Media24Media.com: चंद्रमा

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label चंद्रमा. Show all posts
Showing posts with label चंद्रमा. Show all posts

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सफल सॉफ्ट लैंडिंग पर इसरो के वैज्ञानिकों को दी बधाई

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चंद्रयान-3 की चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों और देशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि हमारे वैज्ञानिकों ने अपनी प्रतिभा से इस कठिन मिशन को पूरा कर इतिहास रच दिया है।
                     

भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग करने वाला दुनिया का पहला देश और चंद्रमा पर पहुंचने वाला दुनिया का चौथा देश बन गया है। देश के लोगों को इस उपलब्धि पर गर्व है। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ के तीन करोड़ नागरिकों की ओर से इस मिशन से जुड़े सभी लोगों को बधाई दी है।

Chandrayaan 3 Live : इसरो ने चंद्रमा के सुदूर पार्श्व भाग की तस्वीरें जारी कीं

No comments Document Thumbnail

Chandrayaan 3 Live  :  भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने ‘लैंडर हजार्ड डिटेक्टशन एंड अवॉइडेंस कैमरा’ (एलएचडीएसी) में कैद की गई चंद्रमा के सुदूर पार्श्व भाग की तस्वीरें सोमवार को जारी कीं। एलएचडीएसी को इसरो के अहमदाबाद स्थित प्रमुख अनुसंधान एवं विकास केंद्र ‘स्पेस ऐप्लीकेशंस सेंटर’ (एसएसी) ने विकसित किया है। 


यह कैमरा लैंडिंग के लिहाज से सुरक्षित उन क्षेत्र की पहचान करने में मदद करता है, जहां बड़े-बड़े पत्थर या गहरी खाइयां नहीं होती हैं। 

अंतरिक्ष एजेंसी के अनुसार, चंद्रयान-3 मिशन के कई लक्ष्यों को हासिल करने के लिए लैंडर में एलएचडीएसी जैसी कई अत्याधुनिक प्रौद्योगिकियां मौजूद हैं। चंद्रयान-3 का प्रक्षेपण 14 जुलाई को किया गया था और इसका मकसद चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ की उपलब्धि हासिल करना है। 

इसरो ने रविवार को कहा कि रोवर के साथ लैंडर मॉड्यूल के 23 अगस्त को शाम तकरीबन छह बजकर चार मिनट पर चंद्रमा की सतह पर उतरने की संभावना है।


Chandrayaan-3 : लैंडर विक्रम ने खुद को नई कक्षा में किया स्‍थापित, अब चंद्रमा सिर्फ 25 किमी दूर

No comments Document Thumbnail

Chandrayaan-3: चंद्रयान-3 चांद के बेहद करीब पहुंच गया है. विक्रम लैंडर देर रात यानी रविवार (20 अगस्त) सुबह 2 से 3 बजे के बीच चांद के और करीब पहुंच गया. अब विक्रम चांद से महज 25 किलोमीटर दूर रह गया है. इससे पहले वह 113 किमी x 157 किमी की ऑर्बिट में था. 


दूसरे डिबूस्टिंग ऑपरेशन (रफ्तार कम करने की प्रक्रिया) ने ऑर्बिट को 25 किमी x 134 किमी तक कम कर दिया है यानी अब चांद की सतह से विक्रम लैंडर की दूरी 25 किलोमीटर ही बची है. अब बस 23 को सफल लैंडिंग का इंतजार है. लैंडिंग से पहले मॉड्यूल को आंतरिक जांच से गुजरना होगा और निर्दिष्ट लैंडिंग स्थल पर सूर्योदय का इंतजार करना होगा. 


18 अगस्त को हुई थी पहली डीबूस्टिंग

चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग के लिए चंद्रयान-3 के लैंडर की रफ्तार का कम होना सबसे जरूरी है. लैंडिंग मिशन में यही सबसे बड़ी चुनौती है. इसके पहले 18 अगस्त को डीबूस्टिंग की पहली प्रक्रिया की गई थी. 

रविवार को हुई दूसरी और आखिरी डीबूस्टिंग के बारे में इसरो (Indian Space Research Organisation) ने बताया कि ऑपरेशन सफल रहा और इसने ऑर्बिट को 25 किमी x 134 किमी कर दिया है. सॉफ्ट लैंडिंग के लिए पॉवर्ड डिसेंट 23 अगस्त 2023 को भारतीय समयानुसार शाम लगभग 5.45 बजे शुरू होने की उम्मीद है.

