Media24Media.com: चुनावी सभा

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label चुनावी सभा. Show all posts
Showing posts with label चुनावी सभा. Show all posts

प्रियंका गांधी ने बीजेपी पर साधा निशाना, बोलीं- BJP में जाते ही भ्रष्ट नेता दूध के धुले हो जाते हैं

No comments Document Thumbnail

 Priyanka Gandhi in Korba : कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी गुरुवार को छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचीं. उन्होंने कोरबा लोकसभा के चिरमिरी में जनसभा को संबोधित किया. बता दें कि प्रियंका गांधी का यह दूसरा दौरा है. इससे पहले दूसरे चरण के प्रचार के दौरान उन्होंने राजनांदगांव और कांकेर में जनसभा को संबोधित किया था. चिरमिरी में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि यह पूरा इलाका काफी सुंदर है. मेरी दादी कहती थीं कि आदिवासियों भाई-बहनों ने हमेशा प्रकृति का सम्मान किया है. यह राम कुमार दुबे की भी जन्मभूमि है. यह आपकी जमीन के महापुरुष हैं. सभी ने अपनी भूमिका निभाई. यहां प्रदेश के कई इलाके से लोग आए और खदानों में उन्हें रोजगार मिला. सभी ने अपनी धरती के लिए मेहनत की. बच्चों के भविष्य के लिए सभी ने मेहनत की है.


प्रियंका गांधी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि बड़े-बड़े भ्रष्ट नेताओं को अपने पार्टी में डाल रखा है. जो दूसरी पार्टियों के बड़े-बड़े नेता थे, पहले उन पर दबाव डाला, जांच शुरू की. जब उनकी पार्टी में आ गए तो वह दूध के धुले हो गए. सब केस बंद हो गए. कांग्रेस पार्टी में हमारा प्रयास होता है कि हम जिन्हें आगे बढ़ाएं, वो जनता के लिए काम करके दिखाए, क्या वो समझ रहा है कि जनता ही सर्वोपरि है? आपने देखा, जब प्रदेश में हमारी सरकार रही, हमने प्रयास किया कि सब कुछ आपके हितों के लिए हो. भाजपा की सरकार ये सब नहीं करती, बल्कि ऐसी योजनाओं पर रोक लगाती है.

प्रियंका गांधी ने कहा कि भूपेश बघेल ने प्रदेश को आगे बढ़ने की काफी कोशिश की, इस वजह से उन पर काफी प्रहार हुआ. दिल्ली ने भी सभी ने छत्तीसगढ़ के बारे में देखा औऱ सुना. यह बात बीजेपी को पसंद नहीं आई. बीजेपी की राजनीति कुछ अलग है. चिरमिरी में सबसे पुराना कोयला खदान है. खदान के राष्ट्रीयकरण का काम इंदिराजी ने किया था. आज देश में मजदूर विरोधी राजनीति चल रही है. बीजेपी के नेता देश की खुशहाली की बात करते हैं, लेकिन ये आपकी बात नहीं करते.


प्रियंका गांधी ने कहा कि कोरबा में कई खदाने बंद हो गई है. यह संपति देश की संपति है. जब देश की संपति थी तो रोजगार मिलता था. अब सेठ आपका वेतन तय कर रहे हैं. आज ठेकेदारी सिस्टम के द्वारा मजदूरों का शोषण हो रहा है. कई लोगों को जमीन के बदले मुआवजा नहीं मिला. आपको संविधान ने हक दिया था. कांग्रेस ने लोगों के लिए काम किया. यहां के लोगों को कोई सुविधा नहीं मिली. बीजेपी में दो तरह के नेता है. एक जो सबसे भ्रष्ट नेता है उनको पार्टी में शामिल कर दिया गया. दूसरे नेता जो सिर्फ हवा में बात करते हैं. कांग्रेस जनता की सेवा करने वाले नेताओं को आगे बढ़ाती है.


CG Election 2023 : पीएम मोदी आज छत्तीसगढ़ दौरे पर, दुर्ग में करेंगे चुनावी सभा को संबोधित

No comments Document Thumbnail

 CG Election 2023 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  का दुर्ग का दौरा होने वाला है. 4 नवंबर को पीएम मोदी  दुर्ग के रवि शंकर स्टेडियम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे.


