Media24Media.com: चुनाव प्रचार

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label चुनाव प्रचार. Show all posts
Showing posts with label चुनाव प्रचार. Show all posts

Lok Sabha Election: पांचवें चरण के लिए आज शाम थम जाएगा चुनाव प्रचार, राजनाथ, राहुल और स्मृति ईरानी की प्रतिष्ठा दांव पर

No comments Document Thumbnail

 Lok Sabha Election: लोकसभा के पांचवें चरण के चुनाव को लेकर शनिवार शाम छह बजे से प्रचार थम जाएगा। पांचवें चरण में 14 लोकसभा सीटों व विधानसभा की एक सीट पर उपचुनाव के लिए सोमवार को मतदान होगा। लोकसभा चुनाव के लिए 144 प्रत्याशी और लखनऊ पूर्व विधानसभा उपचुनाव के लिए चार प्रत्याशी मैदान में हैं। 


मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि शनिवार को शाम छह बजे से सभी 14 लोकसभा क्षेत्रों तथा लखनऊ पूर्व विधानसभा उपनिर्वाचन के लिए भी चुनाव प्रचार संबंधी समस्त गतिविधियों व अभियानों पर प्रतिबंध रहेगा। चुनाव प्रचार समाप्त होने के बाद इन निर्वाचन क्षेत्रों में सभी राजनीतिक दलों के बाहरी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की मौजूदगी पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगी। 

आईएनडीआईए के लिए पांचवां चरण इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसमें कांग्रेस की रायबरेली व अमेठी सीट का चुनाव है। सोनिया गांधी की रायबरेली सीट पर इस बार उनके बेटे व कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी चुनाव मैदान में हैं और अमेठी से स्मृति ईरानी चुनाव लड़ रही हैं।

पांचवें चरण में मोहनलालगंज, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, जालौन, झांसी, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी, बाराबंकी, फैजाबाद, कैसरगंज, गोंडा की सीटों पर मतदान होगा। उन्होंने बताया कि ये सीटें लखनऊ, सीतापुर, रायबरेली, अमेठी, सुलतानपुर, जालौन, झांसी, कानपुर देहात, ललितपुर, हमीरपुर, महोबा, बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, कौशांबी, प्रतापगढ़, बाराबंकी, अयोध्या, गोंडा, बहराइच तथा बलरामपुर जिलों में आती हैं। उन्होंने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं आदर्श चुनाव आचार संहिता का पालन करवाया जाए। निर्वाचन आयोग द्वारा मतदान के दिन मतदेय स्थलों के अंदर मोबाइल फोन, स्मार्ट फोन, वायरलेस सेट आदि ले जाने पर रोक लगाई गई है।


असम के मुख्यमंत्री ने ओडिशा में की विष्णु सरकार की योजना की तारीफ

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिश्वा शरमा ने ओडिशा में चुनाव प्रचार के दौरान मंच से विष्णु सरकार की जनहितैषी योजनाओं की जम कर तारीफ की है। शरमा ने ओडिशा में भाजपा सरकार बनने पर इसे लागू करने की भी बात कही है। इस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हिमंत बिश्वा शरमा का आभार प्रकट किया है।


अपने सोशल मीडिया हैंडल X में उन्होंने लिखा है कि - धन्यवाद हिमंता जी।

हमारा यह सौभाग्य है कि ‘मोदी गारंटी’ को अच्छी नीयत के साथ पूरा करते रहने के कारण छत्तीसगढ़ आज भरोसे का पर्याय बन गया है। प्रदेश में पिछली सरकार ने भरोसे का जो संकट पैदा किया था, उससे उबर कर छत्तीसगढ़ ने विश्वास की एक नयी कहानी लिखी है।

निस्संदेह आपकी शुभकामना से प्रदेश में विश्वास और विकास की यह डोर और अधिक मजबूत होगी। पुनः धन्यवाद।