दक्षिणी ध्रुव पर होगी सॉफ्ट लैंडिंग

लैंडर विक्रम इस समय चांद के ऐसे ऑर्बिट में है, जहां चंद्रमा का निकटतम बिंदु 25 किमी और सबसे दूर 134 किमी है. इसी कक्षा से यह बुधवार (23 अगस्त) को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग का प्रयास करेगा. अभी तक दक्षिणी ध्रुव पर कोई मिशन नहीं पहुंचा है. यही वजह है कि इसरो ने चंद्रयान को यहां पर भेजा है.

लैंडर विक्रम स्वचालित मोड में चंद्रमा की कक्षा में उतर रहा है. दरअसर यह स्वयं फैसला ले रहा है कि इसे आगे की प्रक्रिया को किस तरह से करना है. चांद की सतह पर सफलतापूर्वक लैंडिंग के बाद भारत इस सफलता को हासिल करने वाला दुनिया का चौथा देश बन जाएगा. अभी तक अमेरिका, सोवियत संघ (वर्तमान रूस) और चीन ही ऐसा कर सके हैं.

चंद्रयान 3 का इंजन फेल होने पर भी चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा : ISRO

No comments Document Thumbnail

Chandrayaan-3:  भारत के तीसरे चंद्र मिशन चंद्रयान-3 का लैंडर विक्रम 23 अगस्त को चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट-लैंडिंग करने में सक्षम होगा, भले ही इसके सभी संवेदक और दोनों इंजन काम न करें. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष एस. सोमनाथ ने मंगलवार को यह बात कही.


गैर-लाभकारी संस्था दिशा भारत द्वारा आयोजित चंद्रयान-3: भारत का गौरव अंतरिक्ष मिशन विषय पर एक बातचीत के दौरान सोमनाथ ने कहा कि लैंडर ‘विक्रम’ का पूरा डिजाइन इस तरह से बनाया गया है कि यह विफलताओं को संभालने में सक्षम होगा.

इंजन फेल होने पर भी चंद्रयान करेगा लैंड

सोमनाथ ने कहा कि अगर सब कुछ विफल हो जाता है, अगर सभी सेंसर नाकाम हो जाते हैं, कुछ भी काम नहीं करता है, फिर भी यह (विक्रम) लैंडिंग करेगा. इसे इसी तरह डिजाइन किया गया है, बशर्ते कि प्रणोदन प्रणाली (Propulsion System) अच्छी तरह से काम करे.

लैंड की चांद पर उतारने की वैकल्पिक योजना तैयार

उन्होंने कह कि योजना के अनुसार कक्षा में बदलाव किया जा रहा है। इसमें कोई भटकाव नहीं है। इसलिए, चंद्रयान-3 मिशन शानदार नतीजे दे रहा है और हमें उम्मीद है कि सब कुछ ठीक रहेगा। इसरो ने बताया कि यान के चांद पर उतरने के दौरान अगर किसी तरह की कोई समस्या आती है, तो ऐसे में विक्रम लैंडर को चांद पर लैंड कराने के लिए एक और वैकल्पिक योजना तैयार की गई है। हमने यह भी सुनिश्चित किया है कि अगर (विक्रम में) दो इंजन इस बार भी काम नहीं करते हैं, तब भी यह उतर सकेगा।

सोमनाथ ने कहा कि एक बार जब लैंडर ऑर्बिटर से अलग हो जाएगा, तो यह क्षैतिज रूप से चलेगा। चंद्रमा पर सुरक्षित रूप से उतरने के लिए इसे ऊर्ध्वाधर रुख में लाया जाएगा। यह अभ्यास महत्वपूर्ण है, क्योंकि चंद्रयान-2 मिशन के दौरान इसरो अपने लैंडर को चंद्रमा की सतह पर सुरक्षित रूप से उतारने में विफल रहा था। सोमनाथ ने बताया कि क्षैतिज से ऊर्ध्वाधर दिशा में स्थानांतरित करने की क्षमता वह चाल है जिसे हमें यहां खेलना है। पिछली बार केवल यहीं समस्या थी।

चंद्रयान-2 मिशन की असफलता से मिली सीख

इसरो चीफ सोमनाथ ने बताया कि जब लैंडर ऑर्बिटर से अलग हो जाएगा, तो चंद्रमा पर सुरक्षित लैंड करने के लिए इसे वर्टिकल में लाया जाएगा. यह महत्वपूर्ण है, क्योंकि इससे पहले चंद्रयान-2 मिशन के दौरान इसरो अपने लैंडर को चंद्रमा की सतह पर उतारने में सफल नहीं हुआ था. सोमनाथ ने बताया कि होरिजेंटल से वर्टिकल दिशा में स्थानांतरित करने की क्षमता वह चाल है जिसे हमें ठीक रखना है, पिछली बार केवल यहीं समस्या आई थी और मिशन असफल हो गया था.