इस दौरे की सूचना के बाद यहां का जिला प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह से अलर्ट मोड पर आ गया है. दुर्ग संभाग की आने वाली सभी 20 सीटों के प्रत्याशी भी पीएम मोदी की सभा में शिरकत करेंगे. रविशंकर स्टेडियम को एसपीजी (SPG) ने अपने सुरक्षा घेरे में ले लिया है. 

आपको बता दे की रविशंकर स्टेडियम में 1 लाख 27 हजार वर्ग फुट के चार बड़े डोम बनाए जा रहे हैं. 7 नवंबर को राजनांदगांव जिले के सभी सीटों पर मतदान होंगे तो वही 17 नवंबर को छत्तीसगढ़ की 70 सीटों पर मतदान किए जाएंगे. दुर्ग जिले में होने वाली पीएम मोदी की सभा में हजारो लोगों के शामिल होने की संभावना है.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भिलाई के जयंती स्टेडियम में स्थित हेलीपेड से सड़क मार्ग से दुर्ग रविशंकर स्टेडियम पहुंचेंगे. जहां प्रधानमंत्री स्टेडियम के गेट से खुली गाड़ी में सवार होकर रोड शो करेंगे. स्टेडियम में दुर्ग संभाग से प्रत्याशी और बड़ी संख्या में कार्यकर्त्ता मौजूद रहेंगे.

पीएम एक आमसभा को संबोधित भी करेंगे और बीजेपी के पक्ष में चुनावी प्रचार करेंगे. छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार है, बीजेपी यहां पर सत्ता परिवर्तन के लिए अपना पूरा जोर लगा रही है.


CG Election 2023 : पीएम मोदी आज छत्तीसगढ़ दौरे पर, कांकेर में करेंगे चुनावी सभा को संबोधित

No comments Document Thumbnail

 CG Election 2023 :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज छत्तीसगढ़ के दौरे पर जाएंगे. जहां वह कांकेर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे. बता दें कि पांच राज्यों के साथ छत्तीसगढ़ में भी इसी महीने चुनाव होने हैं. ऐसे में सभी राजनीतिक दल जोर-शोर से रैलियां कर रहे हैं. बीजेपी भी छत्तीसगढ़ में जमकर रैलियां कर रही है. प्रधानमंत्री मोदी भी बीजेपी की ओर से छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार में उतरे हैं. पीएम मोदी के अलावा बीजेपी ने छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार के लिए गृहमंत्री अमित शाह और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी मैदान में उतारा है. गुरुवार के बाद गृहमंत्री शाह और सीएम योगी भी छत्तीसगढ़ में अपने प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे.


बता दें कि छत्तीसगढ़ में दो चरणों में मतदान होना है. पहले चरण के लिए वोटिंग 7 नवंबर को होगी. जबकि दूसरे चरण के लिए 17 नवंबर को वोट डाले जाएंगे. पहले चरण के मतदान में अब सिर्फ पांच दिन ही बाकी रहे हैं. ऐसे में सभी पार्टियां अपने प्रत्याशियों के समर्थन में जमकर रैलियां कर रही है. आज के बाद गृहमंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगें. जहां वह 4 नवंबर को राज्य के अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार करेंगे. ऐसा माना जा रहा है कि छत्तीसगढ़ चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 दिनों के अंदर तीन बार छत्तीसगढ़ आ सकते हैं और अपने प्रत्याशियों के समर्थन में चुनाव प्रचार कर सकते हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (2 नवंबर) छत्तीसगढ़ के दौरे पर पहुंचेगे. इस दौरान पीएम मोदी कांकेर में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे और बीजेपी प्रत्याशी के समर्थन में वोट मांगेंगे. इसके बाद 8 नवंबर को भी प्रधानमंत्री मोदी छत्तीसगढ़ आएंगे और विश्रामपुर के अलावा सूरजपुर में एक-एक चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे. इसके अलावा पीएम मोदी 14 नवंबर को राजधानी रायपुर में एक रोड शो भी कर सकते हैं.


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.