गौरतलब है कि असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिश्वा शरमा ने छत्तीसगढ़ सरकार की योजना की प्रशंसा करते हुए ओडिशा में भाजपा सरकार बनते ही किसानों व तेंदूपत्ता के साथ-साथ अन्य योजना को लागू करने की बात कही। सीएम शरमा ने कहा कि छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार तेंदूपत्ता संग्राहको का ध्यान रख रही है और सरकार, किसानों से धान लेकर उचित मुल्य दे रही है। वही उड़ीसा में बीजेडी सरकार ने सिर्फ और सिर्फ लुटने का कार्य किया है। छत्तीसगढ़ सहित असम में रामभक्तों को अयोध्या में राम मंदिर दर्शन हेतु सरकारी खर्च पर ले जाया जा रहा है। ओडिशा राज्य बड़ा है यहां से भाजपा सरकार बनते ही पांच लाख लोगों को दर्शन कराने ले जाया जायेगा।

भूपेश बघेल का भाजपा पर हमला, बोले- सरकार नहीं चला पा रही, हो रहे हत्या, रेप और लूट

No comments Document Thumbnail

 कवर्धा। चुनाव प्रचार में कवर्धा पहुंचे पूर्व CM बघेल ने मीडिया से चर्चा करते हुए प्रदेश की भाजपा सरकार को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार नहीं चला पा रही है। हर दिन हत्या, रेप, लूट जैसे बड़े बड़े वारदात हो रहे हैं। राजनांदगांव लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा।


भूपेश बघेल ने कहा, PM मोदी ने गारंटी दी थी 400 रुपये में गैस सिलेंडर देने की, लेकिन क्या ये मिल रहा है? उन्होंने गारंटी दी थी हर पंचायत में किसानों को धान का समर्थन मूल्य 31 सौ रुपये देंगे, लेकिन किसी को नहीं मिला. वहीं महतारी वंदन योजना के तहत 1000 रुपये हर महिलाओं को देने की बात कही थी, लेकिन कुछ महिलाओं को ही दी जा रहा है.

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस की सरकार थी तो यही भाजपाइयों ने आरोप लगाए थे कि नक्सली हमला से भाजपा नेताओं की हत्या हो रही है. अब तो भाजपा की सरकार है, तीन माह में बस्तर में तीन भाजपा नेताओं की नक्सली हमले से हत्या हो गई है. गृह मंत्री से संभल नहीं पा रहे हैं, अब सरकार अपने नेताओं को सुरक्षा क्यों नहीं दे पा रही है?

भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडेय ने कहा था कि चुनावी मैदान में भूपेश बघेल आये या गांधी परिवार के किसी भी सदस्य चुनाव लड़े, कोई चुनौती नहीं होगी, इसका भूपेश बघेल ने जवाब देते हुए कहा कि पार्टी ने मुझे तो भेजा है. पहले मेरे से चुनाव तो लड़ लें।


बता दें कि कवर्धा पहुंचने पर पूर्व CM बघेल ने सिद्ध पीठ विंध्यवासिनी मंदिर, महामाया मंदिर और भोरमदेव मंदिर में आशीर्वाद ली. पूर्व सीएम बघेल मंदिरों में दर्शन के बाद चुनाव प्रचार में निकलेंगे. वहीं भूपेश बघेल को राजनांदगांव सीट से उम्मीदवार बनाए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है. पूर्व मुख्यमंत्री के कवर्धा पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।


चुनाव प्रचार के दौरान सांसद पर चाकू से जानलेवा हमला, गंभीर रूप से हुए घायल

No comments Document Thumbnail

Telangana Election 2023: तेलंगाना में चुनाव प्रचार के दौरान भारत राष्ट्र समिति पार्टी (BRS) के सांसद कोथा प्रभाकर रेड्डी पर जानलेवा हमला हुआ है. सांसद इस हमले में गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं. घटना के बाद कोथा प्रभाकर को गाड़ी में बिठाकर हॉस्पिटल ले जाया गया है. जहां उनका इलाज किया जा रहा है.


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार घटना दौलताबाद मंडल के सुरमपल्ली गांव की है. यहां पर बीआरएस पार्टी से सांसद कोथा प्रभाकर रेड्डी चुनाव प्रचार के दौरान गए हुए थे. यहां पर एक अज्ञात हमलावर ने उन पर चाकू से हमला कर दिया. वहीं हमलावर को बीआरएस कार्यकर्ताओं ने पकड़कर जमकर पीटा है.

आपको बता दें कि बीआरएस के सांसद विधानसभा चुनाव में भी उम्मीदवार हैं.कोथा प्रभाकर बीआरएस की ओर से दुब्बका से चुनाव लड़ रहे हैं.


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.