 

चंद्रयान-3 ने खींची चांद की पहली तस्वीर, ऐसी दिखी चंद्रमा की सतह, आपने देखी क्या?

No comments Document Thumbnail

 Chandrayaan-3 Capture First Images Of Moon : चंद्रयान-3 द्वारा ली गई चंद्रमा की पहली तस्वीरें अब सबके सामने हैं. इन तस्वीरों को Lunar Orbit Injection के दौरान खींचा गया. इन तस्वीरों में बाईं ओर गोल्डेन कलर का चंद्रयान-3 का सोलर पैनल नजर आ रहा है और सामने चंद्रमा की सतह पर मौजूद गड्ढे दिखाई दे रहे हैं.


हर तस्वीर में इन गड्ढों का आकार बढ़ा होता जा रहा है. बताया गया कि 9 अगस्त की दोपहर पौने दो बजे करीब इसके ऑर्बिट को बदलकर 4 से 5 हजार किलोमीटर की ऑर्बिट में डाला जाएगा. इस प्रक्रिया के बाद चांद की जब भी फोटो ली जाएगी तो वो और बड़ी और स्पष्ट दिखेगी.


इसरो का मिशन मून, अब तक सही तरीके से आगे बढ़ रहा है. अंतरिक्ष एजेंसी को उम्मीद है कि विक्रम लैंडर 23 अगस्त तक चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा.

चंद्रयान-3, इसरो का मानवरहित मून मिशन है. चंद्रयान-3 शनिवार को चंद्रमा की ऑर्बिट में दाखिल हुआ था. वहीं से चंद्रमा की तस्वीरें ली गई हैं. भारत के इस महत्वाकांक्षी मिशन पर दुनियाभर की नजरें टिकी हैं.

चंद्रयान-3 लॉन्च होने के 41 दिन बाद चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंच रहा है. चंद्रयान-3 सफलतापूर्वक चंद्रमा की कक्षा में पहुंच गया है. चांद के इस हिस्से तक, अभी तक कोई देश नहीं गया है.

 

 

Chandrayaan-3 Mission : चंद्रमा के ऑर्बिट में आज एंट्री करेगा चंद्रयान-3

No comments Document Thumbnail

 Chandrayaan-3 Mission : भारत का महत्वाकांक्षी मिशन चंद्रयान-3 अपने सफर पर तेजी से आगे बढ़ता ही जा रहा है और इसने अब तक अपनी आधे से ज्यादा की दूरी कामयाबी के साथ तय कर ली है. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने आज शुक्रवार को अपने इस मिशन के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि चंद्रयान-3 ने चंद्रमा की करीब दो-तिहाई दूरी पूरी कर ली है. इस अंतरिक्ष यान को 14 जुलाई को प्रक्षेपित किया गया था.


राष्ट्रीय अंतरिक्ष एजेंसी ने बताया कि चंद्रयान-3 को छोड़े जाने के बाद से उसे कक्षा में ऊपर उठाने की प्रक्रिया को पांच बार कामयाबी के साथ पूरा किया जा चुका है. इसरो के अनुसार कल शनिवार का दिन चंद्रयान-3 के लिए अहम है क्योंकि एक और अहम प्रयास करते हुए अंतरिक्ष यान को चंद्रमा की कक्षा में स्थापित किया जाएगा.

एक अगस्त को पृथ्वी की कक्षा से बाहर निकला

इससे पहले अंतिरक्ष यान को मंगलवार एक अगस्त को पृथ्वी की कक्षा से ऊपर उठाया गया और फिर चंद्रमा की ओर बढ़ाने की प्रक्रिया को सफलता के साथ पूरा किया गया. फिर यान को ट्रांसलूनर कक्षा में भेज दिया गया.

इसरो ने आज चंद्रयान के चंद्रंमा की कक्षा में स्थापित किए जाने को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि कल शनिवार को अंतरिक्ष यान को चंद्रमा की कक्षा में स्थापित करने की प्रक्रिया (Lunar Orbit Injection,LOI) शाम करीब 7 बजे के लिए निर्धारित की गई है. इसरो की ओर से कहा गया कि यह कोशिश तब की जाएगी जब चंद्रयान-3 चंद्रमा के बेहद करीब पहुंच जाएगा.

