलिसकर्मी, मीडियाकर्मी, स्वास्थ्यकर्मी के तमाम लोगों के नाम शामिल किया गया है।





PM मोदी : अगले कुछ हफ्तों में आ जाएगी कोरोना वैक्सीन





देश में वैक्सीन का ट्रायल अंतिम चरणों में है। माना जा रहा है कि नए साल में कोरोना वैक्सीन आम लोगों के लिए उपलब्ध हो जाएगी। एक व्यक्ति को कब और कितने डोज लगाए जाएंगे, इस पर संशय की स्थिति बनी हुई है। वैक्सीन को सुरक्षित रखने के लिए गोल्ड चेन पॉइंट को तैयार किया गया है, लेकिन वैक्सीन कब तक मिलेगी यह स्थिति अभी भी स्पष्ट नहीं है।





टीकाकरण के लिए इन्हें किया गया है शामिल





मेडिकल से जुड़े सभी लोगों को शामिल किया गया है, इसमें बड़े क्लीनिक, डिस्पेंसरी, ग्रामीण इलाकों के स्वास्थ्य केंद्र, आयुष हॉस्पिटल, नगर निगम नगर पालिका तमाम निकायों में संचालित होने वाले अस्पताल को शामिल किया गया है। मितानिन और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी इसमें शामिल किया गया है। इसके अलावा पुलिसकर्मी और मीडियाकर्मियों का भी प्रस्ताव रखा गया है।





कोरोना वैक्सीन के लिए फ्रंटलाइन मेबर के मुताबिक दो लाख वैक्सीन को सुरक्षित रखने के लिए प्रदेश में 630 कोल्डचेन पॉइंट है। केंद्र सरकार की तरफ से यहां 80 केंद्र और बनाने की अनुमति दी गई है, लेकिन इसके लिए अब तक किसी तरह के उपकरण प्रदेश को नहीं मिल पाए हैं।






Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.