Media24Media.com: चरित्र पर शक

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label चरित्र पर शक. Show all posts
Showing posts with label चरित्र पर शक. Show all posts

छत्तीसगढ़ : पति करता था चरित्र पर शंका, पत्नी ने उतार दिया मौत के घाट

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : छत्तीसगढ़ के मरवाही जिले में एक पत्नी ने चरित्र शंका से परेशान होकर अपने पति की हत्या कर दी। घोरेलाल पुरी (56) अपनी पत्नी वेदकुंवर पुरी (55) को किसी से भी बात करने पर टोका टाकी करता था, चरित्र पर शक करता था जिससे दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था।


\घटना बघर्रा गांव के ललमटियाटोला की है। मरवाही थाना पुलिस के मुताबिक, सोमवार रात जब पति सो रहा था तभी पत्नी ने टांगिया से उस पर 2 बार हमला कर दिया। हत्या के बाद पत्नी खुद थाने पहुंची और बोली की मैंने अपने पति को मार दिया है।

छत्तीसगढ़ : चरित्र पर शक के चलते पति ने पत्नी और तीन बच्चों को मार डाला, मिली मृत्युदंड की सजा

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले की अदालत ने पत्नी तथा तीन बच्चों की हत्या करने के आरोपी को फांसी की सजा सुनाई है।अपर सत्र न्यायाधीश अविनाश के त्रिपाठी की अदालत ने सुक्रिता केंवट (32), दो बेटियों खुशी (5) और लिसा (3) तथा 18 महीने के नवजात पुत्र पवन केवट की गला दबाकर हत्या करने के आरोप में उमेंद केवट (34) को फांसी की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी पर 10 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है।


अदालत ने इन हत्याओं को बर्बरता की पराकाष्ठा बताते हुए इस मामले को ‘दुर्लभ से दुर्लभतम’ माना है। अदालत ने अपने फैसले में लिखा है कि ‘‘दोषी को फांसी लगाकर तब तक लटकाया जाये, जब तक उसकी मृत्यु न हो जाये।’’

अभियोजन के मुताबिक, बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत हिर्री गांव निवासी उमेंद केंवट ने चरित्र संदेह को लेकर एक जनवरी 2024 की मध्य रात्रि में अपने मकान में पत्नी सुक्रिता और तीन बच्चों खुशी, लिसा और नवजात पुत्र पवन की रस्सी से गला दबाकर हत्या कर दी थी।

घटना के बाद पुलिस ने केंवट को गिरफ्तार कर लिया था। मामले में सुनवाई के बाद अदालत ने 29 जुलाई को फैसला सुरक्षित रख लिया था।


पति को पत्नी पर शक : बेरहमी हमी से हत्या फिर जलाया शव, टुकड़े-टुकड़े कर सड़क किनारे फेंके अवशेष

No comments Document Thumbnail

 Murder in bhopal : एक पति ने पहले अपनी पत्नी का गला दबाया, जब उसकी सांसें उखड़ गईं तो उसके शव के टुकड़े-टुकड़े करके उन्हें पैक करके ऑटो से दूर ले गया और कुछ भाग जला दिया, कुछ दफना दिया। हत्या की यह खौफनाक वारदात को भोपाल में एक पति ने अंजाम दिया है। बस बात इतनी सी थी कि उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर शक होने लगा था। आरोपी भोपाल में आटो चलाता है।


भोपाल के निशातपुरा पुलिस के अनुसार 22 साल की सानिया खान 21 मई को गायब हो गई थी। उसके मायके पक्ष के लोगों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। इस घटना के बाद से ही पति नदीमउद्दीन उर्फ मुन्ना भी गायब था। बाद में पुलिस ने उसके हिरासत में लिया तो नदीम ने शनिवार को पत्नी सानिया खान की हत्या करना कबूल लिया। उसने पुलिस के सामने जो खुलासे किये उसे सुनकर अफसर भी हतप्रभ रह गए।

बच्ची की भी हुई थी मौत
जानकारी के मुताबिक, नदीम और सानिया की दो महीने की एक बेटी थी, जिसकी करीब ढाई महीने पहले मौत हो गई थी. खौलता हुआ पानी गिरने से उसकी मौत हुई थी. बच्ची की मौत के बाद से सानिया और नदीम के रिश्ते भी बिगड़ गए थे. आये दिन दोनों में विवाद होता था, जिससे तंग आकर सानिया अपनी बहन के घर आकर रहने लगी थी.

21 मई को लापता हो गई थी सानिया
21 मई को 22 साल की सानिया लापता हो गई थी. जानकारी के मुताबिक, 21 मई को नदीम ने सानिया को मिलने बुलाया था. सानिया अपने घर पर बिना बताए नदीम से मिलने आ गई थी. तब से ही वह लापता हो गई थी. सानिया के घर वालों ने उसकी गुमशुदगी की शिकायत निशातपुरा थाने में दर्ज कराई थी. सानिया के लापता होने के बाद से ही नदीम भी गायब हो गया था. पुलिस को नदीम पर शक हुआ जिसके बाद उसकी तलाश की गई.

शव जलाया और फिर कर दिए टुकड़े
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने नदीम को हिरासत में लिया और उससे सख्ती से पूछताछ की गई जिसके बाद उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया. उसने बताया की उसको सानिया के चरित्र पर शक था और इसलिए पहले उसने उसकी हत्या की फिर उसके शव को जला दिया. जब इतने से भी उसका मन नहीं भरा तो उसने उसके शव के टुकड़े कर दिए और उनको जगह-जगह फेंक दिया.

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.