23 को चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग

इससे पहले, इसरो ने कहा था कि 23 अगस्त को चंद्रयान-3 की चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग कराने की कोशिश की जाएगी. भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी ने 3 दिन पहले मंगलवार को जानकारी दी कि चंद्रमा की ओर रवाना होने के घंटों बाद भी चंद्रयान-3 सही तरीके से काम कर रहा है. इस दिन यान को पृथ्वी की कक्षा से ऊपर उठाकर चंद्रमा की ओर बढ़ाने की प्रक्रिया को पूरा किया गया था.

चौथा देश होगा भारत

अब तक अमेरिका, रूस व चीन ने ही चांद की सतह पर अपने लैंडर उतारे हैं। भारत ने 2019 में चंद्रयान-2 मिशन के तहत लैंडर को उतारने का प्रयास किया था। हालांकि आखिरी क्षणों में लैंडर से संपर्क टूट गया था और उसकी क्रैश लैंडिंग हो गई थी। इस बार लैंडिंग सफल रहने के बाद भारत ऐसा करने वाला चौथा देश बन जाएगा। लांच व्हीकल यानी राकेट की लागत को हटा दें, तो चंद्रयान-3 की कुल लागत 250 करोड़ रुपये है। अन्य देशों की औसतन लागत इससे कई गुना ज्यादा रही है।

Chandrayaan 3 Mission: चंद्रयान-3 चंद्रमा की कक्षा से अब कितने कदम दूरन जानें !

No comments Document Thumbnail

Chandrayaan 3 Mission: चंद्रयान-3 जो मंगलवार तड़के पृथ्वी की कक्षा से घूमने की सफल प्रक्रिया के बाद चांद की अगले चरण की यात्रा पर निकल गया है. वह अब एक पथ का अनुसरण करेगा जो इसे चंद्रमा के आसपास ले जाएगा. चंद्रमा की पांच दिवसीय यात्रा मंगलवार सहित 5 अगस्त को इसरो द्वारा अंतरिक्ष यान को अंडाकार चंद्र कक्षा में स्थापित करने के साथ समाप्त होगी.  


TOI के अनुसार ISRO ने कहा, ‘मंगलवार के पेरिगी बर्न ने चंद्रयान -3 की कक्षा को सफलतापूर्वक 288 किमी x 3.7 लाख किमी तक बढ़ा दिया है. इस कक्षा में अंतरिक्ष यान चंद्रमा के प्रभाव क्षेत्र में प्रवेश करता है. रिल्यून में एक महत्वपूर्ण पैंतरेबाजी से चंद्र कक्षा इंजेक्शन (LOI) हासिल किया जाएगा.  इसरो के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने कहा, ‘अब तक सब कुछ योजना के अनुसार हुआ है और इसे 100 किलोमीटर की गोलाकार कक्षा में ले जाने के लिए 5 अगस्त को एलओआई सहित पांच चंद्र-बाउंड अभ्यास होंगे.

’ चंद्रयान-3, जो वर्तमान में ट्रांस-चंद्र कक्षा में है, चंद्रमा से लगभग 40,000 किमी की दूरी पर पहुंचने पर चंद्र गुरुत्वाकर्षण के प्रभाव का अनुभव करना शुरू कर देगा और LOI के माध्यम से चंद्र कक्षा में स्थापित किया जाएगा. यह ऑपरेशन 20-25 मिनट का होने की उम्मीद है.  जबकि ट्रांस-लूनर इंजेक्शन (TLI), मंगलवार को किया गया 20-21 मिनट का ऑपरेशन और 5 अगस्त एलओआई के बीच कोई नियोजित अभ्यास नहीं है.

 यदि इसरो को अंतरिक्ष यान के अभिविन्यास या वेग को बदलने की आवश्यकता है तो वह ‘TLI सुधार’ कर सकता है. चंद्रयान-2 को ऐसे एक से अधिक छोटे सुधारों की आवश्यकता थी.

Nautapa 2023 : अभी और बढ़ेगी गर्मी ,छत्तीसगढ़ में नौतपा इस दिन से शुरू…

No comments Document Thumbnail

Nautapa 2023 :  छत्तीसगढ़ में नौतपा 25 मई से 2 जून के बीच रहेगा। यानि इन दिनों सूर्य की तीव्र किरणें सीधे धरती पर पड़ेंगी। जिससे गर्मी बढ़ेगी। नौतपा चंद्रमा के नक्षत्र रोहिणी में सूर्य के प्रवेश से प्रारंभ होगा। नौतपा प्रारंभ के दिन गुरु पुष्य नक्षत्र के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा। वर्तमान समय में मौसम में हो रहा बदलाव सभी को काफी हैरान कर रहा हैं। इस समय देश में होने वाली बारिश को देख कर सभी काफी हैरान हैं। क्योंकि गर्मी अभी तक अपने जोश में दिखाई नहीं दे रही है। वहीं अभी तक बारिश के चलते मौसम में ठंडक का एहसास देखा जा रहा है .


आगामी दिनों में नौतपा की आहट 25 मई से सुनाई देने वाली है। जेठ माह में ग्रीष्म ऋतु का आगमन होता है। वहीं सूर्यदेव के रोहणी नक्षत्र के प्रवेश से नौतपा की शुरुआत होती है। इसी के साथ आने वाले 9 दिनों तक गर्मी अपने प्रचंड शवाव पर देखी जाती है।25 मई गुरुवार के दिन पुष्य नक्षत्र के साक्ष में सर्वार्थसिद्धि योग के संयोग में सूर्य देव चंद्रमा के नक्षत्र रोहिणी में प्रवेश करेंगे। इनके प्रवेश करते ही नौतपा प्रारंभ होगा। इस बार रोहिणी नक्षत्र का निवास समुद्र के तट पर तथा वास रजक के यहां वही वाहन सिचाणु रहेगा। जब सूर्य के रोहणी नक्षत्र प्रवेश के समय समुद्र तट का वास होता है।

वर्षा ऋतु के दृष्टिकोण से भविष्य में उत्तम वृष्टि के संकेत माने जाते हैं। इसलिए यह कहा जा सकता है। कि नौतपा की तपन से अच्छी वर्षा होगी। और कृषि की दृष्टि से 70 फ़ीसदी अच्छी फसल होने के संकेत हैं। इस वर्ष नौतपा के दौरान 25 मई 26 मई का दिन सामान्य रहेगा। वही 27, 28, 29, 30 के दिन प्रचंड तेज हवा के साथ गर्मी देखने को मिलेगी। इसके साथ ही आगामी अंतिम 3 दिन31,1,2 को तेज हवा के साथ उमस भरा मौसम रहने की संभावना है।


Chandra Grahan 2023: साल का पहला चंद्रग्रहण आज , जानें सूतक काल लगेगा या नहीं

No comments Document Thumbnail

Chandra Grahan 2023 : जब चंद्रमा और पृथ्वी एक रेखा में आते हैं तो ग्रहण लगता है। इस साल साल का पहला चंद्र ग्रहण आज यानि 5 मई को लग रहा है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक ग्रहण को अशुभ माना जाता है। यानी ग्रहण में कोई भी शुभ कार्य करना वर्जित होता है। इस बार कई संयोग में साल का पहला ग्रहण लग रहा है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि 5 मई को वैशाख पूर्णिमा और बुद्ध पूर्णिमा भी है। ऐसे में ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक ये चंद्र ग्रहण उपछाया ग्रहण होगा।


कब लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण?

साल का पहला चंद्र ग्रहण 5 मई, शुक्रवार के दिन लगेगा. यह ग्रहण 5 मई की रात में 8 बजकर 46 मिनट से शुरू होगा और मध्यरात्रि के बाद 1 बजकर 2 मिनट पर समाप्त होगा। 5 मई को लगने वाला यह ग्रहण एक उपछाया चंद्रग्रहण होगा। यह चंद्रग्रहण लगभग 4 घंटे 15 मिनट की अवधि का होगा। इससे पहले साल का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल को लगा था। यह चंद्र ग्रहण तुला राशि और स्वाति और अनुराधा नक्षत्र में लगेगा।

सूतक मान्य होगा या नहीं

चंद्रग्रहण में भगवान विष्णु के सहस्त्र नामो का पाठ करना चाहिए. हालांकि भारत में चंद्र ग्रहण नहीं दिखाई देगा इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। हालांकि जब ग्रहण लगता है तो उसके कुछ घंटे पहले सूतक काल शुरू हो जाता है। उस दौरान पूजा-पाठ खाने पीने की मनाही रहती है।

इन जगहों पर दिखाई देगा चंद्र ग्रहण

साल का पहला चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। यह चंद्र ग्रहण एशिया, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण पूर्वी यूरोप के कुछ भागों में दिखाई देगा. चंद्र ग्रहण का सूतक काल 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है। 5 मई को लगने वाला चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा इसलिए यहां इसका सूतक काल भी नहीं माना जाएगा। सूतक काल ना लगने की वजह से यहां पूजा-पाठ या किसी भी धार्मिक कार्यों पर रोक नहीं लगेगी।

 

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.